छात्रा "अनिका मिश्रा" बनी एक दिन की थाना प्रभारी, बिहार थाना में 'मिशन शक्ति' के तहत उन्नाव पुलिस ने दिया मौका, बढ़ाया आत्मविश्वास

छात्रा "अनिका मिश्रा" बनी एक दिन की थाना प्रभारी:बिहार थाना  में  'मिशन शक्ति 6.0' के तहत उन्नाव पुलिस ने दिया मौका, बढ़ा आत्मविश्वास,


उन्नाव मिशन शक्ति केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार जैसी विभिन्न सरकारों द्वारा महिलाओं की सुरक्षाए सम्मानता स्वावलंबन और सशक्ति-करण के लिए चलाई गई एक प्रमुख एकीकृत पहल व अम्ब्रेला योजना है, इसके तहत *लाल बहादुर पब्लिक इंटर कॉलेज, भगवंत नगर* की एक छात्रा अनिका मिश्रा को बिहार थाना में एक दिन के लिए थाना प्रभारी 
बनाया गया।  इसके साथ ही मिशन शक्ति के तहत संकटग्रस्त महिलाओं को एक ही स्थान पर पुलिस सहायताए कानूनी सलाहए परामर्श और राहत प्रदान की जाती है।

मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत शनिवार को उन्नाव स्थित बिहार थाना क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों की छात्राओं को भ्रमण कराया गया। छात्राओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली, उनके अधिकारों और सुरक्षा तंत्र के बारे में जानकारी ली। ऑफिस, कंप्यूटर कक्ष, हवालात, महिला हेल्प डेस्क का भी भ्रमण किया।

इस बीच कक्षा 11 की छात्रा "अनिका मिश्रा" को एक दिन की इंस्पेक्टर बनाया गया। अनिका मिश्रा ने इंस्पेक्टर की कुर्सी संभालते हुए थाने की कार्यप्रणाली को बारीकी से समझा और महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया।





जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस तरह पुलिस ने छात्राओं के मन से पुलिस का डर दूर कर उन्हें कानून व सुरक्षा व्यवस्था के प्रति जागरूक किया।

अनिका मिश्रा बिहार थाना क्षेत्र के भगवंत नगर के पतारी निवासी दीपक मिश्रा की पुत्री हैं."अनिका मिश्रा" लाल बहादुर पब्लिक इंटर कॉलेज भगवंत नगर की ही छात्रा रहीं हैं और वर्तमान में भी लाल बहादुर पब्लिक स्कूल में कक्षा 11 में अध्यनरत हैं. अनिका मिश्रा ने वर्ष 2025-26 की हाईस्कूल की वार्षिक परीक्षा अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण की

थाना अध्यक्ष बनने के बाद "अनिका मिश्रा" ने फ़रियाद लेकर थाने पहुंचे लोगों की सुनवाई की. इसके बाद मिशन शक्ति कार्यालय, थाना कार्यालय, माल गोदाम, हवालात, भोजनालय, महिला बैरिक और पूरे थाना परिसर का निरीक्षण किया और थाने मैं मौजूद डॉक्यूमेंट को देखा और उनको समझा. अपने भ्रमण और परीक्षण के बाद अनिका मिश्रा ने केस देख रहे उप- निरीक्षकों के साथ आवश्यक दिशा निर्देश भी साझा किए.








एक दिन की थानाध्यक्ष बनी "अनिका मिश्रा" ने सरकारी वाहन से क्षेत्र का भ्रमण भी किया. कस्बा के तिराहे पर वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने, नियंत्रित गति से वाहन चलाने, सड़क पर वाहन खड़ा न करने और सुरक्षित ड्राइविंग के निर्देश दिए. बाजार में पैदल गश्त कर दुकानदारों को दुकानों के सामने वाहन खड़ा न करने और गंदगी न करने के संबंध में भी निर्देश दिए. पूरे कार्यक्रम के दौरान उन्नाव के वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों के साथ ही बिहार थाना के थानाध्यक्ष राहुल सिंह, लाल बहादुर पब्लिक इंटर कॉलेज भगवंत नगर के  प्रबंधक शुभान्शु सिंह अध्यापक गिरजेश सिंह और छात्रा के पिता दीपक मिश्रा भी मौजूद रहे.

समाज में बेटियों को आगे बढ़ने तथा प्रशासनिक क्षेत्रों में अपना करियर बनाने के लिए नया हौसला और उड़ान देने का काम किया। दूसरी तरफ हर थाना क्षेत्र  में इसी मिशन के तहत बालिकाओं को  प्रोत्साहन के रूप में ताइक्वांडो एवं आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।

जिसके जरिए बालिकाओं में आत्मविश्वास, साहस एवं आत्मनिर्भरता की भावना को सुदृढ़ करते हुए उन्हें विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा करने के लिए सक्षम एवं जागरूक बनाने का प्रयास किया।

एक दिन की थाना प्रभारी "अनिका मिश्रा" ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि : आज प्रतीत हुआ कि पुलिस प्राशासन कितनी मेहनत से अपनी जिम्मेदारियों को निभाते है, "अनिका मिश्रा" ने कहा कि बेटियां सिर्फ पढ़ाई में ही नहीं, बल्कि प्रशासन और पुलिस जैसे चुनौती पूर्ण क्षेत्र में भी नेतृत्व कर सकती हैं. अपने खुद के बारे में पूंछने पर "कि कैसा लगा आज का दिन ?" तो हँसते हुए कहा कि एकदम "सेलिब्रिटी वाली फिलिंग" आ रही थी  

केंद्र सरकार की 'मिशन शक्ति' योजना
भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित इस अम्ब्रेला योजना को दो मुख्य उप-योजनाओं में बांटा गया है:
संबल (Sambal): महिलाओं की सुरक्षा और संरक्षा से संबंधित है। इसमें वन स्टॉप सेंटर (OSC), महिला हेल्पलाइन (181), बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (BBBP), और नारी अदालत शामिल हैं।
सामर्थ्य (Samarthya): महिलाओं के सशक्तिकरण से संबंधित है। इसमें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY), शक्ति सदन, सखी निवास, पालना (क्रेच), और हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन (HEW) शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार का 'मिशन शक्ति 6.0' अभियान

उत्तर प्रदेश सरकार का मिशन शक्ति 6.0 अभियान 11 अक्टूबर 2026 से शुरू हुआ है। यह चरण महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षाए सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित हैए जिसके तहत पुलिस व प्रशासन द्वारा जागरूकता रैलियांए महिला चौपाल और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। 

उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत, उन्नाव जिले के थाना बिहार में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम और अभियान चलाए जा रहे हैं।

उद्देश्य: थानों और चौकियों पर 'मिशन शक्ति केंद्रों' के माध्यम से महिलाओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करना।
प्रमुख सेवाएं: एंटी रोमियो स्क्वाड, महिला बीट प्रणाली, महिला हेल्प डेस्क, काउंसलिंग, और गोपनीय तरीके से सहायता उपलब्ध कराना।
हालिया विस्तार: उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों (जैसे कानपुर, जालौन, बदायूं आदि) में मॉडल मिशन शक्ति केंद्रों की स्थापना की जा रही है।
  • महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर:
    • 1090 (वीमेन पावर लाइन)
    • 112 (पुलिस इमरजेंसी सेवा)
    • 181 (महिला हेल्पलाइन)
    • 1930 (साइबर हेल्पलाइन) 
  • सरकारी योजनाओं का प्रसार: मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, वृद्धावस्था पेंशन, सुकन्या समृद्धि योजना और मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना जैसी सुविधाओं की जानकारी।

छात्राओं को बताए महिला हेल्पलाइन नंबर, छेड़खानी पर पुलिस से संपर्क की अपील

लखनऊ में मिशन शक्ति 6.0 का समापन:महिला थाना द्वितीय में हुआ कार्यक्रम, डीसीपी उत्तरी ने बढ़ाया उत्साह

गाज़ियाबाद : विजयनगर थाने में महिला चौपाल का आयोजन:मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को सरकारी योजनाओं और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया


मुरादाबाद में मिशन शक्ति अभियान; उदिति शर्मा ने संभाला थाना कुंदरकी का प्रभार, निपटाईं लोगों की समस्याएं

police unnao,Anika Mishra

Tags

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.