डिजिटल अरेस्ट कर वरिष्ठ चिकित्सक से 48 लाख रुपये की साइबर ठगी, बिहार से एक और आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल अरेस्ट कर वरिष्ठ चिकित्सक से 48 लाख रुपये की साइबर ठगी, बिहार से एक और आरोपी गिरफ्तार


कानपुर। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर एक वरिष्ठ चिकित्सक से 48 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने विवेचना के दौरान प्रकाश में आए एक अन्य आरोपी राजीव रंजन को बिहार से गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, साइबर थाना में पंजीकृत मुकदमा संख्या 59/2026 में साइबर ठगों ने एक वरिष्ठ चिकित्सक को डिजिटल अरेस्ट कर उनसे 48 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। इस मामले में पुलिस पूर्व में ही तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

विवेचना के दौरान सामने आए आरोपी राजीव रंजन को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, ठगी की गई 48 लाख रुपये की पूरी धनराशि आरोपी के बैंक खाते में ही स्थानांतरित की गई थी।

गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त साइबर अंजना दहिया ने मामले की जानकारी दी।

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.