लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब
कानपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संगठन द्वारा कानपुर में बृजेंद्र स्वरूप पार्क से मोतीझील तक ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस भव्य पदयात्रा का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री माननीय बृजेश पाठक जी की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। पदयात्रा का कुशल नेतृत्व भाजपा कानपुर दक्षिण के जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह जी ने किया।
बृजेंद्र स्वरूप पार्क से प्रारंभ होकर यह विशाल पदयात्रा मोतीझील पहुंचकर संपन्न हुई। पदयात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, जिसमें जूही मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बहुत बड़ी संख्या में सहभागिता की।
इस अवसर पर कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी, किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी, महापौर प्रमिला पांडेय और एमएलसी विधायक अरुण पाठक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही संगठन के पदाधिकारियों में मंडल अध्यक्ष दीपू पासवान, मंडल उपाध्यक्ष सिमरन कौर एवं प्रवीण सिंह चंदेल, महामंत्री दिव्यांशु बाजपेई व मनीष गंगवानी, मंडल मंत्री डॉ. समरदीप पांडेय व डोली वर्मा, सेक्टर अध्यक्ष कौशल कुमार व अनिल श्रीवास्तव, और किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष धीरज त्रिपाठी सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Post a Comment