Latest Post

सुकन्या समृद्धि, PPF, या SCSS? जानिए आपके लिए कौन सी सरकारी स्कीम है बेस्ट

PPF vs SCSS vs SSY: सरकारी बचत योजनाओं में निवेश करने से पहले जानें इनमें क्या है सबसे बड़ा अंतर? जानिए लेटेस्ट ब्याज दरें,मिलने वाली टैक्स छूट, योजना की अवधि और इमरजेंसी निकासी के नियम.किसमें निवेश करने पर आपको मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा?
सुकन्या समृद्धि, PPF, या SCSS? जानिए आपके लिए कौन सी सरकारी स्कीम है बेस्ट
अगर आप बिना किसी रिस्क के अपना पैसा सुरक्षित तरीके से बढ़ाना चाहते हैं, तो सरकारी स्कीम्स सबसे बेहतरीन ऑप्शन हैं. लेकिन अक्सर लोग इस उलझन में रहते हैं कि पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF), सीनियर सिटीजन्स सेविंग्स स्कीम (SCSS) और सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) में से अपना पैसा कहां लगाएं? लोगों के बीच सबसे बड़ा कन्फ्यूजन यह होता है कि PPF, SCSS और सुकन्या समृद्धि (SSY) में से कौन सी स्कीम आपके लिए बेस्ट है?




इन तीनों ही स्कीम्स में सरकार की 100% गारंटी मिलती है और तगड़ा ब्याज भी मिलता है,लेकिन सिर्फ ज्यादा ब्याज दर देखकर पैसा लगाना सही नहीं है. तीनों ही सरकारी स्कीम्स हैं, लेकिन तीनों के फायदे और मकसद बिल्कुल अलग हैं. इन तीनों योजनाओं को अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से डिजाइन किया गया है.

  • पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF): अगर आपका गोल बिना रिस्क लंबे समय में एक बड़ा और टैक्स-फ्री फंड तैयार करना है.
  • सीनियर सिटीजन्स सेविंग्स स्कीम (SCSS): अगर आप सीनियर सिटीजन हैं और रिटायरमेंट के बाद सुरक्षित रेगुलर इनकम चाहते हैं.
  • सुकन्या समृद्धि योजना (SSY): अगर आप अपनी बेटी की पढ़ाई और शादी के भविष्य को सुरक्षित करना चाहते हैं.

अपनी उम्र, फाइनेंशियल गोल और पैसों की जरूरत के हिसाब से सही स्कीम चुनना ही समझदारी है. आइए आसान भाषा में समझते हैं कि आपकी जेब और जरूरत के हिसाब से कौन सा ऑप्शन सबसे सही रहेगा...

किस स्कीम में कितना मिल रहा है ब्याज?

अगस्त 2026 में सरकार इन तीनों बचत योजनाओं पर आकर्षक ब्याज दरें दे रही है...

  • PPF : इसमें आपको 7.1% का सालाना ब्याज मिल रहा है, जो लंबे समय में टैक्स-फ्री फंड बनाने के लिए काफी अच्छा माना जाता है.
  • SCSS: वरिष्ठ नागरिकों को इस योजना के तहत 8.2% की दर से सालाना ब्याज दिया जा रहा है.
  • SSY : बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए चलाई जा रही इस स्कीम पर भी सरकार 8.2% का शानदार सालाना ब्याज दे रही है.

PPF: लंबे समय में बड़ा फंड बनाने का सबसे सुरक्षित तरीका

पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो बिना किसी रिस्क के लंबे समय तक थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा करके बड़ा फंड बनाना चाहते हैं.PPF का लॉक-इन पीरियड 15 साल का होता है. इसके बाद आप इसे 5-5 साल के ब्लॉक में आगे बढ़ा सकते हैं. यानी यह तुरंत के बजाय लंबे समय जैसे- रिटायरमेंट के लक्ष्यों के लिए ज्यादा फायदेमंद है.आप इसमें एक वित्तीय वर्ष में कम से कम ₹500 और अधिकतम ₹1.5 लाख जमा कर सकते हैं.इसमें ब्याज पर भी कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है, जिससे लंबे समय में आपका पैसा तेजी से बढ़ता है.जरूरत पड़ने पर नियमों के तहत इसमें इमरजेंसी लोन लेने और बीच में कुछ पैसे निकालने यानी आंशिक निकासी  की सुविधा भी मिलती है.

PPF में टैक्स का क्या फायदा है?

PPF को EEE (Exempt-Exempt-Exempt) कैटेगरी में रखा गया है, जिसका मतलब है कि इसमें निवेश की गई राशि पर इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत छूट मिलती है, हर साल मिलने वाले ब्याज पर कोई टैक्स नहीं लगता, और 15 साल बाद मिलने वाली मैच्योरिटी की पूरी रकम भी 100% टैक्स-फ्री होती है; यही वजह है कि लंबे समय की बचत और रिटायरमेंट फंड के लिए PPF सबसे भरोसेमंद विकल्प माना जाता है.

SCSS: वरिष्ठ नागरिकों के लिए नियमित आय का सबसे भरोसेमंद जरिया

सीनियर सिटीजन्स सेविंग्स स्कीम (SCSS) का मकसद PPF से बिल्कुल अलग है, इसे खासतौर पर बुजुर्गों की रिटायरमेंट के बाद की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. सामान्य तौर पर 60 साल या उससे अधिक उम्र के लोग इसमें निवेश कर सकते हैं. इस योजना की लॉक-इन अवधि 5 साल होती है, जिसे बाद में 3 साल के लिए और बढ़ाया जा सकता है. इसमें आप कम से कम ₹1,000 और अधिकतम ₹30 लाख तक जमा कर सकते हैं. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें जमा रकम पर हर 3 महीने (तिमाही) में ब्याज का भुगतान किया जाता है, जिससे रिटायरमेंट के बाद हर महीने के खर्चों के लिए एक तय और नियमित आय मिलती रहती है.

SCSS में जमा की गई राशि पर इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत ₹1.5 लाख तक की टैक्स छूट मिलती है. हालांकि, PPF की तरह इसका ब्याज पूरी तरह टैक्स-फ्री नहीं होता. इससे मिलने वाले ब्याज पर आपके टैक्स स्लैब के हिसाब से टैक्स लगता है. इसलिए जिन वरिष्ठ नागरिकों को रिटायरमेंट के बाद सेफ और रेगुलर इनकम चाहिए, उनके लिए SCSS एक बेहतरीन ऑप्शन है.

SSY: बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सबसे बेस्ट स्कीम

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) खासतौर पर बेटियों की पढ़ाई और उनके सुरक्षित भविष्य के लिए बनाई गई है. 10 साल से कम उम्र की बेटी के लिए माता-पिता या अभिभावक यह खाता खोल सकते हैं. इसमें आप एक साल में कम से कम ₹250 और अधिकतम ₹1.5 लाख जमा कर सकते हैं. यह खाता 21 साल में मैच्योर होता है और इसमें मिलने वाले ब्याज पर सालाना चक्रवृद्धि  यानी कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है, जिससे लंबे समय में एक बड़ा फंड तैयार हो जाता है.

क्या पढ़ाई के लिए निकाल सकते हैं पैसे?

बेटी की उच्च शिक्षा (Higher Education) के लिए नियमों के तहत 18 साल की उम्र के बाद खाते से आंशिक निकासी (Partial Withdrawal) की सुविधा मिलती है. इसके अलावा, टैक्स के मामले में SSY को भी EEE (Exempt-Exempt-Exempt) कैटेगरी का दर्जा हासिल है. यानी इसमें जमा की जाने वाली राशि, हर साल मिलने वाला ब्याज और 21 साल बाद मिलने वाली पूरी मैच्योरिटी रकम तीनों पूरी तरह से 100% टैक्स-फ्री होती हैं.

निवेश से पहले इन बातों का रखें ध्यान

किसी भी स्कीम में निवेश करने से पहले ब्याज दरें को कंपेयर करनी सही है.लेकिन निवेश का फैसला केवल इसी आधार पर नहीं करना चाहिए.इन योजनाओं में बाजार से सीधे जुड़ा रिस्क नहीं होता . फिर भी सही ऑप्शन चनने के लिए योजना की समय अवधि (Lock-in Period), जरूरत पड़ने पर पैसा निकालने के नियम (Withdrawal Rules), आपकी पात्रता (Eligibility) और मिलने वाली टैक्स बेनिफिट (Tax Benefits) को भी अच्छे से समझना बेहद जरूरी है.

एक और जरूरी बात यह है कि इन योजनाओं की ब्याज दरें और नियम समय-समय पर सरकार बदल सकती है. इसलिए निवेश का अंतिम फैसला लेने से पहले संबंधित सरकारी योजना की लेटेस्ट अपडेट और लागू नियमों के बारे में जान लेना बेहतर रहेगा.


कटे-फटे नोटों को बदलने से मना नहीं कर सकता बैंक, इनकार किया तो यहां करें शिकायत 

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के मुताबिक आप किसी भी बैंक की शाखा में जाकर इन्हें आसानी से बदल सकते हैं. जानिए क्या हैं आरबीआई के नोट वापसी नियम और अगर कोई बैंक नोट बदलने से इनकार करे तो आरबीआई के लोकपाल (Ombudsman) से शिकायत कैसे करें.
कटे-फटे नोटों को बदलने से मना नहीं कर सकता बैंक, इनकार किया तो यहां करें शिकायत
RBI Bank Note Refund Rules 2018: रोजमर्रा की जिंदगी में लेन-देन के दौरान कई बार गंदे, फटे, मुड़े (Mutilated Notes) करेंसी नोट हमारे हाथ में आ जाते हैं. कई दुकानदार या व्यापारी ऐसे नोटों को लेने से साफ मना कर देते हैं, जिससे आम जनता को काफी परेशानी होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसे नोटों को लेकर घबराने या नुकसान उठाने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. 
www.newsbin24.com
दरअसल, इस संबंध में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के स्पष्ट दिशानिर्देशों हैं, जिसके मुताबिक आप देश के किसी भी बैंक की शाखा में जाकर अपने गंदे या कटे-फटे नोटों को बदलकर नए नोट हासिल कर सकते हैं. भारतीय रिजर्व बैंक की नोट वापसी नियमावली 2009 और संशोधित 2018 के तहत गंदे, दोषपूर्ण या कटे फटे करेंसी नोटों को बदलने का अधिकार आम नागरिकों को दिया गया है.

हर नोट की मिलेगी पूरी कीमत

नोट बदलने की यह सुविधा केवल उसी बैंक तक सीमित नहीं है, जहां आपका खाता है, बल्कि आप अपने नजदीकी किसी भी व्यावसायिक बैंक की शाखा के काउंटर पर जाकर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपने पुराने व कटे-फटे नोटों को बदल सकते हैं. 

www.newsbin24.com

कैसे-कैसे नोट बदले जा सकते हैं?

आरबीआई के नियमों के मुताबिक , ऐसे गंदे नोट, जो बहुत ज्यादा इस्तेमाल होने की वजह से गंदे या हल्के फटे हुए हों, जिनके दो या दो से ज्यादा टुकड़े हो गए हैं या जिनका कोई हिस्सा गायब हो. इसके अलावा, जिनमें छपाई की कोई कमी या तकनीकी खराबी हो, ऐसे नोटों को बदला जा सकता है. 

अगर बैंक नोट बदलने से मना करे, तो क्या करें?

कई बार देखा जाता है कि कुछ बैंक शाखाएं ग्राहकों के गंदे या कटे फटे नोट बदलने से इनकार कर देती हैं. अगर आपके साथ भी कोई बैंक अधिकारी ऐसा करता है, तो आप नीचे बताए गए तरीकों के मुताबिक शिकायत कर उस अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर सकते हैं. 

  1. बैंक में लिखित शिकायत दर्ज करें: सबसे पहले संबंधित बैंक के शाखा प्रबंधक से संपर्क करें और बैंक के शिकायत रजिस्टर में अपनी समस्या दर्ज कराएं.
  2. एक महीने का इंतजार करें: बैंक के आंतरिक शिकायत निवारण सिस्टम के पास आपकी शिकायत पर कार्रवाई करने के लिए 30 दिनों का समय होता है.
  3. RBI के लोकपाल  में शिकायत: अगर आपकी शिकायत दर्ज करने के एक महीने के भीतर बैंक समस्या का समाधान नहीं करता है, या बैंक के जवाब से आप संतुष्ट नहीं हैं, तो आप सीधे आरबीआई के बैंकिंग लोकपाल के पास अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

RBI के बैंकिंग लोकपाल से ऐसे करें शिकायत

आरबीआई लोकपाल के पास शिकायत दर्ज कराना बेहद आसान और पूरी तरह से मुफ्त है. आरबीआई लोकपाल के पास शिकायत ऑनलाइन और फोन के जरिए भी की जा सकती है. आप आरबीआई के CMS पोर्टल cms.rbi.org.in पर जाकर अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं. इसके अलावा, आप आरबीआई की हेल्पलाइन 14448 पर कॉल करके भी शिकायत प्रक्रिया के बारे में मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं.

याद रखें, करेंसी नोट देश की संपत्ति हैं और उन्हें वैध तरीके से बदलने का अधिकार आपको कानून की ओर से दिया गया है. अगली बार अगर कोई गंदा या फटा नोट मिले, तो उसे फेंकने या औने-पौने दाम पर नोट बदलने वालों के दोनों के बजाय नजदीकी बैंक शाखा में जाकर जरूर बदलवाएं. 

NPS सरकारी योजना से पा सकते हैं  50,000 रुपये की मंथली पेंशन, जानें कितना करना होगा निवेश ?

क्या आप अपने रिटायरमेंट के बाद हर महीने 50,000 रुपये की निश्चित पेंशन पाना चाहते हैं? तो भारत सरकार की नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. जानिए अपनी उम्र के मुताबिक जरूरी मंथली निवेश का पूरा गणित और अकाउंट खोलने का तरीका.
NPS सरकारी योजना से पा सकते हैं  50,000 रुपये की मंथली पेंशन, जानें कितना करना होगा निवेश ?
NPS Account Opening Process: रिटायरमेंट के बाद अपनी वित्तीय आजादी और जरूरतों को पूरा करने के लिए सही समय पर सही जगह निवेश करना बेहद जरूरी है. लिहाजा, कर्मचारियों की इसी जरूरत को देखते हुए केंद्र सरकार की नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) योजना चला रखी है. हालांकि, यह एक ऐसी स्वैच्छिक और लॉंग टर्म रिटायरमेंट स्कीम है, जो निवेशकों को 60 वर्ष की उम्र के बाद जीवनभर के लिए निश्चित पेंशन और एकमुश्त एक बड़ा फंड बनाने का अवसर देती है.

इस योजना का रेगुलेशन पीएफआरडीए की ओर से किया जाता है. शेयर बाजार (Equity) और बॉन्ड के कॉम्बिनेशन के कारण एनपीएस में पारंपरिक बचत योजनाओं की तुलना में औसतन 9% से 12% रिटर्न मिलता है.

www.newsbin24.com
ये है 50,000 रुपये मंथली पेंशन पाने का गणित  

अगर आप 60 वर्ष की आयु में 50,000 प्रति माह की पेंशन पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आवश्यक निवेश आपकी वर्तमान उम्र पर निर्भर करता है. अगर आपकी उम्र 25 वर्ष है और आपकी निवेश अवधि 35 साल का है , तो नीचे बताए गए तरीके से निवेश करने पर रिटायरमेंट के वक्त एकमुश्त 3 करोड़ रुपये और 50,000 रुपये प्रति माह पेंशन पा सकेंगे. 

  •  मासिक निवेश: लगभग 14,000 से 15,000 रुपये
  •  60 वर्ष पर कुल फंड (Corpus): 5 करोड़ रुपये
  •  एकमुश्त नकद निकासी: 60% हिस्सा  पूरी तरह टैक्स फ्री यानी 3 करोड़ रुपये
  •  पेंशन के लिए निवेश 40% एन्युटी हिस्सा: दो करोड़ रुपये
  •  मासिक पेंशन: 50,000 रुपये

नोट: यह गणना निवेश पर औसतन 10% वार्षिक रिटर्न और रिटायरमेंट के बाद एन्युटी पर 6% की ब्याज दर के अनुमान पर आधारित है. इसमें रिटायरमेंट पर कुल कॉर्पस का 40% हिस्सा एन्युटी में जमा किया गया है.

www.newsbin24.com

NPS योजना कैसे काम करती है?

एनपीएस योजना में निवेशकों की ओर से जमा किए गए पैसे को एक्सपर्ट फंड मैनेजर्स के जरिए इक्विटी (Equity), सरकारी बॉन्ड (GSec) और कॉरपोरेट बॉन्ड में निवेश किए जाते हैं. इस योजना में मैच्योरिटी नियम 60 वर्ष की आयु रखी गई है. इस योजना के तहत रिटायरमेंट पर आप कुल जमा फंड का 60% हिस्सा एक साथ निकाल सकते हैं, जो आयकर अधिनियम के तहत पूरी तरह टैक्स फ्री होता है. बाकी बचे 40% हिस्सा पेंशन फंड में लॉक होता है, जिससे किसी इंश्योरेंस कंपनी की ओर से जीवन भर हर महीने निश्चित पेंशन दी जाती है.

NPS के लाभ और विशेषताएं

एनपीएस  योजना आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत 1.5 लाख तक और धारा 80CCD (1B) के तहत अलग से 50,000 की अतिरिक्त टैक्स छूट कुल मिलाकर 2 लाख हो जाती है. PFRDA की ओर से संचालित होने के कारण यह एक पारदर्शी और पूरी तरह सुरक्षित योजना है. यह अनिवार्य पेंशन खाता है, जिससे रिटायरमेंट से पहले पूरी निकासी की अनुमति नहीं होती है. यह एक स्वैच्छिक बचत खाता है, जिसमें आप कभी भी पैसा जमा कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर निकाल सकते हैं. आम तौर पर यह भ्रम पाया जाता है कि यह योजना सिर्फ सरकारी कर्मचारियों के लिए हैं, लेकिन हकीकत इससे अलग है. 18 से 70 वर्ष की आयु का कोई भी भारतीय नागरिक अपना एनपीएस खाता खुलवा कर अपने सुनहरे भविष्य की शुरुआत कर सकता है.

 NPS अकाउंट ऑनलाइन कैसे खोलें? 

नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में निवेश शुरू करने के लिए आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर की मदद से मिनटों में बिना किसी कागजी कार्रवाई के अपना एनपीएस खाता खोल सकते हैं और तुरंत 12 अंकों का PRAN (Permanent Retirement Account Number) जनरेट कर सकते हैं. बस इसके लिए नीचे दी गई पूरी गाइड की मदद से अपना रजिस्ट्रेशन  पूरा करना होगा. हालांकि, इस प्रोसेस को पूरा करने के लिए कुछ डाक्यूमेंट्स की जरूरत होती है, जसकी लिस्ट भी नीचे गई है. 

रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स

  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी: सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस.
  • पहचान व पते का प्रमाण: पैन कार्ड (PAN Card) और आधार कार्ड.
  • स्कैन फोटो व सिग्नेचर: पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर की स्कैन कॉपी (JPEG फॉर्मेट, साइज 4KB से 12KB के बीच).
  • बैंक विवरण प्रमाण: बैंक डिटेल्स वेरीफाई करने के लिए कैंसिल चेक (Cancelled Cheque) या बैंक पासबुक की स्कैन कॉपी.
  • पेमेंट माध्यम: शुरुआती योगदान (Initial Contribution) जमा करने के लिए नेट बैंकिंग, यूपीआई (UPI) या डेबिट/क्रेडिट कार्ड.

eNPS पोर्टल के जरिए ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

  • पोर्टल पर जाएं: आधिकारिक eNPS वेबसाइट या KFintech/CAMS पोर्टल पर जाएं.
  • New Registration चुनें: New Registration पर क्लिक करें और अपनी श्रेणी Individual Citizen, Corporate Subscriber या Government Employee में से एक चुनें.
  • खाते का प्रकार (Tier Type): Tier I यानी अनिवार्य रिटायरमेंट खाता, जिस पर टैक्स छूट मिलती है या Tier I & Tier II यानी स्वैच्छिक बचत खाता का चयन करें.
  • KYC वेरिफिकेशन: आधार या पैन आधारित वेरिफिकेशन चुनें. आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करके अपनी पहचान सत्यापित करें.
  • व्यक्तिगत व बैंक विवरण दर्ज करें: अपना नाम, पता, नॉमिनी का नाम और बैंक खाता नंबर (IFSC कोड सहित) भरें.
  • फंड मैनेजर और इन्वेस्टमेंट ऑप्शन: अपने पसंद के पेंशन फंड मैनेजर (PFM) का चयन करें.
  •  Auto Choice: उम्र के हिसाब से ऑटोमेटिक एसेट एलोकेशन या Active Choice इक्विटी, कॉरपोरेट बॉन्ड और सरकारी सिक्योरिटी में खुद एसेट मिक्स में से एक चुनें.
  • दस्तावेज अपलोड करें: अपनी फोटो, सिग्नेचर और कैंसिल चेक की कॉपी अपलोड करें.
  • प्रारंभिक योगदान : पेमेंट गेटवे के जरिए पहला अंशदान जमा करें. Tier I के लिए न्यूनतम 500 रुपये और Tier II के लिए न्यूनतम 1,000 रुपये जमा करना जरूरी है.
  • PRAN जनरेट और eSign करें: भुगतान सफल होते ही आपका 12 अंकों का PRAN नंबर तुरंत जनरेट हो जाएगा. इसके बाद आधार eSign सुविधा का उपयोग करके आवेदन को डिजिटल रूप से सत्यापित करें.

फिजिकल तरीके से ऐसे खोले NPS खाता

  1. अपने नजदीकी Point of Presence  Service Provider (POPSP) बैंक शाखा या वित्तीय संस्थान में जाएं.
  2. Common Subscriber Registration Form (CSRF 1) प्राप्त करें या डाउनलोड करें.
  3. फॉर्म भरें, अपनी पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं, हस्ताक्षर करें और पैन, आधार व कैंसिल चेक की सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी संलग्न करें.
  4. न्यूनतम ₹500 के प्रारंभिक अंशदान के साथ फॉर्म काउंटर पर जमा करें.
  5. आपके दस्तावेजों के सत्यापन के बाद आपका physical PRAN कार्ड आपके पंजीकृत पते पर भेज दिया जाएगा.

                                                                                         आज का पञ्चांग,दिन,रविवार ,दिनांक 09/08/2026,




              *|| 🕉️ ||*
         *🌞सुप्रभातम🌞*
         *आज का पञ्चांग*

*दिनांक:- 09/08/2026, रविवार 
                 
*एकादशी, कृष्ण पक्ष,*
*श्रावण*
(समाप्ति काल)

तिथि------ एकादशी 11:04:23      तक 
पक्ष------------------------ कृष्ण
नक्षत्र------- मृगशिरा 14:42:28
योग---------- हर्शण 26:03:19
करण--------- बालव 11:04:23
करण-------- कौलव 21:33:04
वार---------------------- रविवार
माह--------‐------------  श्रावण
चन्द्र राशि----------------- मिथुन
सूर्य राशि------------------- कर्क
रितु------------------------- वर्षा
आयन---------------- दक्षिणायन
संवत्सर----------------- पराभव
संवत्सर (उत्तर)---------------- रौद्र
विक्रम संवत------------- 2083 
गुजराती संवत------------ 2082
शक संवत‐--------------- 1948
कलि संवत--------------- 5127 
सूर्योदय------------- 05:47:51
सूर्यास्त-------------- 19:01:15
दिन काल----------- 13:13:23
रात्री काल----------- 10:47:07
चंद्रास्त-------------- 16:20:09
चंद्रोदय-------------- 26:40:08
लग्न----कर्क 22°14', 112°14'
सूर्य नक्षत्र-------------- आश्लेषा
चन्द्र नक्षत्र-------------- मृगशिरा
नक्षत्र पाया----------------- लौह 

*🚩💮🚩  पद, चरण  🚩💮🚩*

का---- मृगशिरा 09:15:32

की---- मृगशिरा 14:42:28

कु---- आद्रा 20:08:50

घ---- आर्द्रा 25:34:46

*💮🚩💮    ग्रह गोचर    💮🚩💮*

        ग्रह =राशी   , अंश  ,नक्षत्र,  पद
============================
सूर्य=  कर्क 22°30  ,   आश्लेषा    2    डू 
चन्द्र= मिथुन  01°30 ,  मृगशिरा 3    का 
बुध = मिथुन  04°52 '    पुष्य   1    हु 
शु क्र= कन्या 07°05,    उoफाo      4    पी
मंगल= मिथुन 04°17   मृगशिरा  4      की 
गुरु= कर्क  14°33        पुष्प ,    4       ड
शनि=मीन 20°30 '        रेवती  , 2       दो 
राहू=(व) कुम्भ 06°22  धनिष्ठा ,   4      गे
केतु= (व) सिंह 06°22      मघा   2      मी
============================

*🚩💮🚩 शुभा$शुभ मुहूर्त 🚩💮🚩*

राहू काल 17:22 - 19:01 अशुभ
यम घंटा 12:25 - 14:04 अशुभ
गुली काल 15:43 - 17:22 अशुभ 
अभिजित 11:58 - 12:51 शुभ
दूर मुहूर्त 17:15 - 18:08 अशुभ
वर्ज्यम 22:19 - 23:46 अशुभ
प्रदोष 19:01 - 21:12.     शुभ

💮चोघडिया, दिन

उद्वेग 05:48 - 07:27 अशुभ
चर 07:27 - 09:06 शुभ
लाभ 09:06 - 10:45 शुभ
अमृत 10:45 - 12:25 शुभ
काल 12:25 - 14:04 अशुभ
शुभ 14:04 - 15:43 शुभ
रोग 15:43 - 17:22 अशुभ
उद्वेग 17:22 - 19:01 अशुभ

🚩चोघडिया, रात

शुभ 19:01 - 20:22 शुभ
अमृत 20:22 - 21:43 शुभ
चर 21:43 - 23:04 शुभ
रोग 23:04 - 24:25* अशुभ
काल 24:25* - 25:46* अशुभ
लाभ 25:46* - 27:07* शुभ
उद्वेग 27:07* - 28:27* अशुभ
शुभ 28:27* - 29:48* शुभ

💮होरा, दिन

सूर्य 05:48- 06:54
शुक्र 06:54 -08:00
बुध 08:00- 09:06
चन्द्र 09:06- 10:12
शनि 10:12 -11:18
बृहस्पति 11:18 -12:25
मंगल 12:25 -13:31
सूर्य 13:31- 14:37
शुक्र 14:37 -15:43
बुध 15:43 -16:49
चन्द्र 16:49 -17:55
शनि 17:55 -19:01

🚩होरा, रात

बृहस्पति 19:01-19:55
मंगल 19:55 -20:49
सूर्य 20:49 -21:43
शुक्र 21:43 -22:37
बुध 22:37 -23:31
चन्द्र 23:31- 24:25
शनि 24:25-25:19
बृहस्पति 25:19-26:13
मंगल 26:13-27:07
सूर्य 27:07-28:01
शुक्र 28:01- 28:54
बुध 28:54-29:48

*🚩उदयलग्न प्रवेशकाल  🚩* 
     
कर्क    > 04:16  से 06:26   तक
सिंह    > 06:26 से  08:48   तक
कन्या  > 08:48  से  11:06  तक
तुला   >  11:06 से  13:12   तक
वृश्चिक > 13:12 से  15:40   तक
धनु     > 15:40  से  17:44   तक
मकर   > 17:44 से  19:26   तक
कुम्भ   > 19:26  से  21:06  तक
मीन    > 21:06  से  22:34   तक
मेष     >  22:34 से  00:12  तक
वृषभ   > 00:12 से  01:58   तक
मिथुन  > 01:58 से 04:10    तक
=======================

*🚩विभिन्न शहरों का रेखांतर (समय)संस्कार*

       (लगभग-वास्तविक समय के समीप) 
दिल्ली +10मिनट--------- जोधपुर -6 मिनट
जयपुर +5 मिनट------ अहमदाबाद-8 मिनट
कोटा   +5 मिनट------------ मुंबई-7 मिनट
लखनऊ +25 मिनट--------बीकानेर-5 मिनट
कोलकाता +54-----जैसलमेर -15 मिनट

*नोट*-- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। 
प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है। 
चर में चक्र चलाइये , उद्वेगे थलगार ।
शुभ में स्त्री श्रृंगार करे,लाभ में करो व्यापार ॥
रोग में रोगी स्नान करे ,काल करो भण्डार ।
अमृत में काम सभी करो , सहाय करो कर्तार ॥
अर्थात- चर में वाहन,मशीन आदि कार्य करें ।
उद्वेग में भूमि सम्बंधित एवं स्थायी कार्य करें ।
शुभ में स्त्री श्रृंगार ,सगाई व चूड़ा पहनना आदि कार्य करें ।
लाभ में व्यापार करें ।
रोग में जब रोगी रोग मुक्त हो जाय तो स्नान करें ।
काल में धन संग्रह करने पर धन वृद्धि होती है ।
अमृत में सभी शुभ कार्य करें ।

*💮दिशा शूल ज्ञान------------- पश्चिम*
परिहार-: आवश्यकतानुसार यदि यात्रा करनी हो तो घी अथवा चिरौंजी खाके यात्रा कर सकते है l
इस मंत्र का उच्चारण करें-:
*शीघ्र गौतम गच्छत्वं ग्रामेषु नगरेषु च l*
*भोजनं वसनं यानं मार्गं मे परिकल्पय: ll*

*🚩  अग्नि वास ज्ञान  -:*
*यात्रा विवाह व्रत गोचरेषु,*
*चोलोपनिताद्यखिलव्रतेषु ।*
*दुर्गाविधानेषु सुत प्रसूतौ,*
*नैवाग्नि चक्रं परिचिन्तनियं ।।* *महारुद्र व्रतेSमायां ग्रसतेन्द्वर्कास्त राहुणाम्*
*नित्यनैमित्यके कार्ये अग्निचक्रं न दर्शायेत् ।।*

  15 + 11 + 1+ 1 = 28 ÷ 4 = 0 शेष
 पृथ्वी लोक पर अग्नि वास हवन के लिए शुभ कारक है l

*🚩💮 ग्रह मुख आहुति ज्ञान 💮🚩*

सूर्य नक्षत्र से अगले 3 नक्षत्र गणना के आधार पर क्रमानुसार सूर्य , बुध , शुक्र , शनि , चन्द्र , मंगल , गुरु , राहु केतु  आहुति जानें । शुभ ग्रह की आहुति हवनादि कृत्य शुभपद होता है

राहु ग्रह मुखहुति

*💮    शिव वास एवं फल -:*

  26 + 26 + 5 = 57 ÷ 7 =  1 शेष

कैलाश वास = शुभ कारक

*🚩भद्रा वास एवं फल -:*

*स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।*
*मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।*

*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*

  *कामिका एकादशी व्रत*

*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*

एदतर्थं कुलोनानां नृपाः कुर्वन्ति संग्रहम् ।
आदिमध्यावसानेषु न स्यजन्ति च ते नृपम् ।।
।।चाoनीo।।

 राजा लोग अपने आस पास अच्छे कुल के लोगो को इसलिए रखते है क्योंकि ऐसे लोग ना आरम्भ मे, ना बीच मे और  ना ही  अंत मे साथ छोड़कर जाते है.

*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*

गीता -:  विभूतियोग अo-10

न मे विदुः सुरगणाः प्रभवं न महर्षयः।
 अहमादिर्हि देवानां महर्षीणां च सर्वशः॥

मेरी उत्पत्ति को अर्थात्‌ लीला से प्रकट होने को न देवता लोग जानते हैं और न महर्षिजन ही जानते हैं, क्योंकि मैं सब प्रकार से देवताओं का और महर्षियों का भी आदिकारण हूँ
 ॥2॥

*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

🐏मेष
स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि तथा उन्नति मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। यात्रा की योजना बनेगी। घर-बाहर कुछ तनाव रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

🐂वृषभ
पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। काम में मन लगेगा। शेयर मार्केट में लाभ रहेगा। नौकरी में सुविधाएं बढ़ सकती हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धन प्राप्ति सुगमता से होगी।

👫मिथुन
दु:खद सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। लाभ होगा।

🦀कर्क
भूले-बिसरे साथी तथा आगंतुकों के स्वागत तथा सम्मान पर व्यय होगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार के सदस्यों की उन्नति के समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं, लाभ होगा।

🐅सिंह
घर-बाहर प्रसन्नतादायक वातावरण रहेगा। नौकरी में चैन महसूस होगा। व्यापार से संतुष्टि रहेगी। संतान की चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी तथा शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। मित्रों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा की योजना बनेगी। प्रसन्नता रहेगी।

🙎‍♀️कन्या
यात्रा मनोनुकूल मनोरंजक तथा लाभप्रद रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। घर-बाहर सफलता प्राप्त होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। काम में लगन तथा उत्साह बने रहेंगे। मित्रों के साथ प्रसन्नतापूर्वक समय बीतेगा।

⚖️तुला
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। बनते कामों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जीवनसाथी से सामंजस्य बैठाएं। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेवजह लोगों से मनमुटाव हो सकता है। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी न करें।

🦂वृश्चिक
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सुकून रहेगा। जल्दबाजी में कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। कानूनी अड़चन आ सकती है। विवाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।

🏹धनु
नई योजना लागू करने का श्रेष्ठ समय है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। सफलता के साधन जुटेंगे। जोखिम न उठाएं।

🐊मकर
किसी जानकार प्रबुद्ध व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होने के योग हैं। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। किसी राजनयिक का सहयोग मिल सकता है। लाभ के दरवाजे खुलेंगे। चोट व दुर्घटना से बचें। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी। विवाद से बचें। धन प्राप्ति होगी। प्रमाद न करें।

🍯कुंभ
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चोट व दुर्घटना से बचें। आय में कमी रह सकती है। घर-बाहर असहयोग व अशांति का वातावरण रहेगा। अपनी बात लोगों को समझा नहीं पाएंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। हितैषी सहयोग करेंगे। धनार्जन संभव है।

🐟मीन
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार के लोग अनुकूल व्यवहार करेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। नए लोगों से संपर्क होगा। आय में वृद्धि तथा आरोग्य रहेगा। चिंता में कमी होगी। जल्दबाजी न करें।

*🚩आपका दिन मंगलमय हो🚩*








You Tube: 

1. Youtube:  ग्रह वाणी   
https://youtube.com/shorts/xqc6820XshI?si=3BPhBlfPj8-AJ3Bo

2. Youtube:  B I News
https://youtu.be/VwwU7GSmc8o?si=Y4y_DG_etYEolPQ0


PLEASE:- Like & Share 

                     
🚩🚩भारत माता की जय🚩🚩

                                                                                         आज का पञ्चांग,दिन,शनिवार,दिनांक 08/08/2026,




               *|| 🕉️ ||*
         *🌞सुप्रभातम🌞*
         *आज का पञ्चांग*

*दिनांक:- 08/08/2026, शनिवार                                     
*दशमी, कृष्ण पक्ष,*
*श्रावण*
(समाप्ति काल)

तिथि--------- दशमी 13:58:38      तक 
पक्ष------------------------ कृष्ण
नक्षत्र-------- रोहिणी 16:50:17
योग------------- ध्रुव 09:00:51
योग-------- व्याघात 29:37:01
करण----- विष्टि भद्र 13:58:38
करण----------- बव 24:33:12
वार--------------------- शनिवार
माह---------------------- श्रावण 
चन्द्र राशि----- वृषभ 27:47:57
चन्द्र राशि----------------- मिथुन
सूर्य राशि------------------- कर्क
रितु------------------------- वर्षा
आयन---------------- दक्षिणायन
संवत्सर----------------- पराभव
संवत्सर (उत्तर) -----------------रौद्र
विक्रम संवत------------- 2083 
गुजराती संवत------------ 2082 
शक संवत---------------- 1948
कलि संवत--------------- 5127
सूर्योदय------------- 05:47:20
दिन काल----------- 13:14:43
रात्री काल----------- 10:45:47
चंद्रास्त---------------15:14:55
सूर्यास्त-------------- 19:02:03
चंद्रोदय-------------- 25:32:49
लग्न----कर्क 21°16', 111°16'
सूर्य नक्षत्र-------------- आश्लेषा
चन्द्र नक्षत्र--------------- रोहिणी
नक्षत्र पाया----------------- लौह 

*🚩💮🚩  पद, चरण  🚩💮🚩*

वा---- रोहिणी 05:48:39

वी---- रोहिणी 11:20:01

वु---- रोहिणी 16:50:17

वे---- मृगशिरा 22:19:34

वो---- मृगशिरा 27:47:57

*💮🚩💮    ग्रह गोचर    💮🚩💮*

        ग्रह =राशी   , अंश  ,नक्षत्र,  पद
============================
सूर्य=  कर्क 21°30  ,   आश्लेषा    2    डू 
चन्द्र= वृषभ   16°30 ,   रोहिणी 3    वी 
बुध = मिथुन  03°52 '    पुनर्वसु   4    ही 
शु क्र= कन्या 06°05,    उoफाo      4    पी
मंगल= मिथुन 03°17   मृगशिरा  3      का 
गुरु= कर्क  14°33        पुष्प ,    4       ड
शनि=मीन 20°30 '        रेवती  , 2       दो 
राहू=(व) कुम्भ 06°25  धनिष्ठा ,   4      गे
केतु= (व) सिंह 06°25      मघा   2      मी
============================

*🚩💮🚩 शुभा$शुभ मुहूर्त 🚩💮🚩*

राहू काल 09:06 - 10:45 अशुभ
यम घंटा 14:04 - 15:43 अशुभ
गुली काल 05:47 - 07:27 अशुभ 
अभिजित 11:58 - 12:51 शुभ
दूर मुहूर्त 07:33 - 08:26 अशुभ
वर्ज्यम 09:30 - 10:58 अशुभ
प्रदोष 19:02 - 21:13.     शुभ

💮चोघडिया, दिन

काल 05:47 07:27 अशुभ
शुभ 07:27 - 09:06 शुभ
रोग 09:06 - 10:45 अशुभ
उद्वेग 10:45 - 12:25 अशुभ
चर 12:25 - 14:04 शुभ
लाभ 14:04 - 15:43 शुभ
अमृत 15:43 - 17:23 शुभ
काल 17:23 19:02 अशुभ

🚩चोघडिया, रात

लाभ 19:02 - 20:23 शुभ
उद्वेग 20:23 - 21:44 अशुभ
शुभ 21:44 - 23:04 शुभ
अमृत 23:04 - 24:25* शुभ
चर 24:25* - 25:46* शुभ
रोग 25:46* - 27:06* अशुभ
काल 27:06* - 28:27* अशुभ
लाभ 28:27* - 29:48* शुभ

💮होरा, दिन

शनि 05:47 -06:54
बृहस्पति 06:54 -07:59
मंगल 07:59- 09:06
सूर्य 09:06- 10:12
शुक्र 10:12 -11:18
बुध 11:18- 12:25
चन्द्र 12:25- 13:31
शनि 13:31 -14:37
बृहस्पति 14:37- 15:43
मंगल 15:43 -16:50
सूर्य 16:50 -17:56
शुक्र 17:56- 19:02

🚩होरा, रात

बुध 19:02- 19:56
चन्द्र 19:56 -20:50
शनि 20:50- 21:44
बृहस्पति 21:44 -22:37
मंगल 22:37- 23:31
सूर्य 23:31 -24:25
शुक्र 24:25-25:19
बुध 25:19-26:13
चन्द्र 26:13-27:06
शनि 27:06-28:00
बृहस्पति 28:00-28:54
मंगल 28:54-29:48

*🚩उदयलग्न प्रवेशकाल  🚩* 
     
कर्क    > 04:20  से 06:30   तक
सिंह    > 06:30 से  08:52   तक
कन्या  > 08:52  से  11:10  तक
तुला   >  11:10 से  13:16   तक
वृश्चिक > 13:16 से  15:44   तक
धनु     > 15:44  से  17:48   तक
मकर   > 17:48 से  19:30   तक
कुम्भ   > 19:30  से  21:10  तक
मीन    > 21:10  से  22:38   तक
मेष     >  22:38 से  00:16  तक
वृषभ   > 00:16 से  02:02   तक
मिथुन  > 02:02 से 04:14    तक
=======================

*🚩विभिन्न शहरों का रेखांतर (समय)संस्कार*

       (लगभग-वास्तविक समय के समीप) 
दिल्ली +10मिनट--------- जोधपुर -6 मिनट
जयपुर +5 मिनट------ अहमदाबाद-8 मिनट
कोटा   +5 मिनट------------ मुंबई-7 मिनट
लखनऊ +25 मिनट--------बीकानेर-5 मिनट
कोलकाता +54-----जैसलमेर -15 मिनट

*नोट*-- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। 
प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है। 
चर में चक्र चलाइये , उद्वेगे थलगार ।
शुभ में स्त्री श्रृंगार करे,लाभ में करो व्यापार ॥
रोग में रोगी स्नान करे ,काल करो भण्डार ।
अमृत में काम सभी करो , सहाय करो कर्तार ॥
अर्थात- चर में वाहन,मशीन आदि कार्य करें ।
उद्वेग में भूमि सम्बंधित एवं स्थायी कार्य करें ।
शुभ में स्त्री श्रृंगार ,सगाई व चूड़ा पहनना आदि कार्य करें ।
लाभ में व्यापार करें ।
रोग में जब रोगी रोग मुक्त हो जाय तो स्नान करें ।
काल में धन संग्रह करने पर धन वृद्धि होती है ।
अमृत में सभी शुभ कार्य करें ।

*💮दिशा शूल ज्ञान-------------पूर्व*
परिहार-: आवश्यकतानुसार यदि यात्रा करनी हो तो लौंग अथवा कालीमिर्च खाके यात्रा कर सकते है l
इस मंत्र का उच्चारण करें-:
*शीघ्र गौतम गच्छत्वं ग्रामेषु नगरेषु च l*
*भोजनं वसनं यानं मार्गं मे परिकल्पय: ll*

*🚩  अग्नि वास ज्ञान  -:*
*यात्रा विवाह व्रत गोचरेषु,*
*चोलोपनिताद्यखिलव्रतेषु ।*
*दुर्गाविधानेषु सुत प्रसूतौ,*
*नैवाग्नि चक्रं परिचिन्तनियं ।।* *महारुद्र व्रतेSमायां ग्रसतेन्द्वर्कास्त राहुणाम्*
*नित्यनैमित्यके कार्ये अग्निचक्रं न दर्शायेत् ।।*

 15 + 10 + 7 +  1 = 33 ÷ 4 = 1 शेष
 पाताल लोक पर अग्नि वास हवन के लिए अशुभ कारक है l

*🚩💮 ग्रह मुख आहुति ज्ञान 💮🚩*

सूर्य नक्षत्र से अगले 3 नक्षत्र गणना के आधार पर क्रमानुसार सूर्य , बुध , शुक्र , शनि , चन्द्र , मंगल , गुरु , राहु केतु  आहुति जानें । शुभ ग्रह की आहुति हवनादि कृत्य शुभपद होता है

केतु ग्रह मुखहुति

*💮    शिव वास एवं फल -:*

 25 + 25 + 5 = 55 ÷ 7 =  6 शेष

क्रीड़ायां = शोक, दुःख कारक

*🚩भद्रा वास एवं फल -:*

*स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।*
*मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।*

 दोपहर 13:49 तक समाप्त 

स्वर्ग लोक  =  शुभ कारक 

*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*

 *सर्वार्थ, अमृत सिद्धि योग 16:50 तक*

*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*

दुर्जनस्य च सर्पस्य वरं सर्पो न दुर्जनः ।
सर्पो दंशति काले तु दुर्जनस्तु पदे पदे ।।
।।चाoनीo।।

एक दुर्जन और एक सर्प मे यह अंतर है की साप तभी डंख मरेगा जब उसकी जान को खतरा हो लेकिन दुर्जन पग पग पर हानि पहुचने की कोशिश करेगा .

*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*

गीता -:  विभूतियोग अo-10

भूय एव महाबाहो श्रृणु मे परमं वचः।
 यत्तेऽहं प्रीयमाणाय वक्ष्यामि हितकाम्यया॥

श्री भगवान्‌ बोले- हे महाबाहो! फिर भी मेरे परम रहस्य और प्रभावयुक्त वचन को सुन, जिसे मैं तुझे अतिशय प्रेम रखने वाले के लिए हित की इच्छा से कहूँगा
 ।।1।।

*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

🐏मेष
चंद्रमा आपकी ही राशि में होने से मन में नया उत्साह रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी निर्णय क्षमता और नेतृत्व की सराहना होगी। क्रोध और जल्दबाजी में कोई वित्तीय फैसला न लें। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ खुशनुमा समय बीतेगा। सिरदर्द या आंखों में खिंचाव महसूस हो सकता है, पर्याप्त नींद लें।

🐂वृषभ
अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें, बजट प्रभावित हो सकता है। विदेश से जुड़ा व्यापार करने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं। दफ्तर की राजनीति से दूरी बनाकर अपने काम पर ध्यान दें। लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी से बचें। आंखों की सेहत और खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

👫मिथुन
मंगल आपकी राशि में होने से ऊर्जा और साहस में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन लाभ और आय के नए स्रोत बनने के योग हैं। दोस्तों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में नया उत्साह और आकर्षण बढ़ेगा। व्यायाम करते समय मांसपेशियों में खिंचाव से बचें।

🦀कर्क
सूर्य, बुध और गुरु आपकी राशि में होने से समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। करियर और व्यापार में बड़ी सफलता मिलने के आसार हैं। उच्च अधिकारियों से आपके काम की प्रशंसा मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, फिर भी संतुलित दिनचर्या अपनाएं।

🐅सिंह
भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, अटके हुए काम पूरे होंगे। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। व्यापारिक यात्रा लाभदायक सिद्ध हो सकती है। लव पार्टनर के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की योजना बन सकती है। मानसिक शांति महसूस होगी, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

🙎‍♀️कन्या
आज लेनदेन के मामलों में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। अचानक किसी काम में रुकावट आ सकती है, धैर्य बनाए रखें। गोपनीय बातों को सहकर्मियों के साथ साझा न करें। रिश्तों में पारदर्शिता रखें, वाणी में मधुरता बनाए रखें। पेट से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करें, हल्का भोजन लें।

⚖️तुला
व्यापार में साझेदारी से बड़ा लाभ मिलने के योग हैं। दैनिक रोजगार में वृद्धि होगी और मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध और अधिक मजबूत होंगे। अविवाहितों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, योग और ध्यान से लाभ होगा।

🦂वृश्चिक
प्रतिस्पर्धियों और शत्रुओं पर आपकी विजय होगी। नौकरी में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा और काम में तेजी आएगी। व्यर्थ के विवादों से खुद को दूर रखें। लव लाइफ में संवाद बनाए रखें, छोटी बातों को तूल न दें। थकावट और जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

🏹धनु
विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए शुभ दिन है। बौद्धिक कार्यों और रचनात्मकता से धन लाभ होगा। शेयर बाजार या निवेश से जुड़े फैसलों में सावधानी बरतें। प्रेमी के साथ भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, ध्यान और मेडिटेशन करें।

🐊मकर
भौतिक सुख-सुविधाओं और संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। कार्यस्थल पर काम का दबाव रह सकता है, तनाव से बचें। माता जी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और उनके साथ समय बिताएं। जीवनसाथी के साथ घरेलू विषयों पर सकारात्मक चर्चा होगी। छाती में जकड़न या एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

🍯कुंभ
राहु आपकी राशि में होने से विचारों में स्पष्टता बनाए रखें। आपके पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। छोटे भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी यात्रा के योग हैं। प्रेम संबंधों में नया मोड़ आ सकता है, संवाद बेहतर रहेगा। गर्दन या कंधे में दर्द महसूस हो सकता है, पोस्चर का ध्यान रखें।

🐟मीन
शनि आपकी राशि में होने से हर काम में अनुशासन रखें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है। मधुर वाणी से आप दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। दांतों या गले से जुड़ी छोटी-मोटी समस्या हो सकती है।

*🚩आपका दिन मंगलमय हो🚩*







You Tube: 

1. Youtube:  ग्रह वाणी   
https://youtube.com/shorts/xqc6820XshI?si=3BPhBlfPj8-AJ3Bo

2. Youtube:  B I News
https://youtu.be/VwwU7GSmc8o?si=Y4y_DG_etYEolPQ0


PLEASE:- Like & Share 

                     
🚩🚩भारत माता की जय🚩🚩

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.