March 2026

 LPG अफवाहों के बीच बढ़ गई Rotimaker की डिमांड, खरीदने के लिए ये 5 ऑप्शन हैं बेस्ट, अभी देख लें पूरी लिस्ट

आज हम आपको ऐसे 5 रोटीमेकर बताने जा रहे हैं, जिससे आपकी किचम का काम बेहद आसान हो सकता है. इनमें एक रोटीमेकर ऐसा भी है, जिसमें आपको आटा गूंथने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.

5 Best Rotimaker Machine: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर भारत में गैस की सप्लाई पर दिखाई देने लगा है. देश के कई हिस्सों से LPG गैस किल्लत की खबरें सामने आ रही हैं. हालात ऐसे हैं, कि कुछ शहरों में गैस शॉर्टेज की वजह से रेस्टोरेंट और कैफे भी बंद हो गए हैं. इसी बीच लोगों ने इंडक्शन और रोटीमेकर जैसी मशीनों का उपयोग करना भी शुरू कर दिया है. बढ़ती मांग के चलते बाजारों में और ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर इन मशीनों की कीमतों में भी इजाफा देखने को मिल रहा है. इसी कड़ी में आज हम आपको ऐसे 5 रोटीमेकर बताने जा रहे हैं, जिससे आपकी किचम का काम बेहद आसान हो सकता है. इनमें एक रोटीमेकर ऐसा भी है, जिसमें आपको आटा गूंथने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. 

1. Wonder chef Roti-Magic, Fully Automatic Roti Maker


अगर आप ऐसा रोटीमेकर खरीदना चाहते हैं, जिसके लिए आपको आटा गूंथने की भी जरूरत न पड़े, तो वंडरशेफ की यह रोटीमेकर मशीन बेस्ट हो सकती है. इसमें एक टच पैनल दिया जाता है जिसमें कई तरह के ऑप्शन्स मिलते हैं. इसमें आप अपनी पसंद के हिसाब से पतली, मीडियम या मोटी रोटी का चयन कर सकते हैं. इसमें बस आपको सूखा आटा, तेल और पानी डालना होगा. इस मशीन की कीमत अमेजन पर 59, 999 रुपये है. 

2. Libra Roti Maker Machine 

इस रोटी मेकर मशीन में 8.5 इंच की प्लेट मिलती है, जो रोटी बनाने के लिए बिल्कुल सही मानी जाती है. इसमें मजबूत हैंडल मिलता है, जिससे इसका इस्तेमाल करना बहुत ही ज्यादा सुरक्षित हो जाता है. इसके अलावा इसमें ऑटोमैटिक टेम्परेचर कंट्रोल फीचर मौजूद है, जिससे रोटी को सही से पकने में मदद मिलती है. इसमें 950 वॉट का पावरफुल हीटिंग एलिमेंट लगा हुआ है, जिससे रोटियां काफी जल्दी बन जाती हैं. अमेजन पर इसकी कीमत 2,499 रुपये है.

3. BAJAJ VACCO Electric Go-Ezzee Chapati/Roti/Khakhra Maker

बजाज की यह रोटीमेकर मशीन वैल्यू फॉर मनी मानी जाती है. इसकी मदद से आप कुछ ही मिनटों में आप रोटी, खाखरा समेत अन्य चीजें आसानी से बना सकते हैं. साथ ही इसमें सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा गया है. इसमें ऑटोमैटिक शट‑ऑफ फीचर दिया गया है, जो रोटी पूरी तरह फूल जाने पर मशीन को खुद बंद कर देता है. अमेजन पर इसकी कीमत 2,728 रुपये है.

4. Longway Automatic Electric Multi Master Roti Maker

लॉन्गवे (Longway) का 1000 वॉट रोटी मेकर अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है. इसकी खास बात यह है, कि इसमें बिजली की खपत कम होती है और रोटी भी जल्दी बनती है. इसमें इंडिकेटर लैंप मिलता है, जो टेंपरेचर सही होने पर जल जाता है. इसका डिजाइन काफी ज्यादा कॉम्पैक्ट और लाइट है जिससे इसको इस्तेमाल करना काफी ज्यादा आसान हो जाता है. अमेजन पर इसकी कीमत 1,999 रुपये है.

5. Starvin Electric Roti Maker 1000W

 रोटी, ऑमलेट और खाखरा बनाने के लिए ये रोटीमेकर बेस्ट हो सकता है. इसमें नॉन‑स्टिक हीटिंग प्लेट्स मिलती है, जिससे रोटी जलती नहीं हैं और साफ करना भी आसान हो जाता है. इस रोटी मेकर में मजबूत बेकलाइट हैंडल और बॉडी दी गई है. फ्लिपकार्ट पर इस रोटीमेकर की कीमत 1,638 रुपये है.


पुराने कपड़ों के मिलेंगे हजारों रुपये, बर्तन वाले को देने की नहीं जरूरत, भारत में शुरू हुए 3 पोर्टल

अब पुराने कपड़ों से आपको हजारों रुपये मिल सकते हैं. अब पुराने कपड़ों को बर्तन वाले को औने-पौने दाम में देने की जरूरत नहीं है, क्योंकि नए पोर्टल्स के जरिए आप उनसे हजारों रुपये कमा सकते हैं.

आपने अक्सर देखा होगा कि हमारी मम्मी पुराने कपड़ों को संभाल कर रखती है और फिर बर्तन वाले को देकर कुछ भी छोटा-बड़ा बर्तन ले लेती हैं, लेकिन अब ऐसा करने की आवश्यकता नहीं है. अगर, आप घर में ऐसा होता है तो उसे तुरंत रोकें, क्योंकि अब पुराने कपड़ों से आपको हजारों रुपये मिल सकते हैं. अब पुराने कपड़ों को बर्तन वाले को औने-पौने दाम में देने की जरूरत नहीं है, क्योंकि नए पोर्टल्स के जरिए आप उनसे हजारों रुपये कमा सकते हैं. इन पोर्टल्स पर पुराने कपड़ों को रीसायकल या रिसेल (resale) किया जाता है, जिससे अच्छी कीमत मिलती है. चलिए आपको बताते हैं ऐसे कौन से पोर्टल हैं.

इन नए पोर्टल्स पर मिलेंगे हजारों रुपये

इन नए पोर्टल्स Freeup, Gletot और Etashee जैसे री-कॉमर्स (Re-commerce) पोर्टल पुराने फैशन, बैग्स और एक्सेसरीज को बेचने की सुविधा दे रहे हैं. ये ऐप्स फटे-पुराने नहीं, बल्कि अच्छी स्थिति वाले कपड़ों को सीधे ग्राहकों तक बेचकर पैसे कमाने का मौका देते हैं. इन पोर्टल पर आप आसानी से अपने पुराने कपड़े देकर अच्छे पैसे ले सकते हैं.

स्मार्ट बाजार एक्सचेंज- आप अपने पुराने कपड़े और अखबार यहां ला सकते हैं और प्रति किलो के हिसाब से एक्सचेंज कूपन पा सकते हैं, जिसे खरीदारी में इस्तेमाल किया जा सकता है.

अच्छी कीमत- पुरानी साड़ियों या ब्रांडेड कपड़ों की अच्छी कीमत मिल सकती है.

पर्यावरण सुरक्षा- इससे कपड़ों का लैंडफिल में जाना कम होता है और रीसायकल को बढ़ावा मिलता है.

इन तीनों पोर्टल Freeup, Gletot और Etashee में से आप किसी पर भी अपने कपड़ों की डिटेल डाल सकते हैं. कपड़ों की डिटेल डालने के बाद कपड़े लेने खुद आपके घर कोई आएगा, कपड़े लेगा और तुरंत पैसे देगा. बस इतना सिंपल प्रोसेस है. इसके लिए आपको बर्तन वाले की तरह किसी तरह की मोलतोल करने के जरूरत नहीं पड़ेगी.

ईरान युद्ध के बीच सोने-चांदी हुआ धड़ाम, देखें दिल्ली-मुंबई समेत आपके शहर का ताजा भाव

ईरान युद्ध के बीच सोने-चांदी हुआ धड़ाम, देखें दिल्ली-मुंबई समेत आपके शहर का ताजा भाव
अगर आप भी पिछले कई दिनों से आसमान छूते गोल्ड और सिल्वर रेट्स को देखकर खरीदारी टाल रहे थे, तो आज आपके लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है. सोमवार, 16 मार्च को सोने और चांदी के दामों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है.

सोने और चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए शानदार मौका है. आज यानी सोमवार 16 मार्च को सोने की चमक थोड़ी फीकी पड़ी है और चांदी के दाम भी लुढ़क गए हैं. सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि ग्लोबल मार्केट में भी आज सोने-चांदी की कीमतों में कमजोरी देखी जा रही है. ऐसे में अगर आज आप सोने-चांदी की खरीद या निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो यहां जानिए आज आपके शहर में सोना-चांदी कितना सस्ता हुआ है और इसकी बड़ी वजह क्या है...

MCX पर आज क्या हैं सोने-चांदी के भाव?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज ट्रेडिंग के दौरान सोने और चांदी दोनों में लाल निशान देखा गया. 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट वाला सोना ₹1,966 (1.24%) की गिरावट के साथ ₹1,56,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.वहीं, 5 मई 2026 के कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी में बड़ी गिरावट आई है. यह ₹5,110 (1.97%) टूटकर ₹2,54,325 पर आ गई है.

देश के बड़े शहरों  में आज आज सोने का भाव (Gold Rate Today)

सोने की खरीदारी करने वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला है. देश के प्रमुख शहरों में सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price Today) की बात करें, तो  चेन्नई में सोना सबसे महंगा ₹1,59,260 के स्तर पर बिक रहा है. वहीं, हैदराबाद में इसकी कीमत ₹1,59,050 और बेंगलुरु में ₹1,58,920 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है. 

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,58,520 प्रति 10 ग्राम चल रहा है.अगर आप गहने बनवाने के लिए 22 कैरेट सोना खरीदना चाहते हैं, तो इसका औसत भाव ₹1,45,900 प्रति 10 ग्राम के आसपास है.मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,58,800 प्रति 10 ग्राम पर है,, जबकि कोलकाता में यह ₹1,58,580 पर बिक रहा है.

प्रमुख शहरों में आज चांदी की कीमत (Silver Rate Today)

चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में भी शहरों के हिसाब से काफी अंतर देखने को मिल रहा है. आज चेन्नई में चांदी सबसे ऊंचे स्तर ₹2,59,990 प्रति किलो पर पहुंच गई है, जबकि हैदराबाद में इसका भाव ₹2,59,650 चल रहा है. मुंबई में चांदी ₹2,59,240 के भाव पर उपलब्ध है. वहीं, कोलकाता एक किलो चांदी के लिए आपको ₹2,58,900 और दिल्ली में एक किलो चांदी के लिए ₹2,58,790 खर्च करने होंगे. बता दें कि  इन कीमतों में अभी GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं.

इंटरनेशनल मार्केट का हाल

दुनिया भर के बाजारों में भी आज बिकवाली का माहौल है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.66% की कमजोरी के साथ 5,028 डॉलर प्रति औंस पर है. वहीं, चांदी 0.79% की गिरावट के साथ 80.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है. बता दें कि अभी एक महीना भी नहीं हुआ है जब सोने ने ₹1.80 लाख और चांदी ने ₹4.20 लाख का अपना ऑल-टाइम हाई छुआ था.

सोना सस्ता होने की 3 बड़ी वजहें

जानकारों का मानना है कि सोने की कीमतों में इस गिरावट के पीछे ये तीन मुख्य कारण हैं:

यूएस फेड की बैठक

17 मार्च से अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अहम बैठक शुरू हो रही है. निवेशकों को डर है कि कच्चे तेल की महंगाई को देखते हुए फेड ब्याज दरों में कोई कटौती नहीं करेगा, इसलिए लोग फिलहाल सतर्क हैं.

डॉलर की मजबूती

कच्चे तेल की कीमतें $100 के पार रहने से अमेरिकी डॉलर को मजबूती मिल रही है, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ रहा है.

ईरान युद्ध का असर

युद्ध की वजह से 'सेफ हेवन' एसेट के तौर पर सोने की डिमांड बनी हुई है, लेकिन मार्केट में आई हालिया अस्थिरता और प्रॉफिट बुकिंग के चलते कीमतों में गिरावट आई है.

                                                                               


आज का पांचांग दिन सोमवार दिनांक 16/03/2026



                  🌞सुप्रभातम🌞 

      ⚜️««« *आज का पंचांग* »»»⚜️

       दिनांक:- 16/03/2026, सोमवार 


*जय श्री राम*

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

 *द्वादशी, कृष्ण पक्ष,*

*चैत्र*

(समाप्ति काल)


तिथि---------- द्वादशी 09:40:17      तक 

पक्ष------------------------- कृष्ण

नक्षत्र---------- धनिष्ठा 30:21:24

योग-------------- शिव 09:35:36

करण----------- तैतुल 09:40:17

करण------‐------- गर 21:36:36

वार------‐----‐----------- सोमवार

माह------------------------- चैत्र

चन्द्र राशि---    मकर 18:13:24

चन्द्र राशि-----------------    कुम्भ

सूर्य राशि------------------    मीन

रितु------------------------- वसंत

आयन---------‐--------- उत्तरायण

संवत्सर----------------- विश्वावसु

संवत्सर (उत्तर) ------------सिद्धार्थी

विक्रम संवत-‐------------- 2082 

गुजराती संवत-‐----------- 2082 

शक संवत ----------------------1947 

कलि संवत---------------- 5126

सूर्योदय--------------- 06:29:06

सूर्यास्त---------------- 18:26:55

दिन काल------------- 11:57:49

रात्री काल------------- 12:01:03

चंद्रास्त---------------- 15:53:32

चंद्रोदय--------------- 29:17:18

लग्न-----   मीन 1°13' , 331°13'

सूर्य नक्षत्र------------ पूर्वाभाद्रपद

चन्द्र नक्षत्र------------------ धनिष्ठा

नक्षत्र पाया--------------------ताम्र


*🚩💮🚩  पद, चरण  🚩💮🚩*


गा---- धनिष्ठा 12:05:36


गी---- धनिष्ठा 18:13:24


 गु---- धनिष्ठा 24:18:39


गे---- धनिष्ठा 30:21:24


*💮🚩💮    ग्रह गोचर    💮🚩💮*


        ग्रह =राशी   , अंश  ,नक्षत्र,  पद

============================

सूर्य=  मीन 01°10  , पूoफाo     4      दी 

चन्द्र= मकर  23°30 ,      धनिष्ठा 1     गा

बुध = कुम्भ 15°52 '     शतभिषा  3       सी 

शु क्र= मीन 17°05,         रेवती  1       दे 

मंगल= कुम्भ 16°03  शतभिषा   3       सी 

गुरु= मिथुन  20°33    पुनर्वसु,     1       के 

शनि=मीन 09°13 '     उoभा o  , 2       थ

राहू=(व) कुम्भ 14°06  शतभिषा,      3  सी 

केतु= (व) सिंह 14°06   पूoफाo   1      मो

============================


*🚩💮🚩 शुभा$शुभ मुहूर्त 🚩💮🚩*


राहू काल 07:59 - 09:29 अशुभ

यम घंटा 10:58 - 12:28 अशुभ

गुली काल 13:58 - 15:27 अशुभ 

अभिजित 12:04 - 12:52 शुभ

दूर मुहूर्त 12:52 - 13:40 अशुभ

दूर मुहूर्त 15:16 - 16:03 अशुभ

वर्ज्यम 10:02 - 11:41 अशुभ

प्रदोष 18:27 - 20:53.    शुभ


🚩पंचक 18:13 अहोरात्र अशुभ


💮चोघडिया, दिन


अमृत 06:29 - 07:59 शुभ

काल 07:59 - 09:29 अशुभ

शुभ 09:29 10:58 शुभ

रोग 10:58 - 12:28 अशुभ

उद्वेग 12:28 - 13:58 अशुभ

चर 13:58 - 15:27 शुभ

लाभ 15:27 16:57 शुभ

अमृत 16:57 - 18:27 शुभ


🚩चोघडिया, रात


चर 18:27 19:57 शुभ

रोग 19:57 - 21:27 अशुभ

काल 21:27 22:57 अशुभ

लाभ 22:57 - 24:27* शुभ

उद्वेग 24:27* - 25:58* अशुभ

शुभ 25:58* - 27:28* शुभ

अमृत 27:28* - 28:58* शुभ

चर 28:58* - 30:28* शुभ


💮होरा, दिन


चन्द्र 06:29- 07:29

शनि 07:29- 08:29

बृहस्पति 08:29- 09:29

मंगल 09:29 -10:28

सूर्य 10:28 -11:28

शुक्र 11:28- 12:28

बुध 12:28 -13:28

चन्द्र 13:28 -14:28

शनि 14:28 -15:27

बृहस्पति 15:27 -16:27

मंगल 16:27- 17:27

सूर्य 17:27- 18:27


🚩होरा, रात


शुक्र 18:27- 19:27

बुध 19:27 -20:27

चन्द्र 20:27 -21:27

शनि 21:27- 22:27

बृहस्पति 22:27- 23:27

मंगल 23:27 -24:27

सूर्य 24:27-25:28

शुक्र 25:28-26:28

बुध 26:28-27:28

चन्द्र 27:28-28:28

शनि 28:28-29:28

बृहस्पति 29:28-30:28


*🚩उदयलग्न प्रवेशकाल  🚩* 


मीन    > 06:38  से  08:02   तक

मेष     > 08:02  से  09:38   तक     

वृषभ   > 09:38 से  11:36   तक

मिथुन  > 11:36 से 15:02    तक

कर्क    > 15:02  से 16:12   तक

सिंह    > 16:12 से  18:18    तक

कन्या  > 18:18  से  20:38   तक

तुला   >  20:38 से  23:00   तक

वृश्चिक > 23:00 से  01:10   तक

धनु     > 01:14  से  03:00   तक

मकर   > 03:00 से  04:56   तक

कुम्भ   > 04:58  से  06:38   तक

=======================


*🚩विभिन्न शहरों का रेखांतर (समय)संस्कार*


       (लगभग-वास्तविक समय के समीप) 

दिल्ली +10मिनट--------- जोधपुर -6 मिनट

जयपुर +5 मिनट------ अहमदाबाद-8 मिनट

कोटा   +5 मिनट------------ मुंबई-7 मिनट

लखनऊ +25 मिनट--------बीकानेर-5 मिनट

कोलकाता +54-----जैसलमेर -15 मिनट


*नोट*-- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। 

प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है। 

चर में चक्र चलाइये , उद्वेगे थलगार ।

शुभ में स्त्री श्रृंगार करे,लाभ में करो व्यापार ॥

रोग में रोगी स्नान करे ,काल करो भण्डार ।

अमृत में काम सभी करो , सहाय करो कर्तार ॥

अर्थात- चर में वाहन,मशीन आदि कार्य करें ।

उद्वेग में भूमि सम्बंधित एवं स्थायी कार्य करें ।

शुभ में स्त्री श्रृंगार ,सगाई व चूड़ा पहनना आदि कार्य करें ।

लाभ में व्यापार करें ।

रोग में जब रोगी रोग मुक्त हो जाय तो स्नान करें ।

काल में धन संग्रह करने पर धन वृद्धि होती है ।

अमृत में सभी शुभ कार्य करें ।


*💮दिशा शूल ज्ञान-------------पूर्व*

परिहार-: आवश्यकतानुसार यदि यात्रा करनी हो तो घी अथवा काजू खाके यात्रा कर सकते है l

इस मंत्र का उच्चारण करें-:

*शीघ्र गौतम गच्छत्वं ग्रामेषु नगरेषु च l*

*भोजनं वसनं यानं मार्गं मे परिकल्पय: ll*


*🚩  अग्नि वास ज्ञान  -:*

*यात्रा विवाह व्रत गोचरेषु,*

*चोलोपनिताद्यखिलव्रतेषु ।*

*दुर्गाविधानेषु सुत प्रसूतौ,*

*नैवाग्नि चक्रं परिचिन्तनियं ।।* *महारुद्र व्रतेSमायां ग्रसतेन्द्वर्कास्त राहुणाम्*

*नित्यनैमित्यके कार्ये अग्निचक्रं न दर्शायेत् ।।*


  15 + 12 + 2 + 1 = 30  ÷ 4 = 2 शेष

 आकाश लोक पर अग्नि वास हवन के लिए अशुभ कारक है l


*🚩💮 ग्रह मुख आहुति ज्ञान 💮🚩*


सूर्य नक्षत्र से अगले 3 नक्षत्र गणना के आधार पर क्रमानुसार सूर्य , बुध , शुक्र , शनि , चन्द्र , मंगल , गुरु , राहु केतु  आहुति जानें । शुभ ग्रह की आहुति हवनादि कृत्य शुभपद होता है


केतु ग्रह मुखहुति


*💮    शिव वास एवं फल -:*


  27 + 27 + 5 = 59 ÷ 7 =  3 शेष


वृषभारूढ़ = शुभ कारक


*🚩भद्रा वास एवं फल -:*


*स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।*

*मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।*


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


*प्रदोष व्रत (शिव पूजन)*


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


बहुनां चैव सत्त्वानां समवायो रिपुञ्जयः ।

वर्षन्धाराधरो मेघस्तृणैरपि निवार्यते ।।

।।चाoनीo।।


   यदि हम बड़ी संख्या में एकत्र हो जाए तो दुश्मन को हरा सकते है. उसी प्रकार जैसे घास के तिनके एक दुसरे के साथ रहने के कारण भारी बारिश में भी क्षय नहीं होते.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -:  कर्मसांख्ययोग अo-5


कामक्रोधवियुक्तानां यतीनां यतचेतसाम्‌।

 अभितो ब्रह्मनिर्वाणं वर्तते विदितात्मनाम्‌॥


काम-क्रोध से रहित, जीते हुए चित्तवाले, परब्रह्म परमात्मा का साक्षात्कार किए हुए ज्ञानी पुरुषों के लिए सब ओर से शांत परब्रह्म परमात्मा ही परिपूर्ण है

 ॥26॥


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। अच्छे लोगों से भेंट होगी जो आपके हितचिंतक रहेंगे। योजनाएं फलीभूत होंगी। नौकरी में पदोन्नाति के योग हैं। आलस्य से बचकर रहें। परिवार की मदद मिलेगी।


🐂वृष

भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता से हर्ष होगा। सुखद भविष्य का स्वप्न साकार होगा। विचारों से सकारात्मकता बढ़ेगी। दुस्साहस न करें। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।


👫मिथुन

कष्ट, भय, चिंता व बेचैनी का माहौल बन सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान की आशंका है। परिवार में तनाव रहेगा। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा।


🦀कर्क

प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। यात्रा का शुभ योग होने के साथ ही कठिन कार्य में भी सफलता मिल सकेगी। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद हो सकता है। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। पुराना रोग उभर सकता है। प्रयास सफल रहेंगे।


🐅सिंह

शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी। मन में उत्साह रहेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। आपके कार्यों को समाज में प्रशंसा मिलेगी। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ होगा। पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी।


🙍‍♀️कन्या

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। नेत्र पीड़ा हो सकती है। अधिकारी वर्ग विशेष सहयोग नहीं करेंगे। ऋण लेना पड़ सकता है। यात्रा आज नहीं करें। परिवार के कार्यों को प्राथमिकता दें। आपकी बुद्धिमत्ता सामाजिक सम्मान दिलाएगी।


⚖️तुला

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। चोट व रोग से बचें। कार्य-व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। सामाजिक समारोहों में भाग लेंगे। सुकर्मों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे।


🦂वृश्चिक

भ्रम की स्थिति बन सकती है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हल हो सकेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। अपनी वस्तुएँ संभालकर रखें। रुका धन मिलेगा।


🏹धनु

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। मितव्ययिता को ध्यान में रखें। कुटुंबियों से संबंध सुधरेंगे। शत्रुओं से सावधान रहें। व्यापार लाभप्रद रहेगा। खर्चों में कमी करें। सश्रम किए गए कार्य पूर्ण होंगे।


🐊मकर

फालतू खर्च होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यावसायिक योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हो पाएगा। परिवार की चिंता रहेगी। आय से व्यय अधिक होंगे। अजनबियों पर विश्वास से हानि हो सकती है।


🍯कुंभ

राजनीतिक व्यक्तियों से लाभकारी योग बनेंगे। साझेदारी में नवीन प्रस्ताव प्राप्त हो सकेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। गर्व-अहंकार को दूर करें। मनोबल बढ़ने से तनाव कम होगा।


🐟मीन

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। जोखिम न लें। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखें। पत्नी के बतलाए रास्ते पर चलने से लाभ की संभावना बनती है। यात्रा से लाभ। वाहन-मशीनरी खरीदी के योग हैं। व्यवसाय में अड़चनें आएंगी।


*🚩आपका दिन मंगलमय हो🚩*







You Tube: 

1. Youtube:  ग्रह वाणी   
https://youtube.com/shorts/xqc6820XshI?si=3BPhBlfPj8-AJ3Bo

2. Youtube:  B I News
https://youtu.be/VwwU7GSmc8o?si=Y4y_DG_etYEolPQ0


PLEASE:- Like & Share 

                     
🚩🚩भारत माता की जय🚩🚩

साइबर अटैक! LPG के नाम पर सिर्फ 4 दिन में लूट लिए 26 लाख

साइबर अटैक! LPG के नाम पर सिर्फ 4 दिन में लूट लिए 26 लाख
LPG Gas Shortage: लोग पहले से ही गैस की किल्लत को लेकर टेंशन में हैं. उनकी इसी परेशानी का फायदा उठाकर साइबर ठग उनको अपना निशाना बना रहे हैं और उनकी मेहनत की कमाई पर अपना हाथ साफ कर रहे हैं. 

मुंबई:

ईरान-इजरायल जंग के बीच देशभर से LPG गैस की किल्लत की खबरें सामने आ रही हैं. महाराष्ट्र के कई शहरों से भी ऐसी खबरें सामने आ चुकी हैं. इस बीच धांधली करने वाला गिरोह भी एक्टिव हो गया है. गैस की कमी को लेकर लोग पहले से ही डरे हुए हैं. इस बीच साइबर ठग गैस कनेक्शन काटने का डर दिखाकर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं. ऐसा ही मामला मुंबई से भी सामने आया है. साइबर ठगों ने गैस कनेक्शन काटने के नाम पर 4 दिनों में मुंबईकरों से 26 लाख रुपये से ज्यादा लूट लिए.

LPG कनेक्शन के नाम पर साइबर ठगी

साइबर अपराधी अंतरराष्ट्रीय गैस किल्लत और ईरान-इजरायल युद्ध का फायदा उठाकर लोगों को ठग रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, जालसाज 'महानगर गैस लिमिटेड' के अधिकारी बनकर फोन करते हैं और बिल बकाया होने या कनेक्शन कटने की धमकी देते हैं. कनेक्शन बचाने के लिए पहले मात्र 10-20 रुपये का भुगतान करने को कहा जाता है और एक 'mahanagar apk' फाइल डाउनलोड कराई जाती है, जिससे क्लिक करते ही पीड़ित का बैंक अकाउंट खाली हो जाता है.

4 दिन में लूटे 26 लाख 43 हजार रुपये

पिछले 4 दिनों में विले पार्ले, वडाला जैसे इलाकों में 4 ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें लोगों को कुल 26 लाख 43 हजार रुपये की चपत लगाई गई है. लोग पहले से ही गैस की किल्लत को लेकर टेंशन में हैं. उनकी इसी परेशानी का फायदा उठाकर साइबर ठग उनको अपना निशाना बना रहे हैं और उनकी मेहनत की कमाई पर अपना हाथ साफ कर रहे हैं. 

जूही मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 का शुभारंभ

जूही मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 का शुभारंभ
कानपुर दक्षिण जनपद के जूही मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के अंतर्गत अमरेश्वर भवन में प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रेरणा पुरुषों एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन तथा वंदे मातरम् के सामूहिक गान के साथ हुई।

इस प्रशिक्षण वर्ग की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री दीपू पासवान ने की। कार्यक्रम में वर्ग प्रभारी श्री भूपेंद्र त्रिपाठी, जूही मंडल मंत्री डॉ. समरदीप पांडेय, प्रशिक्षण जिला संयोजक श्री गणेश शुक्ला तथा क्षेत्रीय मंत्री/क्षेत्रीय सहसंयोजक प्रशिक्षण श्री पवन प्रताप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को कार्यकर्ता की कार्य पद्धति विषय पर संबोधित करते हुए संगठन की विचारधारा, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के भाव के साथ सक्रिय रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों और कार्यशैली को समझने तथा समाज के बीच प्रभावी भूमिका निभाने के लिए तैयार करते हैं।

इस अवसर पर जूही मंडल मंत्री डॉ. समरदीप पांडेय ने जिला उपाध्यक्ष श्री गणेश शुक्ला को गुलाब की स्टिक भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया।

कार्यक्रम में मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

घर में है PNG कनेक्शन तो नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर... गैस सकंट के बीच सरकार का बड़ा फैसला,  LPG-PNG को लेकर नया नियम, 

घर में है PNG कनेक्शन तो नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर... गैस सकंट के बीच सरकार का बड़ा फैसला,  LPG-PNG को लेकर नया नियम,

क्या आपके पास भी LPG सिलेंडर का कनेक्शन होने के साथ ही घर में पाइप गैस यानी PNG है. अगर हां, तो फिर ये खबर आपके लिए है. दरअसल, अमेरिका-ईरान में जारी युद्ध (US-Iran War) के चलते भारत में भी एलपीजी संकट (LPG Crisis) देखने को मिल रहा है. इस बीच मिडिल ईस्ट में जारी टेंशन के बीच सरकार ने नियमों में बड़ा बदलाव (LPG-PNG Rule Change) किया है और इसके तहत अब ऐसी स्थिति में आपको अपना एलपीजी सिलेंडर सरेंडर करना होगा. पेट्रोलियम मंत्रालय ने इसके साथ ही तेल और गैस वितरण कंपनियों को भी सख्त आदेश दिया है कि PNG यूजर को LPG कनेक्शन देना प्रतिबंधित होगा.

क्या आपके घर में भी रसोई गैस का डबल कनेक्शन है? सरकार ने LPG और PNG को लेकर एक सख्त नियम जारी किया है.

  • एनजी कनेक्शन वाले घरों को घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध न कराने का नया नियम लागू किया है.
  • जिनके पास पीएनजी और एलपीजी दोनों कनेक्शन हैं, उन्हें अपना एलपीजी कनेक्शन तुरंत सरेंडर करना अनिवार्य होगा.
  • सरकारी तेल कंपनियां और उनके वितरक पीएनजी कनेक्शन वाले घरों में एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति नहीं कर सकेंगे.

नई दिल्ली:

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) की सप्लाई को लेकर बड़ा और महत्वपूर्ण बदलाव किया है. नए नियमों के तहत अब जिन घरों में पहले से पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन मौजूद है, उन्हें घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जाएगा. यदि किसी उपभोक्ता के पास पीएनजी और एलपीजी दोनों कनेक्शन हैं, तो उन्हें अपना एलपीजी कनेक्शन तुरंत सरेंडर करना होगा. यह फैसला शनिवार को जारी अधिसूचना के माध्यम से लागू किया गया है और यह तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है.

  • अब एक ही घर में PNG (पाइप गैस) और LPG (सिलेंडर) दोनों कनेक्शन रखना गैर-कानूनी होगा.
  •  जिनके पास सक्रिय PNG कनेक्शन है, वे अब अपने पुराने LPG सिलेंडर की रिफिलिंग (बुकिंग) नहीं करा सकेंगे.
  • जिनके पास दोनों सुविधाएं हैं, उन्हें अपना घरेलू LPG कनेक्शन विभाग को तुरंत सरेंडर करना होगा.
  • पाइप गैस (PNG) वाले उपभोक्ता अब नए घरेलू LPG कनेक्शन के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे.
     

मंत्रालय द्वारा जारी गजट अधिसूचना में तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (आपूर्ति एवं वितरण का विनियमन) आदेश, 2000 में संशोधन किया गया है. नए प्रावधानों के अनुसार पीएनजी कनेक्शन रखने वाला कोई भी व्यक्ति नया घरेलू एलपीजी कनेक्शन नहीं ले सकेगा. पीएनजी और एलपीजी दोनों रखने वाले उपभोक्ता एलपीजी सिलेंडर का रिफिल नहीं प्राप्त कर सकेंगे. ऐसे उपभोक्ताओं को एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना अनिवार्य होगा.

सरकारी तेल कंपनियां (आईओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल) और उनके वितरक ऐसे घरों में एलपीजी प्रदान नहीं कर सकेंगे. सरकार का उद्देश्य स्पष्ट है कि एलपीजी की सीमित आपूर्ति को बेहतर तरीके से प्रबंधित हो और उन जरूरतमंद परिवारों तक सिलेंडर पहुंचे, जिनके पास पीएनजी जैसा विकल्प नहीं है. पीएनजी मुख्य रूप से शहरी क्षेत्रों में उपलब्ध है, जहां पाइपलाइन के माध्यम से सस्ती और पर्यावरण-अनुकूल गैस मिलती है. वहीं ग्रामीण और छोटे शहरों में अभी भी एलपीजी ही मुख्य ईंधन है. इस बदलाव से पीएनजी वाले क्षेत्रों में एलपीजी की मांग कम होगी, जिससे ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए सब्सिडी वाले सिलेंडर की उपलब्धता बढ़ेगी.

यह कदम 'एक घर-एक ईंधन' नीति की दिशा में भी माना जा रहा है. पहले भी सरकार ने दोहरे कनेक्शन पर रोक लगाने की कोशिश की थी, लेकिन अब यह नियम स्पष्ट और सख्त रूप से लागू किया गया है. उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि यदि उनके पास दोनों कनेक्शन हैं, तो वे तुरंत नजदीकी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर या कंपनी के पोर्टल पर जाकर कनेक्शन सरेंडर करें. सरेंडर करने पर कोई जुर्माना नहीं लगेगा, लेकिन नियम तोड़ने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है.



                                                                              


आज का पांचांग दिन रविवार दिनांक 15/03/2026



                  🌞सुप्रभातम🌞 

      ⚜️««« *आज का पंचांग* »»»⚜️

       दिनांक:- 15/03/2026, रविवार


*एकादशी, कृष्ण पक्ष,*

*चैत्र*

(समाप्ति काल)


तिथि------‐- एकादशी 09:15:53.    तक 

पक्ष-----------------‐------- कृष्ण

नक्षत्र--‐‐------ श्रवण 29:55:14

योग------------- परिघ 10:24:22

करण‐--------- बालव 09:15:54

करण---------- कौलव 21:33:23

वार------------------------ रविवार

माह-------------------------- चैत्र

चन्द्र राशि-----------------    मकर

सूर्य राशि-------------------    मीन

रितु------------------------- वसंत

आयन----------------‐-- उत्तरायण

संवत्सर------------------ विश्वावसु

संवत्सर (उत्तर)------------- सिद्धार्थी

विक्रम संवत---------------- 2082 

गुजराती संवत-------------- 2082 

शक संवत------------------ 1947 

कलि संवत--‐---‐---------- 5126

सूर्योदय---------‐----- 06:30:12

सूर्यास्त---------------- 18:26:23

दिन काल------------- 11:56:10

रात्री काल------------- 12:02:42

चंद्रास्त---------------- 14:53:20

चंद्रोदय--‐---‐-------- 28:43:10

लग्न----   मीन 0°14' , 330°14'

सूर्य नक्षत्र------------ पूर्वाभाद्रपद

चन्द्र नक्षत्र------------‐----- श्रवण

नक्षत्र पाया-------------------- ताम्र


*🚩💮🚩  पद, चरण  🚩💮🚩*


खी---- श्रवण 11:08:45


 खू---- श्रवण 17:26:48


खे---- श्रवण 23:42:18


खो---- श्रवण 29:55:14


*💮🚩💮    ग्रह गोचर    💮🚩💮*


        ग्रह =राशी   , अंश  ,नक्षत्र,  पद

============================

सूर्य=  मीन 00°10  , पूoफाo     4      दी 

चन्द्र= मकर  10°30 ,       श्रवण 1     खी

बुध = कुम्भ 16°52 '     शतभिषा  3       सी 

शु क्र= मीन 16°05,     उo भाo  4       ञ

मंगल= कुम्भ 15°03  शतभिषा   3       सी 

गुरु= मिथुन  20°33    पुनर्वसु,     1       के 

शनि=मीन 09°13 '     उoभा o  , 2       थ

राहू=(व) कुम्भ 14°09  शतभिषा,      3  सी 

केतु= (व) सिंह 14°09   पूoफाo   1      मो

============================


*🚩💮🚩 शुभा$शुभ मुहूर्त 🚩💮🚩*


राहू काल 16:57 - 18:26 अशुभ

यम घंटा 12:28 - 13:58 अशुभ

गुली काल 15:27 - 16:57 अशुभ 

अभिजित 12:04 - 12:52 शुभ

दूर मुहूर्त 16:51 - 17:39 अशुभ

वर्ज्यम 09:02 - 10:43.   अशुभ

प्रदोष 18:26 - 20:53        शुभ


💮चोघडिया, दिन


उद्वेग 06:30 - 07:59 अशुभ

चर 07:59 - 09:29 शुभ

लाभ 09:29 10:59 शुभ

अमृत 10:59 12:28 शुभ

काल 12:28 13:58 अशुभ

शुभ 13:58 - 15:27 शुभ

रोग 15:27 - 16:57 अशुभ

उद्वेग 16:57 - 18:26 अशुभ


🚩चोघडिया, रात


शुभ 18:26 19:57 शुभ

अमृत 19:57 - 21:27 शुभ

चर 21:27 - 22:57 शुभ

रोग 22:57 - 24:28* अशुभ

काल 24:28*25:58* अशुभ

लाभ 25:58* - 27:28* शुभ

उद्वेग 27:28* - 28:59* अशुभ

शुभ 28:59*-30:29* शुभ


💮होरा, दिन


सूर्य 06:30- 07:30

शुक्र 07:30- 08:30

बुध 08:30 -09:29

चन्द्र 09:29- 10:29

शनि 10:29 -11:29

बृहस्पति 11:29 -12:28

मंगल 12:28 -13:28

सूर्य 13:28 -14:28

शुक्र 14:28- 15:27

बुध 15:27 -16:27

चन्द्र 16:27 -17:27

शनि 17:27 -18:26


🚩होरा, रात


बृहस्पति 18:26 -19:27

मंगल 19:27 -20:27

सूर्य 20:27- 21:27

शुक्र 21:27 -22:27

बुध 22:27 -23:28

चन्द्र 23:28- 24:28

शनि 24:28-25:28

बृहस्पति 25:28 -26:28

मंगल 26:28-27:28

सूर्य 27:28-28:29

शुक्र 28:29-29:29

बुध 29:29-30:29


*🚩उदयलग्न प्रवेशकाल  🚩* 


कुम्भ   > 04:58  से  06:38   तक

मीन    > 06:38  से  08:02   तक

मेष     > 08:02  से  09:38   तक     

वृषभ   > 09:38 से  11:36   तक

मिथुन  > 11:36 से 15:02    तक

कर्क    > 15:02  से 16:12   तक

सिंह    > 16:12 से  18:18    तक

कन्या  > 18:18  से  20:38   तक

तुला   >  20:38 से  23:00   तक

वृश्चिक > 23:00 से  01:10   तक

धनु     > 01:14  से  03:00   तक

मकर   > 03:00 से  04:56   तक

=======================


*🚩विभिन्न शहरों का रेखांतर (समय)संस्कार*


       (लगभग-वास्तविक समय के समीप) 

दिल्ली +10मिनट--------- जोधपुर -6 मिनट

जयपुर +5 मिनट------ अहमदाबाद-8 मिनट

कोटा   +5 मिनट------------ मुंबई-7 मिनट

लखनऊ +25 मिनट--------बीकानेर-5 मिनट

कोलकाता +54-----जैसलमेर -15 मिनट


*नोट*-- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। 

प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है। 

चर में चक्र चलाइये , उद्वेगे थलगार ।

शुभ में स्त्री श्रृंगार करे,लाभ में करो व्यापार ॥

रोग में रोगी स्नान करे ,काल करो भण्डार ।

अमृत में काम सभी करो , सहाय करो कर्तार ॥

अर्थात- चर में वाहन,मशीन आदि कार्य करें ।

उद्वेग में भूमि सम्बंधित एवं स्थायी कार्य करें ।

शुभ में स्त्री श्रृंगार ,सगाई व चूड़ा पहनना आदि कार्य करें ।

लाभ में व्यापार करें ।

रोग में जब रोगी रोग मुक्त हो जाय तो स्नान करें ।

काल में धन संग्रह करने पर धन वृद्धि होती है ।

अमृत में सभी शुभ कार्य करें ।


*💮दिशा शूल ज्ञान------------- पश्चिम*

परिहार-: आवश्यकतानुसार यदि यात्रा करनी हो तो घी अथवा चिरौंजी खाके यात्रा कर सकते है l

इस मंत्र का उच्चारण करें-:

*शीघ्र गौतम गच्छत्वं ग्रामेषु नगरेषु च l*

*भोजनं वसनं यानं मार्गं मे परिकल्पय: ll*


*🚩  अग्नि वास ज्ञान  -:*

*यात्रा विवाह व्रत गोचरेषु,*

*चोलोपनिताद्यखिलव्रतेषु ।*

*दुर्गाविधानेषु सुत प्रसूतौ,*

*नैवाग्नि चक्रं परिचिन्तनियं ।।* *महारुद्र व्रतेSमायां ग्रसतेन्द्वर्कास्त राहुणाम्*

*नित्यनैमित्यके कार्ये अग्निचक्रं न दर्शायेत् ।।*


 15 + 11 + 1 +  1 = 28  ÷ 4 = 0 शेष

 पृथ्वी लोक पर अग्नि वास हवन के लिए शुभ कारक है l


*🚩💮 ग्रह मुख आहुति ज्ञान 💮🚩*


सूर्य नक्षत्र से अगले 3 नक्षत्र गणना के आधार पर क्रमानुसार सूर्य , बुध , शुक्र , शनि , चन्द्र , मंगल , गुरु , राहु केतु  आहुति जानें । शुभ ग्रह की आहुति हवनादि कृत्य शुभपद होता है


केतु ग्रह मुखहुति


*💮    शिव वास एवं फल -:*


 26 + 26 + 5 = 57 ÷ 7 =  1 शेष


कैलाश वास = शुभ कारक


*🚩भद्रा वास एवं फल -:*


*स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।*

*मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।*


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


*पाप मोचिनी एकादशी व्रत  (सर्वेषां)*


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


पुनर्वित्तम्पुनर्मित्रं पुनर्भार्या पुनर्मही ।

एतत्सर्वं पुनर्लभ्यं न शरीरं पुनः पुनः ।।

।।चाoनीo।।


   आप दौलत, मित्र, पत्नी और राज्य गवाकर वापस पा सकते है लेकिन यदि आप अपनी काया गवा देते है तो वापस नहीं मिलेगी.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -:  कर्मसांख्ययोग अo-5


लभन्ते ब्रह्मनिर्वाणमृषयः क्षीणकल्मषाः।

 छिन्नद्वैधा यतात्मानः सर्वभूतहिते रताः॥


जिनके सब पाप नष्ट हो गए हैं, जिनके सब संशय ज्ञान द्वारा निवृत्त हो गए हैं, जो सम्पूर्ण प्राणियों के हित में रत हैं और जिनका जीता हुआ मन निश्चलभाव से परमात्मा में स्थित है, वे ब्रह्मवेत्ता पुरुष शांत ब्रह्म को प्राप्त होते हैं

 ।।25।।


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

कारोबारी नए अनुबंध होंगे। नई योजना बनेगी। मान-सम्मान मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्त्री कष्ट संभव। कलह से बचें। कार्य में सफलता, शत्रु पराजित होंगे। विवेक से कार्य बनेंगे। पेट रोग से पीड़ित होने की संभावना। वस्त्राभूषण की प्राप्ति के योग।


🐂वृष

बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। नेत्र पीड़ा की संभावना। धनलाभ एवं बुद्धि लाभ होगा। शत्रु से परेशान होंगे। अपमान होने की संभावना। कष्ट की संभावना। धनहानि। कष्ट-पीड़ा। शारीरिक पीड़ा होगी।


👫मिथुन

लेनदारी वसूल होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। शत्रु भय रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में ग्राहकी अच्छी रहेगी। नौकरी में कार्य व्यवहार, ईमानदारी की प्रशंसा होगी। मशक्कत करने से लाभ होगा। चिंता होगी। शत्रु पराजित होंगे।


🦀कर्क

प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। झंझटों में न पड़ें। आगे बढ़ने के मार्ग मिलने की संभावना। शत्रु पराजित होंगे। लाभ होगा। स्वास्थ्य ठीक न हो। अनजाना भय सताएगा। राज्य से लाभ। शत्रु शांत होंगे।


🐅सिंह

लेन-देन में सावधानी रखें। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। शत्रु पर विजय, हर्ष के समाचार मिलने की संभावना। कुसंग से हानि। धनागम सुखद रहेगा। प्रेमिका मिलेगी। कुछ आय होगी। माता को कष्ट रहेगा।


🙍‍♀️कन्या

रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। परिवार की चिंता रहेगी। लाभ होगा। अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। चिंता से मुक्ति नहीं मिलेगी। शत्रु दबे रहेंगे। कलह-अपमान से बचें। संभावित यात्रा होगी। सावधानी बरतना होगी।


⚖️तुला

यात्रा सफल रहेगी। विवाद न करें। लेन-देन में सावधानी रखें। कानूनी बाधा दूर होगी। देव दर्शन होंगे। राज्य से लाभ होने की संभावना। मातृपक्ष की चिंता। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। धनागम की संभावना। मित्र मिलेंगे। विवाद न करें।


🦂वृश्चिक

भय, पीड़ा व भ्रम की स्थिति बन सकती है। व्यर्थ भागदौड़ होगी। भय-पीड़ा, मानसिक कष्ट की संभावना। लाभ तथा पराक्रम ठीक रहेगा। दु:समाचार प्राप्त होंगे। हानि तथा भय की संभावना, पराक्रम से सफलता, कलहकारी वातावरण बनेगा। भयकारक दिन रहेगा।


🏹धनु

आकस्मिक व्यय से तनाव रहेगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। विवेक से कार्य करें। स्थानीय धर्मस्थल की परिवार के साथ यात्रा होगी। पार्टनर से मतभेद समाप्त होगा। नौकरी में अधिकारी का सहयोग तथा विश्वास मिलेगा। पारिवारिक व्यस्तता रहेगी।


🐊मकर

स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। भागदौड़ रहेगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धनागम सुस्त रहेगा। कार्य के प्रति अनमनापन रहेगा। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। कुछ लाभ की संभावना। चिंताएं कुछ कम होंगी।


🍯कुंभ

आय में वृद्धि होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। विरोध की संभावना, धनहानि, गृहस्‍थी में कलह, रोग से घिरने की संभावना, कुछ कार्यसिद्धि की संभावना। चिंताएं जन्म लेंगी। स्त्री पीड़ा, कुछ लाभ की आशा करें।


🐟मीन

जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। घर-बाहर अशांति रह सकती है। प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा के योग बनेंगे। कुछ कष्ट होने की संभावना। लाभ के योग बनेंगे। स्त्री वर्ग को कष्ट। कुसंग से कष्ट। कलहकारक दिन रहेगा। अपनी तरफ से बात को बढ़ावा न दें।


*🚩आपका दिन मंगलमय हो🚩*







You Tube: 

1. Youtube:  ग्रह वाणी   
https://youtube.com/shorts/xqc6820XshI?si=3BPhBlfPj8-AJ3Bo

2. Youtube:  B I News
https://youtu.be/VwwU7GSmc8o?si=Y4y_DG_etYEolPQ0


PLEASE:- Like & Share 

                     
🚩🚩भारत माता की जय🚩🚩

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.