Articles by "Social News"

Showing posts with label Social News. Show all posts

अब घर बैठे ऐप से बुक होगा यूरिया-DAP, जानें जरूरी डिटेल, खाद के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, 

भारत सरकार द्वारा एक नया मोबाइल ऐप FFS (Framework for Fertilizer Sale)  किया गया है, जिसके जरिए किसान घर बैठे ही यूरिया और DAP जैसी जरूरी खाद की बुकिंग कर सकते हैं.

अब घर बैठे ऐप से बुक होगा यूरिया-DAP, जानें जरूरी डिटेल, खाद के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लाइन,
खेती-किसानी करने वाले किसानों के लिए एक बड़ी और काम की खबर सामने आई है. अब खाद खरीदने के लिए लंबी लाइन में लगने या एक दुकान से दूसरी दुकान तक चक्कर लगाने की परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है. भारत सरकार द्वारा एक नया मोबाइल ऐप विकसित किया गया है, जिसके जरिए किसान घर बैठे ही यूरिया और DAP जैसी जरूरी खाद की बुकिंग कर सकते हैं. फिलहाल इस नई व्यवस्था की शुरुआत उत्तर प्रदेश के रामपुर और सीतापुर जिलों से पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर की जा रही है. इस डिजिटल सिस्टम का नाम FFS (Framework for Fertilizer Sale) रखा गया है, जिसका मकसद खाद वितरण को आसान और पारदर्शी बनाना है.

क्या है FFS App?

FFS एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसे किसानों को खाद से जुड़ी जानकारी और बुकिंग की सुविधा देने के लिए तैयार किया गया है. इस ऐप की मदद से किसान अपने आसपास के खाद विक्रेताओं के पास उपलब्ध स्टॉक की जानकारी देख सकेंगे. इसके साथ ही जरूरत के अनुसार खाद को पहले से बुक भी कर सकेंगे. इससे खाद की तलाश में बार-बार बाजार जाने की जरूरत कम होगी.

किसान कैसे कर सकेंगे लॉगिन?

सरकार की योजना के मुताबिक किसान अपनी फार्मर आईडी या आधार नंबर के जरिए ऐप में लॉगिन कर सकेंगे. लॉगिन के बाद वो अपने नजदीकी खाद विक्रेता का चयन कर पाएंगे और अपनी जरूरत के अनुसार खाद रिजर्व कर सकेंगे.

बुकिंग के बाद क्या मिलेगा?

जब किसान ऐप के जरिए खाद बुक करेंगे, तब उन्हें एक बुकिंग आईडी और एक QR कोड मिलेगा. इसके बाद किसान संबंधित दुकान पर जाकर ये QR कोड या बुकिंग आईडी दिखाकर अपनी बुक की गई खाद पा सकेंगे.

किसानों को क्या होगा फायदा?

इस व्यवस्था से किसानों का समय बचेगा और खाद बुकिंग पहले से आसान होगी. स्टॉक की सही जानकारी मोबाइल पर मिल सकेगी. भीड़ और अव्यवस्था कम हो सकती है. साथ ही खरीद-बिक्री का पूरा रिकॉर्ड डिजिटल रूप में उपलब्ध रहेगा, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी.

अभी किसानों को क्या करना चाहिए?

किसानों को अपनी फार्मर आईडी तैयार रखनी चाहिए. आधार से जुड़ी जानकारी अपडेट रखनी चाहिए और मोबाइल नंबर चालू रखना चाहिए. साथ ही सरकार की ओर से जारी होने वाली नई सूचनाओं पर नजर बनाए रखनी चाहिए.

LPG सरेंडर: कल तक 6000 PNG उपभोक्ताओं ने अपना LPG किया सरेंडर, आप भी घर बैठे ऐसे करें LPG कनेक्शन सरेंडर

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने PNG उपभोक्ताओं को अपना LPG सरेंडर करने के लिए 27 मार्च 2026 को MyPNG‑D पोर्टल लॉन्च किया, जिसमें कल तक लगभग 6000 PNG उपभोक्ताओं ने अपना LPG सरेंडर कर दिया है.

LPG सरेंडर: कल तक 6000 PNG उपभोक्ताओं ने अपना LPG किया सरेंडर, आप भी घर बैठे ऐसे करें LPG कनेक्शन सरेंडर
मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर भारत पर भी देखने को मिल रहा है. देश के कई हिस्सों से LPG किल्लत की खबरें सामने आ रही हैं. एलपीजी की कमी को ध्यान में रखते हुए को सरकार ने भी कई नियमों में बदलाव किया है और लोगों को LPG कनेक्शन छोड़कर PNG की ओर रुख करने की सलाह दी है. इसके साथ ही सरकार ने यह भी निर्देश दिया है कि जिन लोगों के पास LPG और PNG दोनों कनेक्शन हैं वह अपने LPG सिलेंडर को सरेंडर करने को कहा है. सरकार ने पीएनजी उपभोक्ताओं को तीन महीने में एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने और न करने पर सिलेंडर आपूर्ति बंद करने का आदेश दिया है. इसके साथ ही बहुत से लोग अपने एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर रहे हैं. चलिए आपको बताते हैं अब तक कितने PNG उपभोक्ताओं ने अपना LPG सरेंडर किया है.

LPG कनेक्शन सरेंडर कैसे करें

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक लगभग 2.20 लाख PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) उपभोक्ताओं ने अपना LPG कनेक्शन सरेंडर कर दिया है और उन्हें PNG की सप्लाई शुरू हो चुकी है. यह जानकारी पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MoPNG) की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने मार्च 2026 में दी थी. उन्होंने बताया कि जिन इलाकों में PNG नेटवर्क उपलब्ध है, वहां बड़ी संख्या में उपभोक्ता LPG छोड़कर PNG अपना रहे हैं. सचिव सुजाता शर्मा के मुताबिक, 27 मार्च 2026 को लॉन्च हुए MyPNG‑D पोर्टल के पहले ही दिन 1,797 उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन LPG सरेंडर किया, जो लगातार बढ़ रही है. ताजा आकड़ों के अनुसार, 28 मार्च तक लगभग 6000 PNG उपभोक्ताओं ने अपना LPG सरेंडर कर दिया है.

घर बैठे MyPNG‑D पोर्टल से LPG कनेक्शन सरेंडर करें

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस सचिव नीरज मित्तल ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने पाइपलाइन वाली प्राकृतिक गैस का उपयोग शुरू कर दिया है, वे अब डीलर के पास जाए बिना LPG कनेक्शन सरेंडर कर सकते हैं. अब केवल अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या LPG आईडी का उपयोग करके घर बैठे ही अपना LPG कनेक्शन सरेंडर किया जा सकता है. मंत्रालय ने PNG उपयोगकर्ताओं के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म 'MyPNG‑D पोर्टल' लॉन्च किया है, जिसकी मदद से आसानी से LPG कनेक्शन सरेंडर किया जा सकेगा.

LPG कनेक्शन सरेंडर कैसे करें

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक लगभग 2.20 लाख PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) उपभोक्ताओं ने अपना LPG कनेक्शन सरेंडर कर दिया है और उन्हें PNG की सप्लाई शुरू हो चुकी है. यह जानकारी पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MoPNG) की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने मार्च 2026 में दी थी. उन्होंने बताया कि जिन इलाकों में PNG नेटवर्क उपलब्ध है, वहां बड़ी संख्या में उपभोक्ता LPG छोड़कर PNG अपना रहे हैं. सचिव सुजाता शर्मा के मुताबिक, 27 मार्च 2026 को लॉन्च हुए MyPNG‑D पोर्टल के पहले ही दिन 1,797 उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन LPG सरेंडर किया, जो लगातार बढ़ रही है. ताजा आकड़ों के अनुसार, 28 मार्च तक लगभग 6000 PNG उपभोक्ताओं ने अपना LPG सरेंडर कर दिया है.

घर बैठे MyPNG‑D पोर्टल से LPG कनेक्शन सरेंडर करें

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस सचिव नीरज मित्तल ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने पाइपलाइन वाली प्राकृतिक गैस का उपयोग शुरू कर दिया है, वे अब डीलर के पास जाए बिना LPG कनेक्शन सरेंडर कर सकते हैं. अब केवल अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या LPG आईडी का उपयोग करके घर बैठे ही अपना LPG कनेक्शन सरेंडर किया जा सकता है. मंत्रालय ने PNG उपयोगकर्ताओं के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म 'MyPNG‑D पोर्टल' लॉन्च किया है, जिसकी मदद से आसानी से LPG कनेक्शन सरेंडर किया जा सकेगा.

एलपीजी कनेक्शन को ऑनलाइन सरेंडर करने की प्रक्रिया

  1. mypngd.in डिजिटल प्लेटफॉर्म को ओपन करें
  2. अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें
  3. ओटीपी वेरिफिकेशन पूरा करें
  4. एलपीजी कनेक्शन डिटेल्स देखें
  5. सरेंडर रिक्वेस्ट विकल्प चुनें
  6. मांगी गई डिटेल्स भरें
  7. प्रक्रिया पूरी करके आवेदन सबमिट कर दें


200₹ बाइक को  और 2000₹ तक कार को   का ही मिलेगा पेट्रोल-डीजल, तेल संकट की अफवाहों के बीच, कोल्हापुर में नियम सख्त

मिडिल ईस्ट युद्ध और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट से तेल आपूर्ति बाधित होने से ग्लोबल पैनिक की स्थिति बन रही है. ऐसे में भारत में भी पैनिक बाइंग शुरू हुई है, जिस पर लगाम कसने के लिए कोल्हापुर प्रशासन ने ईंधन बिक्री पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं.

200₹ बाइक को  और 2000₹ तक कार को   का ही मिलेगा पेट्रोल-डीजल, तेल संकट की अफवाहों के बीच, कोल्हापुर में नियम सख्त
मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के हालात के चलते वैश्विक स्तर पर तेल को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है. हालांकि भारत सरकार बार-बार स्पष्ट कर चुकी है कि देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है, बावजूद इसके कई इलाकों में पैनिक बाइंग देखी जा रही है.इसी स्थिति से निपटने और अफवाहों के चलते हो रही जमाखोरी रोकने के उद्देश्य से कोल्हापुर जिला प्रशासन ने ईंधन बिक्री को लेकर कड़े नियम लागू कर दिए हैं. ये प्रतिबंध 31 मार्च तक प्रभावी रहेंगे.

B.I.फाउण्डेशन की अपील : गैर जिम्मेदार और कुटिल राजनीति के चलते कुछ लोगों द्वारा भ्रामक प्रचार कर देश में लागों को पैनिक होने पर मजबूर कर दिया है, वहीं सरकार लोगों को गुमराह न होने की अपील कर रही है समय समय पर तेल कम्पनियों द्वारा पर्यापत स्टॉक होने की भी पुष्टि की जा रही है वहीं बी.आई.फाउण्डेशन के साथ ही बहुत सी गैर सरकारी संगठनों द्वारा जगह- जगह प्रचार के माध्यम से लोगों को पैनिक ना होने की सलाह दी जा रही है।

पेट्रोल और गैस को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें।

सरकार और आधिकारिक स्रोतों की जानकारी पर ही भरोसा करें।

अफवाहों से घबराहट फैलती है और अनावश्यक परेशानी बढ़ती है।

सतर्क रहेंए सही जानकारी लें और दूसरों को भी जागरूक करें।

राजेश निगम

एक जिम्मेदार व्यक्ति होने के नाते मैं  लोगों से यह अपील करता हूॅ कि ये समय घबराने का नहीं, समझदारी से काम लेने का और लोगों के बहकावे में अफवाहों से दूर रहने का है सच पर ही भरोसा करें, संकट की घड़ी में संयम ही सबसे बड़ी ताकत होती है।अमित अवस्थी, प्रधानाचार्य, इन्द्राणी देवी बालिका इण्टर कॉलेज सतॉव रायबरेली

एक सजग नागरिक होने के नाते जनता से की शांत रहने की अपील,कहा कि पैनिक नहीं, सतर्कता ही इस समय की जरूरत है।अफवाहों से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें,मिलकर धैर्य से काम लेंगे तो हर मुश्किल आसान होगी। 

जो कोरोना से बचा लाया वो इस विपदा से भी बचा लेगा, आशुतोष पाण्डेय, 

एक जिम्मेदार नागरिक होने के कारण अमित बाजपेई लोगों से अपील करते हैं कि बिल्कुल भी घबराने की आवश्यकता नहीं है, साथ यह भी कहा कि संकट के समय अफवाह नहीं, समझदारी जरूरी है। प्रशासन पर भरोसा रखें और नियमों का पालन करें शांत रहकर ही हर परिस्थिति पर काबू पाया जा सकता है।
अमित बाजपेई LIC एजेंट


एक जागरूक व्यक्ति एवं एक चिकित्सक होने के नाते जनता से धैर्य बनाए रखने की अपील करता हूॅए और ये कहना चाहता हॅू कि घबराहए नहीं, सही जानकारी ही सबसे बड़ा सहारा है।अफवाहों से दूरी बनाएं और जिम्मेदारी से व्यवहार करें, एकजुट होकर ही हम हर चुनौती का सामना कर सकते हैं।
डा0 समरदीप पाण्डेय जनरल फिजीशियन


कुछ लाइनों में पूरी बात समझाना चाहता हूॅ,
अफवाहों पर ध्यान न दें, सच्चाई की पहचान 
करें।सोशल मीडिया की हर बात सही नहीं 
होती, पहले जांच करें।अफवाह फैलाना भी 
अपराध है, जिम्मेदार नागरिक बनें।
शांत रहें, सतर्क रहें कृपया अफवाहों से दूर रहें।
नरेन्द्र रामनानी, 

बाइक चालकों को मिलेगा सिर्फ 200 रुपये का पेट्रोल 

सूत्रों के अनुसार, नए आदेश के तहत अब दुपहिया वाहनों को अधिकतम ₹200 का ही पेट्रोल-डीजल दिया जाएगा. चार पहिया वाहनों को अधिकतम ₹2000 तक का ही ईंधन मिलेगा.

बोतल या कैन में भी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

इसके अलावा प्रशासन ने कैन, बोतल या ड्रम में पेट्रोल-डीजल देने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है. जिला प्रशासन ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले पेट्रोल पंप संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें लाइसेंस निलंबन तक की कार्रवाई शामिल हो सकती है.

पैनिक बाइंग न करने की अपील, अफवाहों का बाजार गर्म

प्रशासन को आशंका है कि अफवाहों के कारण लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन भरवा रहे हैं, जिससे कृत्रिम किल्लत की स्थिति बन रही है. इसी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. जिलाधिकारी ने आम लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर भरोसा न करें और सामान्य जरूरत के अनुसार ही ईंधन लें, ताकि सभी को पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके.

जंग ने बढ़ाई लोगों की टेंशन

बता दें कि मौजूदा संकट की बड़ी वजह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को लेकर बना तनाव है. मिडिल ईस्ट में युद्ध जैसे हालात के बीच इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग के बंद होने या बाधित होने से यह दिक्कत पैदा हो रही है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया का सबसे अहम तेल मार्ग माना जाता है, जहां से प्रतिदिन वैश्विक कच्चे तेल का बड़ा हिस्सा गुजरता है. इस रास्ते में किसी भी तरह की रुकावट का सीधा असर अंतरराष्ट्रीय तेल सप्लाई और कीमतों पर पड़ता है.

इसी आशंका के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल महंगा हुआ है और कई देशों में सप्लाई को लेकर बेचैनी बढ़ी है. भारत जैसे तेल आयात पर निर्भर देशों में इसका असर मानसिक दबाव और अफवाहों के तौर पर दिख रहा है. विशेषज्ञों का कहना है कि वास्तविक कमी भले न हो, लेकिन होर्मुज को लेकर बनी अनिश्चितता ने पैनिक बाइंग को बढ़ावा दिया है, जिस पर काबू पाने के लिए कोल्हापुर जैसे जिलों में प्रशासन को सख्त कदम उठाने पड़े हैं.

अब कितने दिन बाद मिलेगा सिलिंडर, शादी या फंक्शन होने पर कितने सिलेंडर ले सकते हैं? गैस बुकिंग पर फिर आया नया अपडेट, जानें नई शर्तें

अब कितने दिन बाद मिलेगा सिलिंडर, शादी या फंक्शन होने पर कितने सिलेंडर ले सकते हैं? गैस बुकिंग पर फिर आया नया अपडेट, जानें नई शर्तें
देश में एलपीजी गैस को लेकर हालात धीरे-धीरे बदल रहे हैं. खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब भारत की गैस सप्लाई पर भी दिखने लगा है. इसी वजह से सरकार और तेल कंपनियां मिलकर कुछ नए नियम लागू कर रही हैं, ताकि हर घर तक गैस की सप्लाई सही तरीके से पहुंचती रहे. अगर आप भी गैस सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं, तो ये नए नियम आपके लिए जानना बहुत जरूरी है.

सरकार और गैस कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव करते हुए अब सिलेंडर लेने के बीच का समय बढ़ा दिया है. गैस कंपनियों ने अलग-अलग उपभोक्ताओं के लिए अलग नियम बनाए हैं.

घरेलू गैस इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए एक और बड़ा अपडेट आया है. Indian Oil Corporation (IndianOil) ने एलपीजी (LPG) सिलेंडर की बुकिंग को लेकर नए नियम लागू किए हैं. इन नियमों का मकसद गैस की कालाबाजारी रोकना और सभी उपभोक्ताओं तक सही समय पर गैस पहुंचाना है. आइए जानते हैं अब क्या बदलाव किए गए हैं और किन बातों को ध्यान में रखना जरूरी है. 

छोटे सिलेंडरों के लिए भी नियम

छोटे सिलेंडरों के लिए भी समय सीमा तय की गई है. इसके तहत 5 किलो वाले सिलेंडर के लिए 9 से 16 दिन का अंतर जरूरी है, जबकि 10 किलो वाले सिलेंडर के लिए 18 से 32 दिन का गैप रखा गया है. हालांकि, यह समय पिछली बुकिंग से नहीं, बल्कि सिलेंडर की डिलीवरी की तारीख से गिना जाएगा.






क्यों किए गए ये बदलाव?

सरकार और कंपनियों का कहना है कि इन नए नियमों से गैस की सप्लाई को बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकेगा. इससे कालाबाजारी पर रोक लगेगी और जरूरतमंद लोगों तक गैस सही समय पर पहुंचेगी. ये नए नियम उपभोक्ताओं के लिए थोड़े मुश्किल जरूर हैं, लेकिन लंबे समय में गैस की सही सप्लाई और पारदर्शिता लाने के लिए इन्हें जरूरी माना जा रहा है.

बढ़ा बुकिंग का समय 

मिडिल ईस्ट में चल रहे संकट का असर भारत पर भी देखने को मिल रहा है. देश में लोगों को LPG गैस सिलेंडर को लेकर कई दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं. कुछ जगहों पर गैस की किल्लत के कारण रेस्टोरेंट और ढाबे बंद हो गए हैं, तो कुछ लोगों की शिकायत है कि उन्हें सिलेंडर बुकिंग में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसके साथ ही गैस कंपनियां भी लगातार गैस बुकिंग नियमों में बदलाव कर रही है. इस बीच कहा जा रहा था कि सरकार ने एक बार फिर गैस सिलेंडर बुक करने का समय बढ़ा दिया है. हालांकि, अब PIB ने इन खबरों को गलत बताते हुए स्पष्टीकरण दिया है. सरकार ने साफ शब्दों में कहा है कि शहरी इलाकों में उपभोक्ताओं के लिए 25 दिन का गैप लागू रहेगा. यानी एक बार सिलेंडर लेने के बाद अगली बुकिंग 25 दिन बाद ही की जा सकती है. वहीं, ग्रामीण इलाकों के लिए यह अवधि 45 दिन तय की गई है. यहां जानिए LPG Cylinder को लेकर अब तक क्या-क्या बदलाव किए गए हैं, साथ ही हम आपको बताएंगे कि गैस बुक करने के दौरान किसी भी तरह की परेशानी आने पर आप क्या कर सकते हैं. 

एक महीने में कितने सिलेंडर बुक कर सकते हैं?

भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी बीपीसीएल के नए नियमों के अनुसार, एक आम उपभोक्ता एक महीने में अधिकतम 2 घरेलू एलपीजी सिलेंडर ही बुक कर सकता है. इससे ज्यादा सिलेंडर लेने पर सिस्टम बुकिंग को रोक सकता है या अतिरिक्त जांच की जा सकती है.

सालभर में कितने सिलेंडर मिलते हैं?

सरकार की तरफ से हर वित्तीय वर्ष (1 अप्रैल से 31 मार्च) के दौरान 12 सब्सिडी वाले सिलेंडर दिए जाते हैं. इसके अलावा, जरूरत पड़ने पर 3 सिलेंडर बिना सब्सिडी के भी लिए जा सकते हैं. इस तरह एक साल में कुल 15 सिलेंडर तक बुक किए जा सकते हैं.

बुकिंग के बीच अब ज्यादा इंतजार

पहले जहां एक सिलेंडर के बाद दूसरा सिलेंडर 21 दिन में बुक किया जा सकता था, अब यह समय बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है. इसका मतलब है कि आपको अगला सिलेंडर बुक करने के लिए थोड़ा ज्यादा इंतजार करना होगा. साथ ही अब एलपीजी सिलेंडर बुक करने के लिए KYC अपडेट होना अनिवार्य है. अगर आपका KYC पूरा नहीं है, तो बुकिंग में दिक्कत आ सकती है या आपकी रिक्वेस्ट रिजेक्ट भी हो सकती है.

सरकार और गैस कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव करते हुए अब सिलेंडर लेने के बीच का समय बढ़ा दिया है. गैस कंपनियों ने अलग-अलग उपभोक्ताओं के लिए अलग नियम बनाए हैं. नए नियमों के अनुसार,

  • जिन लोगों के पास सिर्फ एक सिलेंडर है, वे 25 दिन बाद ही नया सिलेंडर बुक कर सकते हैं.
  • दो सिलेंडर वाले ग्राहकों को अब गैस बुकिंग के लिए 35 दिन का इंतजार करना पड़ेगा. 
  • इसके अलावा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को और ज्यादा इंतजार करना होगा, उन्हें अगली बुकिंग के लिए 45 दिन का इंतजार करना पड़ेगा.

यानी नया नियम खासकर शहरों में रहने वाले डबल सिलेंडर कनेक्शन वाले परिवारों को ज्यादा प्रभावित करेगा. वहीं, अगर कोई ग्राहक तय समय से पहले बुकिंग करने की कोशिश करता है, तो सिस्टम उसकी बुकिंग स्वीकार नहीं करेगा.

घर में शादी या फंक्शन होने पर कितने सिलेंडर ले सकते हैं? जान लें LPG Cylinder बुक करने के नए नियम

BPCL का नया प्रोसेस

भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने अतिरिक्त सिलेंडर बुकिंग के लिए नई व्यवस्था शुरू की है. अगर आप अपने सालाना 12 सिलेंडर का कोटा पूरा कर चुके हैं और इसके बाद भी सिलेंडर बुक करना चाहते हैं, तो आपको कुछ जरूरी जानकारी देनी होगी. इसके लिए आपको 'Hello BPCL' ऐप का इस्तेमाल करना होगा. इस ऐप पर आपसे कुछ सवाल पूछे जाएंगे, जैसे- 

  • आपके घर में कितने सदस्य हैं?
  • क्या घर में कोई फंक्शन, शादी या कार्यक्रम है?
  • मेहमानों की संख्या कितनी है?

इन सवालों के जवाब के आधार पर ही तय किया जाएगा कि आपको अतिरिक्त सिलेंडर मिल सकता है या नहीं.

क्यों हो रहे हैं ये बदलाव?

बता दें कि भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा गैस आयात करके पूरा करता है और इसका ज्यादातर हिस्सा खाड़ी देशों से आता है. वहां चल रहे तनाव के कारण सप्लाई प्रभावित हो रही है. इसलिए सरकार ये कदम उठा रही है, ताकि सभी लोगों तक गैस पहुंच सके. इसलिए बेहतर है कि आप इन नियमों को समझें और उसी हिसाब से अपनी गैस बुकिंग की योजना बनाएं.

25 मार्च को LPG (14.2kg) की कीमतें

दिल्ली- ₹913.00

मुंबई- ₹948.50

चेन्नई- ₹920.00

कोलकाता- ₹915.00

बेंगलुरु- ₹930.00

हैदराबाद- ₹965.00

जयपुर- ₹916.50

लखनऊ- ₹950.50

पटना- ₹1002.50

सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहें

इंडियन ऑयल के आउटलेट्स पर ईंधन की उपलब्धता सामान्य है. पेट्रोल और डीजल की कमी से जुड़ी जो अफवाहें सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही हैं, वे सच नहीं हैं.

LPG Gas Cylinder LIVE Updates: गैस लीकेज की हो आशंका, तो इन बातों का रखें ध्यान.

सावधान! ध्यान दें, कहीं आपकी सब्सिडी का सिलेंडर कोई और तो नहीं डकार रहा? दिल्ली में हुआ बड़ा खेल

सावधान! ध्यान दें, कहीं आपकी सब्सिडी का सिलेंडर कोई और तो नहीं डकार रहा? दिल्ली में हुआ बड़ा खेल
उपभोक्ता रंजीत डोगरा ने गैस सिलेंडर बुकिंग ऐप चेक किया तो हैरान रह गए. उनका सलाना का कोटा पूरा हो चुका था, जबकि उन्होंने एक साल में सिर्फ 6 ही सिलेंडर लिया था.

Delhi LPG Cylinder Scam: हाल ही में अपनी गैस बुकिंग हिस्ट्री चेक की है? अगर नहीं, तो यह खबर आपके होश उड़ा देगी. राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज इलाके से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां उपभोक्ताओं के हक के सिलेंडर उनकी जानकारी के बिना ही गायब किए जा रहे हैं. साल के 12 सिलेंडर का कोटा बुक दिखा रहा है, लेकिन उपभोक्ता के घर पहुंच रहे हैं सिर्फ आधे. आखिर कौन है इस गैस सिंडिकेट के पीछे? सावधान! ध्यान दें, कहीं आपकी सब्सिडी का सिलेंडर कोई और तो नहीं डकार रहा? दिल्ली में हुआ बड़ा खेल

बुक किया एक सिलेंडर, रिकॉर्ड में दो

दिल्ली के पहाड़गंज इलाके के रहने वाले रंजीत डोगरा के होश तब उड़ गए जब उन्होंने इंडियन ऑयल का मोबाइल ऐप इंस्टॉल किया. रंजीत का छोटा सा परिवार है पत्नी पत्नी और दो छोटे बच्चे. साल भर में सिर्फ 6 सिलेंडरों की खपत होती है, लेकिन जब उन्होंने अचानक ऐप इंस्टाल करके ऐप पर अपनी 'बुकिंग हिस्ट्री' देखी, तो कहानी कुछ और ही बयां कर रही थी उनकी पहली बुकिंग 17 अक्टूबर उपभोक्ता द्वारा की गई और फर्जी बुकिंग 24 अक्टूबर (बिना जानकारी के की गई इसी तरह अगली बुकिंग 11 नवंबर उनके द्वारा कि गई फिर फर्जी बुकिंग 24 नवंबर को बिना जानकारी के की गई.

कहां गया दूसरा सिलेंडर

यानी महीने में सिलेंडर एक आया, लेकिन रिकॉर्ड में दो दर्ज हो गए. रंजीत डोगरा का आरोप है कि उनकी बिना अनुमति और बिना ओटीपी (OTP) के ये बुकिंग कैसे हुई ? और सबसे बड़ा सवाल वह दूसरा सिलेंडर गया कहां?

बुक किया 6 सिलेंडर, हिस्ट्री में 12 दिखा

पीड़ित रंजीत डोगरा, 'हमने जब ऐप पर चेक किया तो पता चला कि हमारा कोटा पूरा हो चुका है. हम तो साल में 6 ही सिलेंडर लेते हैं, लेकिन हिस्ट्री में 12 दिखा रहा है. अक्टूबर और नवंबर में तो हद ही हो गई, एक ही महीने में दो-दो बार बुकिंग दिखाई गई है, जबकि हमारे पास सिर्फ एक सिलेंडर आया. यह सीधा-सीधा फ्रॉड है.'

बुक किया 6 सिलेंडर, हिस्ट्री में 12 दिखा

पीड़ित रंजीत डोगरा, 'हमने जब ऐप पर चेक किया तो पता चला कि हमारा कोटा पूरा हो चुका है. हम तो साल में 6 ही सिलेंडर लेते हैं, लेकिन हिस्ट्री में 12 दिखा रहा है. अक्टूबर और नवंबर में तो हद ही हो गई, एक ही महीने में दो-दो बार बुकिंग दिखाई गई है, जबकि हमारे पास सिर्फ एक सिलेंडर आया. यह सीधा-सीधा फ्रॉड है.'

 LPG अफवाहों के बीच बढ़ गई Rotimaker की डिमांड, खरीदने के लिए ये 5 ऑप्शन हैं बेस्ट, अभी देख लें पूरी लिस्ट

आज हम आपको ऐसे 5 रोटीमेकर बताने जा रहे हैं, जिससे आपकी किचम का काम बेहद आसान हो सकता है. इनमें एक रोटीमेकर ऐसा भी है, जिसमें आपको आटा गूंथने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.

5 Best Rotimaker Machine: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर भारत में गैस की सप्लाई पर दिखाई देने लगा है. देश के कई हिस्सों से LPG गैस किल्लत की खबरें सामने आ रही हैं. हालात ऐसे हैं, कि कुछ शहरों में गैस शॉर्टेज की वजह से रेस्टोरेंट और कैफे भी बंद हो गए हैं. इसी बीच लोगों ने इंडक्शन और रोटीमेकर जैसी मशीनों का उपयोग करना भी शुरू कर दिया है. बढ़ती मांग के चलते बाजारों में और ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर इन मशीनों की कीमतों में भी इजाफा देखने को मिल रहा है. इसी कड़ी में आज हम आपको ऐसे 5 रोटीमेकर बताने जा रहे हैं, जिससे आपकी किचम का काम बेहद आसान हो सकता है. इनमें एक रोटीमेकर ऐसा भी है, जिसमें आपको आटा गूंथने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. 

1. Wonder chef Roti-Magic, Fully Automatic Roti Maker


अगर आप ऐसा रोटीमेकर खरीदना चाहते हैं, जिसके लिए आपको आटा गूंथने की भी जरूरत न पड़े, तो वंडरशेफ की यह रोटीमेकर मशीन बेस्ट हो सकती है. इसमें एक टच पैनल दिया जाता है जिसमें कई तरह के ऑप्शन्स मिलते हैं. इसमें आप अपनी पसंद के हिसाब से पतली, मीडियम या मोटी रोटी का चयन कर सकते हैं. इसमें बस आपको सूखा आटा, तेल और पानी डालना होगा. इस मशीन की कीमत अमेजन पर 59, 999 रुपये है. 

2. Libra Roti Maker Machine 

इस रोटी मेकर मशीन में 8.5 इंच की प्लेट मिलती है, जो रोटी बनाने के लिए बिल्कुल सही मानी जाती है. इसमें मजबूत हैंडल मिलता है, जिससे इसका इस्तेमाल करना बहुत ही ज्यादा सुरक्षित हो जाता है. इसके अलावा इसमें ऑटोमैटिक टेम्परेचर कंट्रोल फीचर मौजूद है, जिससे रोटी को सही से पकने में मदद मिलती है. इसमें 950 वॉट का पावरफुल हीटिंग एलिमेंट लगा हुआ है, जिससे रोटियां काफी जल्दी बन जाती हैं. अमेजन पर इसकी कीमत 2,499 रुपये है.

3. BAJAJ VACCO Electric Go-Ezzee Chapati/Roti/Khakhra Maker

बजाज की यह रोटीमेकर मशीन वैल्यू फॉर मनी मानी जाती है. इसकी मदद से आप कुछ ही मिनटों में आप रोटी, खाखरा समेत अन्य चीजें आसानी से बना सकते हैं. साथ ही इसमें सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा गया है. इसमें ऑटोमैटिक शट‑ऑफ फीचर दिया गया है, जो रोटी पूरी तरह फूल जाने पर मशीन को खुद बंद कर देता है. अमेजन पर इसकी कीमत 2,728 रुपये है.

4. Longway Automatic Electric Multi Master Roti Maker

लॉन्गवे (Longway) का 1000 वॉट रोटी मेकर अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है. इसकी खास बात यह है, कि इसमें बिजली की खपत कम होती है और रोटी भी जल्दी बनती है. इसमें इंडिकेटर लैंप मिलता है, जो टेंपरेचर सही होने पर जल जाता है. इसका डिजाइन काफी ज्यादा कॉम्पैक्ट और लाइट है जिससे इसको इस्तेमाल करना काफी ज्यादा आसान हो जाता है. अमेजन पर इसकी कीमत 1,999 रुपये है.

5. Starvin Electric Roti Maker 1000W

 रोटी, ऑमलेट और खाखरा बनाने के लिए ये रोटीमेकर बेस्ट हो सकता है. इसमें नॉन‑स्टिक हीटिंग प्लेट्स मिलती है, जिससे रोटी जलती नहीं हैं और साफ करना भी आसान हो जाता है. इस रोटी मेकर में मजबूत बेकलाइट हैंडल और बॉडी दी गई है. फ्लिपकार्ट पर इस रोटीमेकर की कीमत 1,638 रुपये है.


ईरान युद्ध के बीच सोने-चांदी हुआ धड़ाम, देखें दिल्ली-मुंबई समेत आपके शहर का ताजा भाव

ईरान युद्ध के बीच सोने-चांदी हुआ धड़ाम, देखें दिल्ली-मुंबई समेत आपके शहर का ताजा भाव
अगर आप भी पिछले कई दिनों से आसमान छूते गोल्ड और सिल्वर रेट्स को देखकर खरीदारी टाल रहे थे, तो आज आपके लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है. सोमवार, 16 मार्च को सोने और चांदी के दामों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है.

सोने और चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए शानदार मौका है. आज यानी सोमवार 16 मार्च को सोने की चमक थोड़ी फीकी पड़ी है और चांदी के दाम भी लुढ़क गए हैं. सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि ग्लोबल मार्केट में भी आज सोने-चांदी की कीमतों में कमजोरी देखी जा रही है. ऐसे में अगर आज आप सोने-चांदी की खरीद या निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो यहां जानिए आज आपके शहर में सोना-चांदी कितना सस्ता हुआ है और इसकी बड़ी वजह क्या है...

MCX पर आज क्या हैं सोने-चांदी के भाव?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज ट्रेडिंग के दौरान सोने और चांदी दोनों में लाल निशान देखा गया. 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट वाला सोना ₹1,966 (1.24%) की गिरावट के साथ ₹1,56,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.वहीं, 5 मई 2026 के कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी में बड़ी गिरावट आई है. यह ₹5,110 (1.97%) टूटकर ₹2,54,325 पर आ गई है.

देश के बड़े शहरों  में आज आज सोने का भाव (Gold Rate Today)

सोने की खरीदारी करने वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला है. देश के प्रमुख शहरों में सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price Today) की बात करें, तो  चेन्नई में सोना सबसे महंगा ₹1,59,260 के स्तर पर बिक रहा है. वहीं, हैदराबाद में इसकी कीमत ₹1,59,050 और बेंगलुरु में ₹1,58,920 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है. 

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,58,520 प्रति 10 ग्राम चल रहा है.अगर आप गहने बनवाने के लिए 22 कैरेट सोना खरीदना चाहते हैं, तो इसका औसत भाव ₹1,45,900 प्रति 10 ग्राम के आसपास है.मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,58,800 प्रति 10 ग्राम पर है,, जबकि कोलकाता में यह ₹1,58,580 पर बिक रहा है.

प्रमुख शहरों में आज चांदी की कीमत (Silver Rate Today)

चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में भी शहरों के हिसाब से काफी अंतर देखने को मिल रहा है. आज चेन्नई में चांदी सबसे ऊंचे स्तर ₹2,59,990 प्रति किलो पर पहुंच गई है, जबकि हैदराबाद में इसका भाव ₹2,59,650 चल रहा है. मुंबई में चांदी ₹2,59,240 के भाव पर उपलब्ध है. वहीं, कोलकाता एक किलो चांदी के लिए आपको ₹2,58,900 और दिल्ली में एक किलो चांदी के लिए ₹2,58,790 खर्च करने होंगे. बता दें कि  इन कीमतों में अभी GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं.

इंटरनेशनल मार्केट का हाल

दुनिया भर के बाजारों में भी आज बिकवाली का माहौल है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.66% की कमजोरी के साथ 5,028 डॉलर प्रति औंस पर है. वहीं, चांदी 0.79% की गिरावट के साथ 80.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है. बता दें कि अभी एक महीना भी नहीं हुआ है जब सोने ने ₹1.80 लाख और चांदी ने ₹4.20 लाख का अपना ऑल-टाइम हाई छुआ था.

सोना सस्ता होने की 3 बड़ी वजहें

जानकारों का मानना है कि सोने की कीमतों में इस गिरावट के पीछे ये तीन मुख्य कारण हैं:

यूएस फेड की बैठक

17 मार्च से अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अहम बैठक शुरू हो रही है. निवेशकों को डर है कि कच्चे तेल की महंगाई को देखते हुए फेड ब्याज दरों में कोई कटौती नहीं करेगा, इसलिए लोग फिलहाल सतर्क हैं.

डॉलर की मजबूती

कच्चे तेल की कीमतें $100 के पार रहने से अमेरिकी डॉलर को मजबूती मिल रही है, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ रहा है.

ईरान युद्ध का असर

युद्ध की वजह से 'सेफ हेवन' एसेट के तौर पर सोने की डिमांड बनी हुई है, लेकिन मार्केट में आई हालिया अस्थिरता और प्रॉफिट बुकिंग के चलते कीमतों में गिरावट आई है.

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.