2026

 ट्रांसपोर्ट नगर में चोरी का 24 घंटे के अंदर खुलासा, नकदी समेत शातिर चोर गिरफ्तार

बाबूपुरवा पुलिस की कार्रवाई, चोरी के 20,400 रुपये बरामद; गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी आया सामने

ट्रांसपोर्ट नगर में चोरी का 24 घंटे के अंदर खुलासा, नकदी समेत शातिर चोर गिरफ्तार

कानपुर नगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बाबूपुरवा पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में हुई चोरी की घटना का महज 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी की गई नकदी में से 20,400 रुपये बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 12 नवंबर 2026 को वादी सुशील कुमार तिवारी पुत्र स्वर्गीय राजकुमार तिवारी निवासी 133/239, टीपी नगर, थाना बाबूपुरवा ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अपने कार्यालय में चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में थाना बाबूपुरवा में मुकदमा अपराध संख्या 281/2026 धारा 331(3)/305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने जांच और तलाश शुरू की। इसी क्रम में पुलिस ने 12 नवंबर की रात करीब 9:11 बजे मुंशीपुरवा, बाबूपुरवा निवासी रिजवान उर्फ चूहा पुत्र सिराजुद्दीन (करीब 24 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई नकदी में से 20,400 रुपये बरामद हुए।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम और चोरी से संबंधित विभिन्न मुकदमे थाना बाबूपुरवा एवं थाना रेलबाजार में दर्ज हैं।

गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास

* मुकदमा संख्या 122/2021, धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना बाबूपुरवा।

* मुकदमा संख्या 283/2025, धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना बाबूपुरवा।

* मुकदमा संख्या 71/2025, धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना रेलबाजार।

* मुकदमा संख्या 284/2025, धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस, थाना बाबूपुरवा।

* मुकदमा संख्या 281/2026, धारा 331(3)/305(ए)/317(2) बीएनएस, थाना बाबूपुरवा।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

* उपनिरीक्षक रोहित कुमार, चौकी प्रभारी टीपी नगर।

* उपनिरीक्षक धवल पारितोष।

* उपनिरीक्षक राहुल प्रकाश गौड़।

* कांस्टेबल 5088 आकाश यादव।


पुलिस अधिकारियों के निर्देशन एवं सहायक पुलिस आयुक्त बाबूपुरवा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बाबूपुरवा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।


🚌 छठ पूजा पर घर लौटना हुआ आसान! दिल्ली से बिहार के लिए 77 स्पेशल बसें शुरू ...

दिल्ली के आनंद विहार बस टर्मिनल से बिहार के लिए कुल 77 स्पेशल बसें चलाई जा रही हैं. छठ पर बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश लौटने वाले यात्रियों को ध्यान में रखते हुए बस सेवा की शुरुआत की गई है.

🚌 छठ पूजा पर घर लौटना हुआ आसान! दिल्ली से बिहार के लिए 77 स्पेशल बसें शुरू ...
छठ पूजा के अवसर पर दिल्ली से अपने घर बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश लौटने वाले यात्रियों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली और बिहार सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. त्योहारी सीजन में ट्रेनों में टिकटों की मारामारी और लंबी वेटिंग लिस्ट से जूझ रहे यात्रियों को आसान और किफायती यात्रा का विकल्प देने के लिए दोनों सरकारों के बीच हुए समझौते के तहत अंतरराज्यीय बस सेवाओं की शुरुआत की गई है. शुरुआती चरण में दिल्ली के आनंद विहार बस टर्मिनल से बिहार के लिए कुल 77 स्पेशल बसें चलाई जा रही हैं.

ट्रेन में लंबी वेटिंग लिस्ट से परेशान हैं? अब चिंता छोड़िए! छठ महापर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली और बिहार सरकार ने हाथ मिलाया है। दिल्ली के आनंद विहार बस टर्मिनल से बिहार के लिए 77 स्पेशल बसें शुरू की गई हैं।

बस के किराये में छूट

त्योहार पर लोगों को सुविधा देने के लिए इन बसों में विशेष और रियायती किराया तय किया गया है. बस की श्रेणी और रूट के आधार पर यात्रियों को 134 रुपये से लेकर 1,028 रुपये तक की सीधी छूट दी जा रही है. यह सेवा नॉन-एसी सीटर, नॉन-एसी स्लीपर, एसी सीटर और एसी स्लीपर श्रेणियों में उपलब्ध कराई गई है. जैसे पटना-दिल्ली मार्ग पर नॉन-एसी सीटर का किराया 1,615 रुपये से घटाकर 1,221 रुपये और एसी सीटर का किराया 1,980 रुपये से घटाकर 1,361 रुपये कर दिया गया है.

💰 किराये में बंपर छूट:
रूट और बस की कैटेगरी (AC/Non-AC, सीटर/स्लीपर) के हिसाब से किराये में ₹134 से लेकर ₹1,028 तक की सीधी छूट मिल रही है!
👉 पटना रूट (Non-AC सीटर): ₹1,615 की जगह अब सिर्फ ₹1,221
👉 पटना रूट (AC सीटर): ₹1,980 की जगह अब सिर्फ ₹1,361
📍 कहां के लिए कितनी बसें?
  • मुजफ्फरपुर: 36 बसें
  • पटना: 13 बसें
  • पूर्णिया: 12 बसें
  • गया: 10 बसें
  • दरभंगा: 6 बसें
🛣️ रूट और प्रमुख शहर:
ये बसें नोएडा, आगरा, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर और वाराणसी होते हुए बिहार के पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, बक्सर, नवादा, मधुबनी और बिहारशरीफ तक जाएंगी।
🛡️ सुरक्षित और आरामदायक सफर:
सभी बसें आधुनिक (BS-6) हैं और यात्रियों की सुरक्षा के लिए इनमें GPS ट्रैकिंग (VLTD) और इमरजेंसी बटन की सुविधा दी गई है।
छठ पूजा पर घर जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 🚌🙏
दिल्ली के आनंद विहार से बिहार के लिए 77 स्पेशल बसें शुरू।
✅ किराये में ₹134 से ₹1,028 तक की सीधी छूट।
✅ पटना के लिए AC सीटर का किराया अब ₹1,361 और Non-AC ₹1,221।
✅ मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, गया और दरभंगा डिविजन के 18 रूटों पर सेवा।
✅ सुरक्षित सफर के लिए सभी BS-6 बसों में GPS और इमरजेंसी बटन अनिवार्य।
बिहार के किन डिविजनों के लिए कितनी बसें?
परिवहन विभाग के अनुसार, शुरुआती चरण में बिहार के 5 प्रमुख प्रमंडलों (डिविजनों) के लिए इन 77 बसों को बांटा गया है:
  • मुजफ्फरपुर: 36 बसें
  • पटना: 13 बसें
  • पूर्णिया: 12 बसें
  • गया: 10 बसें
  • दरभंगा: 6 बसें
क्या होगा बसों का रूट और प्रमुख शहर?
दिल्ली से बिहार को जोड़ने के लिए कुल 18 अंतरराज्यीय मार्ग तय किए गए हैं। ये बसें उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों— नोएडा, आगरा, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर और वाराणसी के रास्ते होते हुए बिहार के पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, बक्सर, नवादा, मधुबनी और बिहारशरीफ तक जाएंगी। समझौते के तहत एक राज्य में जारी किया गया टिकट पूरे सफर के लिए मान्य रहेगा।
सुरक्षा और पर्यावरण का रखा गया है खास ख्याल
यात्रियों की सुरक्षा और प्रदूषण नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए इन बसों के लिए कड़े नियम लागू किए गए हैं:

  • इस रूट पर केवल BS-6 या उससे उच्च उत्सर्जन मानकों वाली बसों को ही चलाने की अनुमति दी गई है।
  • सभी बसों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) और इमरजेंसी पैनिक बटन की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की गई है, ताकि सफर पूरी तरह सुरक्षित रहे।
#ChhathPuja #ChhathSpecial #DelhiToBihar #BiharNews #Chhath2026 #TravelUpdate #IndianFestivals #AnandVihar #BiharTourism #ChhathPuja #DelhiToBihar #ChhathSpecial #BiharNews #TravelAlert 

छठ पूजा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान, 15 नवंबर दोपहर 2 बजे से लागू होंगे प्रतिबंध- कानपुर

छठ पूजा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान, 15 नवंबर दोपहर 2 बजे से लागू होंगे प्रतिबंध- कानपुर
कानपुर नगर। आस्था के महापर्व छठ पूजा के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कमिश्नरेट ट्रैफिक पुलिस ने विस्तृत डायवर्जन और पार्किंग प्लान जारी किया है। यह यातायात व्यवस्था 15 नवंबर 2026 को दोपहर 2:00 बजे से शुरू होकर 16 नवंबर को पर्व की समाप्ति तक लागू रहेगी। इस दौरान शहर के प्रमुख घाटों और नहरों की ओर जाने वाले मार्गों पर भारी, मध्यम और कुछ स्थानों पर चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।




प्रमुख रूट डायवर्जन (कहाँ रहेगी रोक और क्या होगा वैकल्पिक मार्ग):
  • गंगा बैराज व मैनावती मार्ग: गंगा बैराज चौराहा से कोई भी मध्यम व भारी वाहन अटल घाट और कर्बला चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन सीधे यश कोठारी/मंधना चौराहा होकर निकलेंगे। इसी तरह गुरुदेव चौराहा से मैनावती मार्ग होकर कर्बला जाने वाले भारी वाहन सीधे गुरुदेव चौराहा/गोल चौराहा होकर जाएंगे।
  • वीआईपी रोड व सरसैय्या घाट: कंपनी बाग चौराहा से बीमा चौराहा, जाजमऊ और वीआईपी रोड पर मध्यम व भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। फूलबाग से आने वाले चार पहिया वाहन मेघदूत तिराहा से सरसैय्या घाट की तरफ न जाकर बड़ा चौराहा होकर जाएंगे। वहीं, ग्रीन पार्क की तरफ से आने वाले चार पहिया वाहन डीएवी तिराहा से आगे सरसैय्या घाट नहीं जा सकेंगे; इन्हें ग्रीन पार्क से एमजी कॉलेज या डीएवी तिराहा से मधुवन तिराहा होकर गुजरना होगा।
  • पनकी और कल्याणपुर क्षेत्र: कल्याणपुर आवास विकास चौकी से पनकी मंदिर की तरफ और पनकी पड़ाव रेलवे क्रॉसिंग से पनकी मंदिर व आवास विकास नहर की तरफ भारी व मध्यम वाहन नहीं जाएंगे। ये वाहन क्रमशः मसवानपुर/विजय नगर चौराहा और न्यू ट्रांसपोर्ट नगर से एलएमएल चौराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • विजय नगर और भौती बाईपास: न्यू ट्रांसपोर्ट तिराहा भौती बाईपास से विजय नगर चौराहा की ओर तथा विजय नगर से भौती बाईपास की ओर भारी व मध्यम वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। वाहन चालक गैस प्लांट/एलएमएल चौराहा या दादानगर चौराहा वाले मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।
  • बर्रा और गुजैनी क्षेत्र: नंदलाल व सीटीआई चौराहा से आने वाले भारी वाहन दीप तिराहा से बर्रा बाईपास की ओर न जाकर गौशाला चौराहा होकर निकलेंगे। बर्रा बाईपास से दीप तिराहा की ओर आने वाले वाहन नौबस्ता चौराहा होकर जाएंगे। इसके अलावा मयंक चौराहा से तांत्या टोपे नगर-अंबेडकर नगर और गुजैनी से गुजैनी नहर तक भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी; ये वाहन गुजैनी चौकी और गुजैनी सरकारी अस्पताल वाले रास्ते से गुजरेंगे।
श्रद्धालुओं के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल:
घाटों और पूजा स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं के दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने 7 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की है:
  1. कर्बला चौराहा से कर्बला मस्जिद तक सड़क के दोनों ओर।
  2. बक्कल (परमट) पार्किंग स्थल में।
  3. सरसैय्या घाट चौराहा से चेतना चौराहा की तरफ सड़क के दोनों ओर।
  4. गुजैनी चौकी के पास स्थित रामलीला मैदान में।
  5. मयंक चौराहा के पास अंबेडकर पार्क में।
  6. अर्मापुर से विजय नगर चौराहा की तरफ सड़क के बाईं ओर।
  7. आवास विकास नहर पनकी से कल्याणपुर क्रॉसिंग की ओर सड़क के बाईं ओर।
पुलिस की अपील और हेल्पलाइन नंबर:
यातायात पुलिस ने सभी नागरिकों से नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही वाहन चालकों से विशेष अनुरोध किया गया है कि सड़क पर एम्बुलेंस को प्राथमिकता देते हुए तुरंत रास्ता दें। किसी भी प्रकार की असुविधा या जाम की स्थिति में नागरिक निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
  • ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 9305104340
  • ट्रैफिक हेल्पलाइन: 9305104387
  • ग्रीन कॉरिडोर सेल: 9454402413

                                आज का पञ्चांग, दिन शुक्रवार दिनांक 13/11/2026


                                     

                  🌞सुप्रभातम🌞 

      ⚜️««« *आज का पंचांग* »»»⚜️

       दिनांक:-  13/11/2026, शुक्रवार           *जय श्री राम*

*"पानी" की एक बूँद....*

*"गरम तवे" पर गिरे तो "मिट" जाती है,*

*"कमल" के पत्ते पर गिरे तो "मोती" की तरह "चमकने" लगती है,*

*और "सीप" में गिर जाये तो "मोती" बन जाती है।*

*"पानी की बूँद वही है "*

*बस "संगत" का प्रभाव है।*

  *🌞 सुप्रभातम🌞*

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹                 

दिनाँक:-13/11/2026,शुक्रवार

*चतुर्थी, शुक्ल पक्ष,* 

*कार्तिक*

(समाप्ति काल 

तिथि-------- चतुर्थी 20:41:50.     तक 

पक्ष----------------------- शुक्ल

नक्षत्र----------- मूल 17:16:18

योग------------ धृति 29:21:54

करण-------- वणिज 07:23:33

करण----- विष्टि भद्र 20:41:50

वार--------------------- शुक्रवार

माह--------------------  कार्तिक

चन्द्र राशि------------------- धनु

सूर्य राशि------------------- तुला

ऋतु----------------------- हेमंत

आयन--------------- दक्षिणायन

संवत्सर----------------- पराभव

संवत्सर (उत्तर)---------------- रौद्र

विक्रम संवत‐------------ 2083 

गुजराती संवत------------ 2083 

शक संवत---------------- 1948

कलि संवत--------------- 5127 

सूर्योदय------------- 06:39:35

सूर्यास्त-------------- 17:27:02

दिन की अवधि------ 10:47:27

रात की अवधि------ 13:13:18

चंद्रोदय------------- 10:10:45

चंद्रास्त-------------- 20:28:08

लग्न----तुला 26°25', 206°25'

सूर्य नक्षत्र-------------- विशाखा

चन्द्र नक्षत्र------------------ मूल

नक्षत्र पाया----------------- ताम्र 


*🚩💮🚩  पद, चरण  🚩💮🚩*


भा---- मूल 10:30:32


भी---- मूल 17:16:18


भू---- पूर्वाषाढा 24:02:38


*💮🚩💮    ग्रह गोचर    💮🚩💮*


        ग्रह =राशी   , अंश  ,नक्षत्र,  पद

============================

सूर्य=  तुला 26°30 ,     विशाखा  2      तू 

चन्द्र= धनु     08°30 , ज्येष्ठा ,  3      भा

बुध = तुला    10°52 '  स्वाति  2      रे 

शु क्र= कन्या 28°05,      चित्रा     2      पो

मंगल= सिंह  00°17      मघा   1      मा

गुरु= सिंह  01°26      मघा,    1       मा

शनि=मीन 14°10 '    उoभाo  , 4       ञ 

राहू=(व) कुम्भ 01°16  धनिष्ठा ,   3      गु

केतु= (व) सिंह 01°16      मघा   1      मा

============================


*🚩💮🚩 शुभा$शुभ मुहूर्त 🚩💮🚩*


राहू काल 10:42 - 12:03 अशुभ

यम घंटा 14:45 - 16:06 अशुभ

गुली काल 08:01 - 09:21 अशुभ 

अभिजित 11:42 - 12:25 शुभ

दूर मुहूर्त 08:49 - 09:32 अशुभ

दूर मुहूर्त 12:25 - 13:08 अशुभ

वर्ज्यम 15:28 - 17:16 अशुभ

प्रदोष 17:27 - 20:08.    शुभ


💮गंड मूल 06:40 - 17:16 अशुभ


🚩ब्रह्म मुहूर्त 28:55* - 29:47* शुभ


💮चोघडिया,दिन 


चर 06:40 08:01 शुभ

लाभ 08:01 - 09:21 शुभ

अमृत 09:21 - 10:42 शुभ

काल 10:42 12:03 अशुभ

शुभ 12:03 13:24 शुभ

रोग 13:24 - 14:45 अशुभ

उद्वेग 14:45 - 16:06 अशुभ

चर 16:06 17:27 शुभ


🚩चोघडिया, रात


रोग 17:27 - 19:06 अशुभ

काल 19:06 20:45 अशुभ

लाभ 20:45 - 22:25 शुभ

उद्वेग 22:25 - 24:04* अशुभ

शुभ 24:04* - 25:43* शुभ

अमृत 25:43* - 27:22* शुभ

चर 27:22* - 29:01* शुभ

रोग 29:01* - 30:40* अशुभ


💮होरा, दिन


शुक्र 06:40‐ 07:34

बुध 07:34‐ 08:27

चन्द्र 08:27 ‐09:21

शनि 09:21‐ 10:15

बृहस्पति 10:15 ‐11:09

मंगल 11:09 ‐12:03

सूर्य 12:03 ‐12:57

शुक्र 12:57 ‐13:51

बुध 13:51‐ 14:45

चन्द्र 14:45‐ 15:39

शनि 15:39‐ 16:33

बृहस्पति 16:33 -17:27


🚩होरा, रात


मंगल 17:27- 18:33

सूर्य 18:33- 19:39

शुक्र 19:39- 20:45

बुध 20:45- 21:51

चन्द्र 21:51 -22:58

शनि 22:58- 24:04

बृहस्पति 24:04-25:10

मंगल 25:10-26:16

सूर्य 26:16-27:22

शुक्र 27:22-28:28

बुध 28:28- 29:34

चन्द्र 29:34-30:40


*🚩उदयलग्न प्रवेशकाल  🚩* 

     

तुला   >  04:44 से  06:52 तक

वृश्चिक > 06:52 से  09:24   तक

धनु     > 09:24  से  11:16   तक

मकर   > 11:16 से  13:08   तक

कुम्भ   > 13:08  से  14:46  तक

मीन    > 14:46  से  16:42   तक

मेष     >  16:42 से  16:52  तक

वृषभ   > 16:52 से  19:42   तक

मिथुन  > 19:42 से 21:54    तक

कर्क    > 21:54  से 00:08   तक

सिंह    > 00:08 से  02:32   तक

कन्या  > 02:32  से  04:42 तक

=======================


*🚩विभिन्न शहरों का रेखांतर (समय)संस्कार*


       (लगभग-वास्तविक समय के समीप) 

दिल्ली +10मिनट--------- जोधपुर -6 मिनट

जयपुर +5 मिनट------ अहमदाबाद-8 मिनट

कोटा   +5 मिनट------------ मुंबई-7 मिनट

लखनऊ +25 मिनट--------बीकानेर-5 मिनट

कोलकाता +54-----जैसलमेर -15 मिनट


*नोट*-- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। 

प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है। 

चर में चक्र चलाइये , उद्वेगे थलगार ।

शुभ में स्त्री श्रृंगार करे,लाभ में करो व्यापार ॥

रोग में रोगी स्नान करे ,काल करो भण्डार ।

अमृत में काम सभी करो , सहाय करो कर्तार ॥

अर्थात- चर में वाहन,मशीन आदि कार्य करें ।

उद्वेग में भूमि सम्बंधित एवं स्थायी कार्य करें ।

शुभ में स्त्री श्रृंगार ,सगाई व चूड़ा पहनना आदि कार्य करें ।

लाभ में व्यापार करें ।

रोग में जब रोगी रोग मुक्त हो जाय तो स्नान करें ।

काल में धन संग्रह करने पर धन वृद्धि होती है ।

अमृत में सभी शुभ कार्य करें ।


*💮दिशा शूल ज्ञान------------- पश्चिम*

परिहार-: आवश्यकतानुसार यदि यात्रा करनी हो तो घी अथवा काजू खाके यात्रा कर सकते है l

इस मंत्र का उच्चारण करें-:

*शीघ्र गौतम गच्छत्वं ग्रामेषु नगरेषु च l*

*भोजनं वसनं यानं मार्गं मे परिकल्पय: ll*


*🚩  अग्नि वास ज्ञान  -:*

*यात्रा विवाह व्रत गोचरेषु,*

*चोलोपनिताद्यखिलव्रतेषु ।*

*दुर्गाविधानेषु सुत प्रसूतौ,*

*नैवाग्नि चक्रं परिचिन्तनियं।।*

 *महारुद्र व्रतेSमायां ग्रसतेन्द्वर्कास्त,* 

*राहुणां नित्यनैमित्यके कार्ये,*

 *अग्निचक्रं न दर्शायेत् ।।*


  4 + 6 + 1 =  11 ÷ 4 = 3 शेष

 पृथ्वी लोक पर अग्नि वास हवन के लिए शुभ कारक है l


*🚩💮 ग्रह मुख आहुति ज्ञान 💮🚩*


सूर्य नक्षत्र से अगले 3 नक्षत्र गणना के आधार पर क्रमानुसार सूर्य , बुध , शुक्र , शनि , चन्द्र , मंगल , गुरु , राहु केतु  आहुति जानें । शुभ ग्रह की आहुति हवनादि कृत्य शुभपद होता है


बुध ग्रह मुखहुति


*💮    शिव वास,फल एवं परिहार -:*


*श्रावणेऽधिकमासे च आर्द्रायाञ्च गते रवी।*

*शिवभेन्दुगते योगे, शुक्ले च व्यतिपातके ।।*

*हरानङ्गहरीणाञ्च तिथिषु करणे चतुष्पदे ।*

*सोमवारे शुभे ब्राह्मे प्रदोषाख्येऽभिजित्क्षणे ।।*

*शिवरात्र्यादि पर्वेषु उत्सवेषु निमित्तके ।*

*नित्याराधनकाले च शिववासं न चिन्तयेत् ।।*


  4 + 4 + 5 = 13 ÷ 7 =  6 शेष


क्रीड़ायां = शोक, दुःख कारक


*🚩भद्रा वास एवं फल -:*


*स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।*

*मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।*


07:25 से 20:42 तक 


पाताल लोक  = धनलाभ कारक 


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *छठ पर्व प्रारम्भ*


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


दाने तपसि शौर्यं वा विज्ञाने विनये नये ।

विस्मयो न हि कर्तव्यो बहुरत्ना वसुन्धरा ।।

।।चाoनीo।।


    हमें अभिमान नहीं होना चाहिए जब हम ये बाते करते है..

१. परोपकार 

२. आत्म संयम 

३. पराक्रम 

४. शास्त्र का ज्ञान हासिल करना. 

५. विनम्रता 

६. नीतिमत्ता

यह करते वक़्त अभिमान करने की इसलिए जरुरत नहीं क्यों की दुनिया बहुत कम दिखाई देने वाले दुर्लभ रत्नों से भरी पड़ी है.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -:  भक्ति योग योग अo-1


श्रेयो हिज्ञानमभ्यासाज्ज्ञानाद्धयानं विशिष्यते। ध्यानात्कर्मफलत्यागस्त्यागाच्छान्तिरनन्तरम्‌॥


मर्म को न जानकर किए हुए अभ्यास से ज्ञान श्रेष्ठ है, ज्ञान से मुझ परमेश्वर के स्वरूप का ध्यान श्रेष्ठ है और ध्यान से सब कर्मों के फल का त्याग (केवल भगवदर्थ कर्म करने वाले पुरुष का भगवान में प्रेम और श्रद्धा तथा भगवान का चिन्तन भी बना रहता है, इसलिए ध्यान से 'कर्मफल का त्याग' श्रेष्ठ कहा है) श्रेष्ठ है, क्योंकि त्याग से तत्काल ही परम शान्ति होती है

 ॥12॥


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*

*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*

*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*

*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।*


🐏मेष

उच्च अधिकारियों का मार्गदर्शन तरक्की दिलाएगा। व्यापारिक विस्तार के नए विचार सफल होंगे। धार्मिक गतिविधियों में परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, नया लाभ संभव है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, मानसिक शांति मिलेगी। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।


🐂वृषभ

कार्यस्थल पर सतर्क रहें, काम में लापरवाही न बरतें। व्यापार में बड़ा निवेश टालना ही बेहतर रहेगा। परिजनों के साथ बैठकर बातचीत से मतभेद सुलझाएं। उधारी के लेन-देन से बचें, खर्च संभालें। सेहत का ध्यान रखें, पर्याप्त पानी पिएं। केले के वृक्ष में जल चढ़ाएं।


👫मिथुन

आपकी मेहनत का दफ्तर में उचित फल मिलेगा। व्यापार में साझेदारी से अच्छा लाभ हो सकता है। दांपत्य जीवन में मिठास और प्रेम बढ़ेगा। वित्तीय लाभ होगा, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सेहत बहुत अच्छी रहेगी, प्रसन्नचित्त रहेंगे। चना दाल और गुड़ का दान करें।


🦀कर्क

काम का दबाव रह सकता है, समय का प्रबंधन करें। व्यावसायिक सौदों में लिखा-पढ़ी स्पष्ट रखें। परिजनों की सलाह आपके काम आएगी। अनावश्यक खर्चों पर कड़ाई से रोक लगाएं। मानसिक तनाव से बचें, योग का सहारा लें। भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें।


🐅सिंह

रचनात्मकता से कार्यक्षेत्र में अलग पहचान बनेगी। व्यापार में नई योजनाओं से मुनाफा बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता और मिठास आएगी। धन लाभ के अवसर मिलेंगे, बचत बढ़ेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, ऊर्जावान बने रहेंगे। केसर का तिलक माथे पर लगाएं।


🙎‍♀️कन्या

दफ्तर में परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। भूमि या संपत्ति से जुड़े व्यापार में लाभ होगा। परिवार में सुख-शांति और आनंद रहेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, धन आगमन होगा। सेहत अच्छी रहेगी, खान-पान पर ध्यान दें। किसी मंदिर में पीली मिठाई चढ़ाएं।


⚖️तुला

सहकर्मियों के सहयोग से काम आसानी से होंगे। व्यापारिक यात्राएं सफल रहेंगी और लाभ दिलाएंगी। भाई-बहनों से मधुर संबंध और सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी, वित्तीय सुरक्षा मिलेगी। सेहत अनुकूल रहेगी, ताजगी महसूस करेंगे। भगवान विष्णु का ध्यान करें और पीले फूल चढ़ाएं।


🦂वृश्चिक

दफ्तर में आपकी बात का वजन बढ़ेगा, सम्मान मिलेगा। व्यापार में धन प्राप्ति के अच्छे योग हैं। परिवार में खुशनुमा माहौल और सौहार्द रहेगा। अटका हुआ धन मिलने से वित्तीय स्थिति सुधरेगी। सेहत सामान्य और उत्तम बनी रहेगी। हल्दी वाली चाय या दूध का सेवन करें।


🏹धनु

नई जिम्मेदारी मिलने से दफ्तर में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में मनमुताबिक सफलता और लाभ मिलेगा। समाज और परिवार में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। सेहत बहुत अच्छी रहेगी, स्फूर्ति बनी रहेगी। सत्यनारायण कथा का पाठ करें या सुनें।


🐊मकर

दफ्तर में धैर्यपूर्वक अपने काम निपटाएं। व्यापारिक सौदों में सावधानी बरतने की जरूरत है। पारिवारिक मामलों में समझदारी से काम लें। बजट बनाकर चलें, गैर-जरूरी खर्च रोकें। थकावट महसूस हो सकती है, आराम अवश्य लें। पीपल के पेड़ के नीचे दिया जलाएं।


🍯कुंभ

कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल सिद्ध होंगी। व्यापार में नए संपर्कों से लाभ संभव है। मित्रों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे, आर्थिक स्थिति सुधरेगी। सेहत अच्छी रहेगी, मन में उत्साह रहेगा। गुरुजनों या बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।


🐟मीन

दफ्तर में आपके काम की वरिष्ठ सराहना करेंगे। व्यापारिक गतिविधियों में बड़ा मुनाफा होगा। पारिवारिक माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। धन संचय की योजना पूरी तरह सफल रहेगी। मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। भगवान विष्णु की पूजा करें।


*🚩आपका दिन मंगलमय हो🚩*








You Tube: 

1. Youtube:  ग्रह वाणी   
https://youtube.com/shorts/xqc6820XshI?si=3BPhBlfPj8-AJ3Bo

2. Youtube:  B I News
https://youtu.be/VwwU7GSmc8o?si=Y4y_DG_etYEolPQ0


PLEASE:- Like & Share 

                     
🚩🚩भारत माता की जय🚩🚩

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.