Latest Post

नवरात्रि के पांचवें दिन बाबा बिगड़ेश्वर महादेव मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

विधायक महेश त्रिवेदी के नेतृत्व में ‘नौ दिन, नौ भंडारे’ का आयोजन लगातार जारी

कानपुर नगर। मां दुर्गा के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री महेश त्रिवेदी द्वारा आयोजित ‘नौ दिन, नौ भंडारे’ की श्रृंखला लगातार जारी है। इसी क्रम में नवरात्रि के पांचवें दिन जूही हमीरपुर रोड स्थित बाबा बिगड़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों ने माता रानी का प्रसाद ग्रहण किया।









भंडारे के दौरान माता रानी के भजनों और कीर्तन से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने जय माता दी के जयकारों के साथ मां दुर्गा का गुणगान किया। आयोजन में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया और क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला।





यह भंडारा भारतीय जनता पार्टी के जूही मंडल के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।



इस अवसर पर जूही मंडल अध्यक्ष दीपू पासवान, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष वंदना गुप्ता, वरिष्ठ नेता पंकज द्विवेदी, प्रकाश वीर आर्य, धर्मेंद्र राय एवं विकास दुबे, मंडल महामंत्री दिव्यांशु बाजपेई एवं मनीष गंगवानी, मंडल उपाध्यक्ष राजीव अवस्थी, प्रवीण सिंह चंदेल एवं सिमरन कौर, मंडल मंत्री डॉ. समरदीप पांडेय, पप्पन मिश्रा, डोली वर्मा एवं लव सिंह, कोषाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी, सेक्टर अध्यक्ष कौशल कुमार एवं राजेश कुशवाहा, सोशल मीडिया पदाधिकारी कपिल खेमानी, बूथ अध्यक्ष राहुल अग्रहरि एवं जितेंद्र साहू सहित अन्य कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

नवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक सेवा कार्यक्रम के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण के साथ आपसी सद्भाव, सेवा और भक्ति का संदेश दिया गया। ‘नौ दिन, नौ भंडारे’ की इस पहल से क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और जनसहभागिता का वातावरण बना हुआ है।

राजपाल यादव ने पुश्तैनी जमीन बेचकर चुकाया कर्ज! दो किश्तों में दी रकम, जानें कैसे किया 2 करोड़ का जुगाड़

राजपाल यादव पिछले लंबे समय से चेक बाउंस मामले को लेकर सुर्खियों में हैं. जानें अब तक वह कितनी रकम चुका चुके हैं और अब आगे इसे लेकर उनकी क्या प्लानिंग है.
राजपाल यादव ने पुश्तैनी जमीन बेचकर चुकाया कर्ज! दो किश्तों में दी रकम, जानें कैसे किया 2 करोड़ का जुगाड़

चेक बाउंस के सात मामलों में सजा का सामना कर रहे अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. गुरुवार(15 अक्टूबर) को उनकी याचिका पर सुनवाई के दौरान अभिनेता के वकील ने अदालत को बताया कि 13 अक्टूबर को बाकी 85 लाख रुपए भी सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री में जमा करा दिए गए हैं. मामले को सुलझाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों को मीडिएशन सेंटर भेजने का निर्देश दिया. सुनवाई के दौरान राजपाल यादव के वकील ने अदालत को बताया कि अभिनेता को एक प्रोग्राम के लिए कनाडा जाना है. वहां होने वाले कार्यक्रम से उन्हें कुछ पैसे मिलने की उम्मीद है, जिससे उन्हें आर्थिक मदद मिल सकती है. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत को उनका पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश दिया.







सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने पूछा कि आखिर दोनों पक्ष आपस में बैठकर इस मामले पर समझौता क्यों नहीं कर लेते. अदालत ने विवाद को बातचीत के जरिए सुलझाने के लिए मीडिएशन सेंटर भेजने का निर्देश दिया. अब दोनों पक्ष मध्यस्थता के जरिए मामले का समाधान निकालने की कोशिश करेंगे. दरअसल, पिछली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव को 2 करोड़ रुपए जमा करने का निर्देश दिया था. अदालत में उनकी ओर से बताया गया था कि 1 करोड़ 15 लाख रुपए का इंतजाम हो चुका है, जबकि बाकी 85 लाख रुपए एक खरीदार की मदद से जुटाए जाने थे. यह रकम अभिनेता की पुश्तैनी जमीन की बिक्री से मिलने की बात कही गई थी. जमीन की रजिस्ट्री में देरी के कारण पूरी रकम जमा करने में परेशानी आ रही थी. इसके बाद अदालत ने बाकी रकम जमा करने के लिए 13 अक्टूबर तक का समय दिया था. अब वकील ने अदालत को बताया कि तय समय के भीतर बाकी रकम भी जमा करा दी गई है.

Latest and Breaking News on NDTV

यह पूरा मामला मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े सात चेक बाउंस मामलों का है. साल 2010 में राजपाल यादव ने अपनी फिल्म 'अता पता लापता' बनाने के लिए कंपनी से करीब 5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था. फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी. इसके बाद कर्ज की रकम लौटाने को लेकर विवाद शुरू हो गया. शिकायतकर्ता कंपनी का आरोप था कि रकम लौटाने के लिए दिए गए चेक बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गए. इसके बाद कंपनी ने राजपाल यादव के खिलाफ सात अलग-अलग मामले दर्ज कराए थे.

बाबूपुरवा में युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने की जांच

कानपुर नगर। थाना बाबूपुरवा क्षेत्र में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवक की मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।





पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए DCP पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

लंबित मामलों की समीक्षा कर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध विवेचना पर दिया जोर

साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए DCP पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
कानपुर नगर, 15 अक्टूबर 2026। साइबर अपराधों की रोकथाम एवं लंबित मामलों के प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से आज पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री सत्यजीत गुप्ता द्वारा साइबर थाने में नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का अर्दली रूम लिया गया। इस दौरान साइबर अपराधों की स्थिति, लंबित प्रकरणों की समीक्षा तथा विवेचनाओं को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध ढंग से पूरा करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा पीड़ितों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लेकर उनका शीघ्र निस्तारण करने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने तकनीकी साक्ष्यों के प्रभावी संकलन, विवेचनाओं में गुणवत्ता बनाए रखने तथा अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने और जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण पर विशेष ध्यान देने को कहा।

अर्दली रूम के दौरान साइबर थाने में नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे साइबर अपराध से संबंधित मामलों में गंभीरता एवं तत्परता के साथ कार्य करें, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके और साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

लखनऊ में देश का पहला 10-D थिएटर खुला, हॉल की सीटें हिली, बौछार पड़ी और हवा चली, बच्चे बोले- लगा दूसरी दुनिया में पहुंच गए

लखनऊ में देश का पहला 10-D थिएटर खुला, हॉल की सीटें हिली, बौछार पड़ी और हवा चली, बच्चे बोले- लगा दूसरी दुनिया में पहुंच गए

लखनऊ के साइंस सिटी में 10-D थिएटर शुरू हो गया है। शो के दौरान इसकी सीटें हिलने लगती हैं। शो में ही जंगल की सैर के दौरान अचानक पानी की बौछार पड़ने लगेगी तो कहीं पर अचानक हवा चलने लगेगी। मंगलवार को अलीगंज स्थित रीजनल साइंस सिटी में इस थिएटर का पहला शो देखने पहुंचे बच्चों ने कहा- लगा दूसरी दुनिया में पहुंच गए हों।







उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने साइंस सिटी के 10-D थिएटर का उद्घाटन किया। मंत्री का दावा है कि यह देश का पहला 10-D थिएटर है। इससे पहले ऐसे थिएटर का लुत्फ लेने अमेरिका के डिज्नीलैंड पार्क जाना पड़ता था। अब यही थिएटर लखनऊ में हो गया है। यह स्वदेशी तकनीक से 50 लाख रुपए में बना है। थिएटर की क्षमता 25 सीटों की है।






तेज रफ्तार वाहन दिखने पर सीटें हिलेंगी

इस थिएटर में फिल्म देखना सामान्य स्क्रीन पर फिल्म देखने से बहुत अलग अनुभव होगा। 10-D तकनीक में 3-D दृश्यों से कई तरह के विशेष प्रभाव भी महसूस किए जा सकेंगे। फिल्म में तेज रफ्तार से गुजरते वाहन दिखने पर सीटें हिलेंगी। हवा के झोंके और कंपन का अनुभव भी होगा। वहीं, जंगल के किसी सीन में बारिश दिखे तो सीट पर बैठे लोगों को पानी की बौछाल महसूस होगी। इन प्रभावों से दर्शकों को फिल्म के सीन की रियल फीलिंग होगी।

हॉल की सीटें हिलेंगी, बौछार पड़ेगी, हवा चलेगी:लखनऊ में देश का पहला 10-D थिएटर खुला, बच्चे बोले- लगा दूसरी दुनिया में पहुंच गए

थिएटर साइंस सिटी में शुरू हो गया है। एक बार में 25 लोग शो देख सकेंगे। 

मंगलवार को उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने थिएटर का उद्घाटन किया।

तेज रफ्तार वाहन दिखने पर सीटें हिलेंगी

इस थिएटर में फिल्म देखना सामान्य स्क्रीन पर फिल्म देखने से बहुत अलग अनुभव होगा। 10-D तकनीक में 3-D दृश्यों से कई तरह के विशेष प्रभाव भी महसूस किए जा सकेंगे। फिल्म में तेज रफ्तार से गुजरते वाहन दिखने पर सीटें हिलेंगी। हवा के झोंके और कंपन का अनुभव भी होगा। वहीं, जंगल के किसी सीन में बारिश दिखे तो सीट पर बैठे लोगों को पानी की बौछाल महसूस होगी। इन प्रभावों से दर्शकों को फिल्म के सीन की रियल फीलिंग होगी।

साइंस सिटी में 10-D थिएटर से पहले तारामंडल चलता था। 

साइंस सिटी में 10-D थिएटर से पहले तारामंडल चलता था।

लखनऊ और दिल्ली की टीम ने विकसित की तकनीक

स्वदेशी 10-D थिएटर को नेशनल साइंस सेंटर (दिल्ली) और आंचलिक विज्ञान केंद्र (लखनऊ) की टीम ने मिलकर विकसित किया है। इसका उद्देश्य कम लागत में ऐसी तकनीक तैयार करना है, जिसे देश के दूसरे शहरों में भी शुरू किया जा सके।

आंचलिक विज्ञान केंद्र के प्रमुख शतदल घोष के मुताबिक, नेशनल साइंस सेंटर के निदेशक विजय शंकर शर्मा के नेतृत्व में अगले चरण में दिल्ली, कोलकाता, कुरुक्षेत्र और गुवाहाटी में भी ऐसे थिएटर शुरू किए जाएंगे।

उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने थिएटर के उद्घाटन के दौरान भाषण दिया। इस दौरान साइंस सिटी घूमने आए लोग मौजूद रहे। 

बच्चों में जिज्ञासा और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा

उद्घाटन के दौरान शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने स्वदेशी 10-डी थिएटर को 'मेक इन इंडिया' और आत्मनिर्भर भारत की भावना का उदाहरण बताया। उन्होंने इसे विकसित करने वाले वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, डिजाइनरों और टेक्नीशियनों को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि आज देश में ही नई तकनीकें विकसित हो रही हैं। जिन तकनीकों के बारे में पहले हम केवल सोचते थे, उन्हें अब देश में बनते और इस्तेमाल होते देख रहे हैं। यह बदलते भारत की पहचान है।

रजनी तिवारी ने कहा कि अच्छी शिक्षा वही है, जो बच्चों में जिज्ञासा पैदा करे और उन्हें नए सवाल पूछने के लिए प्रेरित करे। 10-डी थिएटर के जरिए बच्चे विज्ञान और नई तकनीकों को करीब से देख और समझ सकेंगे। जब बच्चे किसी चीज को देखते हैं, तो उनके मन में सवाल उठते हैं कि यह कैसे हुआ और इसे कैसे बनाया गया। ऐसे सवाल ही नई सोच और नवाचार की पहली सीढ़ी बनते हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का उद्देश्य भी शिक्षा को संस्कार, तकनीक और नवाचार से जोड़ना है। शिक्षा ऐसी होनी चाहिए, जो बच्चों को जिज्ञासु बनाए और युवाओं को विकसित भारत के लक्ष्य से जोड़े 

हॉल की सीटें हिलेंगी, बौछार पड़ेगी, हवा चलेगी:लखनऊ में देश का पहला 10-D थिएटर खुला, बच्चे बोले- लगा दूसरी दुनिया में पहुंच गए

शिवांगी यादव ने बताया कि बहुत अच्छा फील हुआ। नेचर की कई जानकारी मिली। आपस में समुद्री बिच्छू की लड़ाई भी देखने को मिली। ऐसा लगा वे हमारे सामने लड़ रहे थे।

'टेक्नोलॉजी आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक अहम कदम'

आंचलिक विज्ञान केंद्र के प्रमुख शतदल घोष ने बताया कि पहले इस तरह के थिएटर को विदेशों से मंगाना पड़ता था। इससे काफी खर्च होता था और मेंटेनेंस में भी परेशानी आती थी। अब इस थिएटर के विंग्स, कंट्रोलर और वीडियो सिस्टम से लेकर आइडिया और डिजाइन तक सब कुछ देश में ही तैयार किया गया है। यह टेक्नोलॉजी आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक अहम कदम है।

यह अपनी तरह का पहला थिएटर है। इससे पहले पंजाब में भी 6D थिएटर मौजूद है, लेकिन उसमें सिर्फ मोशन और पिक्चर की सुविधा है। इस थिएटर में पानी, फॉग और हवा जैसे खास इफेक्ट भी शामिल किए गए हैं। इन इफेक्ट्स को उनकी टीम ने खुद डेवलप किया है।

लखनऊ में इस टेक्नोलॉजी को विकसित करने की खास वजह यहां की अच्छी टेक्निकल टीम है। लखनऊ साइंस सिटी में कुछ नया और बेहतर करने के उद्देश्य से टीम ने इस प्रोजेक्ट पर काम किया। आइडिया से लेकर डिजाइन और टेक्नोलॉजी डेवलप करने तक में स्थानीय टीम की अहम भूमिका रही।

                                                                      

आज का पांचांग दिन गुरुवार दिनांक 15/10/2026

                                     

              🌞सुप्रभातम🌞 

  📜««« *आज का पंचांग* »»»📜दिनांक:-  15/10/2026, गुरुवार        

*कठिनाइयाँ जब आती है तो कष्ट देती है। पर जब आती है तो आत्मबल का ऐसा उत्तम पुरष्कार दे जाती है जो उन कष्टों और दुःखों की तुलना में हज़ार गुना ज्यादा मूल्यवान होती है*


*🦚શ્રી રાઘે રાઘે રાઘે કૃષ્ણ🦚*

*😊🪈सदा मुस्कुराते रहो🪈😊*.                             

*🌞 सुप्रभातम🌞* 

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹           

*पंचमी, शुक्ल पक्ष,*

*आश्विन*

(समाप्ति काल 


तिथि-------- पंचमी 27:24:31.     तक 

पक्ष----------------------- शुक्ल

नक्षत्र--------- ज्येष्ठा 30:46:42

योग-------- सौभाग्य 21:14:02

करण-‐‐---‐-----बव 14:15:48

करण-----‐--- बालव 27:24:31

वार-------‐------------- गुरूवार

माह-------------------‐- आश्विन

चन्द्र राशि-------‐-------- वृश्चिक

सूर्य राशि------------------ कन्या

रितु--------------------‐--- शरद

आयन----‐----------- दक्षिणायन

संवत्सर----------------- पराभव

संवत्सर (उत्तर)----------------- रौद्र

विक्रम संवत-‐-‐--------- 2083 

गुजराती संवत------------ 2082 

शक संवत---------------- 1948 

कलि संवत--------------- 5127

सूर्योदय------------- 06:20:14

सूर्यास्त-------------- 17:49:19

दिन काल-------‐--- 11:29:04

रात्री काल---‐------- 12:31:29

चंद्रोदय-------------- 10:35:44

चंद्रास्त-------------- 20:50:26

लग्न----कन्या27°27',177°27'

सूर्य नक्षत्र--‐--------------- चित्रा

चन्द्र नक्षत्र---------------- ज्येष्ठा

नक्षत्र पाया----------------- ताम्र 


*🚩💮🚩  पद, चरण  🚩💮🚩*


नो---- ज्येष्ठा 10:41:24


या---- ज्येष्ठा 17:21:57


यी---- ज्येष्ठा 24:03:46


*💮🚩💮    ग्रह गोचर    💮🚩💮*


        ग्रह =राशी   , अंश  ,नक्षत्र,  पद

============================

सूर्य=  कन्या 27°30 ,       चित्रा   2      पो

चन्द्र= वृश्चिक  17°30 , ज्येष्ठा  1      नो

बुध = तुला    22°52 '  स्वाति  1        ती

शु क्र= तुला 11°05,      स्वाति     2      रे 

मंगल= कर्क  15°17        पुष्य   4      ड

गुरु= कर्क  27°33   आश्लेषा ,    4       डो

शनि=मीन 15°10 '    उoभाo  , 4       ञ 

राहू=(व) कुम्भ 02°49  धनिष्ठा ,   3      गु

केतु= (व) सिंह 02°49      मघा   1      मा

============================


*🚩💮🚩 शुभा$शुभ मुहूर्त 🚩💮🚩*


राहू काल 13:31 14:57 अशुभ

यम घंटा 06:20 - 07:46 अशुभ

गुली काल 09:13 - 10:39 अशुभ 

अभिजित 11:42 - 12:28 शुभ

दूर मुहूर्त 10:10 - 10:56 अशुभ

दूर मुहूर्त 14:46 - 15:32 अशुभ 

वर्ज्यम 10:17 - 12:04 अशुभ

प्रदोष 17:49 - 20:22.     शुभ


💮गंड मूल अहोरात्र अशुभ


🚩ब्रह्म मुहूर्त 28:41* - 29:31* शुभ


💮चोघडिया, दिन


शुभ 06:20 - 07:46 शुभ

रोग 07:46 - 09:13 अशुभ

उद्वेग 09:13 - 10:39 अशुभ

चर 10:39 12:05 शुभ

लाभ 12:05 - 13:31 शुभ

अमृत 13:31 - 14:57 शुभ

काल 14:57 16:23 अशुभ

शुभ 16:23 - 17:49 शुभ


🚩चोघडिया, रात


अमृत 17:49 - 19:23 शुभ

चर 19:23 20:57 शुभ

रोग 20:57 - 22:31 अशुभ

काल 22:31 24:05* अशुभ

लाभ 24:05* - 25:39* शुभ

उद्वेग 25:39* - 27:13* अशुभ

शुभ 27:13* - 28:47* शुभ

अमृत 28:47* - 30:21* शुभ


💮होरा, दिन


बृहस्पति 06:20‐ 07:18

मंगल 07:18‐ 08:15

सूर्य 08:15‐ 09:13

शुक्र 09:13 ‐10:10

बुध 10:10‐ 11:07

चन्द्र 11:07‐ 12:05

शनि 12:05‐ 13:02

बृहस्पति 13:02‐ 13:59

मंगल 13:59‐ 14:57

सूर्य 14:57 ‐15:54

शुक्र 15:54- 16:52

बुध 16:52 -17:49


🚩होरा, रात


चन्द्र 17:49-18:52

शनि 18:52- 19:55

बृहस्पति 19:55 -20:57

मंगल 20:57 -21:59

सूर्य 21:59- 23:02

शुक्र 23:02- 24:05

बुध 24:05‐25:08

चन्द्र 25:08 -26:10

शनि 26:10-27:13

बृहस्पति 27:13-28:16

मंगल 28:16-29:18

सूर्य 29:18-30:21


*🚩उदयलग्न प्रवेशकाल  🚩* 

     

कन्या  > 04:24  से  06:40 तक

तुला   >  06:40 से  08:48  तक

वृश्चिक > 08:48 से  11:16   तक

धनु     > 11:16  से  13:08   तक

मकर   > 13:08 से  15:02   तक

कुम्भ   > 15:02  से  16:38  तक

मीन    > 16:38  से  18:34   तक

मेष     >  18:34 से  18:42  तक

वृषभ   > 18:42 से  21:34   तक

मिथुन  > 21:34 से 23:46    तक

कर्क    > 23:46  से 02:00   तक

सिंह    > 02:00 से  04:20   तक

=======================


*🚩विभिन्न शहरों का रेखांतर (समय)संस्कार*


       (लगभग-वास्तविक समय के समीप) 

दिल्ली +10मिनट--------- जोधपुर -6 मिनट

जयपुर +5 मिनट------ अहमदाबाद-8 मिनट

कोटा   +5 मिनट------------ मुंबई-7 मिनट

लखनऊ +25 मिनट--------बीकानेर-5 मिनट

कोलकाता +54-----जैसलमेर -15 मिनट


*नोट*-- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। 

प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है। 

चर में चक्र चलाइये , उद्वेगे थलगार ।

शुभ में स्त्री श्रृंगार करे,लाभ में करो व्यापार ॥

रोग में रोगी स्नान करे ,काल करो भण्डार ।

अमृत में काम सभी करो , सहाय करो कर्तार ॥

अर्थात- चर में वाहन,मशीन आदि कार्य करें ।

उद्वेग में भूमि सम्बंधित एवं स्थायी कार्य करें ।

शुभ में स्त्री श्रृंगार ,सगाई व चूड़ा पहनना आदि कार्य करें ।

लाभ में व्यापार करें ।

रोग में जब रोगी रोग मुक्त हो जाय तो स्नान करें ।

काल में धन संग्रह करने पर धन वृद्धि होती है ।

अमृत में सभी शुभ कार्य करें ।


*💮दिशा शूल ज्ञान------------- दक्षिण*

परिहार-: आवश्यकतानुसार यदि यात्रा करनी हो तो घी अथवा बेसन के लड्डू खाके यात्रा कर सकते है l

इस मंत्र का उच्चारण करें-:

*शीघ्र गौतम गच्छत्वं ग्रामेषु नगरेषु च l*

*भोजनं वसनं यानं मार्गं मे परिकल्पय: ll*


*🚩  अग्नि वास ज्ञान  -:*

*यात्रा विवाह व्रत गोचरेषु,*

*चोलोपनिताद्यखिलव्रतेषु ।*

*दुर्गाविधानेषु सुत प्रसूतौ,*

*नैवाग्नि चक्रं परिचिन्तनियं।।*

 *महारुद्र व्रतेSमायां ग्रसतेन्द्वर्कास्त,* 

*राहुणां नित्यनैमित्यके कार्ये,*

 *अग्निचक्रं न दर्शायेत् ।।*


 5 + 5 + 1 = 11  ÷ 4 = 3 शेष

 पृथ्वी लोक पर अग्नि वास हवन के लिए शुभ कारक है l


*🚩💮 ग्रह मुख आहुति ज्ञान 💮🚩*


सूर्य नक्षत्र से अगले 3 नक्षत्र गणना के आधार पर क्रमानुसार सूर्य , बुध , शुक्र , शनि , चन्द्र , मंगल , गुरु , राहु केतु  आहुति जानें । शुभ ग्रह की आहुति हवनादि कृत्य शुभपद होता है


बुध ग्रह मुखहुति


*💮    शिव वास,फल एवं परिहार -:*


*श्रावणेऽधिकमासे च आर्द्रायाञ्च गते रवी।*

*शिवभेन्दुगते योगे, शुक्ले च व्यतिपातके ।।*

*हरानङ्गहरीणाञ्च तिथिषु करणे चतुष्पदे ।*

*सोमवारे शुभे ब्राह्मे प्रदोषाख्येऽभिजित्क्षणे ।।*

*शिवरात्र्यादि पर्वेषु उत्सवेषु निमित्तके ।*

*नित्याराधनकाले च शिववासं न चिन्तयेत् ।।*


 5 + 5 + 5 = 15 ÷ 7 =  1 शेष


कैलाश वास = शुभ कारक


*🚩भद्रा वास एवं फल -:*


*स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।*

*मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।*


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *नत पंचमी (उड़ीसा)*


*उपांन ललिता व्रत*


*ललिता पंचमी*


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


एकोऽपि गुणवान् पुत्रो निर्गुणैश्च शतैर्वरः ।

एकश्चन्द्रस्तमो हन्ति न च ताराः सहस्त्रशः ।।

।।चाoनीo।।


सैकड़ों गुणरहित पुत्रों से अच्छा एक गुणी पुत्र है क्योंकि एक चन्द्रमा ही रात्रि के अन्धकार को भगाता है, असंख्य तारे यह काम नहीं करते.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -:  विश्वरूपदर्शन योग अo-11


स्थाने हृषीकेश तव प्रकीर्त्या

 जगत्प्रहृष्यत्यनुरज्यते च।

 रक्षांसि भीतानि दिशो द्रवन्ति

 सर्वे नमस्यन्ति च सिद्धसङ्‍घा:॥


अर्जुन बोले- हे अन्तर्यामिन्! यह योग्य ही है कि आपके नाम, गुण और प्रभाव के कीर्तन से जगत अति हर्षित हो रहा है और अनुराग को भी प्राप्त हो रहा है तथा भयभीत राक्षस लोग दिशाओं में भाग रहे हैं और सब सिद्धगणों के समुदाय नमस्कार कर रहे हैं

 ॥36॥


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*

*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*

*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*

*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।*


🐏मेष

कार्यक्षेत्र में आपके नेतृत्व की तारीफ होगी। व्यापार में लाभ का नया अवसर सामने आएगा। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी। वित्तीय स्थिति पहले से बेहतर होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, फुर्ती बनी रहेगी।


🐂वृषभ

कार्यस्थल पर धैर्य से काम लें, जल्दबाजी न करें। व्यापारिक सौदों में सावधानी जरूरी है। परिवार के सदस्यों की बात ध्यान से सुनें। बजट का ध्यान रखकर ही खर्च करें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें, विश्राम करें।


👫मिथुन

कार्यक्षेत्र में नए मुकाम हासिल करेंगे। व्यापार में योजनाबद्ध काम से लाभ होगा। दांपत्य जीवन में सुख और शांति रहेगी। आय में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। मानसिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे।


🦀कर्क

नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का साथ मिलेगा। व्यापार में रुका हुआ धन वापस आ सकता है। पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे। धन संचय के प्रयास सफल रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी, सुपाच्य भोजन लें।


🐅सिंह

करियर में तरक्की की नई राहें खुलेंगी। व्यापार में बड़ा आर्थिक फायदा संभव है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, स्फूर्ति रहेगी।


🙎‍♀️कन्या

काम में एकाग्रता बनाए रखना जरूरी है। व्यापारिक निर्णयों में वरिष्ठों की सलाह लें। परिवार में शांति और सामंजस्य रहेगा। आवक और जावक का संतुलन रखें। मानसिक तनाव से बचें, आराम करें।


⚖️तुला

कार्यस्थल पर प्रभाव और मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में नए साझेदार मिल सकते हैं। प्रेम जीवन में सुखद अनुभव होंगे। वित्तीय पक्ष काफी मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, मन प्रसन्न रहेगा।


🦂वृश्चिक

कार्यक्षेत्र में आपकी रणनीति काम आएगी। व्यापार में तगड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। धन लाभ की अच्छी संभावनाएं हैं। तनाव दूर रहेगा, सेहत बढ़िया रहेगी।


🏹धनु

रचनात्मक काम में मन लगेगा, सफलता मिलेगी। व्यापार में नए रास्ते खुलेंगे। संतान पक्ष से खुशी का समाचार मिलेगा। आय के नए साधन बनेंगे। मानसिक ताजगी और ऊर्जा बनी रहेगी।


🐊मकर

कार्यक्षेत्र में समय प्रबंधन बहुत जरूरी होगा। व्यापार में लिखापढ़ी का ध्यान रखें। परिवार में सहयोग से बातें सुलझेंगी। अनावश्यक व्यय पर रोक लगाएं। शारीरिक थकान से बचें, नींद पूरी लें।


🍯कुंभ

आपकी बुद्धिमत्ता से काम आसानी से पूरे होंगे। व्यापार में नए मौके सामने आएंगे। मित्रों के साथ बेहतरीन समय बीतेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, चुस्ती रहेगी।


🐟मीन

वाणी की मधुरता से लाभ के योग बनेंगे। व्यापार में विस्तार की योजनाएं फलेंगी। परिवार में मांगलिक माहौल रहेगा। धन की बचत करने में सफल रहेंगे। मानसिक रूप से शांत रहेंगे।


*🚩आपका दिन मंगलमय हो🚩*









You Tube: 

1. Youtube:  ग्रह वाणी   
https://youtube.com/shorts/xqc6820XshI?si=3BPhBlfPj8-AJ3Bo

2. Youtube:  B I News
https://youtu.be/VwwU7GSmc8o?si=Y4y_DG_etYEolPQ0


PLEASE:- Like & Share 

                     
🚩🚩भारत माता की जय🚩🚩

चांदी चोरी का 48 घंटे में खुलासा, 18 किलो चांदी बरामद; पिता-पुत्र गिरफ्तार



कानपुर नगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शत-प्रतिशत बरामदगी करने वाली टीम को ₹25 हजार का पुरस्कार

कानपुर नगर। चकेरी थाना क्षेत्र के लाल बंगला स्थित चांदी व्यापारी के कारखाने से हुई करीब 18 किलोग्राम चांदी की चोरी का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में विकास और उसके पिता बसंत लाल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गई पूरी 18 किलोग्राम चांदी बरामद कर ली गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 अक्टूबर 2026 को चांदी व्यापारी के कारखाने में छत के रास्ते प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जांच शुरू की और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, इस घटना में एक अन्य आरोपी शिवलाल सोनी भी संलिप्त है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, चोरी गई चांदी की शत-प्रतिशत बरामदगी और मामले के सफल अनावरण पर पुलिस टीम का उत्साहवर्धन करते हुए ₹25,000 के पुरस्कार की घोषणा की गई है।

इस संबंध में पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री सत्यजीत गुप्ता ने घटना के अनावरण एवं पुलिस कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी।

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.