Latest Post

                                     

आज का पंचांग,दिन,शनिवार,दिनांक 29/03/2025


                   *|| 🕉️ ||*

                 🌞सुप्रभातम🌞

               * आज का पंचांग*

     दिन-शनिवार, दिनांक  29/03/2025



  अमावस्या, कृष्ण पक्ष,

चैत्र

(समाप्ति काल)


तिथि------- अमावस्या 16:26:57      तक 

पक्ष----------------------- कृष्ण

नक्षत्र----उत्तरभाद्रपदा19:25:44

योग----------- ब्रह्म 22:02:24

करण---------- नाग 16:26:57

करण------ किन्स्तुघ्न 26:38:33

वार-------------------- शनिवार

माह----------------------- चैत्र

चन्द्र राशि-----------------  मीन

सूर्य राशि-----------------   मीन

रितु---------------------- वसंत

आयन---------------- उत्तरायण

संवत्सर------------------ क्रोधी

संवत्सर (उत्तर) ------------कालयुक्त

विक्रम संवत-------------- 2081 

गुजराती संवत------------ 2081 

शक संवत---------------- 1941

कलि संवत---------------- 5125

सूर्योदय-------------- 06:14:15

सूर्यास्त-------------- 18:33:52

दिन काल------------ 12:19:37

रात्री काल------------ 11:39:15

चंद्रोदय-------------- 06:33:27

चंद्रास्त---------------- 18:37:35

लग्न---- मीन 14°22' , 344°22'

सूर्य नक्षत्र-------- उत्तरा भाद्रपदा

चन्द्र नक्षत्र--------- उत्तरा भाद्रपदा

नक्षत्र पाया------------------- ताम्र 


*🚩💮🚩  पद, चरण  🚩💮🚩*


थ---- उत्तरा भाद्रपदा 08:48:58


झ---- उत्तरा भाद्रपदा 14:07:42


ञ----उत्तरा भाद्रपदा 19:25:44


दे---- रेवती 24:43:13


दो---- रेवती 30:00:20


*💮🚩💮  ग्रह गोचर  💮🚩💮*


        ग्रह =राशी   , अंश  ,नक्षत्र,  पद

==========================

सूर्य=  मीन 14°40,      उ oभाo   4        ञ 

चन्द्र= मीन    08°30 ,   शतभिषा   2      सो 

बुध =मीन 06°52 '       उ o भा o 1       थ 

शु क्र= मीन 04°05, उ o फाo'       1       दू 

मंगल=मिथुन 28°30 ' पुनर्वसु '      3       हा 

गुरु=वृषभ  21°30  रोहिणी,         4        वु 

शनि=मीन 00°28 '   पू o भा o  , 4        दी 

राहू=(व) मीन 02°45 पू o भा o,     4        दी 

केतु= (व)कन्या 02°45   उ oफा o 2       टो


*🚩💮🚩 शुभा$शुभ मुहूर्त 💮🚩💮*


राहू काल 09:19 - 10:52 अशुभ

यम घंटा 13:57 - 15:29 अशुभ

गुली काल 06:14 - 07: 47अशुभ 

अभिजित 11:59 - 12:49 शुभ

दूर मुहूर्त 07:53 - 08:42 अशुभ

वर्ज्यम 06:41 - 08:06 अशुभ

प्रदोष 18:34 - 20:56      शुभ


💮गंड मूल 19:26 -अहोरात्र अशुभ


🚩पंचक ⁴ अहोरात्र अशुभ


💮चोघडिया, दिन

काल 06:14 - 07:47 अशुभ

शुभ 07:47 - 09:19 शुभ

रोग 09:19 - 10:52 अशुभ

उद्वेग 10:52 - 12:24 अशुभ

चर 12:24 - 13:57 शुभ

लाभ 13:57 - 15:29 शुभ

अमृत 15:29 - 17:01 शुभ

काल 17:01 - 18:34 अशुभ


🚩चोघडिया, रात

लाभ 18:34 - 20:01 शुभ

उद्वेग 20:01 - 21:29 अशुभ

शुभ 21:29 - 22:56 शुभ

अमृत 22:56 - 24:24* शुभ

चर 24:24* - 25:51* शुभ

रोग 25:51* - 27:18* अशुभ

काल 27:18* - 28:46* अशुभ

लाभ 28:46* - 30:13* शुभ


💮होरा, दिन

शनि 06:14 - 07:16

बृहस्पति 07:16 - 08:18

मंगल 08:18 - 09:19

सूर्य 09:19 - 10:21

शुक्र 10:21 - 11:22

बुध 11:22 - 12:24

चन्द्र 12:24 - 13:26

शनि 13:26 - 14:27

बृहस्पति 14:27 - 15:29

मंगल 15:29 - 16:31

सूर्य 16:31 - 17:32

शुक्र 17:32 - 18:34


🚩होरा, रात

बुध 18:34 - 19:32

चन्द्र 19:32 - 20:30

शनि 20:30 - 21:29

बृहस्पति 21:29 - 22:27

मंगल 22:27 - 23:25

सूर्य 23:25 - 24:24

शुक्र 24:24* - 25:22

बुध 25:22* - 26:20

चन्द्र 26:20* - 27:18

शनि 27:18* - 28:17

बृहस्पति 28:17* - 29:1

मंगल 29:15* - 30:13


*🚩उदयलग्न प्रवेशकाल  🚩* 

       

मीन    > 05:34  से  06:58     तक

मेष     > 06:58  से  08:38     तक

वृषभ   > 08:38 से  10:36     तक

मिथुन  > 10:36  से 12:54     तक

कर्क    > 12:54  से 15:10     तक

सिंह    > 15:10  से  17:22    तक

कन्या  > 17:22  से   19:40   तक

तुला   >  19:40  से  21:52    तक

वृश्चिक > 21:52 से  00:16    तक

धनु     > 00:16  से  02:32    तक

मकर   > 02:32 से  04:06     तक

कुम्भ   > 04:06  से  05:30    तक


*🚩विभिन्न शहरों का रेखांतर (समय)संस्कार*


       (लगभग-वास्तविक समय के समीप) 

दिल्ली +10मिनट--------- जोधपुर -6 मिनट

जयपुर +5 मिनट------ अहमदाबाद-8 मिनट

कोटा   +5 मिनट------------ मुंबई-7 मिनट

लखनऊ +25 मिनट--------बीकानेर-5 मिनट

कोलकाता +54-----जैसलमेर -15 मिनट


*नोट*-- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। 

प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है। 

चर में चक्र चलाइये , उद्वेगे थलगार ।

शुभ में स्त्री श्रृंगार करे,लाभ में करो व्यापार ॥

रोग में रोगी स्नान करे ,काल करो भण्डार ।

अमृत में काम सभी करो , सहाय करो कर्तार ॥

अर्थात- चर में वाहन,मशीन आदि कार्य करें ।

उद्वेग में भूमि सम्बंधित एवं स्थायी कार्य करें ।

शुभ में स्त्री श्रृंगार ,सगाई व चूड़ा पहनना आदि कार्य करें ।

लाभ में व्यापार करें ।

रोग में जब रोगी रोग मुक्त हो जाय तो स्नान करें ।

काल में धन संग्रह करने पर धन वृद्धि होती है ।

अमृत में सभी शुभ कार्य करें ।


*💮दिशा शूल ज्ञान-------------पूर्व*

परिहार-: आवश्यकतानुसार यदि यात्रा करनी हो तो  लौंग अथवा कालीमिर्च खाके यात्रा कर सकते है l

इस मंत्र का उच्चारण करें-:

*शीघ्र गौतम गच्छत्वं ग्रामेषु नगरेषु च l*

*भोजनं वसनं यानं मार्गं मे परिकल्पय: ll*


*🚩  अग्नि वास ज्ञान  -:*

*यात्रा विवाह व्रत गोचरेषु,*

*चोलोपनिताद्यखिलव्रतेषु ।*

*दुर्गाविधानेषु सुत प्रसूतौ,*

*नैवाग्नि चक्रं परिचिन्तनियं ।।* *महारुद्र व्रतेSमायां ग्रसतेन्द्वर्कास्त राहुणाम्*

*नित्यनैमित्यके कार्ये अग्निचक्रं न दर्शायेत् ।।*


  15 + 15 + 7 + 1 = 38 ÷ 4 = 2 शेष

 आकाश लोक पर अग्नि वास हवन के लिए अशुभ कारक है l


*🚩💮 ग्रह मुख आहुति ज्ञान 💮🚩*


सूर्य नक्षत्र से अगले 3 नक्षत्र गणना के आधार पर क्रमानुसार सूर्य , बुध , शुक्र , शनि , चन्द्र , मंगल , गुरु , राहु केतु  आहुति जानें । शुभ ग्रह की आहुति हवनादि कृत्य शुभपद होता है


केतु ग्रह मुखहुति


*💮    शिव वास एवं फल -:*


 30 + 30 + 5 = 65 ÷ 7 =  2 शेष


गौरी सन्निधौ = शुभ कारक


*🚩भद्रा वास एवं फल -:*


*स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।*

*मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।*


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *शनिश्चरी अमावस्या 


*चांद्र संवत् समाप्त 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


हस्ती हस्तसहस्त्रेण शतहस्तेन वाजिनः ।

श्रृड्गिणी दशहस्तेन देशत्यागेन दुर्जनः ।।

।। चा o नी o।।


 हाथी से हजार गज की दुरी रखे.

घोड़े से सौ की.

सिंग वाले जानवर से दस की.

लेकिन दुष्ट जहा हो उस जगह से ही निकल जाए.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -:दैवासुरसम्पद्विभागयोग :- अo-15


दैवी सम्पद्विमोक्षाय निबन्धायासुरी मता।,

मा शुचः सम्पदं दैवीमभिजातोऽसि पाण्डव॥,


 दैवी सम्पदा मुक्ति के लिए और आसुरी सम्पदा बाँधने के लिए मानी गई है।, इसलिए हे अर्जुन! तू शोक मत कर, क्योंकि तू दैवी सम्पदा को लेकर उत्पन्न हुआ है॥,5॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐂मेष

यात्रा लाभदायक रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। शेयर मार्केट से बड़ा लाभ हो सकता है। संचित कोष में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कारोबारी सौदे बड़े हो सकते हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित होगा, सावधानी रखें।


🐏वृष

फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। बजट बिगड़ेगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचित व्यक्तियों पर अंधविश्वास न करें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय होगी। संतुष्टि नहीं होगी।


👫मिथुन

नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव है। यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबारी बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। आशंका-कुशंका रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। लापरवाही न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।


🦀कर्क

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चिंता बनी रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यस्तता रहेगी।


🐅सिंह

कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। शत्रु पस्त होंगे। विवाद में न पड़ें। अपेक्षाकृत कार्य समय पर होंगे। प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यस्तता रहेगी। प्रमाद न करें।


🙍‍♀️कन्या

घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। फालतू खर्च होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। शत्रुभय रहेगा।


⚖️तुला

उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। बड़ा काम करने का मन बनेगा। झंझटों से दूर रहें। कानूनी अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। फालतू खर्च होगा। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। जोखिम बिलकुल न लें।


🦂वृश्चिक

दूर से बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। बेवजह तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। फालतू बातों पर ध्यान न दें। मेहनत अधिक व लाभ कम होगा। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। शत्रुओं की पराजय होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी।


🏹धनु

बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। स्थायी संपत्ति से बड़ा लाभ हो सकता है। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न तथा संतुष्ट रहेंगे। निवेश शुभ फल देगा। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी, ध्यान रखें।


🐊मकर

व्यवसाय में ध्यान देना पड़ेगा। व्यर्थ समय न गंवाएं। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। थकान रहेगी। कुसंगति से बचें। निवेश शुभ रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।


🍯कुंभ

योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी। जल्दबाजी न करें। पुराना रोग उभर सकता है।


🐟मीन

पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। अपने काम पर ध्यान दें। लाभ होगा।


*🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏*

🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳






You Tube: 
1. Youtube:  ग्रह वाणी   
https://youtu.be/RwbixOslOhI

2. Youtube:  B I News
https://youtu.be/VwwU7GSmc8o?si=Y4y_DG_etYEolPQ0


PLEASE:-
भारत माता की जय



साल का पहला सूर्यग्रहण नग्न आंखों से देखनी की न करें गलती-वैज्ञानिकों की चेतावनी
साल का पहला सूर्यग्रहण नग्न आंखों से देखनी की न करें गलती-वैज्ञानिकों की चेतावनी 

Solar eclipse 2025 date time : पर्ववेक्षकों का मानना है कि यह ग्रहण आंखों के लिए खतरनाक हो सकता है. इसके पीछ की क्या वजह आइए जानते हैं आगे आर्टिकल में...

Partial Solar eclipse 2025 :  साल के पहले सूर्य ग्रहण का लोगों को बेसब्री से इंतजार है. आपको बता दें कि 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगने जा रहा है. यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जो कि उत्तरी अमेरिका के साथ ही पश्चिमी यूरोप, उत्तर-पश्चिमी अफ्रीका और रूस में देखा जा सकेगा. पर्ववेक्षकों का मानना है कि यह ग्रहण आंखों के लिए खतरनाक हो सकता है. इसके पीछ की क्या वजह आइए जानते हैं आगे आर्टिकल में...








साल का पहला सूर्य ग्रहण क्यों है खतरनाक - Why is the first solar eclipse of the year dangerous

साल का पहला सूर्य ग्रहण आंशिक होगा, जो कि पूर्ण रूप से ढका नहीं होगा. ऐसे में इसे नग्न आंखों से देखना खतरनाक साबित हो सकता है. इसलिए आप ग्रहण सिर्फ ISO 12312-2 मानक वाले चश्‍मे से ही देखें. सनग्लास से भी देखने की गलत न करें, नहीं तो फिर यह आपकी आंख की रोशनी को नुकसान पहुंचा सकता है. 






आंशिक सूर्य ग्रहण क्या होता है - what is a partial solar eclipse

यह ग्रहण तब होता है, जब चंद्रमा पृथ्वी से अपेक्षाकृत दूर होता है. जिसके कारण यह सूर्य को पूर्ण रूप से ढक नहीं पाता है. ऐसी स्थिति में सूर्य ग्रहण अर्द्ध चंद्र की तरह नजर आता है, जिसे वैज्ञानिक भाषा में आंशिक ग्रहण कहते हैं. 

क्या होता है पूर्ण सूर्य ग्रहण - what is a total solar eclipse

पूर्ण सूर्यग्रहण तब लगता है, जब सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है. ऐसी स्थिति में चंद्रमा सूर्य के प्रकाश को अवरुद्ध कर देता है, जिससे सूरज चांद के पीछे छिपा हुआ नजर आता है. 

आपको बता दें कि सूर्य ग्रहण तीन प्रकार का होता है- पूर्ण, आंशिक और वलयाकार या रिंग ऑफ फायर. पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान पृथ्वी पर पूरा अंधेरा छा जाता है. 

साल 2025 के पहले सूर्य ग्रहण की टाइमिंग - Timing of the first solar eclipse of the year 2025

साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च, शनिवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजकर 21 मिनट से  शाम 6 बजकर 14 मिनट तक रहेगा. 

क्या भारत में आएगा नजर सूर्य ग्रहण 2025 - Will solar eclipse 2025 be visible in India?

आपको बता दें कि साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा.

Surya Grahan 2025 Day and Time: साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च, 2025 को होगा. यह एक अंशकालिक सूर्य ग्रहण होगा, जिसमें चंद्रमा सूर्य के कुछ हिस्से को ढक देगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है, जिसे नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि ग्रहण का प्रभाव विभिन्न राशियों के जातकों पर पड़ता है. सूर्य ग्रहण अमावस्या तिथि पर ही होता है, और इस दौरान विशेष नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है.

कहां-कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण?

29 मार्च 2025 का सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से इन क्षेत्रों में देखा जा सकेगा:

  • आर्कटिक महासागर
  • अटलांटिक महासागर
  • एशिया
  • यूरोप
  • अफ्रीका
  • दक्षिण अमेरिका

सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें?

  1. स्नान करें: ग्रहण के बाद पवित्र जल से स्नान करें.
  2. दान-पुण्य करें: गरीबों को अन्न और धन का दान करें.
  3. पूजा-अर्चना करें: सूर्य देव के मंत्रों का जप करें.
  4. घर की सफाई करें: गंगाजल का छिड़काव करें.

सूर्य ग्रहण के दौरान क्या न करें?

  1. खाना पकाना और खाना न खाएं.
  2. देवी-देवताओं की पूजा न करें.
  3. गर्भवती महिलाएं ग्रहण देखने और बाहर जाने से बचें.
  4. नुकीली चीजों का उपयोग न करें.


 

सूर्य ग्रहण और शनि अमावस्या एक ही दिन, जानिए क्या करें क्या नहीं

सूर्य ग्रहण और शनि अमावस्या एक ही दिन, जानिए क्या करें क्या नहीं 

सूर्य ग्रहण और शनि अमावस्या के दिन कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है, तभी आपको शुभ फल प्राप्त होगा. आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण और शनि अमावस्या को क्या करना चाहिए क्या नहीं.

Surya Grahan aur shani Amavasya do's & don'ts : साल 2025 के पहले सूर्य ग्रहण का लोगों को बेसब्री से इंतजार है. इस बार सूर्य ग्रहण पर विशेष संयोग बन रहा है. 29 मार्च को लगने वाले सूर्यग्रहण के दिन शनि अमावस्या का भी संयोग बन रहा है. आपको बता दें कि ये दोनों ही घटनाएं मानव जीवन को प्रभावित करती हैं. इसलिए सूर्य ग्रहण और शनि अमावस्या के दिन कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है, तभी आपको शुभ फल प्राप्त होगा. आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण और शनि अमावस्या को क्या करना चाहिए क्या नहीं.

शनि अमावस्या के दिन क्या करें क्या नहीं -What to do and what not to do on Shani Amavasya

  • इस दिन आपको गाय, कुत्ते और कौवे को नुकसान पहुंचाने से बचना चाहिए. साथ ही इस दिन गुस्सा और छल कपट करने से बचें नहीं तो अशुभ फल की प्राप्ति होती है. 
  • साथ ही चैत्र अमावस्या के दिन बाल, नाखून काटना अच्छा नहीं माना जाता है. ऐसा करने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. 
  • इस दिन आपको मांस और शराब के सेवन से भी बचना चाहिए. मान्यता है ऐसा करने से शनिदेव का प्रभाव आप बुरा पड़ सकता है. 
  • इस दिन जरूरतमंद लोगों को भोजन, कपड़े और तेल का दान करना चाहिए. इससे आपको शुभ फल प्राप्त हो सकता है. 
  • इसके अलावा शनि अमावस्या के दिन आपको पीपल के पेड़ की पूजा करनी चाहिए. इससे भी शुभ फल प्राप्त होता है. 
  • सूर्य ग्रहण के दौरान जाप और ध्यान कर सकते हैं. इससे जीवन में सकारात्मकता आती है. 

सूर्य ग्रहण 2025 की क्या है टाइमिंग - What is the timing of Surya Grahan 2025

सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 16 मिनट पर समाप्त. लेकिन यह भारत में नजर नहीं आएगा इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा. 

शनि अमावस्या कब है - when is shani amavasya

इस साल चैत्र या शनि अमावस्या 28 मार्च की रात 7 बजकर 55 मिनट से शुरू होकर 29 मार्च शाम 4 बजकर 27 मिनट तक रहेगी. उदयातिथि का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व होता है इसलिए 29 मार्च को शनिचरी अमावस्या मनाई जाएगी.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य ,राय ,पूजन का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने  पुरोहित से परामर्श करें. B.I.News (www.newsbin24.com) इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)



 

इस बार चैत्र नवरात्रि 8 दिन, इस ज्योतिषीय वजह को जानते हैं आचार्य दिनेश नारायण पाण्डेय से

इस बार चैत्र नवरात्रि 8 दिन, इस ज्योतिषीय वजह को जानते हैं आचार्य दिनेश नारायण पाण्डेय से

इस बार नवरात्रि 9 नहीं बल्कि 8 दिन की होगीण् इसके पीछे की क्या वजह हैए इसी के बारे में आज हम आपको आगे आर्टिकल में बता रहे हैं.

Chaitra Navratri 2025 : इस साल चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से शुरू हो रही है. इस दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की जाएगी. इस दौरान सच्चे मन से मां दुर्गा की आराधना करने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और मां का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है. नवरात्रि का आठवां और नौवां दिन बहुत महत्वपूर्ण होता है. इन दोनों तिथियों में कन्या पूजन किया जाता है. लेकिन इस बार अष्टमी और नवमी तिथि एक ही दिन पड़ रही है. यानी इस बार नवरात्रि 9 नहीं बल्कि 8 दिन की होगी. इसके पीछे की क्या वजह है, इसी के बारे में आज हम आपको आगे आर्टिकल में बता रहे हैं.

चैत्र नवरात्रि 8 दिन की क्यों - Why is Chaitra Navratri of 8 days?

आपको बता दें कि इस बार तृतीया तिथि का क्षय हो रहा है. जिसके कारण अष्टमी और नवमी तिथि का संयोग एक साथ बन रहा है. इस प्रकार 5 अप्रैल को चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि का पूजन किया जाएगा और इस दिन ही कन्या पूजन भी होगा.

चैत्घर नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त 2025 - Kalash sthapna muhurat 2025

आपको बता दें कि नवरात्रि का पर्व घटस्थापना के साथ शुरू होता है. 30 मार्च को कलश स्थापना मुहूर्त सुबह 6 बजकर 13 मिनट से सुबह 10 बजकर 22 मिनट तक है फिर अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 1 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक है. 

चैत्र नवरात्रि अष्टमी मंत्र - Ashtami mantra's

अष्टमी मंत्र

महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा।। 

या देवी सर्वभूतेषु मां गौरी रूपेण संस्थिता। 

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

बीज मंत्र

श्री क्लीं ह्रीं वरदायै नम:।

पूजन मंत्र

श्वेते वृषे समारुढा श्वेताम्बरधरा शुचि:। 
महागौरी शुभं दद्यान्महादेव-प्रमोद-दा।।

सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। 

शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।







चैत्र नवरात्रि नियम - Rules related to Chaitra Navratri fast

  • नवरात्रि के समय तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए.
  • शराब, तंबाकू और मांसाहारी चीजें घर में नहीं लाएं.
  • नाखून, बाल और दाढ़ी काटने से बचें.
  • 9 दिन तक खाने में सरसों और तिल का सेवन नहीं करें. 
  • व्रत के दौरान सेंधा नमक का सेवन करें. 
  • चमड़े से बनी चीजों का इस्तेमाल नहीं करें. 
  • नवरात्रि के दौरान काले रंग के कपड़े नहीं पहनें.
  • किसी से झूठ और अपशब्द न बोलें. 
  • नवरात्रि के समय घर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें. 
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य ,राय ,पूजन का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने  पुरोहित से परामर्श करें. B.I.News (www.newsbin24.com) इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)


                                  

आज का पंचांग दिन गुरुवार दिनांक 27/03/2025

                    ।। 🕉️ ।। 
        🚩🌞 सुप्रभातम् 🌞🚩
   📜««« आज का पंचांग »»»📜
 📜«««दिनाँक:- 28/03/2025»»»📜
📜««««««दिन गुरुवार »»»📜


*चतुर्दशी, कृष्ण पक्ष,*
*चैत्र*
(समाप्ति काल)

तिथि----------चतुर्दशी 19:54:55       तक 
पक्ष------------------------ कृष्ण
नक्षत्र---- पूर्वा भाद्रपदा 22:08:43         
योग------------ शुक्ल 26:06:01
करण------- विष्टि भद्र 09:32:04
करण---------- शकुनी 19:54:55
करण----------चतुष्पद 30:12:49
वार---------------------- शुक्रवार
माह------------------------- चैत्र
चन्द्र राशि-----    कुम्भ 16:46:55
चन्द्र राशि------------------- मीन
सूर्य राशि------------------    मीन
रितु------------------------ वसंत
आयन------------------ उत्तरायण
संवत्सर-------------------- क्रोधी
संवत्सर (उत्तर)------------ कालयुक्त
विक्रम संवत--------------- 2081 
गुजराती संवत-------------- 2081 
शक संवत------------------ 1946 
कलि संवत----------------- 5125
सूर्योदय-------------- 06:15:22
सूर्यास्त--------------- 18:33:21
दिन काल------------ 12:17:59
रात्री काल------------- 11:40:53
चंद्रास्त-------------- 17:30:26
चंद्रोदय---------------- 29:57:46
लग्न---- मीन 13°23' , 343°23'
सूर्य नक्षत्र-------- उत्तरा भाद्रपदा
चन्द्र नक्षत्र----------- पूर्वा भाद्रपदा
नक्षत्र पाया------------------- ताम्र 

*🚩💮🚩  पद, चरण  🚩💮🚩*

सो---- पूर्वा भाद्रपदा 11:23:46

दा---- पूर्वा भाद्रपदा 16:46:55

दी---- पूर्वा भाद्रपदा 22:08:43

दू---- उत्तरा भाद्रपदा 27:29:21

*💮🚩💮  ग्रह गोचर  💮🚩💮*

        ग्रह =राशी   , अंश  ,नक्षत्र,  पद
==========================
सूर्य=  मीन 13°40,      उ oभाo   4        ञ 
चन्द्र= कुम्भ    23°30 ,   शतभिषा   2      सो 
बुध =मीन 07°52 '       उ o भा o 2        थ 
शु क्र= मीन 05°05, उ o फाo'       1       दू 
मंगल=मिथुन 28°30 ' पुनर्वसु '      3       हा 
गुरु=वृषभ  21°30  रोहिणी,         4        वु 
शनि=कुम्भ 29°28 '  पू o भा o  , 3        दा 
राहू=(व) मीन 02°45 पू o भा o,     4        दी 
केतु= (व)कन्या 02°45   उ oफा o 2       टो

*🚩💮🚩 शुभा$शुभ मुहूर्त 💮🚩💮*

राहू काल 10:52 - 12:24 अशुभ
यम घंटा 15:29 - 17:01 अशुभ
गुली काल 07:48 - 09: 20अशुभ 
अभिजित 11:59 - 12:49 शुभ
दूर मुहूर्त 08:43 - 09:32 अशुभ
दूर मुहूर्त 12:49 - 13:38 अशुभ
वर्ज्यम 06:21 - 07:48 अशुभ
प्रदोष 18:33 - 20:55         शुभ

🚩पंचक ³ अहोरात्र              अशुभ

💮चोघडिया, दिन
चर 06:15 - 07:48 शुभ
लाभ 07:48 - 09:20 शुभ
अमृत 09:20 - 10:52 शुभ
काल 10:52 - 12:24 अशुभ
शुभ 12:24 - 13:57 शुभ
रोग 13:57 - 15:29 अशुभ
उद्वेग 15:29 - 17:01 अशुभ
चर 17:01 - 18:33 शुभ

🚩चोघडिया, रात
रोग 18:33 - 20:01 अशुभ
काल 20:01 - 21:29 अशुभ
लाभ 21:29 - 22:56 शुभ
उद्वेग 22:56 - 24:24* अशुभ
शुभ 24:24* - 25:51* शुभ
अमृत 25:51* - 27:19* शुभ
चर 27:19* - 28:47* शुभ
रोग 28:47* - 30:14* अशुभ

💮होरा, दिन
शुक्र 06:15 - 07:17
बुध 07:17 - 08:18
चन्द्र 08:18 - 09:20
शनि 09:20 - 10:21
बृहस्पति 10:21 - 11:23
मंगल 11:23 - 12:24
सूर्य 12:24 - 13:26
शुक्र 13:26 - 14:27
बुध 14:27 - 15:29
चन्द्र 15:29 - 16:30
शनि 16:30 - 17:32
बृहस्पति 17:32 - 18:33

🚩होरा, रात
मंगल 18:33 - 19:32
सूर्य 19:32 - 20:30
शुक्र 20:30 - 21:29
बुध 21:29 - 22:27
चन्द्र 22:27 - 23:25
शनि 23:25 - 24:24
बृहस्पति 24:24* - 25:22
मंगल 25:22* - 26:21
सूर्य 26:21* - 27:19
शुक्र 27:19* - 28:17
बुध 28:17* - 29:16
चन्द्र 29:16* - 30:14

*🚩उदयलग्न प्रवेशकाल  🚩* 
       
मीन    > 05:38  से  07:02     तक
मेष     > 07:02  से  08:42     तक
वृषभ   > 08:42 से  10:40     तक
मिथुन  > 10:40  से 12:58     तक
कर्क    > 12:58  से 15:14     तक
सिंह    > 15:14  से  17:26    तक
कन्या  > 17:26  से   19:44   तक
तुला   >  19:44  से  21:56    तक
वृश्चिक > 21:56 से  00:20    तक
धनु     > 00:20  से  02:36    तक
मकर   > 02:36 से  04:10     तक
कुम्भ   > 04:10  से  05:34    तक

*🚩विभिन्न शहरों का रेखांतर (समय)संस्कार*

       (लगभग-वास्तविक समय के समीप) 
दिल्ली +10मिनट--------- जोधपुर -6 मिनट
जयपुर +5 मिनट------ अहमदाबाद-8 मिनट
कोटा   +5 मिनट------------ मुंबई-7 मिनट
लखनऊ +25 मिनट--------बीकानेर-5 मिनट
कोलकाता +54-----जैसलमेर -15 मिनट

*नोट*-- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। 
प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है। 
चर में चक्र चलाइये , उद्वेगे थलगार ।
शुभ में स्त्री श्रृंगार करे,लाभ में करो व्यापार ॥
रोग में रोगी स्नान करे ,काल करो भण्डार ।
अमृत में काम सभी करो , सहाय करो कर्तार ॥
अर्थात- चर में वाहन,मशीन आदि कार्य करें ।
उद्वेग में भूमि सम्बंधित एवं स्थायी कार्य करें ।
शुभ में स्त्री श्रृंगार ,सगाई व चूड़ा पहनना आदि कार्य करें ।
लाभ में व्यापार करें ।
रोग में जब रोगी रोग मुक्त हो जाय तो स्नान करें ।
काल में धन संग्रह करने पर धन वृद्धि होती है ।
अमृत में सभी शुभ कार्य करें ।

*💮दिशा शूल ज्ञान-------------पश्चिम*
परिहार-: आवश्यकतानुसार यदि यात्रा करनी हो तो  घी अथवा काजू खाके यात्रा कर सकते है l
इस मंत्र का उच्चारण करें-:
*शीघ्र गौतम गच्छत्वं ग्रामेषु नगरेषु च l*
*भोजनं वसनं यानं मार्गं मे परिकल्पय: ll*

*🚩  अग्नि वास ज्ञान  -:*
*यात्रा विवाह व्रत गोचरेषु,*
*चोलोपनिताद्यखिलव्रतेषु ।*
*दुर्गाविधानेषु सुत प्रसूतौ,*
*नैवाग्नि चक्रं परिचिन्तनियं ।।* *महारुद्र व्रतेSमायां ग्रसतेन्द्वर्कास्त राहुणाम्*
*नित्यनैमित्यके कार्ये अग्निचक्रं न दर्शायेत् ।।*

15 + 14 + 6 + 1 = 36 ÷ 4 = 3 शेष
 मृत्यु लोक पर अग्नि वास हवन के लिए शुभ कारक है l

*🚩💮 ग्रह मुख आहुति ज्ञान 💮🚩*

सूर्य नक्षत्र से अगले 3 नक्षत्र गणना के आधार पर क्रमानुसार सूर्य , बुध , शुक्र , शनि , चन्द्र , मंगल , गुरु , राहु केतु  आहुति जानें । शुभ ग्रह की आहुति हवनादि कृत्य शुभपद होता है

केतु ग्रह मुखहुति

*💮    शिव वास एवं फल -:*

 29 + 29 + 5 = 63 ÷ 7 =  0 शेष

शमशान वास = मृत्य कारक

*🚩भद्रा वास एवं फल -:*

*स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।*
*मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।*

09:29 तक समाप्त 

मृत्यु लोक = सर्वकार्य विनाशिनी 

*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*

*शनि मीन में प्रवेश रात्रि 09:46 पर* 

*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*

पादाभ्यां न स्पृशेदग्नि गुरुं ब्राह्मणमेव च ।
नैव गां च कुमारीन न वृध्दं न शिशुं तथा ।।
।। चा o नी o।।

 इन दोनों के मध्य से कभी ना जाए..
१. दो ब्राह्मण.
२. ब्राह्मण और उसके यज्ञ में जलने वाली अग्नि.
३. पति पत्नी.
४. स्वामी और उसका चाकर.
५. हल और बैल.

*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*

गीता -:दैवासुरसम्पद्विभागयोग :- अo-15

दम्भो दर्पोऽभिमानश्च क्रोधः पारुष्यमेव च।,
अज्ञानं चाभिजातस्य पार्थ सम्पदमासुरीम्‌॥,

हे पार्थ! दम्भ, घमण्ड और अभिमान तथा क्रोध, कठोरता और अज्ञान भी- ये सब आसुरी सम्पदा को लेकर उत्पन्न हुए पुरुष के लक्षण हैं॥,4॥,

*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

🐏मेष
शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। परिश्रम का पूरा परिणाम मिलेगा। अच्छी व सुखद स्थितियाँ निर्मित होंगी। विरोधी आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। व्यावसायिक सफलता से मनोबल बढ़ेगा। पुराने संगी-साथियों से मुलाकात होगी।

🐂वृष
प्रयास सफल रहेंगे। प्रशंसा प्राप्त होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। लाभ होगा। व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्य क्षेत्र में नई योजनाओं से लाभ होगा। लगन, मेहनत का उचित फल मिल सकेगा। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। विवाद सुलझेंगे।

👫मिथुन
रोजगार मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। सोचे कामों में मनचाही सफलता मिलेगी। व्यापारिक निर्णय समय पर लेना होंगे। पुरानी बीमारी उभर सकती है। चोट व रोग से बाधा संभव है। बेचैनी रहेगी। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी।

🦀कर्क
शारीरिक कष्‍ट से बाधा संभव है। भागदौड़ रहेगी। घर-परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। कार्यकुशलता सहयोग से लाभान्वित होंगे। काम में मन लगेगा। स्वयं का सोच अनुकूल रहेगा। रिश्तेदारों से संबंधों की मर्यादा बनाए रखें।

🐅सिंह
पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। धैर्य रखें। अस्वस्थता बनी रहेगी। खुद के प्रयत्नों से ही जनप्रियता एवं सम्मान मिलेगा। रोजगार के क्षेत्र में संभावनाएँ बढ़ेंगी। स्थायी संपत्ति संबंधी खटपट हो सकती है।

🙍‍♀️कन्या
पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। नए कार्यों, योजनाओं की चर्चा होगी। लाभदायी समाचार आएँगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। साहस, पराक्रम बढ़ेगा। विश्वासप्रद माहौल रहेगा।

⚖️तुला
विवाद से क्लेश होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। आपसी मतभेद, मनमुटाव बढ़ेगा। किसी से मदद की उम्मीद नहीं रहेगी। आर्थिक समस्या बनी रहेगी। व्यसनाधीनता से बचें। व्यापार, रोजगार मध्यम रहेगा।

🦂वृश्चिक
फालतू खर्च होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। नवीन मुलाकातों से लाभ होगा। आमदनी बढ़ेगी। रुका धन मिलने से निवेश में वृद्धि होने के योग हैं। उदर संबंधी विकार हो सकते हैं।

🏹धनु
नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। किसी मामले में कटु अनुभव मिल सकते हैं। सरकारी, कानूनी विवाद सुलझेंगे। जोखिम, लोभ, लालच से बचें। नया काम, व्यवसाय आदि की बात बनेगी। घर-बाहर तनाव रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। जल्दबाजी न करें।

🐊मकर
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। कानूनी बाधा दूर होकर लाभ होगा। पूँजी निवेश बढ़ेगा। पहले किए गए कार्यों का लाभदायी फल आज मिल सकेगा। संतान के कामों से खुशी होगी। व्यापार-व्यवसाय में तरक्की होगी।

🍯कुंभ
रोजगार मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवाद न करें। नौकरी करने वालों को ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

🐟मीन
चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। परिवार की स्थिति अच्छी रहेगी। रचनात्मक काम करेंगे। कर्मचारियों पर निगाह रखें। परिवार की समस्या का उचित समाधान होगा।

*🚩आपका दिन मंगलमय हो🚩*




 
You Tube: 
1. Youtube:  ग्रह वाणी   
https://youtu.be/5YoPweRnUNU

2. Youtube:  B I News
https://youtu.be/VwwU7GSmc8o?si=Y4y_DG_etYEolPQ0


PLEASE:-
🇮🇳🇮🇳 भारत माता की जय 🇮🇳🇮🇳

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.