June 2025

पीड़ित महिला- विनीता अवस्थी 
                                                                  

भाजपा नेता की पत्नी से रथ यात्रा में चेन चोरी, अखिलेश यादव के कटाक्ष के बाद पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, खंगाल रही CCTV फुटेज

उन्नाव, जहां जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भाजपा नेता जितेंद्र अवस्थी की पत्नी विनीता अवस्थी की सोने की चेन चोरी हो गई। घटना शुक्रवार शाम करीब 5 बजे की है। विनीता अवस्थी रथ यात्रा में पूजा-अर्चना के लिए शामिल हुई थीं। नेहरू नगर स्थित रूचि शिखा ज्वैलर्स के पास प्रसाद ग्रहण करने के बाद वापस लौटते समय भीड़ में किसी अज्ञात चोर ने उनके गले से दो तोले की सोने की चेन चुरा ली। विनीता को चोरी का पता तब चला जब वह घर लौटने लगीं। भाजपा नेता की पत्नी समेत दो महिलाओं के गले से सोने की चेन छीनी, जिसके बाद समाजवादी पार्टी के और अखिलेश यादव ने अपने x हैंडल से पोस्ट कर तंज कसा है। जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है।

बता दे कि इस घटना के बाद जितेंद्र अवस्थी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की। शनिवार को समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ने इस घटना को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी "दूरबीन के साथ छानबीन की जरूरत है" लिखकर सरकार पर कटाक्ष किया। तब राजनीतिक दबाव के बाद गंगाघाट पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ चेन चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच शुरू कर दी है।

'ब्राह्मण पुजारियों का आना मना है'...बिहार के इस गांव में ये कैसा फरमान!
'ब्राह्मण पुजारियों का आना मना है'...बिहार के इस गांव में ये कैसा फरमान!

गांव में बिजली के कई सारे पोल पर भी ब्राह्मणों के विरोध में संदेश लिखा गया है, जबकि कई ग्रामीणों ने अपने घर के बाहर ऐसे बोर्ड लगा रखे हैं.

  • बिहार के मोतिहारी जिले के एक गांव में ब्राह्मणों से पूजा-पाठ नहीं करा रहे लोग!
  • ग्रामीणों ने ब्राह्मण पुजारियों के खिलाफ सख्त संदेश लिखे हैं.
  • ये विरोध इटावा में एक कथावाचक के साथ हुए व्यवहार के बाद शुरू हुआ.
  • ग्रामीणों ने गांव के एंट्री प्‍वाइंट पर और अपने घरों के आगे संदेश लिख रखे हैं.
गयाजी/ बिहार:

"इस गांव में ब्राह्मणों का पूजा-पाठ कराना सख्‍त मना है! पकड़े जाने पर दंड के भागी होंगे." बिहार के मोतिहारी जिले के एक गांव में आप प्रवेश करेंगे तो जगह-जगह ब्राह्मण पुजारियों के खिलाफ ऐसा संदेश लिखा नजर आएगा. उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक कथावाचक के साथ हुई घटना के बाद ग्रामीणों ने गांव में जगह-जगह ऐसे संदेश लिख रख हैं. ग्रामीण इसे विरोध का तरीका बता रहे हैं. उनका कहना है कि  वे ऐसे ब्राह्मणों का विरोध कर रहे हैं, जिन्हें वेद का ज्ञान नहीं है और जो मांस-मदिरा का सेवन करते हैं. 

इटावा में एक ओबीसी (यादव) कथावाचक के साथ हुए अभद्र व्‍यवहार के बाद तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. मोतिहारी जिले के आदापुर के टिकुलिया गांव में लोगों ने ब्राह्मण पुजारी के विरोध का निर्णय लिया है. 

आदापुर के टिकुलिया गांव में ग्रामीणों में गांव के एंट्री प्वाइंट पर ब्राह्मण पुजारियों के प्रवेश पर रोक वाला संदेश लिख रहा है. गांव में बिजली के कई सारे पोल पर भी ब्राह्मणों के विरोध में संदेश लिखा गया है, जबकि कई ग्रामीणों ने अपने घर के बाहर ऐसे बोर्ड लगा रखे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि वे उन लोगों का समर्थन करते हैं, जो वेद के ज्ञाता हैं, चाहे वो किसी भी जाति के क्यों न हों. दूसरी ओर वे ऐसे ब्राह्मणों का विरोध कर रहे हैं, जिन्हें वेद का ज्ञान नहीं है.  

गांव में नहीं जा रहे ब्राह्मण! 

मोतिहारी जिले का ये गांव ओबीसी और ईबीसी बाहुल्‍य है. यानी यहां ज्‍यादातर लोग पिछड़ी और अति‍ पिछड़ी जाति के हैं. ब्राह्मण आबादी इस गांव में नहीं रहती. हालांकि आसपास में कई ऐसे गांव में जहां ब्राह्मण आबादी रहती है. ग्रामीणों का कहना है कि वे सारे ब्राह्मणों का विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन जिन्‍हें वेद आदि का ज्ञान नहीं हैं, उनसे पूजा-पाठ नहीं करवाना चाहते. विरोध में बोर्ड लगाए जाने के बाद से इस गांव में ब्राह्मणों का आना बंद है. ग्रामीणों का कहना है कि जिस तरह से वेद और कथा का ज्ञान होने के बावजूद इटावा में कथावाचक का अपमान किया गया, वे इसका विरोध करते हैं. 

                                    आज का पञ्चांग,दिन,सोमवार,दिनांक 30/06/2025,




                    *|| 🕉️ ||*
             *🌞सुप्रभातम🌞*
             *आज का पञ्चांग*

    दिनांक:- 30/06/2025, सोमवार



*पंचमी, शुक्ल पक्ष,*
*आषाढ*
 (समाप्ति काल) 

तिथि-------------- पंचमी 09:23:20     तक
पक्ष--------------------------- शुक्ल
नक्षत्र------------------ मघा 07:19:45
योग------------------ सिद्वि 17:19:25
करण-------------- बालव 09:23:20
करण--------------- कौलव 21:46:03
वार------------------------- सोमवार
माह------------------------- आषाढ
चन्द्र राशि--------------------    सिंह
सूर्य राशि--------------------    मिथुन
रितु---------------------------- वर्षा
आयन------------------- दक्षिणायण
संवत--------------------- विश्वावसु
संवत्सर (उत्तर)-------------- सिद्धार्थी
विक्रम संवत------------------- 2082 
गुजराती संवत----------------- 2081 
शक संवत--------------------- 1947
कलि संवत-------------------- 5126
सूर्योदय------------------- 05:28:22
सूर्यास्त-------------------- 19:17:26
चंद्रोदय--------------------- 10:11:17
चंद्रोदय-------------------- 10:10:01
चंद्रास्त------------------- 23:04:09
लग्न----   मिथुन 14°16' , 74°16'
सूर्य नक्षत्र------------------- आर्द्रा
चन्द्र नक्षत्र---------------------- मघा
नक्षत्र पाया--------------------- रजत

*🚩💮🚩  पद, चरण  🚩💮🚩*

मे---- मघा 07:19:45

मो---- पूर्वाफाल्गुनी 13:38:49

टा---- पूर्वाफाल्गुनी 20:00:44

टी---- पूर्वा फाल्गुनी 26:25:26

*💮🚩💮    ग्रह गोचर    💮🚩💮*

        ग्रह =राशी   , अंश  ,नक्षत्र,  पद
============================
सूर्य=  मिथुन 14°49,         आर्द्रा   6        ड 
चन्द्र= सिंह 12 °30 ,        मघा   4      मे
बुध = कर्क 09°52 '         पुष्य       2     हे
शु क्र= वृषभ 00°05,      कृतिका     , 2    ई
मंगल= सिंह 12°30 '        मघा    4    ,    मे
गुरु=मिथुन  10°30      आर्द्रा ,      2      घ
शनि=मीन 07°48 '     उ o भा o  , 2      थ
राहू=(व) कुम्भ 27°50 पू o भा o,     3    दा 
केतु= (व) सिंह 27°50  उ oफा o 1         टे
============================

*🚩💮🚩 शुभा$शुभ मुहूर्त 🚩💮🚩*

राहू काल 07:12 - 08:56 अशुभ
यम घंटा 10:39 - 12:23 अशुभ
गुली काल 14:07 - 15:50 अशुभ
अभिजित 11:55 - 12:51 शुभ
दूर मुहूर्त 12:51 - 13:46 अशुभ
दूर मुहूर्त 15:36 - 16:32 अशुभ
वर्ज्यम 15:46 - 17:28 अशुभ
प्रदोष 19:17 - 21:21            शुभ

🚩गंड मूल 05:28 - 07:20 अशुभ

💮चोघडिया, दिन
अमृत 05:28 - 07:12 शुभ
काल 07:12 - 08:56 अशुभ
शुभ 08:56 - 10:39 शुभ
रोग 10:39 - 12:23 अशुभ
उद्वेग 12:23 - 14:07 अशुभ
चर 14:07 - 15:50 शुभ
लाभ 15:50 - 17:34 शुभ
अमृत 17:34 - 19:17 शुभ

🚩चोघडिया, रात
चर 19:17 - 20:34 शुभ
रोग 20:34 - 21:50 अशुभ
काल 21:50 - 23:07 अशुभ
लाभ 23:07 - 24:23* शुभ
उद्वेग 24:23* - 25:39* अशुभ
शुभ 25:39* - 26:56* शुभ
अमृत 26:56* - 28:12* शुभ
चर 28:12* - 29:29*   शुभ

💮होरा, दिन
चन्द्र 05:28 - 06:37
शनि 06:37 - 07:47
बृहस्पति 07:47 - 08:56
मंगल 08:56 - 10:05
सूर्य 10:05 - 11:14
शुक्र 11:14 - 12:23
बुध 12:23 - 13:32
चन्द्र 13:32 - 14:41
शनि 14:41 - 15:50
बृहस्पति 15:50 - 16:59
मंगल 16:59 - 18:08
सूर्य 18:08 - 19:17

🚩होरा, रात
शुक्र 19:17 - 20:08
बुध 20:08 - 20:59
चन्द्र 20:59 - 21:50
शनि 21:50 - 22:41
बृहस्पति 22:41 - 23:32
मंगल 23:32 - 24:23
सूर्य 24:23* - 25:14
शुक्र 25:14* - 26:05
बुध 26:05* - 26:56
चन्द्र 26:56* - 27:47
शनि 27:47* - 28:38
बृहस्पति 28:38* - 29:29

*🚩उदयलग्न प्रवेशकाल  🚩* 

मिथुन  > 04:26 से 06:36     तक
कर्क    > 06:36  से 08:56     तक
सिंह    > 08:56  से  11:16    तक
कन्या  > 11:16  से   13:30   तक
तुला   >  13:30  से  15:50    तक
वृश्चिक > 15:50 से  18:10    तक
धनु     > 18:10  से  20:24    तक
मकर   > 20:24 से  22:02     तक
कुम्भ   > 22:02  से  23:22    तक
मीन    > 23:22  से  00:44     तक
मेष     > 00:44  से  02:36     तक     
वृषभ   > 02:36 से  04:28     तक
=======================

*🚩विभिन्न शहरों का रेखांतर (समय)संस्कार*

       (लगभग-वास्तविक समय के समीप) 
दिल्ली +10मिनट--------- जोधपुर -6 मिनट
जयपुर +5 मिनट------ अहमदाबाद-8 मिनट
कोटा   +5 मिनट------------ मुंबई-7 मिनट
लखनऊ +25 मिनट--------बीकानेर-5 मिनट
कोलकाता +54-----जैसलमेर -15 मिनट

*नोट*-- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। 
प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है। 
चर में चक्र चलाइये , उद्वेगे थलगार ।
शुभ में स्त्री श्रृंगार करे,लाभ में करो व्यापार ॥
रोग में रोगी स्नान करे ,काल करो भण्डार ।
अमृत में काम सभी करो , सहाय करो कर्तार ॥
अर्थात- चर में वाहन,मशीन आदि कार्य करें ।
उद्वेग में भूमि सम्बंधित एवं स्थायी कार्य करें ।
शुभ में स्त्री श्रृंगार ,सगाई व चूड़ा पहनना आदि कार्य करें ।
लाभ में व्यापार करें ।
रोग में जब रोगी रोग मुक्त हो जाय तो स्नान करें ।
काल में धन संग्रह करने पर धन वृद्धि होती है ।
अमृत में सभी शुभ कार्य करें ।

*💮दिशा शूल ज्ञान-------------पूर्व*
परिहार-: आवश्यकतानुसार यदि यात्रा करनी हो तो घी अथवा काजू खाके यात्रा कर सकते है l
इस मंत्र का उच्चारण करें-:
*शीघ्र गौतम गच्छत्वं ग्रामेषु नगरेषु च l*
*भोजनं वसनं यानं मार्गं मे परिकल्पय: ll*

*🚩  अग्नि वास ज्ञान  -:*
*यात्रा विवाह व्रत गोचरेषु,*
*चोलोपनिताद्यखिलव्रतेषु ।*
*दुर्गाविधानेषु सुत प्रसूतौ,*
*नैवाग्नि चक्रं परिचिन्तनियं ।।* *महारुद्र व्रतेSमायां ग्रसतेन्द्वर्कास्त राहुणाम्*
*नित्यनैमित्यके कार्ये अग्निचक्रं न दर्शायेत् ।।*

  5 + 2 +  1 = 8  ÷ 4 = 0 शेष
 पृथ्वी लोक पर अग्नि वास हवन के लिए शुभ कारक है l

*🚩💮 ग्रह मुख आहुति ज्ञान 💮🚩*

सूर्य नक्षत्र से अगले 3 नक्षत्र गणना के आधार पर क्रमानुसार सूर्य , बुध , शुक्र , शनि , चन्द्र , मंगल , गुरु , राहु केतु  आहुति जानें । शुभ ग्रह की आहुति हवनादि कृत्य शुभपद होता है

बुध ग्रह मुखहुति

*💮    शिव वास एवं फल -:*

   5 + 2 + 5 = 12 ÷ 7 =  5 शेष

ज्ञानवेलायां  = कष्ट कारक

*🚩भद्रा वास एवं फल -:*

*स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।*
*मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।*

*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*

*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*

कान्ता वियोगः स्वजनापमानि ।
ऋणस्य शेषं कुनृपस्य सेवा ।।
दरिद्रभावो विषमा सभा च ।
विनाग्निना ते प्रदहन्ति कायम् ।।
।।चाo नीo।।

पत्नी का वियोग होना, आपने ही लोगो से बे-इजजत होना, बचा हुआ ऋण, दुष्ट राजा की सेवा करना, गरीबी एवं दरिद्रों की सभा - ये छह बातें शरीर को बिना अग्नि के ही जला देती हैं।

*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*

गीता -: मोक्षसंन्यासयोग:- अo-18

सिद्धिं प्राप्तो यथा ब्रह्म तथाप्नोति निबोध मे।
 समासेनैव कौन्तेय निष्ठा ज्ञानस्य या परा॥

जो कि ज्ञान योग की परानिष्ठा है, उस नैष्कर्म्य सिद्धि को जिस प्रकार से प्राप्त होकर मनुष्य ब्रह्म को प्राप्त होता है, उस प्रकार को हे कुन्तीपुत्र! तू संक्षेप में ही मुझसे समझ
 ॥50॥

*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।
🐏मेष
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चोट व दुर्घटना से बचें। आय में कमी रह सकती है। घर-बाहर असहयोग व अशांति का वातावरण रहेगा। अपनी बात लोगों को समझा नहीं पाएंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। हितैषी सहयोग करेंगे। धनार्जन संभव है।

🐂वृष
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार के लोग अनुकूल व्यवहार करेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। नए लोगों से संपर्क होगा। आय में वृद्धि तथा आरोग्य रहेगा। चिंता में कमी होगी। जल्दबाजी न करें।

👫मिथुन
किसी जानकार प्रबुद्ध व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होने के योग हैं। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। किसी राजनयिक का सहयोग मिल सकता है। लाभ के दरवाजे खुलेंगे। चोट व दुर्घटना से बचें। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी। विवाद से बचें। धन प्राप्ति होगी। प्रमाद न करें।

🦀कर्क
नई योजना लागू करने का श्रेष्ठ समय है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। सफलता के साधन जुटेंगे। जोखिम न उठाएं।

🐅सिंह
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सुकून रहेगा। जल्दबाजी में कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। कानूनी अड़चन आ सकती है। विवाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।

🙍‍♀️कन्या
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। बनते कामों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जीवनसाथी से सामंजस्य बैठाएं। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेवजह लोगों से मनमुटाव हो सकता है। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी न करें।

⚖️तुला
यात्रा मनोनुकूल मनोरंजक तथा लाभप्रद रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। घर-बाहर सफलता प्राप्त होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। काम में लगन तथा उत्साह बने रहेंगे। मित्रों के साथ प्रसन्नतापूर्वक समय बीतेगा।

🦂वृश्चिक
घर-बाहर प्रसन्नतादायक वातावरण रहेगा। नौकरी में चैन महसूस होगा। व्यापार से संतुष्टि रहेगी। संतान की चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी तथा शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। मित्रों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा की योजना बनेगी। प्रसन्नता रहेगी।

🏹धनु
भूले-बिसरे साथी तथा आगंतुकों के स्वागत तथा सम्मान पर व्यय होगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार के सदस्यों की उन्नति के समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं, लाभ होगा।

🐊मकर
दु:खद सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। लाभ होगा।

🍯कुंभ
पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। काम में मन लगेगा। शेयर मार्केट में लाभ रहेगा। नौकरी में सुविधाएं बढ़ सकती हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धन प्राप्ति सुगमता से होगी।

🐟मीन
स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि तथा उन्नति मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। यात्रा की योजना बनेगी। घर-बाहर कुछ तनाव रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

*🚩आपका दिन मंगलमय हो🚩*












You Tube: 
1. Youtube:  ग्रह वाणी   
https://youtu.be/RwbixOslOhI

2. Youtube:  B I News
https://youtu.be/VwwU7GSmc8o?si=Y4y_DG_etYEolPQ0


PLEASE:-
भारत माता की जय


                                             
श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अंतर्गत पेड़ लगाओ कार्यक्रम का शुभारम्भ

आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अंतर्गत पेड़ लगाओ और मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम गांधी स्मारक सेक्टर के अंतर्गत रामप्रसाद त्रिपाठी धर्मशाला में किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया।

फिजिशियन डॉक्टर समरदीप पांडे व किसान मोर्चा के मंडल महामंत्री के साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं नेसाथ में आम पीपल नीम का पेड़ सहित कई प्रकार के पौधों को रोपने का छोटा सा प्रयास किया गया। जिसमें डॉक्टर समरदीप पांडे ने कहा मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में यह वृक्ष क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य एवं जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करेंगे। जिसमें हमारी आने वाली पीढ़ियों में सभी बच्चे स्वस्थ और निरोग रहेंगे। इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल त्रिपाठी, वरिष्ठ नेता राजेश श्रीवास्तव, मंत्री अर्चना पांडे, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जसपाल भगत, वार्ड अध्यक्ष विनय मालवी,सेक्टर संयोजक मनोज पाल, राजेंद्र सिंह भदोरिया,अन्जय बाजपेई ,तेजभान सिंह, शंभू आदि लोग उपस्थित रहे। 



पेट्रोल पंप पर ही होंगे सीज,1 जुलाई से 15 साल पुराने वाहनों पर  कसेगा पुलिस का शिकंजा- दिल्ली  में
पेट्रोल पंप पर ही होंगे वाहन सीज,1 जुलाई से 15 साल पुराने वाहनों पर  कसेगा पुलिस का शिकंजा- दिल्ली  में 

दिल्ली में 1 जुलाई से 10-15 साल पुरानी 62 लाख डीज़ल-पेट्रोल की गाड़ियों को ईंधन नहीं मिलेगा. पुरानी गाड़ियाँ को स्क्रैप करने के लिए दिल्ली पुलिस, MCD और ट्रांसपोर्ट विभाग बड़े स्तर पर टीमें लगाएगी. इसके मद्देनजर ऐसी गाड़ियों को तेज़ी से लोग बेच रहे हैं.

  • दिल्ली के सभी 498 पेट्रोल पंपों पर ANPR कैमरे लगाए गए हैं.
  • ये कैमरे 10-15 साल पुरानी गाड़ियों की पहचान करेंगे.
  • EVL गाड़ियों को ईंधन देने पर पंप मालिकों के खिलाफ कार्रवाई होगी.
  • 1 जुलाई से 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों का उपयोग प्रतिबंधित है.

28 फीसदी प्रदूषण के लिए गाड़ियां ज़िम्मेदार

CAQM यानि कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट की माने तो दिल्ली में 28 फीसदी प्रदूषण के लिए गाड़ियां ज़िम्मेदार हैं और BS6 के मुकाबले BS4 इंजन करीब साढ़े पांच गुना ज़्यादा प्रदूषण फैलाती है. यही वजह है कि 1 जुलाई से EVL गाड़ियां यानि END OF Life गाड़ियों को जब्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस, MCD और ट्रांसपोर्ट विभाग महा अभियान चलाने जा रही है.

नई दिल्ली:

दिल्ली के सभी 498 पेट्रोल पंप को ANPR यानि ऑटोमेटेड नंबर प्लेट रिकॉग्निशन से लैस कर दिया गया. ये कैमरे 10-15 साल डीजल और पेट्रोल गाड़ियों की पहचान करेंगे. फिर पेट्रोल पंप पर तैनात पुलिस या ट्रांसपोर्ट विभाग की टीमें इन गाड़ियों का चालान करेंगी या इन्हें सीधा जब्त कर लिया जाएगा. वहीं अगर किसी EVL (END OF Life) गाड़ी में ईंधन भरा गया तो पेट्रोल पंप मालिक के खिलाफ कार्रवाई होगी. इस मामले पर पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट निश्चल सिंघानिया ने कहा ये कैमरा यहां लगा दिए गए. लेकिन बहुत दूर लगे हैं. इसलिए सभी गाड़ियों के नंबर प्लेट नहीं पढ़ सकते हैं. तो इस गलती के कारण डीलर पर आप कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं. हालांकि हम सरकार के साथ है. हम इसे लागू करवाने की कोशिश करेंगे. 

  • ईंधन लेने पेट्रोल पंप पहुंचे या सार्वजनिक स्थानों पर खड़े पाए जाने वाले ऐसे वाहनों को एक जुलाई से जब्त कर लिया जाएगा, जिनकी समयसीमा समाप्त हो गई है.
  • साथ ही ऐसे चार पहिया वाहन मालिकों पर 10,000 रुपये और दोपहिया वाहन मालिकों पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा.
  • दस साल पुराने डीजल वाहन और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों का इस्तेमाल प्रतिबंधित है.
  • वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) द्वारा पूर्व में जारी निर्देशों के अनुसार, ऐसे वाहन चाहे किसी भी राज्य में पंजीकृत हों, उन्हें एक जुलाई से दिल्ली में ईंधन नहीं दिया जाएगा.
  • जिन वाहनों की समयसीमा समाप्त हो चुकी है, उनका पता लगाने के लिए दिल्ली में करीब 498 ईंधन स्टेशनों पर ‘स्वचालित नंबर प्लेट पहचान' (एएनपीआर) कैमरे लगाए गए हैं.

सस्ते में बेच रहे गाड़ियां

इस अभियान के कारण दिल्ली में 10-15 साल पुरानी गाड़ियों के मालिक अभी से ही अपनी अपनी गाड़ियों को बेच रहे हैं. वरुण विज के पास 84 लाख की गाड़ी थी लेकिन 15 साल पूरा होने के कुछ दिन पहले ही महज ढाई लाख में बेच दी. वरुण विज ने कहा कि चालान का डर था. यही वजह थी कि 84 लाख की ख़रीदी और ढाई लाख की बेच दी. बहुत लोग इसी तरह से अपनी गाड़ियां बेच रहे हैं. 

लेकिन इन सबके बीच ये सवाल जरूर उठाता है कि क्या अकेले दिल्ली की EVL गाड़ियों को ज़ब्त करने से क्या प्रदूषण उतना कम हो पाएगा. जब नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे शहरों में ये सिस्टम लागू नहीं है.

                                   आज का पञ्चांग,दिन,रविवार,दिनांक 29/06/2025,




               *|| 🕉️ ||*
         *🌞सुप्रभातम🌞*
         *आज का पञ्चांग*

*दिनांक:- 29/06/2025, रविवार*

           
कलियुगाब्द.........................5127
विक्रम संवत्........................2082
शक संवत्...........................1947
मास..................................आषाढ़
पक्ष....................................शुक्ल
तिथी..................................चतुर्थी
प्रातः 09.17 पर्यंत पश्चात पंचमी
रवि................................उत्तरायण
सूर्योदय ...................प्रातः 05.45.01 पर
सूर्यास्त................संध्या 07.15.00 पर
सूर्य राशि...........................मिथुन
चन्द्र राशि............................कर्क
गुरु राशि...........................मिथुन
नक्षत्र................................अश्लेषा
प्रातः 06.31 पर्यंत पश्चात मघा
योग.......................................वज्र
संध्या 05.58 पर्यंत पश्चात सिद्धि
करण...................................विष्टि
प्रातः 09.17 पर्यंत पश्चात बव
ऋतु.........................(शुचि) ग्रीष्म
दिन.................................रविवार

🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार :-*
29 जून सन 2025 ईस्वी ।

☸ शुभ अंक.........................2
🔯 शुभ रंग.........................नीला

👁‍🗨 *अभिजीत मुहूर्त :-*
दोप 12.03 से 12.56 तक ।

👁‍🗨*राहुकाल :-*
संध्या 05.31 से 07.11 तक ।

🌞 *उदय लग्न मुहूर्त :-*
*मिथुन*
04:49:33 07:03:13
*कर्क*
07:03:13 09:19:23
*सिंह*
09:19:23 11:31:11
*कन्या*
11:31:11 13:41:51
*तुला*
13:41:51 15:56:29
*वृश्चिक*
15:56:29 18:12:39
*धनु*
18:12:39 20:18:15
*मकर*
20:18:15 22:05:21
*कुम्भ*
22:05:21 23:38:54
*मीन*
23:38:54 25:10:06
*मेष*
25:10:06 26:50:51
*वृषभ*
26:50:51 28:49:33

🚦 *दिशाशूल :-*
पश्चिमदिशा - यदि आवश्यक हो तो दलिया, घी या पान का सेवनकर यात्रा प्रारंभ करें । 

✡ *चौघडिया :-*
प्रात: 07.28 से 09.08 तक चंचल
प्रात: 09.08 से 10.48 तक लाभ
प्रात: 10.48 से 12.29 तक अमृत
दोप. 02.09 से 03.50 तक शुभ
सायं 07.10 से 08.30 तक शुभ
संध्या 08.30 से 09.50 तक अमृत
रात्रि 09.50 से 11.09 तक चंचल । 

💮 *आज का मंत्रः*
॥ ॐ अर्काय नम: ॥

 *संस्कृत सुभाषितानि :-*
*श्रीमद्भगवतगीता (द्वादशोऽध्यायः - भक्तियोग:) -*
अनपेक्षः शुचिर्दक्ष उदासीनो गतव्यथः ।
सर्वारम्भपरित्यागी यो मद्भक्तः स मे प्रियः ॥१२- १६॥
अर्थात :
जो पुरुष आकांक्षा से रहित, बाहर-भीतर से शुद्ध, चतुर, पक्षपात से रहित और दुःखों से छूटा हुआ है- वह सब आरम्भों का त्यागी मेरा भक्त मुझको प्रिय है॥16॥ 

🍃 *आरोग्यं सलाह :-*
*गले में इन्फेक्शन के आयुर्वेदिक उपचार -*

*1. हल्दी -*
एंटी-आक्सीडेंट और एंटी-कैंसर के गुणों से भरपूर हल्दी में करक्यूमिन होने के कारण कई बीमारियों से लड़ने का काम करती है। गले में इन्फेक्शन को दूर करने के लिए आप हल्दी और दूध का सेवन कर सकते हैं। यह गले में खराश, ठंड और लगातार खांसी का इलाज करने के लिए जाना जाता है यह सूजन और दर्द को दूर भी कर सकता है। आयुर्वेद की दुनिया में, यह एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक के रूप में जाना जाता है।

⚜ *आज का राशिफल :-*

🐏 *राशि फलादेश मेष :-*
*(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)*
स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में विशेषकर स्त्रियां सावधानी रखें। कार्यों की गति धीमी रहेगी। बु‍द्धि का प्रयोग करें। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। निराशा हावी रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। लाभ होगा।

🐂 *राशि फलादेश वृष :-*
*(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
आशंका-कुशंका के चलते कार्य की गति धीमी रह सकती है। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। सभी ओर से सफलता व लाभ प्राप्त होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।
👫 *राशि फलादेश मिथुन :-*
*(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)*
जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर होगी। करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। पारिवारिक सहयोग से कार्य में आसानी होगी। दूसरों के कार्य में दखल न दें। प्रमाद से बचें।

🦀 *राशि फलादेश कर्क :-*
*(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लाभ के असवर हाथ आएंगे। यात्रा में सावधानी रखें। किसी पारिवारिक आनंदोत्सव में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शत्रु पस्त होंगे। विवाद न करें। बेचैनी रहेगी।

🦁 *राशि फलादेश सिंह :-*
*(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
धन का नुकसान या कोई बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक चिंताएं रहेंगी। मेहनत अधिक तथा लाभ कम होगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। मातहतों का सहयोग नहीं मिलेगा। कुसंगति से बचें, हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी। प्रमाद न करें।

👩‍🦰 *राशि फलादेश कन्या :-*
*(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
मित्रों की सहायता कर पाएंगे। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता रहेगी। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बनेगी। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। समय अनुकूल है। प्रसन्नता रहेगी।

⚖ *राशि फलादेश तुला :-*
*(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
दूर से अच्‍छी खबर प्राप्त हो सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई बड़ा काम करने की योजना बनेगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में अतिथियों पर व्यय होगा। किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी।

🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक :-*
*(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट से कार्य में रुकावट होगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। निवेश में जल्दबाजी न करें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। जरूरी वस्तु गुम हो सकती है।

🏹 *राशि फलादेश धनु :-*
*(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)*
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। यात्रा में जल्दबाजी न करें, नुकसान संभव है। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। स्वास्थ्‍य पर बड़ा खर्च हो सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। आय में कमी रहेगी। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बेचैनी रहेगी।

🐊 *राशि फलादेश मकर :-*
*(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)*
विवेक का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। कोई बड़ी बाधा से सामना हो सकता है। राजभय रहेगा। जल्दबाजी व विवाद करने से बचें। रुका हुआ धन मिल सकता है। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। किसी अपने के व्यवहार से दु:ख होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी का ध्यान खुद की तरफ खींच पाएंगे।

🏺 *राशि फलादेश कुंभ :-*
*(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
समाजसेवा में रुझान रहेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। पुरानी व्याधि से परेशानी हो सकती है। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार वृद्धि होगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। समय अनुकूल है। लाभ लें। प्रमाद न करें।

🐟 *राशि फलादेश मीन :-*
*(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
राजकीय अवरोध दूर होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। धर्म-कर्म में मन लगेगा। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। निवेश शुभ रहेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से परिचय होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

☯ *आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।*

।। 🐚 *शुभम भवतु* 🐚 ।।

🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय*  🚩🚩











You Tube: 
1. Youtube:  ग्रह वाणी   
https://youtu.be/RwbixOslOhI

2. Youtube:  B I News
https://youtu.be/VwwU7GSmc8o?si=Y4y_DG_etYEolPQ0


PLEASE:-
भारत माता की जय


चचेरे भाई ने रेप कर मासूम को मार डाला, उन्नाव में शव नहर में फेंका, पुलिस ने किया गिरफ्तार
उन्नाव, मानवता को शर्मसार करने वाली घटना 6 साल की मासूम बच्ची से चचेरे भाई ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। बता दे कि शव गांव से कुछ दूर नहर में फेंक दिया गया। शुक्रवार शाम बच्ची का निर्वस्त्र शव हालत में नहर में पड़ा मिला। पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास लोगों और परिजनों से मामले की जानकारी ली। आरोपी की तलाश में टीम बना दी गई। शव मिलने के 5 घंटे बाद शुक्रवार शाम को पुलिस ने आरोपी चचेरे भाई को एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। कहा- उसे डर था बच्ची कहीं ये बात किसी को बता न दे, इसलिए मार डाला। 



बताते चलें कि बच्ची किसान परिवार की बेटी थी। वह माता-पिता के साथ गांव में ही रहती थी। गुरुवार रात वह घर के पास हैंडपंप से अपने दादा के लिए पानी लेने गई थी, लेकिन इसके बाद वह नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। रात भर बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार शाम गांव से करीब 500 मीटर दूर एक पुलिया के पास नहर में उसका शव दिखाई दिया। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। बच्ची की मां बेसुध हो गईं। शव निर्वस्त्र हालत में था और चेहरे व गले पर चोट व रगड़ के गहरे निशान थे, जिससे रेप के बाद हत्या की आशंका और भी मजबूत हो गई। फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड, एसओजी और सीओ बांगरमऊ अरविंद चौरसिया मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच की। अज्ञात खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एसपी दीपक भूकर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की कमान खुद संभाली। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने गांव के ही कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ शुरू की। इसमें बच्ची के चचेरे भाई रवि शंकर का नाम सामने आया। वह गांव में जन सेवा केंद्र चलाता था। शुक्रवार देर रात पुलिस ने जब रवि शंकर को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने भागने की कोशिश की और पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि यह घटना अत्यंत ही संवेदनशील और गंभीर है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट, हत्या और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर जल्द से जल्द सख्त से सख्त सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस केस की निगरानी वह स्वयं कर रहे हैं और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीओ अरविंद चौरसिया के अनुसार पुलिस की अलग-अलग टीमें इस केस की जांच में लगी थीं। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम की मदद से सुराग जुटाए गए और इन्हीं के आधार पर आरोपी तक पुलिस पहुंच पाई।


                                              


आज का पांचांग दिन शनिवार दिनांक 28/06/2025



                  🌞सुप्रभातम🌞 

      ⚜️««« *आज का पंचांग* »»»⚜️

       दिनांक:- 28/06/2025, शनिवार


कलियुगाब्द.........................5127

विक्रम संवत्........................2082

शक संवत्...........................1947

मास...................................आषाढ़

पक्ष.....................................शुक्ल

तिथी..................................तृतीया

प्रातः 09.57 पर्यंत पश्चात चतुर्थी

रवि................................उत्तरायण

सूर्योदय .............प्रातः 05.44.00 पर

सूर्यास्त...........संध्या 07.15.00 पर

सूर्य राशि............................मिथुन

चन्द्र राशि.............................कर्क

गुरु राशी............................मिथुन

नक्षत्र....................................पुष्य

प्रातः 06.33 पर्यंत पश्चातम अश्लेषा 

योग......................................हर्षण

संध्या 07.15 पर्यंत पश्चात वज्र

करण.....................................गरज

प्रातः 09.57 पर्यंत पश्चात वणिज

ऋतु..........................(शुचि) ग्रीष्म

दिन..................................शनिवार


🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार :-*

28 जून सन 2025 ईस्वी ।


☸ शुभ अंक.........................1

🔯 शुभ रंग.........................नीला


⚜️  *अभिजीत मुहूर्त :-*

दोप 12.03 से 12.56 तक ।


👁‍🗨 *राहुकाल :-*

प्रात: 09.09 से 10.49 तक ।


🌞 *उदय लग्न मुहूर्त -*

*मिथुन*

04:53:33 07:07:10

*कर्क*

07:07:10 09:23:20

*सिंह*

09:23:20 11:35:08

*कन्या*

11:35:08 13:45:48

*तुला*

13:45:48 16:00:26

*वृश्चिक*

16:00:26 18:16:35

*धनु*

18:16:35 20:22:12

*मकर*

20:22:12 22:09:18

*कुम्भ*

22:09:18 23:42:50

*मीन*

23:42:50 25:14:03

*मेष*

25:14:03 26:54:48

*वृषभ*

26:54:48 28:53:33


🚦 *दिशाशूल :-*

पूर्व दिशा - यदि आवश्यक हो तो अदरक या उड़द का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें । 


✡ *चौघडिया :-*

प्रात: 07.27 से 09.08 तक शुभ

दोप. 12.29 से 02.09 तक चर

दोप. 02.09 से 03.49 तक लाभ

दोप. 03.49 से 05.30 तक अमृत

संध्या 07.10 से 08.30 तक लाभ

रात्रि 09.49 से 11.09 तक शुभ ।


💮 *आज का मंत्र :-*

।। ॐ महावीराय नम: ।।


📢 *संस्कृत सुभाषितानि -*

*श्रीमद्भगवतगीता (द्वादशोऽध्यायः - भक्तियोग:) -*

यस्मान्नोद्विजते लोको लोकान्नोद्विजते च यः ।

हर्षामर्षभयोद्वेगैर्मुक्तो यः स च मे प्रियः ॥१२- १५॥

अर्थात :

जिससे कोई भी जीव उद्वेग को प्राप्त नहीं होता और जो स्वयं भी किसी जीव से उद्वेग को प्राप्त नहीं होता तथा जो हर्ष, अमर्ष (दूसरे की उन्नति को देखकर संताप होने का नाम 'अमर्ष' है), भय और उद्वेगादि से रहित है वह भक्त मुझको प्रिय है॥15॥ 

 

🍃 *आरोग्यं सलाह :-*

*मुँहासे हटाने के आयुर्वेदिक उपचार*


*5. नींबू और पानी -*

नींबू विटामिन सी और साइट्रिक एसिड में समृद्ध हैं, इसलिए समय के साथ उपयोग किए जाने पर ये आपकी त्वचा को चमकाने और हल्का करने में मदद कर सकता है। नींबू में साइट्रिक एसिड बैक्टीरिया को मारता है और एंटीसेप्टिक के रूप में कार्य करता है। यह पिंपल्स के कारण लाली को कम करता है। इसके लिए आप कप में दो नींबू का जूस निकाल लें और दो बड़े चम्मच पानी इसमें मिलाइए। फिर कॉटन पैड की मदद से आप अपने चेहरे पर लगाइए। फिर इसे पूरी रात लगाकर छोड़ दीजिए। आप इसे रात में सोने से पहले लगा सकती हैं। 


⚜ *आज का राशिफल :-* 


🐏 *राशि फलादेश मेष :-*

*(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)*

चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। भाइयों से कहासुनी हो सकती है। आय बनी रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में सहकर्मी विरोध कर सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें, धैर्य रखें।


🐂 *राशि फलादेश वृष :-*

*(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*

कोर्ट व कचहरी में लाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पिछले लंबे समय से रुके कार्य बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। व्यापार लाभदायक रहेगा। प्रयास करें।


👫 *राशि फलादेश मिथुन :-*

*(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)*

भूमि व भवन संबंधित कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार अच्‍छा चलेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। मातहतों का सहयोग मिलेगा। कर्ज की रकम चुका पाएंगे। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। आलस्य न करें। निवेश शुभ रहेगा।


🦀 *राशि फलादेश कर्क :-*

*(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। व्यापार ठीक चलेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर संयम रखें। अनहोनी की आशंका रहेगी। पारिवारिक जीवन सुख-शांति से बीतेगा। प्रसन्नता रहेगी।


🦁 *राशि फलादेश सिंह :-*

*(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*

बेवजह दौड़धूप रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई शोक समाचार मिल सकता है। अपेक्षित कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद संभव है। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय बनी रहेगी। दूसरों को कार्य में हस्तक्षेप न करें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।


👩‍🦰 *राशि फलादेश कन्या :-*

*(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*

सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नए काम करने की इच्छा बनेगी। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। मनोरंजन का वक्त मिलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें।


⚖ *राशि फलादेश तुला :-*

पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। शत्रुओं का पराभव होगा। प्रमाद न करें।


🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक :-*

*(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*

जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। रोजगार प्राप्ति होगी। किसी बड़ी समस्या का हल निकलेगा। प्रसन्नता रहेगी। भाग्य अनुकूल है। लाभ लें। प्रमाद न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


🏹 *राशि फलादेश धनु :-*

*(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)*

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। यात्रा में कोई चीज भूलें नहीं। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। लापरवाही न करें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। विवेक का प्रयोग करें। लाभ होगा। लाभ में कमी रह सकती है। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आलस्य न करें।


🐊 *राशि फलादेश मकर :-*

*(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)*

डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। व्यवसाय में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। किसी अपने का व्यवहार दु:ख पहुंचाएगा। कानूनी समस्या हो सकती है।


🏺 *राशि फलादेश कुंभ :-*

*(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*

सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। किसी बड़ी समस्या का हल एकाएक हो सकता है। प्रसन्नता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। आय में वृद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रमाद न करें।


🐟 *राशि फलादेश मीन :-*

*(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*

कानूनी सहयोग मिलेगा। लाभ में वृद्धि होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा। थकान महसूस हो सकती है। आलस्य हावी रहेगा।


☯ *आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।*


।। 🐚 *शुभम भवतु* 🐚 ।।


🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय*  🚩🚩












You Tube: 

1. Youtube:  ग्रह वाणी   
https://youtube.com/shorts/xqc6820XshI?si=3BPhBlfPj8-AJ3Bo

2. Youtube:  B I News
https://youtu.be/VwwU7GSmc8o?si=Y4y_DG_etYEolPQ0


PLEASE:- Like & Share 

                     
🚩🚩भारत माता की जय🚩🚩

एक्शन मोड में इटावा पुलिस 19 उपद्रवी गिरफ्तार, 13 वाहन सीज़

एक्शन मोड में इटावा पुलिस 19 उपद्रवी गिरफ्तार, 13 वाहन सीज़

इटावा में आज पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प ने सनसनी फैला दी! यादव महासभा के अध्यक्ष **गगन यादव** को रिहा करने और **मुकुट सिंह यादव** के खिलाफ केस वापस लेने की मांग को लेकर उपद्रवियों ने हिंसा का रास्ता अपनाया। जब यह भीड़ दादरपुरा गांव की तरफ बढ़ी, तो पुलिस ने रोकने की कोशिश की, मगर प्रदर्शनकारियों ने **पथराव** शुरू कर दिया! इस हमले में पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचा और कई जवान **घायल** हो गए। जवाबी एक्शन में पुलिस ने **19 उपद्रवियों** को धर दबोचा और 13 वाहनों को सीज़ कर लिया। सबसे चौंकाने वाला? एक सपा झंडा लगी गाड़ी भी जब्त हुई! पुलिस का कहना हैबदमाशी की इजाज़त नहीं!' देखिए पूरी रिपोर्ट

 

बाढ़ बचाव को लेकर मॉक ड्रिल

====================

यूपी के हमीरपुर जिले में आज आने वाले बाढ़ के खतरे से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल कराया गया। जिसमें बेतवा नदी में डूब रहे युवक को सुरक्षित पानी से निकलकर इलाज के लिए ले जाने का अभ्यास किया गया। और बाढ़ जैसी स्थिति में बचाव और राहत कार्यों को लेकर अभ्यास किया गया। इस दौरान मॉक ड्रिल के माध्यम से बाढ़ प्रभावित और बाढ़ पीड़ित लोगों को जल्द से जल्द प्रभावित क्षेत्र से निकलना और सुरक्षा प्रदान करने का अभ्यास किया गया। बेतवा नदी में हो रहे मॉक ड्रिल के दौरान नदी के आसपास देखने वालों की भीड़ लग गई।  प्रशासन के अधिकारियों की देख रेख में कानपुर से आई टीम ने मार्क ड्रिल किया। जिले की प्रमुख नदियां यमुना और बेतवा का जलस्तर बढ़ाना शुरू हो गया है। जिसको लेकर जिला प्रशासन ने राहत कैंप, बाढ़ चौकियों सहित बाढ़ राहत का काम शुरू कर दिया है। ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल मदद दी जा सके। जिसको देखते हुए आज मॉक ड्रिल कराया गया है

                                             

आज का पंचांग दिन शुक्रवार दिनांक 27/06/2025

                    ।। 🕉️ ।। 
        🚩🌞 सुप्रभातम् 🌞🚩
   📜««« आज का पंचांग »»»📜
 📜«««दिनाँक:- 27/06/2025»»»📜
📜««««««दिन शुक्रवार »»»📜


कलियुगाब्द.......................5127
विक्रम संवत्......................2082
शक संवत्.........................1947
मास................................आषाढ़
पक्ष..................................शुक्ल
तिथी.............................द्वितीया
प्रातः 11.23 पर्यंत पश्चात तृतीया
रवि..............................उत्तरायण
सूर्योदय.......प्रातः 05.44.00 पर
सूर्यास्त........संध्या 07.15.00 पर
सूर्य राशि.........................मिथुन
चन्द्र राशि..........................कर्क
गुरु राशि.........................मिथुन
नक्षत्र.............................पुनर्वसु
प्रातः 07.20 पर्यंत पश्चात पुष्य
योग..............................व्याघात
रात्रि 09.10 पर्यंत पश्चात हर्षण
करण..............................कौलव
प्रातः 11.23 पर्यंत पश्चात तैतिल
ऋतु.......................(शुचि) ग्रीष्म
दिन...............................शुक्रवार

🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार :-*
27 जून सन 2025 ईस्वी ।

☸ शुभ अंक......................9
🔯 शुभ रंग...............आसमानी

👁‍🗨 *अभिजीत मुहूर्त :-*
दोप 12.02 से 12.56 तक ।

👁‍🗨 *राहुकाल (अशुभ) :-*
प्रात: 10.49 से 12.29 तक । 

🚦 *दिशाशूल :-*
पश्चिमदिशा - यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें। 

🌞 *उदय लग्न तालिका -*
*मिथुन*
05:01:37 07:15:02
*कर्क*
07:15:02 09:31:13
*सिंह*
09:31:13 11:43:01
*कन्या*
11:43:01 13:53:41
*तुला*
13:53:41 16:08:19
*वृश्चिक*
16:08:19 18:24:29
*धनु*
18:24:29 20:30:05
*मकर*
20:30:05 22:17:11
*कुम्भ*
22:17:11 23:50:43
*मीन*
23:50:43 25:21:56
*मेष*
25:21:56 27:02:41
*वृषभ*
27:02:41 29:01:37

✡ *चौघडिया :-*
प्रात: 07.27 से 09.08 तक लाभ
प्रात: 09.08 से 10.48 तक अमृत
दोप. 12.28 से 02.09 तक शुभ
सायं 05.30 से 07.10 तक चंचल
रात्रि 09.49 से 11.09 तक लाभ । 

📿 *आज का मंत्रः*
॥ ॐ गोविन्दाय नम: ॥

📢 *सुभाषितानि :-*
*श्रीमद्भगवतगीता (द्वादशोऽध्यायः - भक्तियोग:) -*
अद्वेष्टा सर्वभूतानां मैत्रः करुण एव च ।
निर्ममो निरहंकारः समदुःखसुखः क्षमी ॥१२- १३॥
संतुष्टः सततं योगी यतात्मा दृढनिश्चयः ।
मय्यर्पितमनोबुद्धिर्यो मद्भक्तः स मे प्रियः ॥१२- १४॥ 
अर्थात :
जो पुरुष सब भूतों में द्वेष भाव से रहित, स्वार्थ रहित सबका प्रेमी और हेतु रहित दयालु है तथा ममता से रहित, अहंकार से रहित, सुख-दुःखों की प्राप्ति में सम और क्षमावान है अर्थात अपराध करने वाले को भी अभय देने वाला है तथा जो योगी निरन्तर संतुष्ट है, मन-इन्द्रियों सहित शरीर को वश में किए हुए है और मुझमें दृढ़ निश्चय वाला है- वह मुझमें अर्पण किए हुए मन-बुद्धिवाला मेरा भक्त मुझको प्रिय है॥13-14॥

🍃 *आरोग्यं :-*
*मुँहासे हटाने के आयुर्वेदिक उपचार*

*4. त्रिफला और गर्म पानी -*
त्रिफला पाउडर आपकी त्वचा की टोन में सुधार कर सकता है, मुँहासे का इलाज कर सकता है, बालों के विकास को बढ़ावा देता है। त्रिफला सेबम को सूखने में मदद करता है और छिद्रों को साफ़ करता है। यह आपके शरीर में वात, पित्त और कफ दोषों को संतुलित करता है। इसके लिए आप एक छोटा चम्मच त्रिफला का पेस्ट लीजिए और उसमें एक गिलास पानी मिलाइए और इसे पीजिए। आप इसे सप्ताह में 3 बार पी सकते हैं।

⚜ *आज का राशिफल :-* 

🐏 *राशि फलादेश मेष :-*
*(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)*
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। जरा सी लापरवाही से अधिक हानि हो सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। पार्टनरों से मतभेद संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। समय नेष्ट है। नए कार्य में लाभ मिलेगा।

🐂 *राशि फलादेश वृष :-*
*(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। अनहोनी की आशंका रहेगी। शत्रुभय रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। घर-बाहर सभी अपेक्षित कार्य पूर्ण होंगे। दूसरों के कार्य की जवाबदारी न लें।

👫 *राशि फलादेश मिथुन :-*
*(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)*
प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। स्थायी संपत्ति खरीदने-बेचने की योजना बन सकती है। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। छोटे भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। संचित कोष में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।

🦀 *राशि फलादेश कर्क :-*
*(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
नौकरी और व्यापार में लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यापार में अधिक लाभ होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। शत्रुओं का पराभव होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। भय रहेगा। प्रमाद न करें।

🦁 *राशि फलादेश सिंह :-*
*(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
पारिवारिक समस्याओं में इजाफा होगा। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। दूर से बुरी खबर मिल सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते कामों में बाधा हो सकती है। दूसरों से अपेक्षा न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। मातहतों से अनबन हो सकती है। कुसंगति से हानि होगी।

👧 *राशि फलादेश कन्या :-*
*(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
पुराने किए गए प्रयासों का लाभ मिलना प्रारंभ होगा। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। किसी बड़े काम करने की योजना बनेगी। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी ।

⚖ *राशि फलादेश तुला :-*
*(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। सुख के साधन जुटेंगे। पराक्रम बढ़ेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। किसी पारिवारिक आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे।

🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक :-*
*(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

🏹 *राशि फलादेश धनु :-*
*(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)*
यात्रा में सावधानी रखें। जल्दबाजी से हानि होगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के कार्य में दखल न दें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। आय में निश्चितता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। लाभ बढ़ेगा।

🐊 *राशि फलादेश मकर :-*
*(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)*
कोई बड़ी बाधा आ सकती है। राजभय रहेगा। जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। व्यापार में वृद्धि होगी।

🏺 *राशि फलादेश कुंभ :-*
*(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
नई योजना बनेगी जिसका लाभ तुरंत नहीं मिलेगा। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। चिंता तथा तनाव हावी रहेंगे। सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। घर में प्रसन्नता रहेगी। ऐश्वर्य पर व्यय हो सकता है।

🐟 *राशि फलादेश मीन :-*
*(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के काम बनेंगे। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। बेचैनी रहेगी। चोट व रोग से बचें। विवेक से कार्य करें। लाभ में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

☯ *आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।*

।। 🐚 *शुभम भवतु* 🐚 ।।

🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय*  🚩🚩






 
You Tube: 
1. Youtube:  ग्रह वाणी   
https://youtu.be/5YoPweRnUNU

2. Youtube:  B I News
https://youtu.be/VwwU7GSmc8o?si=Y4y_DG_etYEolPQ0


PLEASE:-
🇮🇳🇮🇳 भारत माता की जय 🇮🇳🇮🇳

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.