सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष अभियान में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन
आज भाजपा जूही मंडल में बुधवार को विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक जनरल फिजिशियन व भाजपा किसान मोर्चा के मंडल महामंत्री डॉक्टर समरदीप पांडेय रहे। इस मौके पर वार्ड 48 की पार्षद सरोज चड्ढा मुख्य वक्ता के रूप में सरोज चड्ढा जी ने कहा विकसित भारत के निर्माण में हर भारतीय जनमानस की भूमिका महत्वपूर्ण है
कार्यक्रम में सबसे पहले 11 सूत्री संकल्प पत्र का संकल्प लेकर सभी के हस्ताक्षर किया। डॉक्टर समरदीप पांडेय ने विकसित भारत के निर्माण के संदर्भ में कहा की अमृत काल डिजिटल क्रांति स्टार्टअप AI में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है। विकसित भारत संकल्प सभा कार्यक्रम में उपस्थित रहे। मंडल मंत्री मनीष गंगवानी, मंडल मंत्री गुंजन गुप्ता,सेक्टर संयोजक मनोज पाल, बूथ अध्यक्ष आयुष दीक्षित, बूथ अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी,किसान मोर्चा वार्ड अध्यक्ष विनय मालवी, विनोद शुक्ला, समाजसेवी पंडित अमरदीप पांडे सतीश अवस्थी भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।
Post a Comment