जाल में फंसी "प्रलय की मछली", समुद्र में मछली पकड़ने गए थे मछुआरे, देखते ही मुंह से निकला- हे भगवान
मनहूस मछली, क्या किसी बड़े प्रलय की तरफ हो रहा है, कुदरत का इशारा?
हाल ही में तमिलनाडु के तट पर मछुआरों के जाल में फंसी एक रहस्यमयी और विशाल करीब 30 फीट लंबी मछली ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है.
तमिलनाडु के तटवर्ती इलाके से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जिसकी बढ़चढ़ कर चर्चा हो रही है. दरअसल, यहां मछुआरों के एक समूह ने समुद्र से एक ऐसी रहस्यमयी और दुर्लभ मछली को पकड़ा है, जिसे 'डूम्सडे फिश' यानी 'प्रलय की मछली' कहा जाता है. इस मछली का असली नाम ओअरफिश (Oarfish) है और यह आमतौर पर समुद्र की गहराइयों में पाई जाती है.
भूकंप की भविष्यवाणी करने वाली मछली (Oarfish Tamil Nadu viral video)
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि सात मछुआरे इस विशाल मछली को पकड़े हुए हैं. मछली की लंबाई करीब 15 फीट तक बताई जा रही है और इसका शरीर चांदी जैसा चमकदार है, जो इसे और भी रहस्यमयी बनाता है. स्थानीय लोगों के अनुसार, ओअरफिश को देखकर अक्सर अपशगुन से जोड़ा जाता है. जापान और कुछ अन्य देशों में मान्यता है कि इस मछली का दिखाई देना भूकंप या समुद्री तूफान जैसे प्राकृतिक आपदाओं की चेतावनी हो सकता है. यही वजह है कि इस मछली को 'डूम्सडे फिश' कहा जाता है.
यहां देखें वीडियो
Doomsday fish have been found in Tamil Nadu, India. pic.twitter.com/MQWurkE9ZN
— ಸನಾತನ (@sanatan_kannada) May 31, 2025
क्या ये कुदरत का इशारा है? (rare fish caught India)
हालांकि, वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो यह मछली गहरे समुद्र में रहती है और जब यह बीमार या घायल हो जाती है, तब ही सतह पर नजर आती है, लेकिन फिर भी लोगों की मान्यताएं और वायरल वीडियो ने इस घटना को काफी रहस्यमयी बना दिया है. वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है. कुछ लोग इसे रोमांचक और अद्भुत मान रहे हैं, तो कुछ लोग डर और अपशकुन की भावना से भर गए हैं. विशेषज्ञों ने इस मछली की वैज्ञानिक जांच करने की बात कही है, ताकि इसकी सही प्रजाति और स्थिति का पता लगाया जा सके.
Doomsday fish have been found in Tamil Nadu, India. pic.twitter.com/MQWurkE9ZN
— ಸನಾತನ (@sanatan_kannada) May 31, 2025
Post a Comment