भाजपा नेता की पत्नी से रथ यात्रा में चेन चोरी, अखिलेश यादव के कटाक्ष के बाद पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, खंगाल रही CCTV फुटेज

पीड़ित महिला- विनीता अवस्थी 
                                                                  

भाजपा नेता की पत्नी से रथ यात्रा में चेन चोरी, अखिलेश यादव के कटाक्ष के बाद पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, खंगाल रही CCTV फुटेज

उन्नाव, जहां जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भाजपा नेता जितेंद्र अवस्थी की पत्नी विनीता अवस्थी की सोने की चेन चोरी हो गई। घटना शुक्रवार शाम करीब 5 बजे की है। विनीता अवस्थी रथ यात्रा में पूजा-अर्चना के लिए शामिल हुई थीं। नेहरू नगर स्थित रूचि शिखा ज्वैलर्स के पास प्रसाद ग्रहण करने के बाद वापस लौटते समय भीड़ में किसी अज्ञात चोर ने उनके गले से दो तोले की सोने की चेन चुरा ली। विनीता को चोरी का पता तब चला जब वह घर लौटने लगीं। भाजपा नेता की पत्नी समेत दो महिलाओं के गले से सोने की चेन छीनी, जिसके बाद समाजवादी पार्टी के और अखिलेश यादव ने अपने x हैंडल से पोस्ट कर तंज कसा है। जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है।

बता दे कि इस घटना के बाद जितेंद्र अवस्थी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की। शनिवार को समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ने इस घटना को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी "दूरबीन के साथ छानबीन की जरूरत है" लिखकर सरकार पर कटाक्ष किया। तब राजनीतिक दबाव के बाद गंगाघाट पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ चेन चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच शुरू कर दी है।

Tags ,
This is the most recent post.
Older Post

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.