प्रेमानन्द जी ने बताया जन्माष्टमी पर इन 2 भोग से खुश हो जाते हैं लड्डू गोपाल, नोट कर लें रेसिपी
जन्माष्टमी पर अगर आप लड्डू गोपाल को खुश करना चाहते हैं, तो उन्हें प्रेमानन्द की ओर से बताए गए स्पेशल डिश का भोग लगाएं. यहां जानते हैं भगवान श्रीकृष्ण की पसंदीदा भोग की रेसिपी-
Janmasthami Special Recipe : जन्माष्टमी का त्योहार आते ही भक्तों के मन में सबसे पहला सवाल ये आता है कि इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण को कौन-सा भोग लगाएं, ऐसा कौन सा भोग बनाएं, जिससे वे सबसे ज्यादा पसंद हो जाएंगे. अगर आप भी इस सोच में डूबे हैं, तो आपकी इस परेशानी का समाधान आपको यहां मिलेगा. अगर आप लड्डू गोपाल को उनका प्रिय भोग अर्पित करना चाहते हैं, तो प्रेमानंद महाराज की बताई दो चीजें जरूर बनाएं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रेमानंद महाराज ने कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण को सफेद माखन और चावल के आटे का मालपुआ बहुत ही ज्यादा प्रिय है. अगर आप जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को खुश करना चाहते हैं, तो इन दो चीजों को भोग जरूर लगाएं. यहां जानते हैं रेसिपी
आखिर क्यों खाल है माखन और मालपुआ?
धार्मिक मान्यताएं हैं कि भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप माखन बहुत ही ज्यादा प्रिय है. उन्हें बचपन से ही माखन इतना ज्यादा पसंद था कि वे गोपियों के घर से चुराकर भी खा लेते थे, इसलिए उन्हें माखन चोर भी कहा जाता है. वहीं, मालपुआ एक पारंपरिक मिठाई है, जिसे कई स्थानों पर जन्माष्टमी के भोग में शामिल किया जाता है. प्रेमानंद महाराज का कहना है कि इन दोनों डिशेज को बाजार से खरीदने के बजाय घर पर बनाकर भोग लगाना काफी शुभ माना जाता है.
घर पर कैसे बनाएं फ्रेश सफेद मक्खन?
जन्माष्टमी के मौके पर अगर आप कान्हा को खुश करना चाहते हैं, तो उन्हें फ्रेश मक्खन बनाकर खिलाएं. इसके लिए फ्रिज में रखी ताजी मलाई लें. इसे अच्छी तरह से फेटें, जब आप मलाई को अच्छी तरह से फेंटते हैं, तो उसमें से पानी अलग होने लगता है.इसके बाद ठंडा पानी मिलाकर दोबारा मथें. कुछ ही समय में मक्खन अलग होकर ऊपर आ जाएगा. इस माखन में थोड़ा-सा मिश्री मिलाकर भोग लगाया जा सकता है.
कान्हा को प्रिय है आटे का मालपुआ
चावल के आटे का मालपुआ तैयार करने के लिए 1 कप चावल का आटा और थोड़ा सा मैदा लें. इसमें सौंफ, इलायची पाउडर और दूध को मिक्स करके घोल तैयार कर लें. इसके बाद इसे घी में सुनहरा होने तक सेंका जाता है. दूसरी ओर चीनी और पानी की हल्की चाशनी बनाकर तैयार मालपुओं को उसमें डुबोया जाता है. ऊपर से केसर, पिस्ता और बादाम डालकर इसे और स्वादिष्ट बनाया जा सकता है.


Post a Comment