आज का पांचांग दिन गुरुवार दिनांक 03/09/2026

                        आज का पांचांग दिन गुरुवार दिनांक 03/09/2026


                                     

                  🌞सुप्रभातम🌞 

📜««« *आज का पंचांग* »»»📜

       दिनांक:-  03/09/2026, गुरुवार 

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹 

कलियुगाब्द.........................5128

विक्रम संवत्.......................2083

शक संवत्...........................1948

मास.................................भाद्रपद

पक्ष.....................................कृष्ण

तिथी.................................सप्तमी

रात्रि 02.24 पर्यंत पश्चात अष्टमी

रवि...............................दक्षिणायन

सूर्योदय............प्रातः 06.10.03 पर

सूर्यास्त...........संध्या 06.42.49 पर

सूर्य राशि................................सिंह

चन्द्र राशि................................मेष

गुरु राशि................................कर्क

नक्षत्र................................कृत्तिका

रात्रि 12.26 पर्यंत पश्चात रोहिणी

योग..................................व्याघात

संध्या 06.27 पर्यंत पश्चात हर्षण

करण....................................विष्टि

दोप 03.25 पर्यंत पश्चात बव

ऋतु...........................(नभस्य) वर्षा

दिन....................................गुरुवार


🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार :--*

03 सितम्बर सन 2026 ईस्वी ।


⚜️  *अभिजित मुहूर्त :-*

प्रातः 12.01 से 12.50 तक  ।


👁‍🗨 *राहुकाल :-*

दोपहर 01.59 से 03.32 तक ।


🌞 *उदय लग्न मुहूर्त :-*

*सिंह*

04:47:37 07:05:16

*कन्या*

07:05:16 09:21:57

*तुला*

09:21:57 11:41:50

*वृश्चिक*

11:41:50 14:00:46

*धनु*

14:00:46 16:05:04

*मकर*

16:05:04 17:47:37

*कुम्भ*

17:47:37 19:15:17

*मीन*

19:15:17 20:40:29

*मेष*

20:40:29 22:16:00

*वृषभ*

22:16:00 24:11:54

*मिथुन*

24:11:54 26:26:54

*कर्क*

26:26:54 28:47:37


🚦 *दिशाशूल :-*

दक्षिणदिशा - यदि आवश्यक हो तो दही या जीरा का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।


☸ शुभ अंक.......................3

🔯 शुभ रंग.......................पीला


✡ *चौघडिया :-*

प्रात: 10.51 से 12.24 तक चंचल

दोप. 12.24 से 01.58 तक लाभ

दोप. 01.58 से 03.31 तक अमृत

सायं 05.04 से 06.37 तक शुभ

सायं 06.37 से 08.04 तक अमृत

रात्रि 08.04 से 09.31 तक चंचल


📿 *आज का मंत्र :-*

॥ ॐ जीवाय नमः ॥


📢 *सुभाषितानि :-*

*श्रीमद्भगवतगीता  (अष्टादशोऽध्यायः -  ब्रह्मविद्यायां योग: ) -*

मुक्तसङ्गोऽनहंवादी धृत्युत्साहसमन्वितः ।

सिद्ध्यसिद्ध्योर्निर्विकारः कर्ता सात्त्विक उच्यते ॥१८- २६॥

अर्थात :

जो कर्ता संगरहित, अहंकार के वचन न बोलने वाला, धैर्य और उत्साह से युक्त तथा कार्य के सिद्ध होने और न होने में हर्ष -शोकादि विकारों से रहित है- वह सात्त्विक कहा जाता है॥26॥ 


🍃 *आरोग्यं :-*

*मुख की दुर्गन्ध दूर करने का उपाय  -*


*5. अमरूद की पत्तियां -*

अमरूद के पत्तियां औषधीय रूप से बहुत ही उपयोगी है। अमरूद के पेड़ की पत्तियां एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण के लिए जाना जाता है, जिसमें कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मौजूद है। आप अमरूद की कोमल पत्तिसयों को चबाकर मुंह की दुर्गंध पलभर में दूर कर सकते हैं। 


⚜ *आज का राशिफल :-*


🐏 *राशि फलादेश मेष :-*

(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

कार्यक्षेत्र में काम का दबाव थोड़ा बढ़ सकता है, पर एकाग्रता से सफलता मिलेगी। कारोबारी हैं तो व्यापार में नए सौदों के लिए बातचीत शुरू हो सकती है। लव पार्टनर के साथ संवाद बनाए रखें, संबंध सुदृढ़ होंगे। वित्तीय स्थिति सामान्य रहेगी, अनावश्यक खरीदारी से बचें। मांसपेशियों में खिंचाव या थकान महसूस हो सकती है।


🐂 *राशि फलादेश वृष :-*

(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

दफ्तर में आपके सुझावों का स्वागत होगा, अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा। कारोबार में पुरानी योजनाओं से अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बेहतरीन रहेगा। धन संचय करने में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी।


👫 *राशि फलादेश मिथुन :-*

(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

नौकरी में नई परियोजनाओं में काम करने का अवसर मिलेगा, प्रतिभा निखरेगी। कारोबार में साझेदारों के साथ मिलकर काम करने से बड़ा मुनाफा होगा। प्रेम जीवन में उत्साह और नयापन बना रहेगा। आय के नए स्रोत खुलने के संकेत हैं। मानसिक शांति रहेगी, दिन ऊर्जावान बीतेगा।


🦀 *राशि फलादेश कर्क :-*

(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

नौकरी में सहकर्मियों के साथ मिलकर किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार में व्यापारिक यात्रा के योग बन रहे हैं जो कि फलदायी होगी। जीवनसाथी से अपनी भावनाएं साझा करने के लिए दिन अच्छा है। अटका हुआ धन मिलने की संभावना है। खानपान में लापरवाही से पेट में ऐंठन हो सकती है।


🦁 *राशि फलादेश सिंह :-*

(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

नौकरी में आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी, नया पद मिल सकता है। कारोबार में लंबे समय के निवेश के लिए दिन बहुत अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ भावनात्मक रिश्ता मजबूत होगा। आकस्मिक लाभ के योग बन रहे हैं। थकान महसूस हो सकती है, पर्याप्त नींद लें।


👧 *राशि फलादेश कन्या :-*

(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कार्यस्थल पर धैर्य रखें, वरिष्ठों की बात ध्यान से सुनें। कारोबारी हैं तो व्यावसायिक लेनदेन में लिखापढ़ी का विशेष ध्यान रखें। लव पार्टनर के साथ संयम से बात करें। बजट बनाकर चलना आवश्यक रहेगा। त्वचा या एलर्जी की समस्या हो सकती है।


⚖ *राशि फलादेश तुला :-*

(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

नौकरी में पदोन्नति की संभावनाएं बनेंगी, टीम के साथ काम सफल रहेगा। कारोबार में ग्राहकों से नए ऑर्डर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम रिश्तों में मधुरता आएगी। अच्छा समय बीतेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, निवेश से लाभ होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, नियमित वॉक करें।


🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक :-*

(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, नए लक्ष्य हासिल करेंगे। कारोबार में जोखिमभरे फैसलों से बचें। बाजार देखकर ही आगे बढ़ें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें, फिजूलखर्ची से बचें। बीपी और तनाव पर नियंत्रण रखना जरूरी है।


🏹 *राशि फलादेश धनु :-*

(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

कार्यक्षेत्र में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, अटके प्रोजेक्ट्स गति पकड़ेंगे। कारोबारी हैं तो विदेशों या दूर के स्थानों से जुड़े काम में मुनाफा होगा। लव लाइफ खुशनुमा रहेगी। घूमने का प्लान बन सकता है। धन आगमन के रास्ते सुगम होंगे। स्वास्थ्य बहुत बढ़िया रहेगा। ऊर्जावान महसूस करेंगे।


🐊 *राशि फलादेश मकर :-*

(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

कार्यस्थल पर राजनीति से दूर रहें, अपने काम पर केंद्रित रहें। कारोबार में नई डील साइन करने में हड़बड़ी न करें। लव पार्टनर आपकी स्थिति को समझेगा। अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। सतर्क रहें। जोड़ों या पीठ का दर्द परेशान कर सकता है।


🏺 *राशि फलादेश कुंभ :-*

(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कार्यस्थल पर सहकर्मियों के सहयोग से कठिन कार्य भी आसानी से निपट जाएंगे। कारोबारी हैं तो व्यापार विस्तार की योजनाएं सफल होंगी। दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आय में सुधार होगा, निवेश के नए मौके मिलेंगे। स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी। योग और प्राणायाम करते रहें।


 *राशि फलादेश मीन :-*

(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

नौकरी में आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कारोबारी हैं तो व्यापारिक साख बढ़ेगी। पुराने क्लाइंट से बड़ा लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बहुत शानदार रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन खानपान का संतुलन रखें।


☯ *आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।*


।। 🐚 *शुभम भवतु* 🐚 ।।


🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय*  🚩🚩










You Tube: 

1. Youtube:  ग्रह वाणी   
https://youtube.com/shorts/xqc6820XshI?si=3BPhBlfPj8-AJ3Bo

2. Youtube:  B I News
https://youtu.be/VwwU7GSmc8o?si=Y4y_DG_etYEolPQ0


PLEASE:- Like & Share 

                     
🚩🚩भारत माता की जय🚩🚩

पांचांग, गुरुवार

Tags
This is the most recent post.
Older Post

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.