जन्माष्टमी पर मथुरा, रिंगस और वाराणसी के लिए स्पेशल ट्रेन का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल

जन्माष्टमी पर मथुरा, रिंगस और वाराणसी के लिए स्पेशल ट्रेन का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल

रेलवे ने जन्माष्टमी के मौके पर दिल्ली से मथुरा, रिंगस और वाराणसी के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है. मथुरा और रिंगस के लिए चलने वाली जन्माष्टमी स्पेशल ट्रेनों में सिर्फ अनारक्षित कोच होंगे.

जन्माष्टमी पर मथुरा, रिंगस और वाराणसी के लिए स्पेशल ट्रेन का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल


जन्माष्टमी को लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है. इस बार जन्माष्टमी 4 सितंबर को मनाया जा रहा है. वहीं जन्माष्टमी पर लोग मथुरा जाने की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए अच्छी खबर है. रेलवे ने जन्माष्टमी के मौके पर दिल्ली से मथुरा, रिंगस और वाराणसी के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है. जन्माष्टमी के अवसर पर दिल्ली और आस-पास के इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मथुरा और अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा करते हैं. रेलवे ने अपनी एडवाइज़री में साफ किया है कि मथुरा और रिंगस के लिए चलने वाली जन्माष्टमी स्पेशल ट्रेनों में सिर्फ अनारक्षित (Unreserved) कोच होंगे. इसलिए ट्रेन में रिजर्वेशन नहीं हो सकेगा. आप टिकट लेकर सीधे यात्रा कर सकेंगे.





मथुरा के लिए हजरत निजामुद्दीन से दो ट्रेन

ट्रेन संख्या 04410/04409 हजरत निजामुद्दीन-मथुरा स्पेशल ट्रेन 3, 4 और 5 सितंबर को सुबह 10:30 बजे हजरत निजामुद्दीन से चलेगी और दोपहर 1:05 बजे मथुरा पहुंचेगी. वापसी की यात्रा में, यह ट्रेन दोपहर 1:35 बजे मथुरा से चलेगी और शाम 4:45 बजे हजरत निज़ामुद्दीन पहुंचेगी. इस ट्रेन में सभी अनारक्षित कोच होंगे.

ट्रेन संख्या 04412/04411 हजरत निजामुद्दीन-मथुरा स्पेशल यह ट्रेन 3, 4 और 5 सितंबर को सुबह 9:45 बजे हजरत निजामुद्दीन से चलेगी और दोपहर 12:20 बजे मथुरा पहुंचेगी. वापसी की यात्रा में, यह दोपहर 12:50 बजे मथुरा से चलेगी और शाम 4:30 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी. यह स्पेशल सर्विस कई स्टेशनों पर रुकेगी, जिनमें ओखला, तुगलकाबाद, फरीदाबाद, फरीदाबाद न्यू टाउन, बल्लभगढ़, असावटी, पलवल, रुंधी, शोलाका, बंचारी, होडल, कोसी कलां, छाता, अझई, वृंदावन और भूतेश्वर शामिल हैं.

रिंगस और वाराणसी के लिए दो स्पेशल ट्रेनें

ट्रेन संख्या 04415/04416 पुरानी दिल्ली-रिंगस स्पेशल ट्रेन में भी रिजर्वेशन नहीं होगा. यह ट्रेन पुरानी दिल्ली से  3, 4 और 5 सितंबर को शाम 6:50 बजे चलेगी और रात 12:40 बजे रिंगस पहुंचेगी. वापसी की यात्रा में, यह 4, 5 और 6 सितंबर को रात 2 बजे रिंगस से चलेगी और सुबह 7 बजे पुरानी दिल्ली पहुंचेगी. यह दिल्ली सराय रोहिल्ला, दिल्ली कैंट, गुड़गाँव, पटौदी, रेवाड़ी, नारनौल और नीम का थाना रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी.

ट्रेन संख्या 04446-04445 पुरानी दिल्ली-वाराणसी स्पेशल ट्रेन 3 और 5 सितंबर को रात 9:10 बजे पुरानी दिल्ली से चलेगी और अगले दिन दोपहर 3 बजे वाराणसी पहुंचेगी. वापसी की यात्रा में, यह 4 और 6 सितंबर को रात 8:15 बजे वाराणसी से चलेगी और अगले दिन सुबह 11:45 बजे पुरानी दिल्ली पहुंचेगी. इसमें एयर-कंडीशंड, स्लीपर और जनरल-क्लास कोच होंगे.

Rail,Train.Janmashtami

Tags

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.