आज जूही, मंडल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती बड़े हर्ष उल्लास के साथ पुष्प अर्पित कर मनाई। जिसमें भाजपा जूही मंडल के मंडल मंत्री व मिथिलेश क्लीनिक के संचालकजनरल फिजिशियन डॉक्टर समरदीप पांडेय ने अपने मंडल के साथी कार्यकर्ताओं के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी का जीवन परिचय
पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितम्बर 1916 को धनकिया नामक स्थान ,जयपुर अजमेर रेलवे लाइन के पास [राजस्थान] हुआ था। उनके पिता का नाम भगवती प्रसाद उपाध्याय था, नागला चंद्रभान दीनदयाल जी का पैतृक गांव था, और नगला चंद्रभान (फरह, मथुरा) के निवासी थे। उनकी माता का नाम रामप्यारी था, जो धार्मिक प्रवृत्ति की थीं।
दीनदयाल उपाध्याय जिन्हें पंडितजी के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय राजनीतिज्ञ, एकात्म मानववाद विचारधारा के प्रस्तावक और राजनीतिक दल भारतीय जनसंघ (बीजेएस) के नेता थे, जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का अग्रदूत था।
पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के विचार
उनका मानना था कि स्वदेशी और लघु उद्योग भारत की आर्थिक योजना की आधारशिला होनी चाहिए, जिसमें सद्भाव, सांस्कृतिक, राष्ट्रीय नीति और अनुशासन का समावेश हो। स्वदेशी की प्राथमिकता रखते हुए वह विश्व स्तर पर हो रहे नवाचारों को अपनाने के भी कतई खिलाफ नहीं थे।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म 25 सितंबर 1916 को उत्तर प्रदेश मथुरा जिले के नगला नामक गांव में हुआ था। सन 1939 में उन्होंने संघ का प्रशिक्षण प्राप्त किया। तत्पश्चात वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक बन गए। जिसमें उपस्थित रहे। भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप सिंह, मंडल अध्यक्ष दीपू पासवान ,मंडल उपाध्यक्ष राजीव अवस्थी, मंडल महामंत्री मनीष गंगवानी, मंडल मंत्री पप्पन मिश्रा, मंडल मंत्री डोली वर्मा, सेक्टर अध्यक्ष शिवानी जी, कोषाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी, किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष धीरज त्रिपाठी, आदि लोग उपस्थित रहे l
Post a Comment