बजट 2026 भारत नई ऊॅचाइयों की ओर अग्रसर-PM मोदी

 

बजट 2026 भारत नई ऊॅचाइयों की ओर अग्रसर-PM मोदीबजट 2026 भारत नई ऊॅचाइयों की ओर अग्रसर-PM मोदी

बजट 2026 : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में अपना लगातार नौवां बजट पेश किया. इस बजट में वित्त मंत्री ने Bio Pharma Shakti की घोषणा की, जिसमें अगले पांच वर्षों में 10,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. टेक्नोलॉजी सेक्टर में सरकार Semiconductor Mission 2.0 शुरू करेगी और इंडस्ट्री‑लैड रिसर्च पर फोकस करेगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कैपिटल एक्सपेंडिचर में करीब 9% वृद्धि का ऐलान किया. केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2026‑27 के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये कर दिया है.

पिछले बजट FY25‑26 में कैपिटल एक्सपेंडिचर (कैपेक्स) 11.21 लाख करोड़ रुपये तय किया गया था. निर्मला सीतारमण ने यह बजट भाषण उस समय दिया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने यूनियन बजट 2026 को मंजूरी दे दी.

Budget 2026 सस्ता | महंगा

सस्‍ता
महंगा
  • विदेश में शिक्षा
  • बीड़ी
  • कॉफी मशीन
  • सोलर एनर्जी से जुड़ी चीजें
  • कैंसर-शुगर की दवाइयां
  • हवाई जहाज के कलपुर्जे
  • विदेश यात्रा
  • गंभीर बीमारी की 17 दवाइयां
  • बायो फ्यूल मिला CNG
  • बैटरी
  • जूते
  • विदेशी निजी इस्तेमाल का सामान
  • माइक्रोवेव ओवन
  • विमानों के कलपुर्जे
  • कोयला
  • खनिज
  • स्क्रैप
  • शराब

लगातार सुधारों से तेज़ आर्थिक विकास

सरकार द्वारा किए गए लगातार आर्थिक सुधारों और नीतियों के परिणामस्वरूप देश ने 7 प्रतिशत की उच्च विकास दर हासिल की है.

विकसित भारत की ओर अग्रसर

वित्त मंत्री ने कहा कि भारत अब ‘विकसित भारत' की दिशा में विश्वास से भरे कदम आगे बढ़ा रहा है और यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी.

केंद्रीय बजट पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

केंद्रीय बजट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, '...यह बजट जनता की भावनाओं और अपेक्षाओं पर खरा उतरता है. इसके अलावा, यह बजट प्रधानमंत्री मोदी के 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित भारत के विजन को मजबूत आधार प्रदान करता है, जिसमें समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए पर्याप्त प्रावधान किए गए हैं. इस बजट में रक्षा क्षेत्र के लिए 78 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं... ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के बाद, इस बजट ने देश की रक्षा प्रणाली को और मजबूत करने के हमारे संकल्प को बल दिया है... इस वर्ष, हमारे सशस्त्र बलों के कुल पूंजीगत व्यय के लिए 21 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, और इस बजट का मुख्य फोकस हमारे तीनों सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण पर है। इसके लिए 18 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है... संक्षेप में, यह बजट सुरक्षा, विकास और आत्मनिर्भरता के बीच संतुलन को मजबूत करता है...'

PM मोदी - यह बजट 'सुधार एक्सप्रेस' को नई गति प्रदान करेगा- 

केंद्रीय बजट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'यह बजट विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने की दिशा में एक मजबूत आधार है. यह बजट उस 'सुधार एक्सप्रेस' को नई ऊर्जा और गति प्रदान करेगा जिस पर भारत आज सवार है. ये अभूतपूर्व सुधार भारत के साहसी और प्रतिभाशाली युवाओं के लिए असीमित अवसर प्रदान करते हैं.' प्रधानमंत्री मोदी ने बजट 2026 पर बोलते हुए कहा कि इस वर्ष का बजट 2047 तक विकसित भारत की ओर हमारी यात्रा की नींव है.

मोदी के स्पीच की 6 बड़ी बातें, कहा- यह युवा शक्ति बजट

  • हम तेजी से बढती अर्थव्यवस्था बनकर ही संतुष्ट नहीं है। बल्कि जल्द से जल्द तीसरी अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं। ये बजट अपार अवसरों का राजमार्ग है। ये बजट वर्तमान के सपनों को साकार करता है। भारत जिस रिफॉर्म्स पर सवार है, बजट से उसे नई गति मिलेगी।
  • सनराइज सेक्टर को जिस मजबूती के साथ महत्व दिया है वह अहम है। रेयर अर्थ कॉरिडोर, क्रिटिकल मिनिरल्स पर बल, टैक्सटाइल, हाईटेक टूल मैनुफैक्चरिंग जैसी चीजें भविष्य और वर्तमान की जरूरतों का ध्यान रखती हैं।
  • बजट में इंफ्रा को मजबूत करने के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं। हाई स्पीड रेल कॉरिडोर टियर टू और थ्री शहरों के विकास पर ध्यान ये सारे कदम विकसित भारत की यात्रा की गति को और तेज करेंगे। किसी भी देश की सबसे बड़ी पूंजी नागरिक हैं। हमने इस पर निवेश किया है। हमारा प्रयास स्किल, स्केल और सस्टेनिबिलिटी को मजबूत करने पर रहा है।
  • संसद में वित्त मंत्री ने कहा है कि यह युवा शक्ति बजट है। ऑरेंज इकोनॉमी, पर्यटन और खेलो इंडिया मिशन के जरिए युवाओं के लिए नए अवसरों द्वार खुलेंगे। भारत को दुनिया का डेटा सेंटर हब बनाने टैक्स में बड़ी छूट दी गई है।
  • इस बजट से एम्प्लॉयमेंट जनरेशन को बढ़ावा मिलेगा। हमारे देश में 10 करोंड़ से ज्यादा महिलाएं सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी हैं। महिलाओं द्वारा निर्मित संचालित ग्रुप का सिस्टम बने इसका ध्यान बजट में रखा गया है। कोशिश है हर घर लक्ष्मी पहुंचे। हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाए जाएंगे।
  • हमारी सरकार ने डेयरी उद्योग को भी प्राथमिकता दी है। इस बजट में नारियल, काजू कोको की पैदावार वाले किसानों को प्राथमिकता दी गई है। भारत विस्तार ऐप से किसानों को उनकी भाषा में जानकारी मिलने में आसानी रहेगी।

'विकसित भारत 2047’ की दिशा में ले जाने वाली इंफ्रास्ट्रक्चर‑केंद्रित नींव तैयार करता है- नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने X पर पोस्ट कर कहा कि बजट 2026 भारत को ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में ले जाने वाली इंफ्रास्ट्रक्चर‑केंद्रित नींव तैयार करता है.

नितिन गडकरी ने X पर पोस्ट किया कि Union Budget 2026 इंफ्रास्ट्रक्चर को भारत की विकास यात्रा के केंद्र में रखता है. उन्होंने लिखा कि कनेक्टिविटी, मैन्युफैक्चरिंग डेप्थ और क्षेत्रीय संतुलन पर फोकस करते हुए यह बजट विश्व‑स्तरीय, फ्यूचर‑रेडी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए निर्णायक दिशा तय करता है.

Transformational Connectivity

• 20 नए नेशनल हाईवेज़, ताकि लॉजिस्टिक्स और इंटर‑रीजनल मोबिलिटी मजबूत हो

• 7 हाई‑स्पीड रेलवे कॉरिडोर, जिससे पैसेंजर और फ्रेट एफिशिएंसी बढ़े

• रेयर अर्थ कॉरिडोर- ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में, ताकि क्रिटिकल मिनरल सप्लाई चेन और स्ट्रैटेजिक इंडस्ट्री को मजबूती मिले

Infrastructure for Manufacturing & Strategic Sectors

घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को स्केल‑अप करने के लिए बजट में प्रस्ताव:

• Biopharma SHAKTI- लाइफ‑साइंसेज़ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए

• India Semiconductor Mission (ISM) 2.0- चिप मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को गहराई देने के लिए

• Electronics Components Manufacturing Scheme- वैल्यू‑चेन इंटीग्रेशन बढ़ाने के लिए

• 3 केमिकल पार्क, क्लस्टर‑आधारित औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए

• 200 पुराने इंडस्ट्रियल क्लस्टर्स के पुनर्जीवन की योजना, जिससे प्रोडक्टिविटी और रोजगार बढ़े

🔹 Urban Infrastructure as Growth Engines

सरकार Tier‑II और Tier‑III शहरों पर ध्यान जारी रखेगी.

5 लाख से अधिक आबादी वाले शहर- जो नए ग्रोथ सेंटर, इनnovation हब और रोजगार के बड़े स्रोत बन रहे हैं- इंफ्रास्ट्रक्चर प्राथमिकता सूची में शामिल होंगे.

बजट विकसित भारत के लिए एक रोडमैप पेश करता है- BJP MP कमलजीत सहरावत

केंद्रीय बजट पर भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा, 'आज का बजट विकसित भारत और देश की सांस्कृतिक विरासत को ध्यान में रखकर बनाया गया है. बजट में भारत को जैव-फार्मा और चिकित्सा पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करने की बात कही गई है. पर्यटन गलियारों की घोषणा की गई है. बजट विकसित भारत के लिए एक रोडमैप प्रस्तुत करता है.'

Budget 2026 Live: बजट 2026 के सबसे बड़े ऐलान

  • बजट 2026-27 में छोटे करदाताओं के लिए नियम-आधारित स्वचालित प्रक्रिया का प्रस्ताव.
  • न्यूनतम वैकल्पिक कर को अंतिम कर बनाया जाएगा; दर मौजूदा 15% से घटाकर 14% होगी.
  • पूर्वोत्तर राज्यों में पांच पर्यटन स्थलों का निर्माण करेगी; 4,000 ई-बस की व्यवस्था करेगी.
  • प्रमुख औद्योगिक ‘लॉजिस्टिक’ केंद्रों के आसपास पांच विश्वविद्यालय टाउनशिप की स्थापना.
  • 15,000 माध्यमिक विद्यालयों में ‘कंटेंट लैब’ स्थापित करने के लिए समर्थन देने का प्रस्ताव.
  • एमएसएमई की मदद के लिए ‘कॉरपोरेट मित्रों’ का दस्ता तैयार करेगी सरकार.

कैंसर से जुड़ी 17 दवाएं सस्ती होंगी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि कैंसर से जुड़ी 17 दवाएं सस्ती होंगी. वहीं, 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाएं भी सस्ती की जाएंगी. दवाओं और मेडिकल डिवाइज पर कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान किया गया है.

बजट में CNG, बायोगैस सस्ती

वित्त मंत्री सीतारमण ने सीएनजी और बायोगैस को सस्ता करने का ऐलान किया है. इससे सीएनजी से चलने वाली गाड़ियों के मालिकों को राहत मिलने वाली है.

आम आदमी के लिए टैक्स में क्या है?

1-नया इनकम टैक्स ऐक्ट 1 अप्रैल से लागू हो जाएगा.  

1-जुलाई 2024 में लाए गए आयकर अधिनियम की समीक्षा पूरी हुई. नियमावली जल्द आएगी. फॉर्म आसान होगा.

2-विदेश यात्रा पर TCS घटकर 2 पर्सेंट हो जाएगा. 

3-टैक्स रिटर्न के लिए ज्यादा वक्त मिलेगा. 31 मार्च तक 

5-स्वास्थ्य शिक्षा पर TCS घटकर 5 पर्सेंट से घटकर 2 पर्सेंट

6-NRI को संपत्ति बेचने-खरीदने पर TDS देना होगा 

7-NRI को संपत्ति बेचने के लिए TAN नहीं देना होगा.

Budget 2026 में विदेशियों को टैक्स राहत का ऐलान

बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विदेशियों, छोटे करदाताओं और टेक्नोलॉजी सेक्टर के लिए बड़े टैक्स राहत उपायों का ऐलान किया.
1. Foreigners को टैक्स राहत 
वित्त मंत्री ने घोषणा की कि भारत में पां साल तक रहने वाले विदेशी नागरिकों (foreign nationals) को उनकी non‑India earnings पर राहत मिलेगी.
2. Data push in India- foreign cloud companies को 2047 तक टैक्स हॉलिडे 
बजट में प्रस्ताव किया गया है कि भारत में डेटा सेंटरों का उपयोग करने वाली विदेशी क्लाउड कंपनियों को 2047 तक टैक्स हॉलिडे दिया जाएगा.
3. Small taxpayers को राहत- automated TDS relief scheme
निर्मला सीतारमण ने कहा, 'मैं छोटे करदाताओं के लिए एक योजना प्रस्तावित करती हूं जिसमें rule‑based automated process के ज़रिए lower या nil deduction certificate प्राप्त किया जा सकेगा, बिना assessing officer को आवेदन दिए. इसके अलावा जिन निवेशकों के पास कई कंपनियों की सिक्योरिटीज़ हैं, उनके लिए डिपॉजिटरी को Form 15G या 15H स्वीकार करने और सीधे संबंधित कंपनियों को भेजने की अनुमति दी जाएगी.'

किसने क्या कहा

पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने कहा, तीन कॉरिडोर के बारे में उन्होंने (वित्त मंत्री) जो कहा वह सरासर झूठ है। यह प्रोजेक्ट पहले से ही चल रहे हैं। हमने इस पर काम शुरू कर दिया है। पुरुलिया में जंगलमहल जंगल सुंदरी परियोजना के लिए, इस आर्थिक कॉरिडोर में 72,000 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। उन्होंने बंगाल को एक पैसा भी नहीं दिया है। सिर्फ एक ही टैक्स है, जीएसटी। दरअसल वित्त मंत्री ने आज बजट में तीन फ्रेट कॉरिडोर, डंकुनी (प. बंगाल) से सूरत (गुजरात) तक, दुर्गापुर में ईस्ट कोस्ट इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और वाराणसी से सिलीगुड़ी तक रेल कॉरिडोर के बारे में जिक्र किया।
सपा नेता अखिलेश यादव ने कहा, यह बजट गरीबों और गांवों में रहने वालों की समझ से परे है। इस बजट में न तो नौकरी दी गई है और न ही रोजगार के अवसर। उन्होंने कहा कि ये बजट गरीब का पेट नहीं भर सकता है। नौकरी रोजगार दिए नहीं। सपने दिखाने वाला बजट है। जिस सरकार से कोई उम्मीद ही न हो, उससे क्या उम्मीद की जा सकती है? यह बजट सिर्फ पांच प्रतिशत लोगों के लिए बनाया गया है।
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि ये बहुत क्रांतिकारी बजट है। देश को सुंदर बनाने वाला बजट है। देश के हर वर्ग पर ध्यान दिया गया है। व्यापारी, उद्योगपति और मजदूरों पर ध्यान दिया गया है। ये सामाजिक न्याय के साथ-साथ आर्थिक न्याय देने वाले बजट है।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, ‘यह एक प्रगतिशील बजट है, जो भारतीय अर्थव्यवस्था के हर सेक्टर पर फोकस करता है। यह हर नागरिक के लिए बजट है। खासकर टेलीकॉम और डीओएनईआर के क्षेत्रों को इस बजट में मजबूत बढ़ावा मिला है। यह भारत को सशक्त और शक्तिशाली बनाएगा। पूर्वोत्तर के लिए बहुत सारे संस्थानों और जलमार्गों का आवंटन किया गया है।’
बजट 2026 केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह -ने केंद्रीय बजट 2026 पर कहा कि ये बजट संपूर्ण और सर्वग्राही बजट है मैं कपड़ा मंत्री होने के नाते इतना ही कह सकता हूं कि ये यात्रा पीएम मोदी का 2014-15 में चला 15-16 लाख से आज 53 लाख से ऊपर गया है और राजकोषीय घाटा भी 4.3 है। केंद्र सरकार ने कपड़ा को प्राथमिकता दी। ये 2047 के विकसित भारत का बजट है।
शशि थरूर, कांग्रेस सांसद -हम सब यह सुनने का इंतजार कर रहे हैं कि वित्त मंत्री हमें क्या बताती हैं। इकोनॉमिक सर्वे में अच्छी आर्थिक बढ़ोतरी का अनुमान है। क्या उस ग्रोथ के साथ रोजगार भी मिलेंगे? बिना रोजगार वाली ग्रोथ से किसी का भला नहीं होता। इसलिए, हम यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि भारत के युवाओं के लिए इस देश में ज्यादा रोजगार पैदा करने के लिए उनके मन में किस तरह की योजनाएं हैं।
RJD सांसद मीसा भारती बजट 2026 - केंद्रीय बजट 2026 पर RJD सांसद मीसा भारती ने कहा कि हमें बजट समझ नहीं आ रहा है। इसमें बड़े-बड़े वादे किए गए हैं। आज तक जितने बजट पेश किए गए हैं उनमें वादे किए गए हैं लेकिन उसके अनुरूप सरकार काम नहीं करती है। इसमें महिलाओं, किसानों, युवाओं और रेलवे पर कुछ नहीं कहा गया है। इस बार बजट समझ से परे है।





बजट 2026 PM मोदी

Tags
This is the most recent post.
Older Post

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.