SIR अभियान के अंतर्गत बूथ 326 पर हेल्प डेस्क, नए मतदाताओं के भरे गए फॉर्म

SIR अभियान के अंतर्गत बूथ 326 पर हेल्प डेस्क, नए मतदाताओं के भरे गए फॉर्म

SIR अभियान के अंतर्गत बूथ 326 पर हेल्प डेस्क, नए मतदाताओं के भरे गए फॉर्म

कानपुर। दिनांक 4 फरवरी 2026 को किदवई नगर विधानसभा के अंतर्गत जूही मंडल के शक्ति केंद्र रतन शुक्ल इंटर कॉलेज, जूही में SIR अभियान के तहत बूथ संख्या 326 पर हेल्प डेस्क लगाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने एवं अन्य संगठनात्मक कार्य किए गए।

कार्यक्रम में पांच बूथों पर SIR प्रक्रिया के अंतर्गत नए वोटरों के फॉर्म सफलतापूर्वक भरवाए गए तथा आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस अभियान का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और लोकतांत्रिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला प्रवासी अनूप अवस्थी जी, BLA2 पंकज द्विवेदी जी, शक्ति केंद्र प्रवासी महिला मोर्चा महामंत्री अनीता दीक्षित जी, मंडल अध्यक्ष दीपू पासवान जी, महामंत्री दिव्यांशु बाजपेई जी, महामंत्री मनीष गंगवानी जी, मंडल मंत्री डाली वर्मा जी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का नेतृत्व डॉक्टर समरदीप पांडेय, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं मंडल मंत्री, साथ ही शक्ति केंद्र प्रवासी अनीता दीक्षित , मंडल मंत्री डॉली वर्मा एवं भाजपा जूही मंडल द्वारा किया गया।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह अभियान संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण और अधिक से अधिक नागरिकों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.