शहीद राम प्रसाद त्रिपाठी को भाजपा के पदाधिकारीयों ने दी श्रद्धांजलि।
आज अमर शहीद* रामप्रसाद त्रिपाठी की 32 वी पुण्यतिथि पर जूही मंडल के मंडल मंत्री डॉक्टर समरदीप पांडेय ने अपने मंडल के पदाधिकारीयों के साथ गोविंद नगर स्थित 9 ब्लॉक में गरीबों मजदूरों एवं कर्मचारियों के मसीहा शाहिद राम प्रसाद त्रिपाठी जी को 32वीं शहादत दिवस पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पर जूही मंडल मंत्री डॉक्टर समरदीप पांडेय ने कहा वरिष्ठश्रमिक नेता राम प्रसाद त्रिपाठी ने श्रमीको से जुड़े तमाम आंदोलन मे हिस्सा लिया। राम प्रसाद त्रिपाठी की हत्या करने वाले कायर थे। शहीद रामप्रसाद त्रिपाठी की हत्या करने वाले ने पीठ पर प्रहार किया था । कर्मचारी नेता बनना बहुत ही कठिन कार्य है। क्योंकी कर्मचारियों कि लीडरशिप में बहुत समस्याएं आती है। लेकिन राम प्रसाद त्रिपाठी ने सभी बाधा को पार करके कर्मचारियों के लोकप्रिय नेता थे। तभी उनकी प्रतिमा पर भीड़ है।जिसमें उनके पुत्र अनिल त्रिपाठी, सुशीलत्रिपाठी, सर्वेश त्रिपाठी, एवं भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा अवध बिहारी अवस्थी, मंडल अध्यक्ष दीपू पासवान, मंडल उपाध्यक्ष राजीव अवस्थी, वरिष्ठ नेता अरुण बाजपेई, वार्ड 48 पार्षद सरोज चढ़ा, बूथ अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, अनूप शुक्ला, तेजभान सिंह, राजन सिंह, भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment