विधायक महेश त्रिवेदी के नेतृत्व में सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती के अवसर पर निकाली गई पदयात्रा
आज भारत के उप प्रधानमंत्री और भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150 वी जयंती के शुभ अवसर पर जूही मंडल h ब्लॉक गोविंद नगर स्थित मेजर अविनाश सिंह भदोरिया पार्क से पदयात्रा प्रारंभ हुई। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद मेजर अविनाश सिंह भदोरिया की प्रतिमा पर विधायक महेश त्रिवेदी द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। जिसमें जूही मंडल के मंडल मंत्री डॉक्टर समरदीप पांडेय ने अपने मंडल के पदाधिकारीयों के साथ इस यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जगह-जगह पुष्प वर्षा लोगों ने की। यात्रा का समापन किदवई नगर में किया गया। एकता और अखंडता के प्रति कहे जाने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल नेता होने के साथ एक कठोर प्रशासक भी थे जिन्होंने अलग-अलग रियासतों का एकीकरण करने में अहम भूमिका निभाई। युवा समाज के लिए प्रेरणा के स्रोत थे। जिन्होंने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का कार्य किया। तथा उनकी जन्म जयंती के अवसर पर वरिष्ठ नेता दिलीप सिंह, वरिष्ठ नेता विकास दुबे, वरिष्ठ नेता प्रकाश वीर आर्य, जूही मंडल अध्यक्ष दीपू पासवान, मंडल महामंत्री दिव्यांशु बाजपेई, मंडल महामंत्री मनीष गंगवानी, मंडल उपाध्यक्ष सुशील दीक्षित, मंडल उपाध्यक्ष राजीव अवस्थी, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला, मंडल मंत्री डॉक्टर समरदीप पांडेय, कोषाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी, मंडल मंत्री लव सिंह, भारत मेडिकल स्टोर, जूही मंडल के सभी पदाधिकारी मोर्चे के सभी पदाधिकारी भारी संख्या में क्षेत्र की जनता उपस्थित रहि

Post a Comment