दिल्ली के सत्य निकेतन में हॉस्टल की बिल्डिंग गिरी, कई बच्चों के दबे होने की सूचना, रेस्क्यू जारी
Delhi Building Collapsed: दिल्ली में रविवार को बड़ा हादसा हुआ है. राजधानी के सत्य निकेतन इलाके में एक बिल्डिंग गिरने की जानकारी सामने आई है. बिल्डिंग में बड़ी संख्या लोगों के दबे होने की संभावना है.
दिल्ली के सत्य निकेतन के पास एक बिल्डिंग गिरी है. जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के दबे होने की संभावना है. घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई. मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा है. बताया जा रहा है कि हादसा करीब 1 बजकर 30 मिनट के आसपास हुआ है, जब यह इमारत भरभराकर गिरी थी. घटना के बाद आसपास की इमारतों को भी खाली करा लिया गया है. बताया जा रहा है कि इस बिल्डिंग में एक हॉस्टल संचालित किया जा रहा था. जिससे मलबे में छात्रों के दबे होने की संभावना है. घटना की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली के सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं.
बिल्डिंग में चल रहा था हॉस्टल
दिल्ली की इस बिल्डिंग में एक हॉस्टल संचालित था, ऐसे में बिल्डिंग गिरने से बच्चों के दबे होने की संभावना है. जिन्हें निकालने का काम शुरू हो गया है. हालांकि कितने बच्चे यहां फंसे हो सकते हैं, इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता है. वहीं आसपास की बिल्डिंग को भी सुरक्षा के लिहाज से खाली करा लिया है. घटना की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं. जिसमें बिल्डिंग गिरने के बाद स्थानीय लोग भी रेस्क्यू में जुटे हुए हैं. एक युवक को यहां से रेस्क्यू भी कर लिया गया है. www.newsbin24.com
दिल्ली का रिहायशी इलाका
यह दिल्ली का रिहायशी इलाका माना जाता है. जहां पर कई शैक्षणिक संस्थान होने की वजह यहां पीजी और हॉस्टल चलते थे. जो बिल्डिंग गिरी है, उसमें भी एक हॉस्टल संचालित किया जा रहा था. ऐसे में जैसे ही बिल्डिंग गिरी तो आसपास के लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए और रेस्क्यू में मदद शुरू कर दी है. यह इमारत साउथ कैंपस के सत्य निकेतन के पास बनी हुई थी. जिसमें दिल्ली विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों के दबे होने की संभावना है. यह इमारत दिल्ली विश्वविद्यालय के बिल्कुल पास में बनी हुई है. ऐसे में इस बिल्डिंग में बड़ी संख्या में छात्रों के रहने की जानकारी सामने आ रही है.
जिस तरह से बिल्डिंग गिरने की शुरुआती तस्वीरें सामने आ रही है. उससे यह बड़ा हादसा लग रहा है. बिल्डिंग में बड़ी संख्या में छात्रों के रहने की संभावना जताई जा रही है. घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. लेकिन यह लापरवाही का बड़ा मामला माना जा रहा है.
तीन से चार मंजिला थी दिल्ली की यह इमारत
दिल्ली के सत्य निकेतन के पास यह जो इमारत गिरी है. वह तीन से चार मंजिला थी. जिसके एक-एक कमरे में कई छात्रों के रहने की संभावना है. घटना के बाद मौके से एक युवक का रेस्क्यू भी किया गया है. आसपास का पूरा इलाका कंजेस्ट्ट था. आसपास बड़ी संख्या में इमारते एक दूसरे से सटाकर बनाई गई थी. ऐसे में जैसे ही बिल्डिंग गिरी तो कुछ देर के लिए पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.
हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल
दिल्ली के सत्य निकेतन के पास यह बिल्डिंग गिरने के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बिल्डिंग गिरने की कुछ तस्वीरे भी सामने आई हैं. घटना के बाद इलाके की बिजली सप्लाई भी रोक दी गई है. क्योंकि बिल्डिंग गिरने की वजह से आसपास के पोल भी गिर गए. ऐसे में इस स्थिति में तुरंत बिजली सप्लाई को बंद कर दिया गया है. यह बिल्डिंग पुरानी बताई जा रही है. जैसे ही बिल्डिंग गिरी तो दूर तक धूल का गुबार ही गुबार दिख रहा था.
कुछ बच्चों का रेस्क्यू
घटना के बाद स्थानीय विधायक अनिल शर्मा भी मौके पर पहुंच गए हैं. उन्होंने बताया कि बिल्डिंग गिरने से कई छात्र इसमें दबे हुए हैं. लेकिन फिलहाल छात्रों की पूरी संख्या बताना मुश्किल है. लेकिन घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. अब तक कुछ छात्रों को बाहर निकाला गया है. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
रेड़ी वाले भी नीचे दबे
स्थानीय लोग भी रेस्क्यू में जुटे हुए हैं. स्थानीय लोगों ने यहां लापरवाही का आरोप भी लगाया है. 12 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. बिल्डिंग को पुराना बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कुछ रेड़ी वाले भी बिल्डिंग के नीचे थे, जो मलबे में दब गए हैं. जेसीबी की मशीन को मलबा हटाने की वजह से मौके पर बुलाया गया है. यहां मलबा हटाया जाना शुरू हो गया है. हालांकि यहां की संकरी गलियों से जेसीबी मशीन को निकालना में भी आसान नहीं है.
सात से आठ लोग निकाले गए
घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चलाया जा रहा है. जहां सात से आठ लोगों को निकाला गया है. मौके पर एंबुलेंस भी तैनात हैं, जहां घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा जा रहा है. ताकि समय से इलाज शुरू किया जा सके. यह पूरा इलाका आरकेपुरम में आता है, यहां के स्थानीय विधायक अनिल शर्मा मौके पर मौजूद हैं. जबकि सैकड़ों की संख्या में लोग रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं.

Post a Comment