भाजपा जूही मंडल की संगठनात्मक बैठक डॉ समरदीप पाण्डेय की तत्वावधान में सम्पन्न

भाजपा जूही मंडल की संगठनात्मक बैठक डॉ समरदीप पाण्डेय की तत्वावधान में सम्पन्न 

भाजपा जूही मंडल की संगठनात्मक बैठक डॉ समरदीप पाण्डेय की तत्वावधान में सम्पन्न
कानपुर। भारतीय जनता पार्टी जूही मंडल के वार्ड-16 परमपुरवा, कैंब्रिज कॉन्वेंट शक्ति केंद्र के प्रभारी एवं भाजपा जूही मंडल मंत्री डॉ. समरदीप पांडेय ने सेक्टर अध्यक्ष कौशल कुमार के आवास पर बूथ अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक बैठक की। बैठक में बूथ समिति सत्यापन एवं संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान सभी बूथ अध्यक्षों को अपनी-अपनी बूथ समिति के रजिस्टर का सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही बूथ क्षेत्र के प्रभावशाली एवं महत्वपूर्ण व्यक्तियों के नाम और मोबाइल नंबर बूथ रजिस्टर में दर्ज किए गए, ताकि संगठन का जनसंपर्क और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

डॉ. समरदीप पांडेय ने कहा कि मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की आधारशिला है। कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का प्रयास करना चाहिए।

बैठक में उपस्थित सभी बूथ अध्यक्षों ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष राजू शुक्ला, जितेंद्र साहू, प्रदीप वर्मा, राहुल अग्रहरि एवं बलम गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

This is the most recent post.
Older Post

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.