काकादेव में पड़ोसियों के बीच खूनी संघर्ष, मारपीट में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
कानपुर। थाना काकादेव क्षेत्र में आपसी विवाद को लेकर दो पड़ोसियों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार भी हैं। विवाद के दौरान हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, प्रकरण में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया गया है।
पुलिस का कहना है कि अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करते हुए मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Post a Comment