25 से अधिक नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने वाले जांबाज अग्निशमन पुलिसकर्मी को विशेष सम्मान

25 से अधिक नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने वाले जांबाज अग्निशमन पुलिसकर्मी को विशेष सम्मान 

25 से अधिक नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने वाले जांबाज अग्निशमन पुलिसकर्मी को विशेष सम्मान
कानपुर। थाना कल्याणपुर क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड में अपनी जान की परवाह न करते हुए 25 से अधिक नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने वाले जांबाज अग्निशमन पुलिसकर्मी को पुलिस उपायुक्त (DCP) पश्चिम श्री एस.एम. कासिम आबिदी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

मामला बीते 18 सितंबर 2026 का है, जब आवास विकास अम्बेडकरपुरम स्थित मैक्स शोरूम और होटल सनवर्ड में अचानक भीषण आग लग गई थी। देखते ही देखते पूरा परिसर घने जहरीले धुएं और अत्यधिक गर्मी की चपेट में आ गया था। इस आपातकालीन स्थिति में उक्त अग्निशमन पुलिसकर्मी ने अदम्य साहस, सूझबूझ और उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर न सिर्फ 25 से ज्यादा लोगों को मौत के मुंह से सुरक्षित बाहर निकाला, बल्कि सूझबूझ से काम लेते हुए करोड़ों रुपये की संपत्ति को भी खाक होने से बचा लिया।
अग्निशमन पुलिसकर्मी के इस साहसिक और प्रेरणादायी कार्य की सराहना करते हुए डीसीपी पश्चिम श्री एस.एम. कासिम आबिदी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने पुलिसकर्मी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे जांबाज कर्मी पूरी पुलिस और फायर सर्विस फोर्स का गौरव हैं, जिनका यह साहसिक कदम समाज के लिए एक मिसाल है।




प्रशस्ति पत्र

Tags
This is the most recent post.
Older Post

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.