आज का पांचांग दिन शुक्रवार दिनांक 08/08/2025

                                                    

आज का पांचांग दिन शुक्रवार दिनांक 08/08/2025


                  🌞सुप्रभातम🌞 

      ⚜️««« *आज का पंचांग* »»»⚜️

       दिनांक:- 08/08/2025शुक्रवार


कलियुगाब्द.......................5127

विक्रम संवत्......................2082

शक संवत्.........................1947

मास................................श्रावण

पक्ष..................................शुक्ल

तिथी.............................चतुर्दशी

दोप 02.08 पर्यंत पश्चात पूर्णिमा

रवि..........................दक्षिणायन

सूर्योदय.......प्रातः 06.01.03 पर

सूर्यास्त........संध्या 07.03.52 पर

सूर्य राशि...........................कर्क

चन्द्र राशि.........................मकर

गुरु राशि.........................मिथुन

नक्षत्र........................उत्तराषाढ़ा

दोप 02.16 पर्यंत पश्चात श्रवण

योग...........................आयुष्मान

रात्रि 04.06 पर्यंत पश्चात सौभाग्य

करण..............................वणिज

दोप 02.08 पर्यंत पश्चात विष्टि

ऋतु..........................(नभ:) वर्षा

दिन...............................शुक्रवार


🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार :-*

08 अगस्त सन 2025 ईस्वी ।


☸ शुभ अंक......................8

🔯 शुभ रंग...............आसमानी


👁‍🗨 *अभिजीत मुहूर्त :-*

दोप 12.06 से 12.58 तक ।


👁‍🗨 *राहुकाल (अशुभ) :-*

प्रात: 10.55 से 12.32 तक । 


🚦 *दिशाशूल :-*

पश्चिमदिशा - यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें। 


🌞 *उदय लग्न तालिका -*

*कर्क*

04:25:31 06:41:38

*सिंह*

06:41:38 08:53:30

*कन्या*

08:53:30 11:04:09

*तुला*

11:04:09 13:18:47

*वृश्चिक*

13:18:47 15:34:57

*धनु*

15:34:57 17:40:33

*मकर*

17:40:33 19:27:39

*कुम्भ*

19:27:39 21:01:12

*मीन*

21:01:12 22:32:24

*मेष*

22:32:24 24:13:09

*वृषभ*

24:13:09 26:11:49

*मिथुन*

26:11:49 28:25:31


✡ *चौघडिया :-*

प्रात: 07.40 से 09.17 तक लाभ

प्रात: 09.17 से 10.54 तक अमृत

दोप. 12.31 से 02.08 तक शुभ

सायं 05.22 से 06.58 तक चंचल

रात्रि 09.45 से 11.08 तक लाभ । 


📿 *आज का मंत्रः*

॥ ॐ माधवाय नम: ॥


📢 *सुभाषितानि :-*

*श्रीमद्भगवतगीता (त्रयोदशोऽध्यायः - क्षेत्रक्षेत्रज्ञविभागयोगो:) -*

 सर्वेन्द्रियगुणाभासं सर्वेन्द्रियविवर्जितम् ।

असक्तं सर्वभृच्चैव निर्गुणं गुणभोक्तृ च ॥१३- १४॥

अर्थात :

वह सम्पूर्ण इन्द्रियों के विषयों को जानने वाला है, परन्तु वास्तव में सब इन्द्रियों से रहित है तथा आसक्ति रहित होने पर भी सबका धारण-पोषण करने वाला और निर्गुण होने पर भी गुणों को भोगने वाला है॥14॥ 


🍃 *आरोग्यं :-*

*हीमोग्लोबिन बढ़ाने के घरेलू उपाय -*


*5. अनार -*

अनार सेहत के लिए वरदान फल हैं। अनार का रस पीना हमारे स्वास्थ्य और त्वचा को कई तरीकों से लाभान्वित करता है। अनार में स्वास्थ्य लाभों की एक बहुत सारी श्रृंखला हैं, जैसे एंटीऑक्सीडेंट जो धमनी की सख्तता को रोकने में मदद करता है और मांसपेशियों में दर्द को रोकता है। इसके अलावा अनार आयरन, कैल्शियम, फाइबर और प्रोटीन में समृद्ध है। इसका पौष्टिक मूल्य हीमोग्लोबिन बढ़ाने और स्वस्थ रक्त प्रवाह को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है।


⚜ *आज का राशिफल :-* 


🐏 *राशि फलादेश मेष :-*

*(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)*

आज एकाएक पिता का स्वास्थ्‍य खराब हो सकता है, लापरवाही न करें। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यर्थ दौड़धूप होगी। विवाद से स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। काम में मन नहीं लगेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम न लें।


🐂 *राशि फलादेश वृष :-*

*(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*

प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। लाभ देगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि में जल्दबाजी न करें। लाभ होगा।


👫 *राशि फलादेश मिथुन :-*

*(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)*

आज अचानक धन की फिजूलखर्ची ज्यादा होगी। शत्रु भय रहेगा। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नए काम करने का मन बनेगा। दूर यात्रा की योजना बनेगी। व्यापार से लाभ होगा। नौकरी में चैन रहेगा। बाहर के कार्य में जोखिम न लें।


🦀 *राशि फलादेश कर्क :-*

*(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*

अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ने के योग हैं। कोई बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। लेन-देन में सावधानी रखें। 


🦁 *राशि फलादेश सिंह :-*

*(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*

कोई बड़ा खर्च अचानक सामने आएगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। कुसंगति से बचें। किसी व्यक्ति के काम की जवाबदारी न लें। स्वयं के काम पर ध्यान दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार ठीक चलेगा। कार्यकुशलता कम होगी।


👧 *राशि फलादेश कन्या :-*

*(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*

घर के छोटे सदस्यों संबंधी चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार मनोनुकूल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी न करें।


⚖ *राशि फलादेश तुला :-*

*(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। धनहानि हो सकती है। सावधानी आवश्यक है। थकान महसूस होगी।


🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक :-*

*(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*

वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय सताएगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। किसी जानकार व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।


🏹 *राशि फलादेश धनु :-*

*(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)*

स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से क्लेश हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पार्टनरों से कहासुनी हो सकती है। भागदौड़ होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। लाभ के लिए प्रयास करें।


🐊 *राशि फलादेश मकर :-*

*(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)*

कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि अपमान हो। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। निवेश सोच-समझकर करें। नौकरी में चैन रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।


🏺 *राशि फलादेश कुंभ :-*

*(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*

नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं। सुख के साधन जुटेंगे। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्‍य संबंधी चिंता बनी रहेगी। आशंका व कुशंका रहेगी। कार्य में बाधा संभव है। उत्साह बना रहेगा।


🐟 *राशि फलादेश मीन :-*

*(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*

कारोबारी यात्रा आज लाभदायक रहेगी। नौकरी कर रहे जातक कार्य में विवेक का प्रयोग करें। समस्याएं कम होंगी। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।


☯ *आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।*


।। 🐚 *शुभम भवतु* 🐚 ।।


🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय*  🚩🚩





🇮🇳🇮🇳 🇮🇳🇮🇳 🇮🇳🇮🇳 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 🇮🇳🇮🇳






You Tube: 

1. Youtube:  ग्रह वाणी   
https://youtube.com/shorts/xqc6820XshI?si=3BPhBlfPj8-AJ3Bo

2. Youtube:  B I News
https://youtu.be/VwwU7GSmc8o?si=Y4y_DG_etYEolPQ0


PLEASE:- Like & Share 

                     
🚩🚩भारत माता की जय🚩🚩

आज,पांचांग,दिन,दिनांक,शुक्रवार

Tags

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.