कानपुर में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का गंगा पुल पर भव्य स्वागत

 

कानपुर में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का गंगा पुल पर भव्य स्वागत

कानपुर में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का गंगा पुल पर भव्य स्वागत

कानपुर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के कानपुर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। गंगा पुल पर आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जूही मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और जोश के साथ उपमुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।


इस अवसर पर भाजपा के पूर्व विस्तारक लोकसभा चुनाव हरि ओम भदौरिया और जूही मंडल के मंडल मंत्री डॉ. समरदीप पांडेय ने अपने मंडल के पदाधिकारियों के साथ उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का पुष्पमालाओं से स्वागत किया और कानपुर आगमन पर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान पार्टी संगठन की मजबूती, जनसेवा और विकास कार्यों को लेकर चर्चा भी हुई।

स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जूही मंडल के मंडल अध्यक्ष दीपु पासवान, मंडल महामंत्री मनीष गंगवानी, मंडल महामंत्री दिव्यांशु बाजपेई, मंडल उपाध्यक्ष राजीव अवस्थी, मंडल मंत्री डाली वर्मा, मंडल मंत्री लव सिंह, मंडल मंत्री राधाकांत मिश्रा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की और आगामी योजनाओं को लेकर उत्साह व्यक्त किया।

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.