किदवई नगर विधानसभा में मतदाता जागरूकता अभियान, घर-घर जाकर भरे जा रहे फॉर्म।

 

किदवई नगर विधानसभा में मतदाता जागरूकता अभियान, घर-घर जाकर भरे जा रहे फॉर्म।

किदवई नगर विधानसभा में मतदाता जागरूकता अभियान, घर-घर जाकर भरे जा रहे फॉर्म।

बूथ चलो अभियान के अंतर्गत कर्मठ एवं जुझारू भाजपाई बना रहे, नए वोटर बदलेंगे प्रत्याशियों की किस्मत।

कानपुर।

किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा द्वारा मतदाता सूची को सुदृढ़ करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा मंडल मंत्री डॉ. समरदीप पांडेय ने अपने पदाधिकारियों के साथ जूही मंडल के अंतर्गत शक्ति केंद्र गांधी स्मारक के बूथ संख्या 24, एस ब्लॉक में घर-घर जाकर नागरिकों से संवाद किया।

अभियान के दौरान जिन नागरिकों के नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं थे, उनके फॉर्म संख्या 6 भरवाकर संबंधित बीएलओ के माध्यम से जमा कराए गए। वहीं, मृतक मतदाताओं के नाम सूची से हटाने के लिए फॉर्म संख्या 7 तथा मतदाता सूची में संशोधन हेतु फॉर्म संख्या 8 भी भरवाए गए।

किदवई नगर विधानसभा में मतदाता जागरूकता अभियान, घर-घर जाकर भरे जा रहे फॉर्म।


इस अवसर पर मंडल मंत्री डॉ. समरदीप पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदान का अधिकार दिलाना एक सशक्त पहल है। भाजपा इस उद्देश्य को लेकर लगातार जमीनी स्तर पर कार्य कर रही है।

डॉ. पांडेय ने बताया कि यह अभियान केवल एक बूथ तक सीमित नहीं है, बल्कि मंडल के कई बूथों पर पदाधिकारियों के साथ निरंतर चलाया जा रहा है।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप सिंह, मंडल मंत्री मनोज पाल, किसान मोर्चा विनय मालवीय, किसान मोर्चा पंडित प्रमोद शास्त्री, विनोद शुक्ला, विकास अग्रहरि सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

This is the most recent post.
Older Post

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.