कानपुर नगर। किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेश त्रिवेदी की चाची स्वर्गीय श्यामा त्रिवेदी के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। आज उनके पैतृक निवास त्रिवेदी राइस मिल, पूँखराया कानपुर देहात में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जूही मंडल के मंडल मंत्री डॉ. समरदीप पांडेय ने अपने साथी कार्यकर्ताओं के साथ स्वर्गीय श्यामा त्रिवेदी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
श्रद्धांजलि सभा में भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल त्रिपाठी, भाजपा किसान मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य अवध बिहारी अवस्थी, अल्पसंख्यक मोर्चा से अजीत सिंह छाबड़ा, किसान मोर्चा के विनय मालवीय, ओबीसी मोर्चा से पंकज शर्मा, प्रमोद खन्ना, विनोद शुक्ला सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार के साथ अपनी संवेदनाएं साझा कीं।

Post a Comment