ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
पति शुभम की तस्वीर हाथों में लेकर ऐशान्या ने तिरंगा यात्रा को दिखाई हरी झंडी
भारतीय सेना के सम्मान में हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले कार्यकर्त्ता,भारत माता के लगाए जयकारे
आतंक के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर कानपुर में भाजपा नेताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली. इसमें उत्तर जिले ने जहां मोतीझील स्थित कारगिल पार्क से यात्रा निकाली तो दक्षिण जिले ने श्यामनगर में शुभम द्विवेदी के घर से यात्रा निकाली.
भव्य तिरंगा यात्रा। हम सेना के साथ।हम आपरेशन सिंदूर के साथ है । जिला अध्यक्ष श्री शिवराम सिंह जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई l जिसमें भाजपा किसान मोर्चा के मंडल महामंत्री डॉक्टर समरदीप पांडेय ने अपने मंडल साथी कार्यकर्ताओं के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें मंडल महामंत्री डॉक्टर समरदीप पांडेय के साथ उपस्थित रहे। किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हर्ष प्रताप सिंह, जिला मंत्री धर्मेंद्र राय, जूही मंडल मंडल अध्यक्ष दीपू पासवान किसान मोर्चा मंडलअध्यक्ष जसपाल भगत उपाध्यक्ष धीरज त्रिपाठी मंत्री सतीश अवस्थी वार्ड अध्यक्ष विनय मालवी मंडल मंत्री सुशांत शील
देशभक्ति के गीतों के बीच निकली तिरंगा यात्रा में सांसद रमेश अवस्थी, विधायक नीलिमा कटियार, सुरेंद्र मैथानी, महापौर प्रमिला पांडेय, उत्तर जिलाध्यक्ष समेत अन्य भाजपा नेता शामिल हुए. भाजपा नेताओं तिरंगा यात्रा के जरिए सेना के शौर्य और पराक्रम के बारे में आम लोगों को जानकारी दी. इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के भी नारे लगाए गए.
Post a Comment