त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, डीसीपी साउथ ने पटाखा मार्केट का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए सख्त निर्देश

त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं 

- दिपेन्द्र नाथ चौधरी DCP साऊथ


कानपुर नगर।
आगामी त्योहारों के मद्देनजर आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को लेकर कानपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त दक्षिण एवं सहायक पुलिस आयुक्त बाबूपुरवा ने थाना गोविंद नगर क्षेत्र अंतर्गत पटाखा मार्केट का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक गोविंद नगर के साथ अधिकारियों ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।



निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने पटाखा विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए कि कोई भी दुकानदार अपनी दुकान में खाना नहीं बनाएगा। दुकान के अंदर अथवा आसपास बीड़ी, सिगरेट या किसी अन्य ज्वलनशील पदार्थ का सेवन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सभी दुकानदारों को अग्नि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी गई।

इसके साथ ही अग्निशमन पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि सभी अग्निशमन वाहनों के टैंकर पानी से पूरी तरह भरे रहें और अग्निशमन उपकरण हमेशा क्रियाशील अवस्था में रखे जाएं। अग्निशमन कर्मियों को निर्धारित स्थान पर मुस्तैदी से तैनात रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों ने संबंधित पुलिसकर्मियों एवं अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को स्पष्ट किया कि पटाखा मार्केट की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी संबंधित विभागों को पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए गए।

सम्बंधित फोटोस








DCP दक्षिण श्री दिपेन्द्र नाथ चौधरी

Tags
This is the most recent post.
Older Post

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.