Latest Post

भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ₹1,00,00,000 की सम्मान राशि देगा मैनकाइंड फार्मा, कंपनी बोली- आपने भारत का मान बढ़ाया है

मैनकाइंड फार्मा ने शुक्रवार को अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।

भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ₹1,00,00,000 की सम्मान राशि देगा मैनकाइंड फार्मा, कंपनी बोली- आपने भारत का मान बढ़ाया है

फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट स्मित मच्छार अपने साहस और वीरता के कारण अब पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो चुके हैं। स्मित मच्छार ने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट को क्रैश कराने की कोशिश को न सिर्फ विफल किया बल्कि विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बचाने में भी अहम भूमिका निभाई। स्मित मच्छार के इस शौर्य से पूरी दुनिया प्रभावित हुई है और उनकी जमकर तारीख कर रही है। भारतीय पायलट के साहस और वीरता का सम्मान करते हुए देश की प्रमुख फार्मा कंपनी मैनकाइंड ने उन्हें 1 करोड़ रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा की है।





मैनकाइंड फार्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारी

मैनकाइंड फार्मा ने शुक्रवार को अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। फार्मा कंपनी ने अपनी पोस्ट में लिखा, ''कैप्टन स्मित मच्छार ने खुद से पहले अपने क्रू और हर यात्री का ध्यान रखा। यही सच्ची लीडरशिप है। आभार जताने के एक विनम्र प्रयास के तौर पर, मैनकाइंड फार्मा उन्हें और उनके परिवार को 1 करोड़ रुपये दे रही है। आपने भारत का मान बढ़ाया है। हम आपको सलाम करते हैं।''

को-पायलट हमाम अल-हमामी ने मच्छार पर चाकू से किया था हमला

बताते चलें कि बुधवार, 30 सितंबर को दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 के कॉकपिट में उनके  को.पायलट हमाम अल.हमामी ने मच्छार पर चाकू से हमला कर दिया था और विमान को हाइजैक कर क्रैश कराने की कोशिश की थी। इस हमले में भारतीय पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए थे। फ्लाईदुबई की फ्लाइट में उस समय 27 बच्चों समेत 174 यात्री सवार थे। हालांकि, मच्छार ने गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद हमलवार का मुकाबला किया और कॉकपिट का गेट खोलने में कामयाब रहे। कॉकपिट का गेट खुलते ही वहां कुछ इजरायली यात्री पहुंच गए और उन्होंने ओमान के रहने वाले को-पायलट हमाम अल-हमामी को अपने काबू में कर लिया था।







स्मित मच्छार के लिए वीरता पुरस्कार की मांग

पायलटों के संगठन FIP ने शुक्रवार को सरकार से फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छार को वीरता पुरस्कार से सम्मानित करने की मांग की है। फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (FIP) के अध्यक्ष कैप्टन सी.एस. रंधावा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी लिखी। चिट्ठी में उन्होंने कहा कि ''जिन परिस्थितियों में कैप्टन स्मित ने अपने कर्तव्य का निर्वहन किया, उसे देखते हुए वे विशेष सम्मान के योग्य हैं।''

                                                                                                आज का पञ्चांग,दिन,रविवार ,दिनांक 04/10/2026,




              *|| 🕉️ ||*
         *🌞सुप्रभातम🌞*
         *आज का पञ्चांग*

*दिनांक:- 04/10/2026, रविवार  

*जय श्री राम*
*प्रेम हो तो ऐसा...*
*यदि तुम संसारी लोगों पर 99 उपकार करो पर उनका एक नुकसान कर दो तो वे तुम्हारा मुंह भी देखना पसंद नहीं करेंगे।*
*परन्तु ईश्वर के समक्ष यदि तुम 99 अपराध करो पर 1 कार्य उनकी पसंद का करो तो वे तुम्हारे सब अपराध माफ़ कर देंगे |*
*मनुष्य के प्रेम में और भगवान् के प्रेम में जमीन - आसमान का अंतर है |*

  *🌞 सुप्रभातम🌞* 
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
                       

*नवमी, कृष्ण पक्ष,*
*आश्विन*
(समाप्ति काल)

तिथि--------- नवमी 27:53:10.    तक 
पक्ष------------------------ कृष्ण
नक्षत्र-------- पुनर्वसु 24:12:59
योग----------- परिघ 12:31:23
करण‐-------- तैतुल 16:50:49
करण-----‐------ गर 27:53:10
वार---------------------- रविवार
माह--------------------  आश्विन
चन्द्र राशि---- मिथुन 18:30:58
चन्द्र राशि------------------ कर्क
सूर्य राशि------------------ कन्या
रितु------------------------ शरद
आयन---------------- दक्षिणायन
संवत्सर----------------- पराभव
संवत्सर (उत्तर) ----------------रौद्र
विक्रम संवत------------- 2083 
गुजराती संवत------------ 2082
शक संवत---------------- 1948 
कलि संवत--------------- 5127
सूर्योदय------------- 06:14:24
दिन काल----------- 11:46:39
चंद्रास्त-------------- 13:58:22
सूर्यास्त-------------- 18:01:03
रात्री काल----------- 12:13:51
चंद्रोदय-------------- 24:35:13
लग्न----कन्या16°35' 166°35'
सूर्य नक्षत्र------------------ हस्त
चन्द्र नक्षत्र--------------- पुनर्वसु
नक्षत्र पाया---------------- रजत 

*🚩💮🚩  पद, चरण  🚩💮🚩*

के---- पुनर्वसु 07:08:57

को---- पुनर्वसु 12:49:38

हा---- पुनर्वसु 18:30:58

ही---- पुनर्वसु 24:12:59

हु---- पुष्य 29:55:42

*💮🚩💮    ग्रह गोचर    💮🚩💮*

        ग्रह =राशी   , अंश  ,नक्षत्र,  पद
============================
सूर्य=  कन्या 16°30 ,       हस्त    2      ष
चन्द्र= मिथुन   22°30 ,  पुनर्वसु 1       के 
बुध = तुला    10°52 '    स्वाति  2        रे 
शु क्र= तुला 14°05,      स्वाति     3      रो
मंगल= कर्क  09°17        पुष्य   2      हे
गुरु= कर्क  25°33   आश्लेषा ,    3       डे
शनि=मीन 17°10 '        रेवती  , 1       दे 
राहू=(व) कुम्भ 03°24  धनिष्ठा ,   4      गे
केतु= (व) सिंह 03°24      मघा   2      मी
============================

*🚩💮🚩 शुभा$शुभ मुहूर्त 🚩💮🚩*

राहू काल 16:33 - 18:01 अशुभ
यम घंटा 12:08 - 13:36 अशुभ
गुली काल 15:04 - 16:33 अशुभ 
अभिजित 11:44 - 12:31 शुभ
दूर मुहूर्त 16:27 - 17:14 अशुभ
वर्ज्यम 12:51 - 14:22 अशुभ
प्रदोष 18:01 - 20:30      शुभ

🚩ब्रह्म मुहूर्त 28:37* - 29:26* शुभ

💮चोघडिया, दिन

उद्वेग 06:14 - 07:43 अशुभ
चर 07:43 09:11 शुभ
लाभ 09:11 10:39 शुभ
अमृत 10:39 - 12:08 शुभ
काल 12:08 13:36 अशुभ
शुभ 13:36 - 15:04 शुभ
रोग 15:04 - 16:33 अशुभ
उद्वेग 16:33 - 18:01 अशुभ

🚩चोघडिया, रात

शुभ 18:01 - 19:33 शुभ
अमृत 19:33 - 21:05 शुभ
चर 21:05 - 22:36 शुभ
रोग 22:36 - 24:08* अशुभ
काल 24:08*25:40* अशुभ
लाभ 25:40* - 27:11* शुभ
उद्वेग 27:11* - 28:43* अशुभ
शुभ 28:43* - 30:15* शुभ

💮होरा, दिन

सूर्य 06:14- 07:13
शुक्र 07:13- 08:12
बुध 08:12- 09:11
चन्द्र 09:11 -10:10
शनि 10:10- 11:09
बृहस्पति 11:09 -12:08
मंगल 12:08 -13:07
सूर्य 13:07- 14:06
शुक्र 14:06- 15:04
बुध 15:04 -16:03
चन्द्र 16:03- 17:02
शनि 17:02- 18:01

🚩होरा, रात

बृहस्पति 18:01 -19:02
मंगल 19:02- 20:03
सूर्य 20:03 21:05
शुक्र 21:05- 22:06
बुध 22:06 -23:07
चन्द्र 23:07- 24:08
शनि 24:08-25:09
बृहस्पति 25:09 -26:10
मंगल 26:10-27:11
सूर्य 27:11-28:13
शुक्र 28:13- 29:14
बुध 29:14-30:15

*🚩उदयलग्न प्रवेशकाल  🚩* 
     
कन्या  > 05:08  से  07:24 तक
तुला   >  07:24 से  09:32  तक
वृश्चिक > 09:32 से  12:00   तक
धनु     > 12:00  से  14:00   तक
मकर   > 14:00 से  15:46   तक
कुम्भ   > 15:46  से  17:24  तक
मीन    > 17:24  से  19:24   तक
मेष     >  19:24 से  20:28  तक
वृषभ   > 20:28 से  22:18   तक
मिथुन  > 22:18 से 00:30    तक
कर्क    > 00:30  से 02:44   तक
सिंह    > 02:44 से  05:04   तक
=======================

*🚩विभिन्न शहरों का रेखांतर (समय)संस्कार*

       (लगभग-वास्तविक समय के समीप) 
दिल्ली +10मिनट--------- जोधपुर -6 मिनट
जयपुर +5 मिनट------ अहमदाबाद-8 मिनट
कोटा   +5 मिनट------------ मुंबई-7 मिनट
लखनऊ +25 मिनट--------बीकानेर-5 मिनट
कोलकाता +54-----जैसलमेर -15 मिनट

*नोट*-- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। 
प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है। 
चर में चक्र चलाइये , उद्वेगे थलगार ।
शुभ में स्त्री श्रृंगार करे,लाभ में करो व्यापार ॥
रोग में रोगी स्नान करे ,काल करो भण्डार ।
अमृत में काम सभी करो , सहाय करो कर्तार ॥
अर्थात- चर में वाहन,मशीन आदि कार्य करें ।
उद्वेग में भूमि सम्बंधित एवं स्थायी कार्य करें ।
शुभ में स्त्री श्रृंगार ,सगाई व चूड़ा पहनना आदि कार्य करें ।
लाभ में व्यापार करें ।
रोग में जब रोगी रोग मुक्त हो जाय तो स्नान करें ।
काल में धन संग्रह करने पर धन वृद्धि होती है ।
अमृत में सभी शुभ कार्य करें ।

*💮दिशा शूल ज्ञान------------- पश्चिम*
परिहार-: आवश्यकतानुसार यदि यात्रा करनी हो तो घी अथवा चिरौंजी खाके यात्रा कर सकते है l
इस मंत्र का उच्चारण करें-:
*शीघ्र गौतम गच्छत्वं ग्रामेषु नगरेषु च l*
*भोजनं वसनं यानं मार्गं मे परिकल्पय: ll*

*🚩  अग्नि वास ज्ञान  -:*
*यात्रा विवाह व्रत गोचरेषु,*
*चोलोपनिताद्यखिलव्रतेषु ।*
*दुर्गाविधानेषु सुत प्रसूतौ,*
*नैवाग्नि चक्रं परिचिन्तनियं।।*
 *महारुद्र व्रतेSमायां ग्रसतेन्द्वर्कास्त,* 
*राहुणां नित्यनैमित्यके कार्ये,*
 *अग्निचक्रं न दर्शायेत् ।।*

  15 + 9 + 1 + 1 = 26 ÷ 4 = 02 शेष
 आकाश लोक पर अग्नि वास हवन के लिए अशुभ कारक है l

*🚩💮 ग्रह मुख आहुति ज्ञान 💮🚩*

सूर्य नक्षत्र से अगले 3 नक्षत्र गणना के आधार पर क्रमानुसार सूर्य , बुध , शुक्र , शनि , चन्द्र , मंगल , गुरु , राहु केतु  आहुति जानें । शुभ ग्रह की आहुति हवनादि कृत्य शुभपद होता है

राहु ग्रह मुखहुति

*💮    शिव वास,फल एवं परिहार -:*

*श्रावणेऽधिकमासे च आर्द्रायाञ्च गते रवी।*
*शिवभेन्दुगते योगे, शुक्ले च व्यतिपातके ।।*
*हरानङ्गहरीणाञ्च तिथिषु करणे चतुष्पदे ।*
*सोमवारे शुभे ब्राह्मे प्रदोषाख्येऽभिजित्क्षणे ।।*
*शिवरात्र्यादि पर्वेषु उत्सवेषु निमित्तके ।*
*नित्याराधनकाले च शिववासं न चिन्तयेत् ।।*

  24 + 24 + 5 = 53 ÷ 7 =  4 शेष

सभायां =सन्ताप कारक

*🚩भद्रा वास एवं फल -:*

*स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।*
*मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।*

*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*

 *नवमी श्राद्ध* 

*सौभाग्यवतीनां श्राद्ध*

*सर्वार्थ सिद्धि योग 24:13*

*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*

नास्ति मेघसमं तोयं नास्ति चात्मसमं बलम् ।
नास्तिचक्षुः समं तेजो नास्ति धान्यसमं प्रियम् ।।
।।चाoनीo।।

 वर्षा के जल के समान कोई जल नहीं. खुदकी शक्ति के समान कोई शक्ति नहीं. नेत्र ज्योति के समान कोई प्रकाश नहीं. अन्न से बढ़कर कोई संपत्ति नहीं

*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*

गीता -:  विश्वरूपदर्शन योग अo-11

नभःस्पृशं दीप्तमनेकवर्णं
व्यात्ताननं दीप्तविशालनेत्रम्‌।
 दृष्टवा हि त्वां प्रव्यथितान्तरात्मा
 धृतिं न विन्दामि शमं च विष्णो॥

क्योंकि हे विष्णो! आकाश को स्पर्श करने वाले, दैदीप्यमान, अनेक वर्णों से युक्त तथा फैलाए हुए मुख और प्रकाशमान विशाल नेत्रों से युक्त आपको देखकर भयभीत अन्तःकरण वाला मैं धीरज और शान्ति नहीं पाता हूँ
 ॥24॥

*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*

*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।*

🐏मेष
कार्यस्थल पर नई चुनौतियां आ सकती हैं, धैर्य से काम लें। व्यापारिक लेनदेन में पारदर्शिता बनाए रखें। पारिवारिक मामलों में संयम से काम लेना हितकर होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें, बजट बिगड़ सकता है। सिरदर्द या थकान की समस्या हो सकती है।

🐂वृषभ
कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे, प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यापार में साझेदारी से लाभ के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता और विश्वास बढ़ेगा। वित्तीय स्थिति मजबूत होगी, नया निवेश कर सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, मानसिक रूप से शांत महसूस करेंगे।

👫मिथुन
प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त मिलेगी, कार्य समय पर पूरे होंगे। व्यापार में विवेकपूर्ण फैसले लाभ पहुंचाएंगे। मित्रों और परिवार का सहयोग बना रहेगा। अचानक आर्थिक लाभ की संभावना बन सकती है। ऊर्जावान रहेंगे, सेहत अच्छी रहेगी।

🦀कर्क
रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा, नई सोच से लाभ होगा। व्यापार में जोखिम लेने से बचें, स्थितियां सामान्य हैं। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। आय के स्रोतों में वृद्धि के संकेत हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन खानपान नियमित रखें।

🐅सिंह
कार्यक्षेत्र में धैर्य रखें, वरिष्ठों से मतभेद से बचें। व्यापारिक सौदों में जल्दबाजी नुकसानदेह हो सकती है। घर का वातावरण शांतिपूर्ण बनाए रखने का प्रयास करें। अनावश्यक व्यय से बचें, बचत पर ध्यान दें। सीने में जकड़न या थकान महसूस हो सकती है।

🙎‍♀️कन्या
आपके संवाद कौशल से रुके हुए काम आसानी से बनेंगे। व्यापार में छोटी यात्राएं लाभदायक सिद्ध होंगी। भाई-बहनों का सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, आय बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, स्फूर्ति बनी रहेगी।

⚖️तुला
कार्यस्थल पर आपके सुझावों को महत्व दिया जाएगा। व्यापार में लाभ की प्राप्ति होगी, धन संचय होगा। परिवार में मांगलिक आयोजन की चर्चा हो सकती है। वित्तीय मामलों में दिन आपके पक्ष में रहेगा। दांत या गले से जुड़ी छोटी समस्या हो सकती है।

🦂वृश्चिक
आत्मविश्वास चरम पर रहेगा, बड़े निर्णय ले पाएंगे। व्यापार में नई शुरुआत करने के लिए अनुकूल दिन है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता और विश्वास बढ़ेगा। धन लाभ के योग हैं, आर्थिक स्थिति सुधरेगी। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा।

🏹धनु
कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतें, कोई काम टालने से बचें। व्यापार में विदेशी संपर्कों से लाभ की संभावना है। पारिवारिक मामलों में बजट का ध्यान रखें। अनावश्यक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। आंखों की देखभाल करें, तनाव न लें।

🐊मकर
कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का फल मिलेगा, प्रशंसा होगी। व्यापार में बड़े सौदे तय हो सकते हैं, मुनाफा होगा। मित्रों के साथ सुखद और मनोरंजक समय बीतेगा। आय में वृद्धि के मजबूत संकेत मिल रहे हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, दिन खुशनुमा रहेगा।

🍯कुंभ
करियर में बड़ी प्रगति संभव है, नए रास्ते खुलेंगे। व्यापारिक मामलों में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में आपका सम्मान और महत्व बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आ सकता है। ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा, सेहत बढ़िया रहेगी।

🐟मीन
भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा, कार्य आसान होंगे। व्यापारिक विस्तार की योजनाएं धरातल पर आएंगी। धार्मिक यात्रा या मांगलिक कार्य के योग हैं। आर्थिक रूप से दिन बेहद लाभदायक रहेगा। मानसिक शांति महसूस होगी, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

*🚩आपका दिन मंगलमय हो🚩*







You Tube: 

1. Youtube:  ग्रह वाणी   
https://youtube.com/shorts/xqc6820XshI?si=3BPhBlfPj8-AJ3Bo

2. Youtube:  B I News
https://youtu.be/VwwU7GSmc8o?si=Y4y_DG_etYEolPQ0


PLEASE:- Like & Share 

                     
🚩🚩भारत माता की जय🚩🚩

 रेलबाजार में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार



कानपुर नगर। थाना रेलबाजार क्षेत्र में महिला से हुई चेन छिनैती की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीनी गई चेन भी बरामद कर ली है।

जानकारी के अनुसार, 02 अक्टूबर 2026 को एक महिला अपने पति के साथ स्कूटी से जैन मंदिर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार दो युवकों ने उनकी गले की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए।

पीड़िता की तहरीर पर थाना रेलबाजार में मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया। पुलिस ने घटनास्थल एवं आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छीनी गई चेन बरामद कर ली।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बाइट: प्रियंका बाजपेयी, सहायक पुलिस आयुक्त, छावनी।



सैम अयूब ने मचाया बवाल, वैभव को आउट कर किया 'बेबी सेलिब्रेशन', अभिषेक शर्मा ने ऐसे दिया जवाब, Video

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हमेशा से रोमांचक और संघर्षपूर्ण होते रहे हैं, लेकिन पिछली कुछ मुलाकातों में भारतीय टीम पाकिस्तान पर बहुत भारी पड़ी है और लगभग एकतरफा मुकाबले जीते हैं

सैम अयूब ने मचाया बवाल, वैभव को आउट कर किया 'बेबी सेलिब्रेशन', अभिषेक शर्मा ने ऐसे दिया जवाब, Video

एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है, इस मैच में भारत को 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 9 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट  हुए. वैभव को सैम अयूब ने अपनी ऑफ स्पिन गेंद पर कैच आउट कराया, जब वैभव आउट हुए तो सैम अयूब ने उनका मजाक उड़ाने की कोशिश की और बेबी सेलीब्रेशन कर इस विकेट के जश्न मनाया ,अयूब का यह रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

अभिषेक शर्मा ने दिया करार जवाब

सूर्यवंशी ने पहली ही गेंद पर अटैक करने की कोशिश की, रिवर्स स्वीप खेलने गए और गेंद उनके बल्ले के निचले हिस्से  से लग गई. विकेटकीपर उस्मान खान ने उसे पकड़ लिया और इस तरह 15 साल के बल्लेबाज की पारी जल्दी खत्म हो ग. जब सूर्यवंशी भारतीय डग-आउट की ओर वापस जा रहे थे, तो अयूब ने 'रॉकिंग बेबी' का इशारा करके उन्हें उकसाने की कोशिश की. हालांकि वैभव ने इस बार इस पर किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया. जबकि उनके बैटिंग पार्टनर अभिषेक शर्मा ने इसका बदला लिय़ा.

  





एक ओर जहां सूर्यवंशी चुप रहे, वहीं अभिषेक ने अयूब को करारा जवाब दिया, उन्होंने उसी ओवर में दो चौके और एक छक्का जड़ा. अयूब के उस ओवर में वैभव सूर्यवंशी का अहम विकेट तो गिरा, लेकिन पाकिस्तान को 15 रन भी देने पड़े. 



61 रन बनाकर आउट हुए अभिषेक 

मैच में अभिषेक शर्मा ने 28 गेंद पर 61 रन की पारी खेली, अपनी पारी में अभिषेक ने  3 चौके और 7 छक्के लगाए, अभिषेक ने 20 गेंद पर अपना अर्धशतक भी पूरा किया था. हालांकि अभिषेक अपनी अर्धशतकीय पारी को शतक में तब्दील नहीं कर पाए लेकिन उनकी तूफनी पारी ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को खूब परेशान किया. इससे पहले भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. 

भारत की प्लेइंग इलेवन: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: साहिबजादा फरहान (कप्तान), माज सदाकत, उस्मान खान (विकेटकीपर), सईम अयूब, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, साद मसूद, अबरार अहमद, सुफयान मुकीम
सैम अयूब

वडोदरा GAS स्टेशन पर CNG भरा रही कार में अचानक जोरदार विस्फोट, क्षण भर में कबाड़ में बदली कार- गुजरात  

गुजरात के करजण में नेशनल हाईवे-48 पर सब कुछ सामान्य था. एक कार पेट्रोल-सीएनजी पंप पर खड़ी थी और उसमें CNG भरी जा रही थी. तभी अचानक ऐसा कुछ हुआ जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी.

  1. वडोदरा में सीएनजी पंप पर कार में हुआ जोरदार धमाका।

  2. गैस भरवाते समय कार खाली थी, बड़ा हादसा टला।

  3. विस्फोट से कार के परखच्चे उड़े, दो अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त।


विस्फोट इतना भयानक था कि कार के पिछले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और उसके पतरा व कांच दूर-दूर तक बिखर गए। गनीमत यह रही कि गैस भरवाते समय कार में कोई भी मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और किसी की जान नहीं गई।


गुजरात के करजण के पास नेशनल हाईवे-48 पर जिंदाल कंपनी के सामने स्थित पेट्रोल-सीएनजी पंप पर कार में सीएनजी भराते समय जोरदार विस्फोट की घटना सामने आई है. अचानक हुए धमाके से पंप परिसर में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई. धमाका इतना शक्तिशाली था कि कार के पिछले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और उसके पतरों और कांच के टुकड़े दूर तक जा गिरे. आसपास खड़े दो अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है.







जानकारी के मुताबिक, एक कार चालक अपनी सीएनजी कार में गैस भरवाने के लिए जिंदाल कंपनी के पास स्थित पंप पर पहुंचा था. पंप कर्मचारी द्वारा कार में सीएनजी भरने के लिए नोजल लगाया गया था. इसी दौरान अचानक कार की गैस टंकी में जोरदार विस्फोट हो गया. शुरुआती तौर पर तकनीकी खराबी या अत्यधिक दबाव के कारण विस्फोट होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, विस्फोट के वास्तविक कारणों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी.





विस्फोट के समय कार में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था. सीएनजी भरवाते समय यात्री कार से बाहर खड़े थे, जिसके चलते बड़ी जनहानि टल गई. घटना की सूचना मिलते ही करजण फायर टीम सायरन बजाते हुए मौके पर पहुंची. टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आग या अन्य खतरे की आशंका को देखते हुए जरूरी सावधानी बरती. वहीं, पुलिस भी मौके पर पहुंची और पंप परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की जांच शुरू की. घटना के बाद सीएनजी पंप पर मौजूद लोगों में भी काफी देर तक भय का माहौल बना रहा.

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, करजण नेशनल हाईवे-48 पर जिंदाल कंपनी के सामने बने सीएनजी पंप पर एक कार चालक अपनी गाड़ी में गैस डलवाने के लिए पहुंचा था।

सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए कार में बैठे सभी लोग नीचे उतर गए थे, जिसके बाद पंप कर्मचारी गाड़ी में सीएनजी भरने लगा। इसी दौरान अचानक कार की गैस टैंक जोरदार धमाके के साथ फट गई।

पंप पर मची अफरातफरी

बता दें कि धमाका इतना तेज था कि आसपास मौजूद लोगों में भारी दहशत फैल गई और पंप पर भगदड़ मच गई। इस भीषण विस्फोट की चपेट में आने से पास ही खड़े अन्य दो वाहनों को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही करजण फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थिति को संभाला और इलाके को सुरक्षित किया।

किस वजह से हुआ ब्लास्ट?

गौरतलब है कि सीएनजी टैंक फटने के पीछे की असल वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस और तकनीकी टीमें इस बात की जांच कर रही हैं कि क्या यह हादसा टैंक की खराब क्वालिटी, उसकी एक्सपायरी डेट या किसी अंदरूनी तकनीकी खराबी की वजह से हुआ है।

                                                                                               आज का पञ्चांग,दिन,शनिवार,दिनांक 03/10/2026,




               *|| 🕉️ ||*
         *🌞सुप्रभातम🌞*
         *आज का पञ्चांग*

*दिनांक:- 03/10/2026, शनिवार                         
                      
     *जय श्री राम*
*इस पृथ्वी पर दान जैसी उत्तम क्रिया नहीं है, लोभ जैसा दूसरा कोई शत्रु नहीं है, अच्छे स्वभाव जैसा कोई आभूषण नहीं है और संतोष जैसा दूसरा कोई धन नहीं है ।*
*सुप्रभात............*
*आपका दिन मंगलमय हो*.                        *|| 🕉️ ||*
                 *🌞 सुप्रभातम🌞* 
                     *आज का पञ्चांग*

*दिनाँक:-03/10/2026,शनिवार*
*सप्तमी, कृष्ण पक्ष,*
*आश्विन*
(समाप्ति काल 

तिथि------- सप्तमी 07:59:08.      तक 
तिथि--अष्टमी 29:51:11 (क्ष य)
पक्ष------------------------ कृष्ण
नक्षत्र---------- आर्द्रा 25:28:54
योग-------- वरियान 15:20:39
करण----------- बव 07:59:08
करण--------- बालव 18:54:02
करण-------------------- कौलव
वार--------- शनिवार 29:51:11
माह--------------------  आश्विन
चन्द्र राशि----------------- मिथुन
सूर्य राशि------------------ कन्या
रितु------------------------ शरद
आयन---------------- दक्षिणायन
संवत्सर----------------- पराभव
संवत्सर (उत्तर)----------------- रौद्र
विक्रम संवत------------- 2083
शक संवत---------------- 1948 
कलि संवत--------------- 5127
सूर्योदय------------- 06:13:54
दिन काल----------- 11:48:15
चंद्रास्त-------------- 13:04:52
सूर्यास्त-------------- 18:02:10
रात्री काल----------- 12:12:13
चंद्रोदय-------------- 23:27:17
लग्न----कन्या15°36' 165°36'
सूर्य नक्षत्र------------------ हस्त
चन्द्र नक्षत्र----------------- आर्द्रा 
नक्षत्र पाया---------------- लोहा 

*💮🚩💮  पद, चरण  💮🚩💮*

कु---- आर्द्रा 08:32:08

घ---- आर्द्रा 14:10:31

ङ----आर्द्रा 19:49:26

छ---- आर्द्रा 25:28:54

*💮🚩💮    ग्रह गोचर    💮🚩💮*

        ग्रह =राशी   , अंश  ,नक्षत्र,  पद
============================
सूर्य=  कन्या 16°30 ,       हस्त    2      ष
चन्द्र= वृषभ   16°30 ,  आर्द्रा   3       ङ 
बुध = तुला    09°52 '    स्वाति  1        रू
शु क्र= तुला 14°05,      स्वाति     3      रो
मंगल= कर्क  08°17        पुष्य   2      हे
गुरु= कर्क  25°33   आश्लेषा ,    3       डे
शनि=मीन 17°10 '        रेवती  , 1       दे 
राहू=(व) कुम्भ 03°25  धनिष्ठा ,   4      गे
केतु= (व) सिंह 03°25      मघा   2      मी
============================

*🚩💮🚩 शुभा$शुभ मुहूर्त 🚩💮🚩*

राहू काल 09:11 - 10:40 अशुभ
यम घंटा 13:37 - 15:05 अशुभ
गुली काल 06:14 - 07:42 अशुभ 
अभिजित 11:44 - 12:32 शुभ
दूर मुहूर्त 07:48 - 08:36 अशुभ
वर्ज्यम 10:48 - 12:19 अशुभ
प्रदोष 18:02 - 20:31.     शुभ

🚩ब्रह्म मुहूर्त 28:37* - 29:26* शुभ

💮चोघडिया, दिन

काल 06:14 07:42 अशुभ
शुभ 07:42 - 09:11 शुभ
रोग 09:11 - 10:40 अशुभ
उद्वेग 10:40 - 12:08 अशुभ
चर 12:08 - 13:37 शुभ
लाभ 13:37 - 15:05 शुभ
अमृत 15:05 - 16:34 शुभ
काल 16:34 18:02 अशुभ

🚩चोघडिया, रात

लाभ 18:02 19:34 शुभ
उद्वेग 19:34 - 21:05 अशुभ
शुभ 21:05 - 22:37 शुभ
अमृत 22:37 - 24:08* शुभ
चर 24:08* - 25:40* शुभ
रोग 25:40* - 27:11* अशुभ
काल 27:11* - 28:43* अशुभ
लाभ 28:43* - 30:14* शुभ

💮होरा, दिन

शनि 06:14- 07:13
बृहस्पति 07:13- 08:12
मंगल 08:12- 09:11
सूर्य 09:11 -10:10
शुक्र 10:10- 11:09
बुध 11:09- 12:08
चन्द्र 12:08 -13:07
शनि 13:07- 14:06
बृहस्पति 14:06 -15:05
मंगल 15:05- 16:04
सूर्य 16:04 -17:03
शुक्र 17:03- 18:02

🚩होरा, रात

बुध 18:02- 19:03
चन्द्र 19:03 -20:04
शनि 20:04- 21:05
बृहस्पति 21:05- 22:06
मंगल 22:06- 23:07
सूर्य 23:07 -24:08
शुक्र 24:08-25:09
बुध 25:09 -26:10
चन्द्र 26:10-27:11
शनि 27:11-28:12
बृहस्पति 28:12-29:13
मंगल 29:13-30:14

*🚩उदयलग्न प्रवेशकाल  🚩* 
     
कन्या  > 05:12  से  07:28 तक
तुला   >  07:28 से  09:36  तक
वृश्चिक > 09:36 से  12:04   तक
धनु     > 12:04  से  14:04   तक
मकर   > 14:04 से  15:50   तक
कुम्भ   > 15:50  से  17:28  तक
मीन    > 17:28  से  19:28   तक
मेष     >  19:28 से  20:32  तक
वृषभ   > 20:32 से  22:22   तक
मिथुन  > 22:22 से 00:34    तक
कर्क    > 00:38  से 02:48   तक
सिंह    > 02:44 से  05:08   तक
=======================

*🚩विभिन्न शहरों का रेखांतर (समय)संस्कार*

       (लगभग-वास्तविक समय के समीप) 
दिल्ली +10मिनट--------- जोधपुर -6 मिनट
जयपुर +5 मिनट------ अहमदाबाद-8 मिनट
कोटा   +5 मिनट------------ मुंबई-7 मिनट
लखनऊ +25 मिनट--------बीकानेर-5 मिनट
कोलकाता +54-----जैसलमेर -15 मिनट

*नोट*-- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। 
प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है। 
चर में चक्र चलाइये , उद्वेगे थलगार ।
शुभ में स्त्री श्रृंगार करे,लाभ में करो व्यापार ॥
रोग में रोगी स्नान करे ,काल करो भण्डार ।
अमृत में काम सभी करो , सहाय करो कर्तार ॥
अर्थात- चर में वाहन,मशीन आदि कार्य करें ।
उद्वेग में भूमि सम्बंधित एवं स्थायी कार्य करें ।
शुभ में स्त्री श्रृंगार ,सगाई व चूड़ा पहनना आदि कार्य करें ।
लाभ में व्यापार करें ।
रोग में जब रोगी रोग मुक्त हो जाय तो स्नान करें ।
काल में धन संग्रह करने पर धन वृद्धि होती है ।
अमृत में सभी शुभ कार्य करें ।

*💮दिशा शूल ज्ञान-------------पूर्व*
परिहार-: आवश्यकतानुसार यदि यात्रा करनी हो तो लौंग अथवा कालीमिर्च खाके यात्रा कर सकते है l
इस मंत्र का उच्चारण करें-:
*शीघ्र गौतम गच्छत्वं ग्रामेषु नगरेषु च l*
*भोजनं वसनं यानं मार्गं मे परिकल्पय: ll*

*🚩  अग्नि वास ज्ञान  -:*
*यात्रा विवाह व्रत गोचरेषु,*
*चोलोपनिताद्यखिलव्रतेषु ।*
*दुर्गाविधानेषु सुत प्रसूतौ,*
*नैवाग्नि चक्रं परिचिन्तनियं।।*
 *महारुद्र व्रतेSमायां ग्रसतेन्द्वर्कास्त,* 
*राहुणां नित्यनैमित्यके कार्ये,*
 *अग्निचक्रं न दर्शायेत् ।।*

 15 + 7 + 7 + 1 = 30 ÷ 4 = 2 शेष
 आकाश लोक पर अग्नि वास हवन के लिए अशुभ कारक है l

*🚩💮 ग्रह मुख आहुति ज्ञान 💮🚩*

सूर्य नक्षत्र से अगले 3 नक्षत्र गणना के आधार पर क्रमानुसार सूर्य , बुध , शुक्र , शनि , चन्द्र , मंगल , गुरु , राहु केतु  आहुति जानें । शुभ ग्रह की आहुति हवनादि कृत्य शुभपद होता है

गुरु ग्रह मुखहुति

*💮    शिव वास,फल एवं परिहार -:*

*श्रावणेऽधिकमासे च आर्द्रायाञ्च गते रवी।*
*शिवभेन्दुगते योगे, शुक्ले च व्यतिपातके ।।*
*हरानङ्गहरीणाञ्च तिथिषु करणे चतुष्पदे ।*
*सोमवारे शुभे ब्राह्मे प्रदोषाख्येऽभिजित्क्षणे ।।*
*शिवरात्र्यादि पर्वेषु उत्सवेषु निमित्तके ।*
*नित्याराधनकाले च शिववासं न चिन्तयेत् ।।*

  22 + 22 + 5 = 49 ÷ 7 =  0 शेष

शमशान वास = मृत्यु कारक

*🚩भद्रा वास एवं फल -:*

*स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।*
*मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।*

*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*

*पुत्र जीविका व्रत*

*कालाष्टमी*

*अष्टमीक्षय*

*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*

मूर्खाणां पण्डिता द्वेष्या अधनानां महाधनाः ।
वरांगना कुलस्त्रीणां सुभगानां च दुर्भगा ।।
।।चाoनीo।।

मूढ़ लोग बुद्धिमानो से इर्ष्या करते है. गलत मार्ग पर चलने वाली औरत पवित्र स्त्री से इर्ष्या करती है. बदसूरत औरत खुबसूरत औरत से इर्ष्या करती है.

*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*

गीता -:  विश्वरूपदर्शन योग अo-11

रूपं महत्ते बहुवक्त्रनेत्रंमहाबाहो बहुबाहूरूपादम्‌।
 बहूदरं बहुदंष्ट्राकरालंदृष्टवा लोकाः प्रव्यथितास्तथाहम्‌॥

हे महाबाहो! आपके बहुत मुख और नेत्रों वाले, बहुत हाथ, जंघा और पैरों वाले, बहुत उदरों वाले और बहुत-सी दाढ़ों के कारण अत्यन्त विकराल महान रूप को देखकर सब लोग व्याकुल हो रहे हैं तथा मैं भी व्याकुल हो रहा हूँ
 ॥23॥

*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*

*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।*

🐏मेष
कार्यक्षेत्र में आपकी निर्णय क्षमता और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार में नए विचारों और नेटवर्किंग से लाभ मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में आपसी समझ बढ़ेगी और दूरियां कम होंगी। धन की स्थिति सामान्य रहेगी, बुद्धिमानी से निवेश करें। मानसिक रूप से तरोताजा रहेंगे, दिन खुशनुमा बीतेगा।

🐂वृषभ
कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, धैर्य बनाए रखें। व्यापारिक मामलों में वित्तीय योजना बनाकर चलना लाभदायक रहेगा। परिवार और प्रियजनों के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। अनावश्यक लेनदेन से बचें, आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, फिर भी दिनचर्या नियमित रखें।

👫मिथुन
कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट या प्रोजेक्ट विस्तार के अवसर मिलेंगे। व्यापार में साझेदारी और संवाद कौशल से बड़ा लाभ हो सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता और भावनात्मक नजदीकी बनी रहेगी। आय के नए साधन बन सकते हैं, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। स्फूर्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहेगा।

🦀कर्क
कार्यस्थल पर आपकी मेहनत को सराहा जाएगा और सहयोग मिलेगा। व्यापारिक सौदों में थोड़ी सतर्कता और सोच-समझ की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति और आपसी तालमेल रहेगा। पुराने रुके हुए पैसे वापस मिलने की संभावना बन सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, खानपान पर ध्यान दें।

🐅सिंह
करियर में प्रगति के योग हैं, आपकी नेतृत्व क्षमता चमकेगी। व्यापार में नए सौदों पर बातचीत शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। प्रेम संबंधों में नया उत्साह और आकर्षण बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा, ऊर्जा स्तर ऊंचा रहेगा।

🙎‍♀️कन्या
कार्यक्षेत्र में सतर्कता से काम लें और समय सीमा का ध्यान रखें। व्यापार में किसी भी बड़े निवेश से पहले पूरी जांच-परख कर लें। परिवार में बड़ों की सलाह और सहयोग आपके काम आएगा। आय और व्यय का संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा। मानसिक तनाव से बचें और पर्याप्त विश्राम लें।

⚖️तुला
नौकरी और करियर में नए अवसर आपका ध्यान आकर्षित करेंगे। व्यापार में रुकी हुई योजनाएं गति पकड़ सकती हैं। दांपत्य व प्रेम जीवन में सामंजस्य और विश्वास बढ़ेगा। अचानक धन लाभ या आर्थिक प्रगति के संकेत हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहेंगे।

🦂वृश्चिक
कार्यक्षेत्र में विरोधियों पर आपकी बुद्धिमत्ता भारी पड़ेगी। व्यापारिक योजनाओं में नया मोड़ आ सकता है, सतर्क रहें। पारिवारिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा, अपनों का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे मजबूती आएगी। तनाव से दूर रहने के लिए योग या ध्यान का सहारा लें।

🏹धनु
रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी और कार्यस्थल पर प्रशंसा होगी। व्यापार में विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाना फायदेमंद रहेगा। संतान पक्ष से खुशी की खबर मिल सकती है। आर्थिक प्रयास सफल होंगे और आय में वृद्धि हो सकती है। उत्साह और आरोग्य अच्छा बना रहेगा।

🐊मकर
कामकाज का दबाव रहेगा, इसलिए कार्यों को प्राथमिकता दें। व्यापारिक मामलों में जल्दबाजी में निर्णय न लें। घर-परिवार में किसी बात को लेकर संयम से बातचीत करें। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना बेहद आवश्यक है। शारीरिक थकान महसूस हो सकती है, पर्याप्त आराम करें।

🍯कुंभ
आपकी बुद्धिमानी से कार्यक्षेत्र की जटिल समस्याएं हल होंगी। व्यापार में नए साझेदारों या ग्राहकों से लाभ होगा। मित्रों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, नए स्रोत बन सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, मानसिक शांति मिलेगी।

🐟मीन
कार्यस्थल पर अपनी बात और विचारों को प्रभावी ढंग से रख पाएंगे। व्यापार में मध्यम लाभ के योग हैं, नई रणनीतियों पर ध्यान दें। परिवार में किसी मांगलिक या शुभ कार्य की रूपरेखा बनेगी। बचत पर ध्यान देने से भविष्य के लिए धन संचय होगा। मानसिक और भावनात्मक रूप से संतुष्ट रहेंगे।

*🚩आपका दिन मंगलमय हो🚩*









You Tube: 

1. Youtube:  ग्रह वाणी   
https://youtube.com/shorts/xqc6820XshI?si=3BPhBlfPj8-AJ3Bo

2. Youtube:  B I News
https://youtu.be/VwwU7GSmc8o?si=Y4y_DG_etYEolPQ0


PLEASE:- Like & Share 

                     
🚩🚩भारत माता की जय🚩🚩

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.