BJP ने जारी की UP राज्यसभा चुनावों के उम्मीदवारों की लिस्ट, 8 में से 2 महिलाओं को मिला टिकट
यूपी में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए सोमवार को उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी ने 8 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है.
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए बीजेपी ने सोमवार को लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी 10 में से 8 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रही है. मौजूदा संख्याबल के आधार पर बीजेपी 7 सीटें आसानी से जीत सकती हैं, जबकि 8वीं सीट जीतने के लिए जोड़-तोड़ करने होगी.
बीजेपी ने किस-किसको दिया टिकट?
1. धर्मपाल सिंह
2. राधाकांत ओझा
3. प्रकाश पाल
4. विद्यासागर सोनकर
5. गोपी कृष्णा पांडे
6. प्रियंका सिंह रावत
7. राम प्रताप सिंह चौहान
8. श्रुति गंगवार
बीजेपी ने साधा जाति समीकरण
बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए इस बार जातिगण समीकरणों का खास ख्याल रखा है. पार्टी ने 3 ओबीसी, 2 दलित, 2 ब्राह्मण और 1 ठाकुर समुदाय के प्रतिनिधि को टिकट दिया है.

Post a Comment