पुलिस कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन, पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर किया स्वैच्छिक रक्तदान
कानपुर नगर, 05 अक्टूबर 2026। मानवता एवं जनसेवा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस कार्यालय, कानपुर नगर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक स्वैच्छिक रक्तदान कर जरूरतमंदों की सहायता के लिए अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।
रक्तदान शिविर के दौरान पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया। इस अवसर पर रक्तदान को मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त कानपुर नगर श्री रघुबीर लाल, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा तथा अपर पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय श्री संकल्प शर्मा उपस्थित रहे। अधिकारियों ने रक्तदान करने वाले पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है, जिससे जरूरतमंद लोगों को जीवन बचाने में सहायता मिलती है। पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए इस स्वैच्छिक रक्तदान से समाज में मानवता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का सकारात्मक संदेश गया।



Post a Comment