रेलबाजार में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

 रेलबाजार में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार



कानपुर नगर। थाना रेलबाजार क्षेत्र में महिला से हुई चेन छिनैती की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीनी गई चेन भी बरामद कर ली है।

जानकारी के अनुसार, 02 अक्टूबर 2026 को एक महिला अपने पति के साथ स्कूटी से जैन मंदिर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार दो युवकों ने उनकी गले की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए।

पीड़िता की तहरीर पर थाना रेलबाजार में मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया। पुलिस ने घटनास्थल एवं आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छीनी गई चेन बरामद कर ली।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बाइट: प्रियंका बाजपेयी, सहायक पुलिस आयुक्त, छावनी।



रेल बाजार, कानपुर

Tags
This is the most recent post.
Older Post

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.