किदवई नगर में चिकित्सक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी, उपचार के दौरान मौत

किदवई नगर में चिकित्सक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी, उपचार के दौरान मौत



कानपुर। थाना किदवई नगर क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब 2 बजे एक चिकित्सक द्वारा अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से स्वयं को गोली मार लेने की घटना से हड़कंप मच गया। गोली लगने के बाद परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए।

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया घरेलू विवाद के कारण घटना घटित होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए पुलिस द्वारा सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

बाइट— सहायक पुलिस आयुक्त, बाबूपुरवा श्री वीरेन्द्र विक्रम

सहायक पुलिस आयुक्त बाबूपुरवा, श्री वीरेंद्र विक्रम SO,Kidwai Nagar

Tags

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.