वृन्दावन महाराज प्रेमानंद को किससे खतरा है? जेड प्लस सिक्योरिटी के लिए दो दिन में 2 चिट्ठी

वृन्दावन महाराज प्रेमानंद को किससे खतरा है? जेड प्लस सिक्योरिटी के लिए दो दिन में 2 चिट्ठी

संत प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा को लेकर 2 दिन में दूसरी चिट्ठी सीएम योगी आदित्यनाथ को भेजी गई है. जिसमें प्रेमानंद महाराज को जेड प्लस सिक्योरिटी की सुरक्षा दिए जाने की मांग की गई है.

वृन्दावन महाराज प्रेमानंद को किससे खतरा है? जेड प्लस सिक्योरिटी के लिए दो दिन में 2 चिट्ठी

भारत समेत दुनियाभर में करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र संत प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा को लेकर नई मांग उठी है. पिछले दो दिनों में दो पत्र सीएम योगी के पास पहुंच चुके हैं. जिसमें प्रेमानंद महाराज को जेड प्लस सिक्योरिटी की सुरक्षा दिए जाने की मांग उठ रही है. कल श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने सीएम योगी को पत्र लिखा था, जबकि आज कुछ संतों ने फिर से मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी है, जिसमें प्रेमानंद महाराज को सुरक्षा दिए जाने की मांग की गई है. इन पत्रों के बाद धार्मिक नगरी वृंदावन में भी हड़कंप की स्थिति है. क्योंकि हाल ही में प्रेमानंद के शिष्ट रसिक दुलारी की मौत के बाद मामला गर्माया हुआ है. 






क्यों उठी प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा की मांग 

दरअसल, प्रेमानंद महाराज के हित राधा केली कुंज आश्रम के पास उनके शिष्य रसिक दुलारी की आत्महत्या की गुत्थी पूरी तरह से सुलझी नहीं है. इस बीच आश्रम में भी कुछ विवाद दिखे हैं. चर्चा है कि आश्रम में दो गुट चल रहे हैं. जिसमें एक गुट भू माफियाओं के साथ मिलकर जमीनों पर कब्जा करता है. वहीं रसिक दुलारी की मौत के बाद भी कई सवालियां निशान उठे थे. जिसके बाद वृंदावन के संतों ने सीएम योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखकर कहा है कि प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा है और उनको जेड प्लस सिक्योरिटी दी जाए. वहीं कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि उनके बच्चे आश्रम में आए थे और उसके बाद से गायब हैं. हालांकि एक लड़का जिसके गायब होने का आरोप लगा था, वो बरसाना में मिला है. ऐसे में मामला चर्चा में है. 



बेलवन आश्रम में हैं संत प्रेमानंद

बताया जा रहा है कि रसिक दुलारी की मौत और आश्रम में उठते सवालों से संत प्रेमानंद महाराज भी आहत हुए हैं, जिसके बाद वह केलीकुंज आश्रम छोड़कर बेलवन स्थित आश्रम चले गए हैं. सीएम योगी को जो पत्र लिखे गए हैं, उसमें इस बात का जिक्र भी किया गया है कि भूमाफिया और वर्चस्व की लड़ाई में शामिल कुछ तत्व महाराज की छवि को खराब करना चाहते हैं, इसलिए उन्हें नुकसान पहुंचाया जा सकता है, जिसके चलते पहले से ही उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया जाए. 

रसिक दुलारी मामले की पुलिस कर रही जांच 

प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी की मौत को 9 दिन हो चुके हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आश्रम की तरफ से भी बयान जारी करके कहा गया कि वो पुलिस जांच में सहयोग कर रहे हैं और आश्रम को लेकर अफवाह या गलत जानकारी न फैलाई जाए. बता दें कि 9 दिन पहले रसिक दुलारी ने आश्रम की छत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी. इस मामले में 85 लोगों से बयान दर्ज हो चुके हैं, जबकि सीसीटीवी फुटेज में वह छत से कूंदते हुए दिखे हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसका प्राइवेट पार्ट कटा हुआ पाया गया था. पुलिस के मुताबिक आत्महत्या के पहले रसिक ने अपना प्राइवेट पार्ट ग्राइंडर से काटा था. ऐसे में अब तक आत्महत्या की वजह पूरी तरह से साफ नहीं हो पाई है. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है. 

Prema Nand Ji Maharaj

Tags

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.