किदवई नगर स्थित शंकराचार्य पार्क में , वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा हेतु मिलेगी चार नई बेंच लगवाईं
स्थानीय निवासियों की सुविधा के लिए श्रीमती रानी काबरा के प्रयासों से हुआ कार्य
आज किदवई नगर स्थित शंकराचार्य पार्क में स्थानीय निवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चार नई बेंच लगवाई गईं। यह कार्य श्रीमती रानी काबरा जी के प्रयासों से संभव हुआ। बेंच लगने से पार्क में सुबह-शाम आने वाले वरिष्ठ नागरिकों एवं अन्य स्थानीय लोगों को बैठने की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पार्क में बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। चार नई बेंच लगने से उनकी यह समस्या काफी हद तक दूर होगी। स्थानीय लोगों ने इस पहल को वरिष्ठ नागरिकों के लिए संजीवनी समान सुविधा बताया।
श्रीमती रानी काबरा क्षेत्र के निवासियों की समस्याओं और आवश्यकताओं को लेकर लगातार सक्रिय रहती हैं तथा अपने क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं के लिए निरंतर प्रयास करती हैं। स्थानीय लोगों ने उनके इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।



Post a Comment