वडोदरा GAS स्टेशन पर CNG भरा रही कार में अचानक जोरदार विस्फोट, क्षण भर में कबाड़ में बदली कार- गुजरात

वडोदरा GAS स्टेशन पर CNG भरा रही कार में अचानक जोरदार विस्फोट, क्षण भर में कबाड़ में बदली कार- गुजरात  

गुजरात के करजण में नेशनल हाईवे-48 पर सब कुछ सामान्य था. एक कार पेट्रोल-सीएनजी पंप पर खड़ी थी और उसमें CNG भरी जा रही थी. तभी अचानक ऐसा कुछ हुआ जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी.

  1. वडोदरा में सीएनजी पंप पर कार में हुआ जोरदार धमाका।

  2. गैस भरवाते समय कार खाली थी, बड़ा हादसा टला।

  3. विस्फोट से कार के परखच्चे उड़े, दो अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त।


विस्फोट इतना भयानक था कि कार के पिछले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और उसके पतरा व कांच दूर-दूर तक बिखर गए। गनीमत यह रही कि गैस भरवाते समय कार में कोई भी मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और किसी की जान नहीं गई।


गुजरात के करजण के पास नेशनल हाईवे-48 पर जिंदाल कंपनी के सामने स्थित पेट्रोल-सीएनजी पंप पर कार में सीएनजी भराते समय जोरदार विस्फोट की घटना सामने आई है. अचानक हुए धमाके से पंप परिसर में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई. धमाका इतना शक्तिशाली था कि कार के पिछले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और उसके पतरों और कांच के टुकड़े दूर तक जा गिरे. आसपास खड़े दो अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है.







जानकारी के मुताबिक, एक कार चालक अपनी सीएनजी कार में गैस भरवाने के लिए जिंदाल कंपनी के पास स्थित पंप पर पहुंचा था. पंप कर्मचारी द्वारा कार में सीएनजी भरने के लिए नोजल लगाया गया था. इसी दौरान अचानक कार की गैस टंकी में जोरदार विस्फोट हो गया. शुरुआती तौर पर तकनीकी खराबी या अत्यधिक दबाव के कारण विस्फोट होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, विस्फोट के वास्तविक कारणों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी.





विस्फोट के समय कार में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था. सीएनजी भरवाते समय यात्री कार से बाहर खड़े थे, जिसके चलते बड़ी जनहानि टल गई. घटना की सूचना मिलते ही करजण फायर टीम सायरन बजाते हुए मौके पर पहुंची. टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आग या अन्य खतरे की आशंका को देखते हुए जरूरी सावधानी बरती. वहीं, पुलिस भी मौके पर पहुंची और पंप परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की जांच शुरू की. घटना के बाद सीएनजी पंप पर मौजूद लोगों में भी काफी देर तक भय का माहौल बना रहा.

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, करजण नेशनल हाईवे-48 पर जिंदाल कंपनी के सामने बने सीएनजी पंप पर एक कार चालक अपनी गाड़ी में गैस डलवाने के लिए पहुंचा था।

सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए कार में बैठे सभी लोग नीचे उतर गए थे, जिसके बाद पंप कर्मचारी गाड़ी में सीएनजी भरने लगा। इसी दौरान अचानक कार की गैस टैंक जोरदार धमाके के साथ फट गई।

पंप पर मची अफरातफरी

बता दें कि धमाका इतना तेज था कि आसपास मौजूद लोगों में भारी दहशत फैल गई और पंप पर भगदड़ मच गई। इस भीषण विस्फोट की चपेट में आने से पास ही खड़े अन्य दो वाहनों को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही करजण फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थिति को संभाला और इलाके को सुरक्षित किया।

किस वजह से हुआ ब्लास्ट?

गौरतलब है कि सीएनजी टैंक फटने के पीछे की असल वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस और तकनीकी टीमें इस बात की जांच कर रही हैं कि क्या यह हादसा टैंक की खराब क्वालिटी, उसकी एक्सपायरी डेट या किसी अंदरूनी तकनीकी खराबी की वजह से हुआ है।

Gujrat Car Visfot CNG

Tags

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.