साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई को लेकर डीसीपी पूर्वी ने की ओ.आर., लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई को लेकर डीसीपी पूर्वी ने की ओ.आर., लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

साइबर थाना कानपुर नगर के विवेचकों एवं कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक, डिजिटल साक्ष्यों के वैज्ञानिक संकलन और ठगी की रकम की त्वरित रिकवरी पर दिया जोर

साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई को लेकर डीसीपी पूर्वी ने की ओ.आर., लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
कानपुर नगर, 01 अक्टूबर 2026

साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं लंबित मामलों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से आज पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री सत्यजीत गुप्ता द्वारा साइबर थाना कानपुर नगर के विवेचकों एवं कर्मचारियों का ओ.आर. (ऑर्डरली रूम) किया गया। इस दौरान उन्होंने साइबर अपराध से संबंधित लंबित विवेचनाओं एवं प्रार्थना पत्रों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।









डीसीपी पूर्वी ने लंबित विवेचनाओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को समय से राहत दिलाने तथा साइबर ठगी में गई धनराशि को तत्काल होल्ड/फ्रीज कराने और रिकवरी के लिए संबंधित बैंकों एवं अन्य संस्थानों से प्रभावी समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने विवेचना के दौरान डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित एवं वैज्ञानिक तरीके से संकलित करने, केस डायरी एवं अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा विवेचना की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही साइबर अपराध के बदलते स्वरूप, नए तौर-तरीकों एवं तकनीकी पहलुओं से लगातार अपडेट रहते हुए अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं विधिसम्मत कार्रवाई करने को कहा।

बैठक में लंबित प्रार्थना पत्रों एवं अभियोगों की नियमित समीक्षा कर उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने, थाना कार्यालय की कार्यप्रणाली एवं अभिलेखों की नियमित समीक्षा तथा लंबित मामलों की प्रगति पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।

अंत में पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए साइबर अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा आमजन को साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर प्रयास करने के निर्देश दिए।

Police Meeting

Tags
This is the most recent post.
Older Post

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.