🌞सुप्रभातम🌞
⚜️««« *आज का पंचांग* »»»⚜️
दिनांक:- 24/07/2025, गुरुवार
कलियुगाब्द.......................5127
विक्रम संवत्......................2082
शक संवत्.........................1947
मास..................................श्रवण
पक्ष...................................कृष्ण
तिथी..........................अमावस्या
रात्रि 12.43 पर्यंत पश्चात प्रतिपदा
रवि..........................दक्षिणायन
सूर्योदय.......प्रातः 05.54.06 पर
सूर्यास्त........संध्या 07.12.51 पर
सूर्य राशि............................कर्क
चन्द्र राशि.........................मिथुन
गुरु राशि..........................मिथुन
नक्षत्र...............................पुनर्वसु
दोप 04.44 पर्यंत पश्चात पुष्य
योग..................................हर्षण
प्रातः 09.47 पर्यंत पश्चात वज्र
करण............................चतुष्पद
दोप 01.35 पर्यंत पश्चात नाग
ऋतु..........................(नभ:) वर्षा
दिन................................गुरुवार
🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार :--*
24 जुलाई सन 2025 ईस्वी ।
👁🗨 *अभिजित मुहूर्त :-*
प्रातः 11.45 से 12.39 तक ।
👁🗨 *राहुकाल :-*
दोपहर 01.53 से 03.33 तक ।
🌞 *उदय लग्न मुहूर्त :-*
*कर्क*
05:28:35 07:44:46
*सिंह*
07:44:46 09:56:34
*कन्या*
09:56:34 12:07:14
*तुला*
12:07:14 14:21:52
*वृश्चिक*
14:21:52 16:38:02
*धनु*
16:38:02 18:43:38
*मकर*
18:43:38 20:30:44
*कुम्भ*
20:30:44 22:04:16
*मीन*
22:04:16 23:35:29
*मेष*
23:35:29 25:16:14
*वृषभ*
25:16:14 27:14:53
*मिथुन*
27:14:53 29:28:35
🚦 *दिशाशूल :-*
दक्षिणदिशा - यदि आवश्यक हो तो दही या जीरा का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक........................6
🔯 शुभ रंग.......................पीला
✡ *चौघडिया :-*
प्रात: 10.31 से 12.11 तक चंचल
दोप. 12.11 से 01.52 तक लाभ
दोप. 01.52 से 03.32 तक अमृत
सायं 05.13 से 06.53 तक शुभ
सायं 06.53 से 08.13 तक अमृत
रात्रि 08.13 से 09.32 तक चंचल
📿 *आज का मंत्र :-*
॥ ॐ नारायणाय नमः ॥
📢 *सुभाषितानि :-*
*श्रीमद्भगवतगीता (त्रयोदशोऽध्यायः -क्षेत्रक्षेत्रज्ञविभागयोग:) -*
महाभूतान्यहंकारो बुद्धिरव्यक्तमेव च ।
इन्द्रियाणि दशैकं च पञ्च चेन्द्रियगोचराः ॥१३- ५॥
अर्थात :
पाँच महाभूत, अहंकार, बुद्धि और मूल प्रकृति भी तथा दस इन्द्रियाँ, एक मन और पाँच इन्द्रियों के विषय अर्थात शब्द, स्पर्श, रूप, रस और गंध॥5॥
🍃 *आरोग्यं :-*
*दांतों में सड़न को दूर करने के घरेलू उपाय -*
*3. सरसों का तेल और सेंधा नमक -*
सरसों का तेल सेहत और सुंदरता दोनों के ही लिए बहुत लाभकारी है। सेंधा नमक और सरसों का तेल भारतीय रसोई घरों में सालों से प्रयोग किया जा रहा है। खाना बनाने के लिए इन सामग्री का प्रयोग रोजाना किया जाता है। सरसों का तेल एंटीमाइक्रोबायल है, जबकि सेंधा नमक मुंह में पीएच स्तर को संतुलित करने में मदद करता है। इसके लिए आप एक चम्मच सरसों का तेल और एक सेंधा नमक लीजिए और अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। इसके बाद धीरे धीरे इससे अपने दांतों और मसूड़ों की मसाज कीजिए।
⚜ *आज का राशिफल :-*
🐏 *राशि फलादेश मेष :-*
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। अज्ञात भय सताएगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कुसंगति से बचें। चिंता रहेगी। धन प्राप्ति में अवरोध दूर होंगे। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी।
🐂 *राशि फलादेश वृष :-*
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
शत्रु भय रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। आर्थिक उन्नति होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। शुभ समय।
👫 *राशि फलादेश मिथुन :-*
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। कारोबार में बुद्धिबल से उन्नति होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। प्रमाद से बचें।
🦀 *राशि फलादेश कर्क :-*
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। किसी के उकसाने में न आएं। बात बिगड़ सकती है। आवश्यक निर्णय सोच-समझकर करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान हो सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी।
🦁 *राशि फलादेश सिंह :-*
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में वृद्धि होगी। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश लाभदायक रहेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। उत्साह बना रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। संतान की चिंता रहेगी।
👧 *राशि फलादेश कन्या :-*
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आय में वृद्धि होगी। कारोबार लाभप्रद रहेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। दूर से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय बढ़ेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों का साथ रहेगा। थकान रहेगी।
⚖ *राशि फलादेश तुला :-*
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
प्रेम-प्रसंग में आशातीत सफलता प्राप्त होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। सुख के साधन जुटेंगे। शत्रु परास्त होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। सभी ओर से सफलता मिलेगी।
🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक :-*
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
राजभय रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। लेन-देन में जल्दबाजी हानि देगी। शारीरिक कष्ट संभव है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था में मुश्किल होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। अनहोनी की आशंका रहेगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। आय में निश्चितता रहेगी।
🏹 *राशि फलादेश धनु :-*
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। मानसिक बेचैनी रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। अधिकार प्राप्ति के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। दूसरों के काम में दखल न दें। विवाद से बचें। लाभ होगा।
🐊 *राशि फलादेश मकर :-*
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
राज्य से प्रसन्नता रहेगी। कोई बड़ा काम हो सकता है। नई योजना बनेगी। नया उपक्रम प्रारंभ हो सकता है। सामाजिक कार्य करने का अवसर मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कोई नई समस्या आ सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कोई नई समस्या आ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा।
🏺 *राशि फलादेश कुंभ :-*
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आंखों को चोट व रोग से बचाएं। धन प्राप्ति सुगम होगी। सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। थकान व कमजोरी महसूस हो सकती है। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।
*राशि फलादेश मीन :-*
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
पुराना रोग उभर सकता है। अनहोनी की आशंका रहेगी। मातहतों से कहासुनी हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद संभव है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। आय में निश्चितता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। सोच-समझकर निर्णय लें।
☯ *आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।*
।। 🐚 *शुभम भवतु* 🐚 ।।
🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय* 🚩🚩
🇮🇳🇮🇳 🇮🇳🇮🇳 🇮🇳🇮🇳 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 🇮🇳🇮🇳
You Tube:
1. Youtube: ग्रह वाणी
https://youtube.com/shorts/xqc6820XshI?si=3BPhBlfPj8-AJ3Bo
2. Youtube: B I News
https://youtu.be/VwwU7GSmc8o?si=Y4y_DG_etYEolPQ0
PLEASE:- Like & Share
🚩🚩भारत माता की जय🚩🚩
Post a Comment