🌞सुप्रभातम🌞
⚜️««« *आज का पंचांग* »»»⚜️
दिनांक:- 27/07/2025, रविवार
कलियुगाब्द.........................5127
विक्रम संवत्........................2082
शक संवत्...........................1947
मास...................................श्रावण
पक्ष.....................................शुक्ल
तिथी..................................तृतीया
रात्रि 10.46 पर्यंत पश्चात चतुर्थी
रवि.............................दक्षिणायन
सूर्योदय ............प्रातः 05.56.03 पर
सूर्यास्त...........संध्या 07.10.54 पर
सूर्य राशि..............................कर्क
चन्द्र राशि..............................सिंह
गुरु राशी............................मिथुन
नक्षत्र....................................मघा
दोप 04.23 पर्यंत पश्चात पूर्वाफाल्गुनी
योग....................................वरिघ
रात्रि 03.08 पर्यंत पश्चात परिघ
करण................................तैतिल
प्रातः 10.40 पर्यंत पश्चात गरज
ऋतु.............................(नभ:) वर्षा
दिन.................................रविवार
🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार :-*
27 जुलाई सन 2025 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक.........................9
🔯 शुभ रंग.........................नीला
👁🗨 *अभिजीत मुहूर्त :-*
दोप 12.06 से 12.59 तक ।
👁🗨*राहुकाल :-*
संध्या 05.28 से 07.06 तक ।
🌞 *उदय लग्न मुहूर्त :-*
*कर्क*
05:12:51 07:28:58
*सिंह*
07:28:58 09:40:48
*कन्या*
09:40:48 11:51:28
*तुला*
11:51:28 14:06:06
*वृश्चिक*
14:06:06 16:22:16
*धनु*
16:22:16 18:27:52
*मकर*
18:27:52 20:14:58
*कुम्भ*
20:14:58 21:48:30
*मीन*
21:48:30 23:19:43
*मेष*
23:19:43 25:00:28
*वृषभ*
25:00:28 26:59:07
*मिथुन*
26:59:07 29:12:51
🚦 *दिशाशूल :-*
पश्चिमदिशा - यदि आवश्यक हो तो दलिया, घी या पान का सेवनकर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ *चौघडिया :-*
प्रात: 07.37 से 09.15 तक चंचल
प्रात: 09.15 से 10.53 तक लाभ
प्रात: 10.53 से 12.32 तक अमृत
दोप. 02.10 से 03.48 तक शुभ
सायं 07.05 से 08.27 तक शुभ
संध्या 08.27 से 09.49 तक अमृत
रात्रि 09.49 से 11.10 तक चंचल ।
💮 *आज का मंत्रः*
॥ ॐ पूष्णे नम: ॥
*संस्कृत सुभाषितानि :-*
*श्रीमद्भगवतगीता (त्रयोदशोऽध्यायः - क्षेत्रक्षेत्रज्ञविभागयोगो:) -*
अमानित्वमदम्भित्व- महिंसा क्षान्तिरार्जवम् ।
आचार्योपासनं शौचं स्थैर्यमात्मविनिग्रहः ॥१३- ७॥
अर्थात :
श्रेष्ठता के अभिमान का अभाव, दम्भाचरण का अभाव, किसी भी प्राणी को किसी प्रकार भी न सताना, क्षमाभाव, मन-वाणी आदि की सरलता, श्रद्धा-भक्ति सहित गुरु की सेवा, बाहर-भीतर की शुद्धि, अन्तःकरण की स्थिरता और मन-इन्द्रियों सहित शरीर का निग्रह॥7॥
🍃 *आरोग्यं सलाह :-*
*दांतों में सड़न को दूर करने के घरेलू उपाय -*
*5. लहसुन -*
हम खाना बनाने के लिए लहसुन का बहुत ही इस्तेमाल करते है। इसमें एंटीफंगल और जीवाणुरोधी गुण होते हैं और साथ ही, दर्द निवारक के रूप में काम करके दांत दर्द से छुटकारा पाने में मदद करता है। इसके लिए आप सुबह खाली पेट लहसुन की एक कली को चबाएं।
⚜ *आज का राशिफल :-*
🐏 *राशि फलादेश मेष :-*
*(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)*
जीवनसाथी पर आपसी मेहरबानी रहेगी। जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है। व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में सुकून रहेगा। निवेश लाभप्रद रहेगा। कार्य बनेंगे। घर-बाहर सुख-शांति बने रहेंगे। मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी।
🐂 *राशि फलादेश वृष :-*
*(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
पार्टनरों का सहयोग समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक-ठीक चलेगा। स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है। प्रतिद्वंद्विता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। चोट व रोग से बाधा संभव है। दूसरों के काम में दखलंदाजी न करें।
👫 *राशि फलादेश मिथुन :-*
*(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)*
नौकरी में अनुकूलता रहेगी। पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
🦀 *राशि फलादेश कर्क :-*
*(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
आय में कमी तथा नौकरी में कार्यभार रहेगा। बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है। दु:खद समाचार मिलने से नकारात्मकता बढ़ेगी। व्यवसाय से संतुष्टि नहीं रहेगी। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाज न करें। घर-बाहर अशांति रहेगी। कार्य में रुकावट होगी।
🦁 *राशि फलादेश सिंह :-*
*(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। कर्ज में कमी होगी। संतुष्टि रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। अपना प्रभाव बढ़ा पाएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य न करें। प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्य की समस्याएं दूर होंगी।
👩🦰 *राशि फलादेश कन्या :-*
*(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। व्यवसाय में जल्दबाजी से काम न करें। चोट व दुर्घटना से बचें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर-बाहर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। वस्तुएं संभालकर रखें।
⚖ *राशि फलादेश तुला :-*
*(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। जुए, सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। निवेश शुभ रहेगा। प्रमाद न करें। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक :-*
*(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
व्यवसाय में कमी होगी। नौकरी में नोकझोंक हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। थकान महसूस होगी। अपेक्षित कार्यों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी।
🏹 *राशि फलादेश धनु :-*
*(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)*
यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। बगैर मांगे किसी को सलाह न दें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। अज्ञात भय व चिंता रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। धनार्जन होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।
🐊 *राशि फलादेश मकर :-*
*(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)*
सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर सहयोग व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा।
🏺 *राशि फलादेश कुंभ :-*
*(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। मातहतों का सहयोग मिलेगा। पूजा-पाठ व सत्संग में मन लगेगा। आत्मशांति रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। दूसरे के काम में दखल न दें।
🐟 *राशि फलादेश मीन :-*
*(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्र व संबंधी सहायता करेंगे। आय बनी रहेगी। जोखिम न लें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। छोटी सी गलती से समस्या बढ़ सकती है।
☯ *आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।*
।। 🐚 *शुभम भवतु* 🐚 ।।
🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय* 🚩🚩
You Tube:
1. Youtube: ग्रह वाणी
https://youtube.com/shorts/xqc6820XshI?si=3BPhBlfPj8-AJ3Bo
2. Youtube: B I News
https://youtu.be/VwwU7GSmc8o?si=Y4y_DG_etYEolPQ0
PLEASE:- Like & Share
🚩🚩भारत माता की जय🚩🚩
Post a Comment