जरौली मंदिर चोरी का खुलासा: शिवलिंग और नागराज की तांबे की प्रतिमा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
जरौली मंदिर चोरी का खुलासा: शिवलिंग और नागराज की तांबे की प्रतिमा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
कानपुर में मंदिर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, CCTV फुटेज से हुई आरोपी की पहचान
कानपुर नगर। गुजैनी थाना क्षेत्र के जरौली स्थित केसरी नंदन धाम शिव मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी सोनू शुक्ला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी हुआ शिवलिंग और उसके ऊपर स्थापित नागराज की कीमती तांबे की प्रतिमा बरामद कर ली है।
जानकारी के अनुसार, मंदिर से शिवलिंग और नागराज की तांबे की प्रतिमा चोरी होने के बाद मंदिर समिति की ओर से थाना गुजैनी में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू की। मंदिर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज में चोरी की घटना कैद हो गई थी। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश शुरू की।
पुलिस ने बीती रात कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनू शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी की गई शिवलिंग और नागराज की तांबे की प्रतिमा बरामद कर ली गई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पूर्व में जुआ, पॉक्सो एक्ट और चोरी से संबंधित तीन मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई से मंदिर से चोरी हुई धार्मिक वस्तुओं की बरामदगी हो गई है।








