गंगा मेले में राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज का भव्य होली मिलन समारोह
कानपुर। सुप्रसिद्ध गंगा मेला सरसैया घाट, कानपुर में मंगलवार को राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र अग्निहोत्री (किशन) ने किया, जिसमें कानपुर नगर के कई प्रतिष्ठित एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।
श्री रामजानकी बड़ा मंदिर में लगाया गया कैंप
होली मिलन कार्यक्रम के लिए श्री रामजानकी क्षत्रपति भगवान बड़ा मंदिर परिसर में कैंप लगाया गया। कार्यक्रम में आए अतिथियों एवं नागरिकों का स्वागत जय श्री राम का पटका पहनाकर तथा मिष्ठान खिलाकर किया गया। पूरे आयोजन में सौहार्द, भाईचारे और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपीलइस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र अग्निहोत्री (किशन) ने मेले में उपस्थित जनसमूह को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कानपुर नगर में होली का पर्व हमेशा प्रेम और भाईचारे के साथ मनाया जाता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि होली का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं।
उन्होंने भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार से सवर्ण आयोग के गठन तथा अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जयंती के दिन अवकाश घोषित करने की मांग भी रखी।
कई पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष पं. रमाकांत अग्निहोत्री, मंडल अध्यक्ष पं. प्रकाश नारायण अग्निहोत्री, महामंत्री अनिल कुमार मिश्रा, राजेन्द्र अग्निहोत्री, राजेश शुक्ला, प्रदीप द्विवेदी, राकेश तिवारी (जिलाध्यक्ष), प्रमोद तिवारी (संचालक अखाड़ा गुप्तार घाट), शैलेन्द्र कुमार मिश्रा (जिलाध्यक्ष कानपुर दक्षिण), अनिल दीक्षित, विमल बाजपेयी, मुकेश दीक्षित, संजय बाजपेयी, गिरीश चन्द्र अग्निहोत्री, राजीव पाण्डेय, कृपाशंकर शुक्ला, रमेश चन्द्र मिश्रा, जितेंद्र चतुर्वेदी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त संगठन के राष्ट्रीय महासचिव पं. अनिल मिश्रा, राष्ट्रीय संरक्षक ओमप्रकाश मिश्रा, लखनक मंडल अध्यक्ष पं. मुकेश शुक्ला, अजय त्रिवेदी एवं आशीष अवस्थी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान कानपुर नगर एवं देहात के कई माननीय विधायकों, मंत्रियों और सांसदों से शिष्टाचार भेंट भी की गई।


Post a Comment