घर में है PNG कनेक्शन तो नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर... गैस सकंट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, LPG-PNG को लेकर नया नियम,

घर में है PNG कनेक्शन तो नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर... गैस सकंट के बीच सरकार का बड़ा फैसला,  LPG-PNG को लेकर नया नियम, 

घर में है PNG कनेक्शन तो नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर... गैस सकंट के बीच सरकार का बड़ा फैसला,  LPG-PNG को लेकर नया नियम,

क्या आपके पास भी LPG सिलेंडर का कनेक्शन होने के साथ ही घर में पाइप गैस यानी PNG है. अगर हां, तो फिर ये खबर आपके लिए है. दरअसल, अमेरिका-ईरान में जारी युद्ध (US-Iran War) के चलते भारत में भी एलपीजी संकट (LPG Crisis) देखने को मिल रहा है. इस बीच मिडिल ईस्ट में जारी टेंशन के बीच सरकार ने नियमों में बड़ा बदलाव (LPG-PNG Rule Change) किया है और इसके तहत अब ऐसी स्थिति में आपको अपना एलपीजी सिलेंडर सरेंडर करना होगा. पेट्रोलियम मंत्रालय ने इसके साथ ही तेल और गैस वितरण कंपनियों को भी सख्त आदेश दिया है कि PNG यूजर को LPG कनेक्शन देना प्रतिबंधित होगा.

क्या आपके घर में भी रसोई गैस का डबल कनेक्शन है? सरकार ने LPG और PNG को लेकर एक सख्त नियम जारी किया है.

  • एनजी कनेक्शन वाले घरों को घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध न कराने का नया नियम लागू किया है.
  • जिनके पास पीएनजी और एलपीजी दोनों कनेक्शन हैं, उन्हें अपना एलपीजी कनेक्शन तुरंत सरेंडर करना अनिवार्य होगा.
  • सरकारी तेल कंपनियां और उनके वितरक पीएनजी कनेक्शन वाले घरों में एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति नहीं कर सकेंगे.

नई दिल्ली:

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) की सप्लाई को लेकर बड़ा और महत्वपूर्ण बदलाव किया है. नए नियमों के तहत अब जिन घरों में पहले से पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन मौजूद है, उन्हें घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जाएगा. यदि किसी उपभोक्ता के पास पीएनजी और एलपीजी दोनों कनेक्शन हैं, तो उन्हें अपना एलपीजी कनेक्शन तुरंत सरेंडर करना होगा. यह फैसला शनिवार को जारी अधिसूचना के माध्यम से लागू किया गया है और यह तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है.

  • अब एक ही घर में PNG (पाइप गैस) और LPG (सिलेंडर) दोनों कनेक्शन रखना गैर-कानूनी होगा.
  •  जिनके पास सक्रिय PNG कनेक्शन है, वे अब अपने पुराने LPG सिलेंडर की रिफिलिंग (बुकिंग) नहीं करा सकेंगे.
  • जिनके पास दोनों सुविधाएं हैं, उन्हें अपना घरेलू LPG कनेक्शन विभाग को तुरंत सरेंडर करना होगा.
  • पाइप गैस (PNG) वाले उपभोक्ता अब नए घरेलू LPG कनेक्शन के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे.
     

मंत्रालय द्वारा जारी गजट अधिसूचना में तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (आपूर्ति एवं वितरण का विनियमन) आदेश, 2000 में संशोधन किया गया है. नए प्रावधानों के अनुसार पीएनजी कनेक्शन रखने वाला कोई भी व्यक्ति नया घरेलू एलपीजी कनेक्शन नहीं ले सकेगा. पीएनजी और एलपीजी दोनों रखने वाले उपभोक्ता एलपीजी सिलेंडर का रिफिल नहीं प्राप्त कर सकेंगे. ऐसे उपभोक्ताओं को एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना अनिवार्य होगा.

सरकारी तेल कंपनियां (आईओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल) और उनके वितरक ऐसे घरों में एलपीजी प्रदान नहीं कर सकेंगे. सरकार का उद्देश्य स्पष्ट है कि एलपीजी की सीमित आपूर्ति को बेहतर तरीके से प्रबंधित हो और उन जरूरतमंद परिवारों तक सिलेंडर पहुंचे, जिनके पास पीएनजी जैसा विकल्प नहीं है. पीएनजी मुख्य रूप से शहरी क्षेत्रों में उपलब्ध है, जहां पाइपलाइन के माध्यम से सस्ती और पर्यावरण-अनुकूल गैस मिलती है. वहीं ग्रामीण और छोटे शहरों में अभी भी एलपीजी ही मुख्य ईंधन है. इस बदलाव से पीएनजी वाले क्षेत्रों में एलपीजी की मांग कम होगी, जिससे ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए सब्सिडी वाले सिलेंडर की उपलब्धता बढ़ेगी.

यह कदम 'एक घर-एक ईंधन' नीति की दिशा में भी माना जा रहा है. पहले भी सरकार ने दोहरे कनेक्शन पर रोक लगाने की कोशिश की थी, लेकिन अब यह नियम स्पष्ट और सख्त रूप से लागू किया गया है. उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि यदि उनके पास दोनों कनेक्शन हैं, तो वे तुरंत नजदीकी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर या कंपनी के पोर्टल पर जाकर कनेक्शन सरेंडर करें. सरेंडर करने पर कोई जुर्माना नहीं लगेगा, लेकिन नियम तोड़ने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है.



GAS PNG

Tags

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.