LPG अफवाहों के बीच बढ़ गई Rotimaker की डिमांड, खरीदने के लिए ये 5 ऑप्शन हैं बेस्ट, अभी देख लें पूरी लिस्ट

 LPG अफवाहों के बीच बढ़ गई Rotimaker की डिमांड, खरीदने के लिए ये 5 ऑप्शन हैं बेस्ट, अभी देख लें पूरी लिस्ट

आज हम आपको ऐसे 5 रोटीमेकर बताने जा रहे हैं, जिससे आपकी किचम का काम बेहद आसान हो सकता है. इनमें एक रोटीमेकर ऐसा भी है, जिसमें आपको आटा गूंथने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.

5 Best Rotimaker Machine: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर भारत में गैस की सप्लाई पर दिखाई देने लगा है. देश के कई हिस्सों से LPG गैस किल्लत की खबरें सामने आ रही हैं. हालात ऐसे हैं, कि कुछ शहरों में गैस शॉर्टेज की वजह से रेस्टोरेंट और कैफे भी बंद हो गए हैं. इसी बीच लोगों ने इंडक्शन और रोटीमेकर जैसी मशीनों का उपयोग करना भी शुरू कर दिया है. बढ़ती मांग के चलते बाजारों में और ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर इन मशीनों की कीमतों में भी इजाफा देखने को मिल रहा है. इसी कड़ी में आज हम आपको ऐसे 5 रोटीमेकर बताने जा रहे हैं, जिससे आपकी किचम का काम बेहद आसान हो सकता है. इनमें एक रोटीमेकर ऐसा भी है, जिसमें आपको आटा गूंथने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. 

1. Wonder chef Roti-Magic, Fully Automatic Roti Maker


अगर आप ऐसा रोटीमेकर खरीदना चाहते हैं, जिसके लिए आपको आटा गूंथने की भी जरूरत न पड़े, तो वंडरशेफ की यह रोटीमेकर मशीन बेस्ट हो सकती है. इसमें एक टच पैनल दिया जाता है जिसमें कई तरह के ऑप्शन्स मिलते हैं. इसमें आप अपनी पसंद के हिसाब से पतली, मीडियम या मोटी रोटी का चयन कर सकते हैं. इसमें बस आपको सूखा आटा, तेल और पानी डालना होगा. इस मशीन की कीमत अमेजन पर 59, 999 रुपये है. 

2. Libra Roti Maker Machine 

इस रोटी मेकर मशीन में 8.5 इंच की प्लेट मिलती है, जो रोटी बनाने के लिए बिल्कुल सही मानी जाती है. इसमें मजबूत हैंडल मिलता है, जिससे इसका इस्तेमाल करना बहुत ही ज्यादा सुरक्षित हो जाता है. इसके अलावा इसमें ऑटोमैटिक टेम्परेचर कंट्रोल फीचर मौजूद है, जिससे रोटी को सही से पकने में मदद मिलती है. इसमें 950 वॉट का पावरफुल हीटिंग एलिमेंट लगा हुआ है, जिससे रोटियां काफी जल्दी बन जाती हैं. अमेजन पर इसकी कीमत 2,499 रुपये है.

3. BAJAJ VACCO Electric Go-Ezzee Chapati/Roti/Khakhra Maker

बजाज की यह रोटीमेकर मशीन वैल्यू फॉर मनी मानी जाती है. इसकी मदद से आप कुछ ही मिनटों में आप रोटी, खाखरा समेत अन्य चीजें आसानी से बना सकते हैं. साथ ही इसमें सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा गया है. इसमें ऑटोमैटिक शट‑ऑफ फीचर दिया गया है, जो रोटी पूरी तरह फूल जाने पर मशीन को खुद बंद कर देता है. अमेजन पर इसकी कीमत 2,728 रुपये है.

4. Longway Automatic Electric Multi Master Roti Maker

लॉन्गवे (Longway) का 1000 वॉट रोटी मेकर अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है. इसकी खास बात यह है, कि इसमें बिजली की खपत कम होती है और रोटी भी जल्दी बनती है. इसमें इंडिकेटर लैंप मिलता है, जो टेंपरेचर सही होने पर जल जाता है. इसका डिजाइन काफी ज्यादा कॉम्पैक्ट और लाइट है जिससे इसको इस्तेमाल करना काफी ज्यादा आसान हो जाता है. अमेजन पर इसकी कीमत 1,999 रुपये है.

5. Starvin Electric Roti Maker 1000W

 रोटी, ऑमलेट और खाखरा बनाने के लिए ये रोटीमेकर बेस्ट हो सकता है. इसमें नॉन‑स्टिक हीटिंग प्लेट्स मिलती है, जिससे रोटी जलती नहीं हैं और साफ करना भी आसान हो जाता है. इस रोटी मेकर में मजबूत बेकलाइट हैंडल और बॉडी दी गई है. फ्लिपकार्ट पर इस रोटीमेकर की कीमत 1,638 रुपये है.


Roti Maker

This is the most recent post.
Older Post

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.