गंगा मेला में नशा मुक्ति शिविर, समाजसेवियों का सम्मान

गंगा मेला में नशा मुक्ति शिविर, समाजसेवियों का सम्मान

प्रेमारंभ-26 अभियान का भव्य समापन, युवाओं को नशा छोड़ने का दिलाया संकल्प

गंगा मेला में नशा मुक्ति शिविर, समाजसेवियों का सम्मान
राजेश निगम, विशेष संवाददाता

कानपुर। ऐतिहासिक होली गंगा मेला सरसैया घाट में पत्रकार प्रेस परिषद एवं सोसाइटी योग ज्योति इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में तथा रतन ज्योति समाचार पत्र के सहयोग से नशा मुक्ति एवं जनचेतना शिविर “प्रेमारंभ-26” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति अभियान के प्रमुख एवं एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डधारी योग गुरु ज्योति बाबा तथा पत्रकार प्रेस परिषद के चेयरमैन ऋषभ मिश्रा आजाद की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योग गुरु ज्योति बाबा ने कहा कि सरसैया घाट पर लगने वाला गंगा मेला आजादी के क्रांतिकारियों की याद दिलाता है। उन्होंने बताया कि अंग्रेजों के समय होली खेलने पर पाबंदी के बावजूद सनातन धर्मावलंबियों ने होली खेली थी, जिसके कारण अंग्रेजों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इसके विरोध में पूरे शहर में आंदोलन खड़ा हो गया और अंततः अंग्रेजों को सभी को रिहा करना पड़ा। जिस दिन उन्हें छोड़ा गया, उस दिन अनुराधा नक्षत्र था, तभी से अनुराधा नक्षत्र में पूरे देश में इकलौता गंगा मेला कानपुर में मनाया जाता है। इसी क्रांतिकारी भावना के साथ प्रतिवर्ष गंगा मेला में नशा मुक्ति एवं जनजागरूकता शिविर लगाया जाता है और लोगों को नशा छोड़ने का संकल्प दिलाया जाता है।

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी विजय सिंह मार्तोलिया ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज देश के युवाओं में नशा एक गंभीर समस्या बनती जा रही है, जिससे समाज और आने वाली पीढ़ी को बचाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। स्वागत भाषण देते हुए पत्रकार प्रेस परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र यादव ने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति आने वाली पीढ़ी के भविष्य को भी प्रभावित कर सकती है।

इस दौरान मंत्री राकेश सचान, किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व महापौर रवींद्र पाटनी, विधायक अमिताभ बाजपेई, महेंद्र सिंह यादव, एमएलसी अरुण पाठक, विधायक नीलिमा कटियार, बुंदेलखंड अध्यक्ष प्रकाश पाल, दक्षिण अध्यक्ष शिवराम सिंह, अनिल दीक्षित सहित अनेक जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों का अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

पत्रकार प्रेस परिषद के राष्ट्रीय चेयरमैन ऋषभ मिश्रा आजाद ने कहा कि आजादी के क्रांतिकारियों की प्रेरणा से होली को नशा, जुआ, केमिकल रंगों और मिलावटी खाद्य पदार्थों से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 2 मार्च से शुरू किए गए प्रेमारंभ-26 अभियान का गंगा मेला में भव्य समापन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवियों को सम्मानित किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए तुलसी व फूलों के पौधे वितरित किए गए। साथ ही शक्ति के प्रतीक के रूप में सांकेतिक गदा एवं अहिल्याबाई होल्कर समाज सेवा श्री सम्मान भी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पियूष रंजन मिश्रा सनातनी ने की, जबकि संयोजन प्रदेश संयोजिका डॉ. सुलोचना दीक्षित ने किया।

इस अवसर पर महंत राम अवतार दास, सत्य प्रकाश, मधुप दीक्षित, मुकेश मिश्रा, संतोष गुप्ता, राजेश निगम, सुनील त्रिपाठी, गजेंद्र सिंह सेंगर, सुशील बाजपेई एडवोकेट, विकास गौड़ एडवोकेट, राजेश कुमार निगम (मंडल अध्यक्ष), उपेंद्र मिश्रा, श्रवण कुमार, सुश्री गीता, संतोष मिश्रा, कमल सचदेवा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।


Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.