सिंगापुर में रहना कितना मुश्किल है जानिए.... भारतीय महिला से उन्होंने बताया कितना मुश्किल है वहां रहना, जानिए क्यों
दुनिया के सबसे आधुनिक और विकसित शहरों में गिने जाने वाले सिंगापुर को अक्सर सपनों की जगह के रूप में देखा जाता है. साफ-सुथरी सड़कें, शानदार इमारतें और व्यवस्थित जीवनशैली के कारण कई लोग यहां बसने का सपना देखते हैं. लेकिन, एक भारतीय महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर सिंगापुर में रहने की असलियत बताई है. नेहा रावत नाम की भारतीय एक्सपैट ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में बताया कि सिंगापुर में जिंदगी उतनी आसान नहीं है जितनी सोशल मीडिया पर दिखती है.
महंगा किराया और खर्चीली जिंदगी
नेहा रावत ने वीडियो में कहा, कि पहली नजर में सिंगापुर की जिंदगी बहुत व्यवस्थित और परफेक्ट लगती है. यहां सड़कें साफ हैं, ट्रैफिक की समस्या नहीं है और हर चीज एक तय सिस्टम से चलती है. उन्होंने बताया कि यहां समय की पाबंदी इतनी सख्त है कि अगर मास रैपिड ट्रांजिट यानी MRT ट्रेन दो मिनट भी लेट हो जाए तो लोग हैरान रह जाते हैं. लेकिन, इस शहर में रहने की सबसे बड़ी चुनौती खर्च है. नेहा के मुताबिक, सिंगापुर में किराया बहुत ज्यादा है. उन्होंने बताया कि यहां घर का किराया 3000 से 5000 सिंगापुर डॉलर तक हो सकता है, जो भारतीय रुपये में लगभग 2.1 लाख से 3.5 लाख रुपये के बीच बैठता है. इसके अलावा रोजमर्रा की चीजें जैसे किराना भी काफी महंगा पड़ता है.
देखें Video:
कार खरीदना भी आसान नहीं
नेहा ने यह भी बताया, कि सिंगापुर में कार खरीदना आम लोगों के लिए आसान नहीं है. यहां कार खरीदने से पहले COE (Certificate of Entitlement) लेना पड़ता है, जिसकी कीमत इतनी ज्यादा होती है कि कई लोग कार खरीदने का विचार ही छोड़ देते हैं.

Post a Comment