जूही मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 का शुभारंभ

जूही मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 का शुभारंभ

जूही मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 का शुभारंभ
कानपुर दक्षिण जनपद के जूही मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के अंतर्गत अमरेश्वर भवन में प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रेरणा पुरुषों एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन तथा वंदे मातरम् के सामूहिक गान के साथ हुई।

इस प्रशिक्षण वर्ग की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री दीपू पासवान ने की। कार्यक्रम में वर्ग प्रभारी श्री भूपेंद्र त्रिपाठी, जूही मंडल मंत्री डॉ. समरदीप पांडेय, प्रशिक्षण जिला संयोजक श्री गणेश शुक्ला तथा क्षेत्रीय मंत्री/क्षेत्रीय सहसंयोजक प्रशिक्षण श्री पवन प्रताप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को कार्यकर्ता की कार्य पद्धति विषय पर संबोधित करते हुए संगठन की विचारधारा, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के भाव के साथ सक्रिय रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों और कार्यशैली को समझने तथा समाज के बीच प्रभावी भूमिका निभाने के लिए तैयार करते हैं।

इस अवसर पर जूही मंडल मंत्री डॉ. समरदीप पांडेय ने जिला उपाध्यक्ष श्री गणेश शुक्ला को गुलाब की स्टिक भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया।

कार्यक्रम में मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

डॉ.समरदीप पांडेय

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.