Latest Post

 .                

आज का पंचांग, दिन शनिवार, दिनांक 08/06/2024


                   ।। 🕉 ।।

      🚩🌞 *सुप्रभातम्* 🌞🚩

📜««« *आज का पञ्चांग* »»»📜

कलियुगाब्द.........................5126

विक्रम संवत्........................2081

शक संवत्...........................1946

मास....................................ज्येष्ठ

पक्ष....................................शुक्ल

तिथी................................द्वितीया

दोप 04.00 पर्यंत पश्चात तृतीया

रवि................................उत्तरायण

सूर्योदय....प्रातः 05.41.00 पर

सूर्यास्त...............संध्या 07.11.01 पर

सूर्य राशि..............................वृषभ

चन्द्र राशि.............................मिथुन

गुरु राशी...............................वृषभ

नक्षत्र...................................आर्द्रा

संध्या 07.44 पर्यंत पश्चात पुनर्वसु

योग......................................गंड

संध्या 06.27 पर्यंत पश्चात वृद्धि

करण.................................कौलव

दोप 04.00 पर्यंत पश्चात तैतिल

ऋतु............................(शुक्र) ग्रीष्म

दिन.................................शनिवार


🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार :-*

08 जून सन 2024 ईस्वी ।


☸ शुभ अंक...........................4

🔯 शुभ रंग.........................नीला


⚜️  *अभिजीत मुहूर्त :-*

दोप 11.59 से 12.52 तक ।


👁‍🗨 *राहुकाल :-*

प्रात: 09.05 से 10.45 तक ।


🌞 *उदय लग्न मुहूर्त -*

*वृषभ*

04:12:48 06:11:17

*मिथुन*

06:11:17 08:24:59

*कर्क*

08:24:59 10:41:09

*सिंह*

10:41:09 12:52:58

*कन्या*

12:52:58 15:03:38

*तुला*

15:03:38 17:18:15

*वृश्चिक*

17:18:15 19:34:25

*धनु*

19:34:25 21:40:02

*मकर*

21:40:02 23:27:09

*कुम्भ*

23:27:09 25:00:41

*मीन*

25:00:41 26:31:54

*मेष*

26:31:54 28:12:48


🚦 *दिशाशूल :-*

पूर्व दिशा - यदि आवश्यक हो तो अदरक या उड़द का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें । 


✡ *चौघडिया :-*

प्रात: 07.24 से 09.04 तक शुभ

दोप. 12.25 से 02.05 तक चर

दोप. 02.05 से 03.45 तक लाभ

दोप. 03.45 से 05.25 तक अमृत

संध्या 07.05 से 08.25 तक लाभ

रात्रि 09.45 से 11.05 तक शुभ ।


📿 *आज का मंत्र :-*

।। ॐ नृसिन्हाय नम: ।।


📢 *संस्कृत सुभाषितानि -*

*श्रीमद्भगवतगीता (षष्ठोऽध्यायः - आत्मसंयमयोग:) -*

एतन्मे संशयं कृष्ण छेत्तुमर्हस्यशेषतः।

त्वदन्यः संशयस्यास्य छेत्ता न ह्युपपद्यते॥६-३९॥

अर्थात :

हे श्रीकृष्ण! मेरे इस संशय को पूरी तरह से दूर करने में आप योग्य हैं क्योंकि आपके अतिरिक्त दूसरा कोई इस संशय को दूर करने में समर्थ नहीं है॥39॥ 


🍃 *आरोग्यं सलाह :-*

*धनिये का पानी पीने के फायदे -*


*5. वजन कम करने में लाभदायक -*

पेट की चर्बी और वजन कम करने का प्रयास कर रहे हैं, तो धनिया का पानी आपके लिए बहुत असरदार साबित हो सकता है। इसके लिए आप तीन बड़े चम्म च धनिये के बीज एक गिलास पानी में उबालें और जब पानी आधे से कम हो जाए तो इसे छान लीजिए। इसे दिन में दो बार सेवन कीजिए वजन घटाने में बहुत ही मदद मिलेगी।


*आज का राशिफल :-* 


🐏 *राशि फलादेश मेष :-*

*(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)*

स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में विशेषकर स्त्रियां सावधानी रखें। कार्यों की गति धीमी रहेगी। बु‍द्धि का प्रयोग करें। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। निराशा हावी रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। लाभ होगा।


🐂 *राशि फलादेश वृष :-*

*(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*

आशंका-कुशंका के चलते कार्य की गति धीमी रह सकती है। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। सभी ओर से सफलता प्राप्त होगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। लाभ होगा।


👫 *राशि फलादेश मिथुन :-*

*(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)*

जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर होगी। करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। पारिवारिक सहयोग से कार्य में आसानी होगी। दूसरों के कार्य में दखल न दें। प्रमाद से बचें।


🦀 *राशि फलादेश कर्क :-*

*(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*

बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लाभ के असवर हाथ आएंगे। यात्रा में सावधानी रखें। किसी पारिवारिक आनंदोत्सव में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शत्रु पस्त होंगे। विवाद न करें। बेचैनी रहेगी।


🦁 *राशि फलादेश सिंह :-*

*(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*

धन का नुकसान या कोई बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक चिंताएं रहेंगी। मेहनत अधिक तथा लाभ कम होगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। मातहतों का सहयोग नहीं मिलेगा। कुसंगति से बचें, हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी। प्रमाद न करें।


👩🏼‍🦰 *राशि फलादेश कन्या :-*

*(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*

मित्रों की सहायता कर पाएंगे। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता रहेगी। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बनेगी। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। समय अनुकूल है। प्रसन्नता रहेगी।


⚖ *राशि फलादेश तुला :-*

दूर से अच्‍छी खबर प्राप्त हो सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई बड़ा काम करने की योजना बनेगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में अतिथियों पर व्यय होगा। किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी।


🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक :-*

*(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*

प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट से कार्य में रुकावट होगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। निवेश में जल्दबाजी न करें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। जरूरी वस्तु गुम हो सकती है।


🏹 *राशि फलादेश धनु :-*

*(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)*

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। यात्रा में जल्दबाजी न करें, नुकसान संभव है। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। स्वास्थ्‍य पर बड़ा खर्च हो सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। आय में कमी रहेगी। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बेचैनी रहेगी।


🐊 *राशि फलादेश मकर :-*

*(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)*

विवेक का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। कोई बड़ी बाधा से सामना हो सकता है। राजभय रहेगा। जल्दबाजी व विवाद करने से बचें। रुका हुआ धन मिल सकता है। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। किसी अपने के व्यवहार से दु:ख होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी का ध्यान खुद की तरफ खींच पाएंगे।


🏺 *राशि फलादेश कुंभ :-*

*(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*

समाजसेवा में रुझान रहेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। पुरानी व्याधि से परेशानी हो सकती है। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार वृद्धि होगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। समय अनुकूल है। लाभ लें। प्रमाद न करें।


🐟 *राशि फलादेश मीन :-*

*(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*

राजकीय अवरोध दूर होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। धर्म-कर्म में मन लगेगा। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। निवेश शुभ रहेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से परिचय होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।


☯ *आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।*


।। 🐚 *शुभम भवतु* 🐚 ।।


🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय*  🚩🚩

 

आर्टिफिशियल दिल धड़केगा बकरी के सीने IIT कानपुर ने तैयार किया हृदयतंत्र

आर्टिफिशियल दिल धड़केगा बकरी के सीने IIT कानपुर ने तैयार किया हृदयतंत्र, 

इंसानों के लगाने से पहले एनिमल ट्रायल होगा


Kanpur News: यह कृत्रिम हृदय विदेशों से 10 गुना कम लागत में तैयार होगा. इसे आईआईटी में टाइटेनियम धातु से विकसित किया जा रहा है. तकनीकी भाषा में इसको एलवीएडी यानी लेफ्ट वेंट्रिकुलर असिस्ट डिवाइस कहते हैं. यह उन लोगों के लिए उपयोगी है जिनका हृदय ठीक से रक्त पंप नहीं करता.

आईआईटी कानपुर (Kanpur IIT) में कृत्रिम हृदय (Artificial Heart) विकसित किया जा रहा है. जल्द ही बकरी पर इसका ट्रायल होगा. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह कृत्रिम हृदय विदेशों से 10 गुना कम लागत में तैयार होगा. कृत्रिम हृदय को आईआईटी में टाइटेनियम धातु से विकसित किया जा रहा है.

तकनीकी भाषा में इसको एलवीएडी यानी लेफ्ट वेंट्रिकुलर असिस्ट डिवाइस कहते हैं. यह उन लोगों के लिए उपयोगी है जिनका हृदय ठीक से रक्त पंप नहीं करता. आईआईटी कानपुर में तैयार किया जा रहा कृत्रिम हृदय इंसानों से पहले बकरी के सीने में धड़केगा. इस कृत्रिम हृदय को हृदययंत्र नाम दिया गया है. इसका एनिमल ट्रायल जल्द ही शुरू होगा. 

उपरोक्त जानकारी आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने दी है. उन्होंने बताया कि पहले इसे सूअर में लगाने की योजना थी, लेकिन अब जल्द ही इसे बकरी में लगाने का प्रयास किया जाएगा. काफी शोध के बाद ही यह निर्णय लिया गया है. संस्थान में छात्रों के सहयोग और प्रोफेसरों की सलाह से यह कृत्रिम हृदय विकसित किया जा रहा है. 
बकौल मणींद्र अग्रवाल- विदेशों में मिलने वाले कृत्रिम हृदय की कीमत एक करोड़ से अधिक है. इसे देखते हुए आईआईटी कानपुर और हैदराबाद अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने सस्ते कृत्रिम हृदय पर शोध शुरू किया और महज 10 लाख रुपये में कृत्रिम हृदय को तैयार कर रहा है. हालांकि, जब यह बाजार में आएगा तो इसकी कीमत और बढ़ सकती है.  

 

मंडी लोकसभा चुनाव में जिस प्रत्याशी को कंगना रनौत ने हराया, थप्पड़कांड पर उसने स्वस्थ्य एवं सुन्दर राजनीति की परिचय दिया

मंडी लोकसभा चुनाव में जिस प्रत्याशी को कंगना रनौत ने हराया, थप्पड़कांड पर उस प्रत्याशी ने 

स्वस्थ्य एवं सुन्दर राजनीति की परिचय दिया

शिमला. हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय सीट से नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुई थप्पड़बाजी की गूंज देश भर में सुनवाई दी. अब मामले में लगातार लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. आम से लेकर खास तक प्रतिक्रिया दे रही है. हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा से खास तौर लोग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. वहीं, मंडी लोकसभा (Mandi Lok Sabha Chunav 2024) से हारे कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने भी पूरे मामले में प्रतिक्रिया दी है.

          कंगना ने विक्रमादित्य सिंह को लोकसभा चुनाव में 74 हजार से अधिक वोटों से हराया था.  बता दें कि कंगना को CISF की महिला जवान ने एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारा था. हिमाचल सरकार में कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस पूरे मामले पर अपनी राय रखते हुए घटना की निंदा की और लिखा, ‘’मंडी की माननीय सांसद पर चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुआ हमला बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है, खासकर एक सुरक्षाकर्मी द्वारा, जिन पर सुरक्षा का जिम्मा होता है. अपनी शिकायत को रखने का और भी सभ्य तरीका होता है.’’


उधर, विक्रमादित्य सिंह के बयान की लोग तारीफ कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि विक्रमादित्य सिंह ने सही बात का समर्थन किया है. एक यूजर ने लिखा कि चाहे आप दोनों की राजनीतिक विचाराधाराएं अलग हैं, लेकिन पूरे मामले में कंगना रनौत का समर्थन करना सम्मान और डिग्निटी को दर्शाता है.

कंगना ने विक्रमादित्य सिंह को हराया था

मंडी लोकसभा चुनाव में कंगना ने विक्रमादित्य सिंह को मात दी थी. विक्रमादित्य सिंह को 74 हजार वोटों से हार का सामना करना पड़ा था. विक्रमादित्य सिंह फिलहाल, हिमाचल की सुक्खू सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं. वह अपनी बेबाक राय के लिए जानें जाते हैं.

चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही थी कंगना रनौत

गौरतलब है कि गुरुवार दोपहर बाद 3 बजे की यह घटना है. कंगना रनौत चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर चेक इन कर रही थी. जांच के दौरान कंगना और महिला सुरक्षाकर्मी में बहस हुई और फिर CISF की महिला सुरक्षा कर्मी ने कंगना को थप्पड़ जड़ दिया. मामले ने तूल पकड़ा तो महिला कर्मी को सस्पेंड किया गया है.  कंगना रनौत दिल्ली में भाजपा की मीटिंग में शामिल होने जा रही थी.

आखिर क्यों मारा थप्पड़

इस घटनाक्रम के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं. जिनमें महिला कर्मी का भी एक वीडियो है. वीडियो में महिला कर्मी कहती नजर आ रही हैं कि कंगना ने किसान आंदोलन के दौरान धरने देने वाले महिलाओं पर टिप्पणी की थी. जबकि उनकी मां भी धरने पर बैठी थी. इसी बात से उन्हें गुस्सा था.

 

आज का पंचांग, दिन शुक्रवार, दिनांक 07/06/2024

.               ।। 🕉 ।।

     🚩🌞 सुप्रभातम् 🌞🚩

📜««« आज का पंचांग »»»📜

कलियुगाब्द.......................5126

विक्रम संवत्......................2081

शक संवत्.........................1946

मास..................................ज्येष्ठ

पक्ष..................................शुक्ल

तिथी..............................प्रतिपदा

दोप 04.49 पर्यंत पश्चात द्वितीया

रवि...............................उत्तरायण

सूर्योदय...........प्रातः 05.41.00 पर

सूर्यास्त.............संध्या 07.10.16 पर

सूर्य राशि.............................वृषभ

चन्द्र राशि............................वृषभ

गुरु राशि.............................वृषभ

नक्षत्र..............................मृगशीर्ष

संध्या 07.45 पर्यंत पश्चात आर्द्रा

योग....................................शूल

रात्रि 08.05 पर्यंत पश्चात गंड

करण...................................बव

दोप 04.49 पर्यंत पश्चात बालव

ऋतु..........................(शुक्र) ग्रीष्म

दिन...............................शुक्रवार


🇬🇧 आंग्ल मतानुसार :-

07 जून सन 2024 ईस्वी ।


☸ शुभ अंक.......................1

🔯 शुभ रंग...............आसमानी


👁‍🗨 अभिजीत मुहूर्त :-

दोप 11.58 से 12.52 बजे तक ।


👁‍🗨 राहुकाल (अशुभ) :-

प्रात: 10.45 से 12.25 तक । 


🚦 दिशाशूल :-

पश्चिमदिशा - यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें। 


🌞 उदय लग्न तालिका -

वृषभ

04:16:47 06:15:12

मिथुन

06:15:12 08:28:56

कर्क

08:28:56 10:45:06

सिंह

10:45:06 12:56:55

कन्या

12:56:55 15:07:34

तुला

15:07:34 17:22:12

वृश्चिक

17:22:12 19:38:22

धनु

19:38:22 21:43:59

मकर

21:43:59 23:31:05

कुम्भ

23:31:05 25:04:38

मीन

25:04:38 26:35:50

मेष

26:35:50 28:16:47


चौघडिया :-

प्रात: 07.24 से 09.04 तक लाभ

प्रात: 09.04 से 10.44 तक अमृत

दोप. 12.24 से 02.04 तक शुभ

सायं 05.25 से 07.05 तक चंचल

रात्रि 09.45 से 11.04 तक लाभ । 


📿 आज का मंत्रः

॥ ॐ परमात्मने नमः॥


📢 सुभाषितानि :-

श्रीमद्भगवतगीता (पञ्चमोऽध्यायः - कर्मसंन्यासयोगः) -

 कच्चिन्नोभयविभ्रष्ट- श्छिन्नाभ्रमिव नश्यति।

अप्रतिष्ठो महाबाहो विमूढो ब्रह्मणः पथि॥६-३८॥

अर्थात :

हे महाबाहो! भगवत्प्राप्ति के मार्ग में मोह वाला वह आश्रयरहित पुरुष कहीं छिन्न-भिन्न बादल की भाँति दोनों ओर से भ्रष्ट होकर नष्ट तो नहीं हो जाता?॥38॥


🍃 आरोग्यं :-

धनिये का पानी पीने के फायदे -


4. एनीमिया -

धनिये का पानी पीने से से आप एनीमिया रोग को खुद से दूर कर सकते हैं। इसके लिए आप कुछ धनिया के बीज को लेकर दो कप पानी में उबाले और उसे पीएं बहुत ही फायदा मिलेगा। यह विधि अपनाने से एनीमिया को दूर करने में मदद मिल सकती है।


Narendra Ramnani Max Life Insurance



आज का राशिफल :- 

🐏 राशि फलादेश मेष :-

(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। भाइयों से कहासुनी हो सकती है। आय बनी रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में सहकर्मी विरोध कर सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें, धैर्य रखें।


🐂 राशि फलादेश वृष :-

(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

कोर्ट व कचहरी में लाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पिछले लंबे समय से रुके कार्य बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। व्यापार लाभदायक रहेगा। प्रयास करें।


👫 राशि फलादेश मिथुन :-

(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

भूमि व भवन संबंधित कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार अच्‍छा चलेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। मातहतों का सहयोग मिलेगा। कर्ज की रकम चुका पाएंगे। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। आलस्य न करें। निवेश शुभ रहेगा।


🦀 राशि फलादेश कर्क :-

(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। व्यापार ठीक चलेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर संयम रखें। अनहोनी की आशंका रहेगी। पारिवारिक जीवन सुख-शांति से बीतेगा। प्रसन्नता रहेगी।


🦁 राशि फलादेश सिंह :-

(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

बेवजह दौड़धूप रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई शोक समाचार मिल सकता है। अपेक्षित कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद संभव है। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय बनी रहेगी। दूसरों को कार्य में हस्तक्षेप न करें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।


👧 राशि फलादेश कन्या :-

(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नए काम करने की इच्छा बनेगी। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। मनोरंजन का वक्त मिलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें।


राशि फलादेश तुला :-

(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। शत्रुओं का पराभव होगा। प्रमाद न करें।


🦂 राशि फलादेश वृश्चिक :-

(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। रोजगार प्राप्ति होगी। किसी बड़ी समस्या का हल निकलेगा। प्रसन्नता रहेगी। भाग्य अनुकूल है। लाभ लें। प्रमाद न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


🏹 राशि फलादेश धनु :-

(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। यात्रा में कोई चीज भूलें नहीं। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। लापरवाही न करें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। विवेक का प्रयोग करें। लाभ होगा। लाभ में कमी रह सकती है। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आलस्य न करें।


🐊 राशि फलादेश मकर :-

(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। व्यवसाय में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। किसी अपने का व्यवहार दु:ख पहुंचाएगा। कानूनी समस्या हो सकती है।


🏺 राशि फलादेश कुंभ :-

(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। किसी बड़ी समस्या का हल एकाएक हो सकता है। प्रसन्नता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। आय में वृद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रमाद न करें।


🐟 राशि फलादेश मीन :-

(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

कानूनी सहयोग मिलेगा। लाभ में वृद्धि होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा। थकान महसूस हो सकती है। आलस्य हावी रहेगा।


☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।


।। 🐚 शुभम भवतु 🐚 ।।


🇮🇳🇮🇳 भारत माता की जय  

 

पेट दर्द के कारण, लक्षण और घरेलू इलाज

पेट दर्द के कारण, लक्षण और घरेलू इलाज 

  • गलतफहमी: पेट साफ करने वाला कोई भी चूर्ण आपके पाचन स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं।
  • सच्चाई: एक सही तरीके से संयोजित आयुर्वेदिक मिश्रण ही आपको पेट की समस्याओं से लम्बे समय तक राहत दे सकता है।

आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों के सही संयोजन से कब्ज, गैस, अपच और डकार जैसी लंबे समय तक चलने वाली पेट संबंधी समस्याओं से काफी हद तक राहत मिल सकती है।

क्या ये आपके साथ भी हुआ है?

  •  नियमित कब्ज और गैसी पेट।
  •  अपच और किसी भी भोजन को पचाने में परेशानी होना।
  •  सुबह पेट साफ नहीं हो पाता और दिन भर एसिडिटी बनी रहती है।
  •  एलोपैथिक, होम्योपैथिक सभी तरह के उपाय आजमाए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
  •  असली समस्या का पता लगाने के लिए सोनोग्राफी और एंडोस्कोपी कराने में हजारों रुपये खर्च किए।
  •  चिंतित हैं कि आपके पेट की समस्याओं को कम करने का कोई उपाय नहीं है।

आजकल पेट में दर्द होना आम समस्या बन गई है क्योंकि लोगों की जीवन शैली इतनी अनियमित हो गई है कि इसका सीधा असर उनके पाचन तंत्र पर पड़ता है। देर तक बैठ कर काम करना, समय के अभाव के कारण जंक फूड ज्यादा खाना, पर्याप्त मात्रा में नींद न होना जैसे समस्याओं के कारण सामान्य तौर पर बदहजमी या पेट संबंधी समस्याएं होती है जिसके कारण पेट में दर्द (Pet Dard or stomach pain) होने लगता है।

   आम तौर पर लोग पेट दर्द (Pet Dard) के लिए सबसे पहले घरेलू नुस्खे ही अपनाते हैं। क्योंकि पेट दर्द के लिए घरेलू नुस्ख़े ही घर में सबसे पहले मिल जाते हैं जिससे दर्द से जल्दी राहत मिलती है। तो चलिये अब जानते हैं कि आयुर्वेद में किस दोष के कारण पेट में दर्द होता है और इसका क्या आयुर्वेदिक उपचार (Pet dard ka Ilaj) है।

पेट दर्द क्या होता है (What is Stomach pain)

वातदोष के असंतुलित होने के कारण पेट में सुई या कील चुभोने की तरह दर्द होता है जिसको पेट दर्द (Pet dard) कहते है।

पेट दर्द होने के कारण (Causes of Stomach pain)

पेट दर्द (Pet Dard) होने के पीछे बहुत तरह के कारण होते है,जैसे- खान-पान और जीवनशैली लेकिन इसके अलावा कुछ विशेष बीमारियों के कारण भी पेट में दर्द होता है। जैसे-

सामान्य कारण

  • ज्यादा भोजन करने से
  • ज्यादा पानी पीने से
  • तेल, मिर्च मसाला वाला खाना अधिक समय तक खाने से
  • गंदा (Impure) पानी पीने से
  • बाहर का खाना जैसे पिज्जा, बर्गर, आइसक्रीम, समौसा आदि ज्यादा खाने से
  • खाली पेट अधिक समय तक काम करने से
  • रात का बचा बासा खाना खाने से
  • महिलाओं में मासिक स्राव के समय(stomach pain in periods home remedies in hindi)
  • संक्रमिक (Infected) भोजन खाने से
  • अंकुरित दालों को ज्यादा खाने से
  • सूखा माँस (Dry meat) खाने से
  • खाना खाने के बाद ज्यादा तेज दौड़ने से

(ब) अन्य कारण

  • इरिटेबल बॉवल सिन्ड्रोम (आई.बी.एस.)
  • गैस समस्या (गैस्ट्रिक प्रॉबल्म)
  • गॉल स्टोन (Gallstone)
  • किडनी स्टोन  (Kidney stone/Renal Calculai)
  • हर्निया  (Hernia)
  • एसीडिटी (Acidity)
  • इन्टेसटाइनल ओब्स्ट्रकसन (Intenetinal obstruction)
  • आत्रपुच्छ शोथ (Appendicitis)
  • यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन Urinary tract Infection (UTI))

और पढ़ें – अजवाइन के प्रयोग से पेट दर्द से राहत

आयुर्वेद के अनुसार किस दोष के कारण पेट दर्द होता है-

इन सभी कारणों की वजह से शरीर में उपस्थित वात दोष असंतुलित होकर पाचन क्रिया को कमजोर कर देता है और पेट में सुई या कील चुभोने जैसा दर्द होने लगता है। पेट दर्द मुख्यतः वात दोष के असंतुलित होने की वजह से होता है पर वात दोष शरीर में उपस्थित अन्य दो दोष (पित्त और कफ) को दूषित कर देता है। जिसके कारण पेट में जलन (Upset Stomach), किडनी में दर्द होना, अधिक प्यास लगना, जी मिचलाना, पेट में रुक-रुक कर दर्द (Pet Dard) होना, यह सब पित्त व कफ दोष के असंतुलित होने की वजह से होता है।

पेट दर्द होने के लक्षण (Symptoms of Stomach pain or Upset Stomach)

पेट दर्द के आम लक्षण निम्न हैं : 

  1. जलन (burning Sensation)
  2. रुक-रुक कर पेट में दर्द होना (Pet Dard)
  3. पेट में गुड़गुड़ाहट (bloating)
  4. ज्यादा खट्टी डकार (Acidic belching) आना
  5. बुखार (Fever)
  6. ज्यादा गैस बनना (Excess wind)
  7. उल्टी (Vomitting) जी मिचलाना
  8. पेट में सुई चुभोने जैसा दर्द होना 
  9. पेट फूलना या भारी महसूस होना
  10. पेशाब त्यागते समय कभी-कभी पेट में दर्द होना

पेट दर्द से राहत पाने के उपाय (How to prevent Stomach pain)

पेट दर्द (Pet Dard) से आराम पाने के लिए सबसे पहले आहार और जीवनशैली में बदला लाना जरूरी होता है। चलिये इनके बारे में जानते हैं।

पेट दर्द होने पर आहार कैसा होना चाहिए (Best Food to ease Upset Stomach in Hindi)

हल्का भोजन जैसे मूंग की दाल, दलिया, मठ्ठा (छाछ), पपीता, अनार का जूस भोजन में लेना चाहिए।

  • चाय, कॉफी, दूध का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • मठ्ठे (छाछ) में भूनी हुई अजवायन का पाउडर 1/2 छोटा चम्मच मिलाकर देना चाहिए।
  • खाने खट्टी चीजे जैसे अचार, नींबू नहीं लेना चाहिए।
  • अगर पेट दर्द की वजह से उल्टी भी हो रही है तो कुछ देर तक कुछ नहीं खाना चाहिए (6 घण्टे) और बाद में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में चावल का पानी, मूंग की दाल का पानी देना चाहिए क्योंकि यह गुण में हल्की होती है जिसकी वजह से आसानी से पच भी जाता है।
  • ठोस आहार (Heavy Food) जैसे गेहूं की रोटी, अरहर की दाल, पालक की सब्जी, बेसन के बने समान , खीरा, ककडी, आदि नहीं देना चाहिए।

पेट दर्द होने पर जीवनशैली में कैसा बदलाव लाना चाहिए (Lifestyle changes to relieve upset stomach in Hindi) 

    1.सुबह-सुबह उठते ही गुनगुना पानी 1 या 2 गिलास पीना चाहिए जिससे हमारा पेट अच्छी तरह से साफ हो सके।

  1. खाने में ज्यादा तैलीय चीज जैसे समौसा-पकौड़े नही खाना चाहिए और मैदे और बेसन से बनी चीजें कम खानी चाहिए।
  2. चाय, कॉफी, नहीं पीनी चाहिए।
  3. मल (Motion) को ज्यादा देर तक रोककर नहीं रखना चाहिए।
  4. व्यायाम (Excercise) करने के बाद तुरन्त बहुत ज्यादा पानी नही पीना चाहिए।
  5. रात को खाना हल्का जैसे लौकी, तोरई, टिण्डे, परवल खाना चाहिए क्योंकि यह सब्जियां हल्के गुण वाली होती है। और आसानी से पच जाती है और पेट में गैस नहीं बनाती है।
  6. रात के समय ज्यादा तैल मिर्च मसाला वाला खाना नही खाना चाहिए।
  7. रात में ज्यादा देर तक नही जगना चाहिए क्योंकि ज्यादा देर तक जागने से वातदोष असंतुलित हो जाते है आर पेट में गैस बनाते है जिसके कारण कभी-कभी पेट और सीने में दर्द होने लगता है।
  8. रात में खाना जल्दी या समय ज्यादा से लेना चाहिए जिससे खाना अच्छे से पच सके।

पेट दर्द के घरेलू उपाय (Home remedies for Stomach pain)

बच्चों  के लिए पेट दर्द में फायदेमंद रसपीपरी (Ras pipari : Home remedies for stomach pain)


यह दवा बच्चों की बिमारी के लिए बहुत लाभकारी साबित हुई है। दवा को चूर्ण या 1-2 गोली को शहद के साथ या जायफल के साथ पीसकर या घोटकर खाली पेट या भरे पेट 3-3 घण्टे के अन्दर में दो या तीन बार देने से बच्चों के पेट दर्द (Pet Dard), उल्टी, गैस, बुखार में बहुत चमत्कारी लाभ करती है। इस दवा के सेवन से बच्चों को कोई भी हानि नही पहुंचती है। यह दवा छोटे बच्चों के लिए रामबाण का काम करती है। यह दवा चिकित्सक परामर्श के बिना भी दे सकते है।

हींग बच्चों के पेट दर्द में लाभकारी (Asafoetida : Home remedies for Stomach pain)


आधा छोटा चम्मच हींग को पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। इसी पेस्ट को शिशु की नाभी के किनारे-किनारे लगा दे ऐसा करने से शिशु के पेट दर्द में बहुत जल्दी आराम मिलता है।

जायफल और नींबू पेट दर्द से दिलाये आराम


जायफल को नींबू रस में मिलाकर शिशु को चटाने से पेट दर्द और गैस की समस्या ठीक हो जाती है।

काला नमक पेट दर्द से दिलाये राहत (Black salt helps to feel comfort in Stomach pain)


काला नमक, सोंठ, हिंग, यवक्षार, अजवायन इन सभी को समान भाग में मिलाकर चूर्ण (Powder) कर ले फिर 2-2 ग्राम की मात्रा में सुबह-शाम नाश्ते और रात के खाने के बाद गुनगुने पानी से देवे इसका सेवन करने से पेट की गुड़गुड़ाहट और पेट के ऐंठन (Upset Stomach) में आराम मिलता है।


दशमूलारिष्ट पेट संबंधी समस्या से दिलाये राहत (Dashmularishta : Home remedies for stomach pain)

दशमूलारिष्ट (juice for stomach pain) 4 चम्मच दवा 4 चम्मच पानी को एक साथ मिलाकर सुबह-शांम नाश्ते और रात के खाने के बाद देना चाहिए। यह अरिष्ट आसानी से हर आयुर्वेदिक स्टोर पर मिल जाता है।

अजवाइन पेट दर्द या पेट के गैस से दिलाये छुटकारा (Thyme or ajwain : Home remedies for Stomach pain)

अजवायन चूर्ण का प्रयोग अजवायन 1 या 2 ग्राम, सोठ 1 ग्राम दोनों को साथ में अच्छी तरह से पीसकर गुनगुने पानी के साथ खाली पेट या नाश्ते के बाद लेना चाहिए। यह पाउडर पेट दर्द (Pet Dard) को कम करता है तथा भूख को बढ़ाता है। यह पाउडर दिन में दो बार सुबह और शाम को लेना चाहिए।

हरड़ पेट दर्द दूर करने में सहायक (Harad benificial in Upset Stomach)

हरड़ का प्रयोग भिंगी हुई हरड़ 2 नग, काला नमक 1 ग्राम, पिप्पली 1 नग, अजवायन 1 ग्राम इन सभी को एक साथ अच्छी तरह पीसकर गर्मपानी के साथ सुबह और शाम नाश्ते और रात के खाना खाने के बाद देना चाहिए। इस पाउडर को लेने से ज्यादा गैस बनना कम हो जाती है और पेट भी अच्छी तरह से साफ हो जाता है।

पुदीना पेट दर्द कम करने में मददगार (Mint help to ease Stomach pain or upset stomach)


10 मि.ग्रा.दो चम्मच पुदीना का रस ,10 मि.ग्रा.दो चम्मच शहद, 2.5 मि.ग्रा.नींबू का रस, 20 मि.ग्रा. ताजा पानी एक साथ मिलाकर पीने से पेट दर्द से आराम मिलता है।

सूखी अदरक उदरशूल में फायदेमंद (Dry ginger help to deal with Stomach pain)

-2 ग्राम सूखी अदरक, 2 ग्राम काली मिर्च, 2 ग्राम हींग, 2 ग्राम  सेंधा नमक का मिलाकर पेस्ट जैसा बना लें। सबसे पहले नाभि के चारों ओर गीले आटे की कटोरी जैसी बना ले फिर इस पेस्ट को हल्के गुनगुने पानी में डालकर नाभि में डाल दें। यह क्रिया उदर शूल या पेट दर्द (Pet Dard) से राहत दिलाती है।

-3 ग्राम गुड में 3 ग्राम अजवायन कूट कर मिलाए और इसके दो भाग कर ले सुबह-शांम खिलाने से उल्टियाँ रुक जाती है और पेट का फूलना भी कम हो जाता है।

-अजवायन 1/2 छोटा चम्मच, हींग 1/4 चम्मच मिलाकर गुनगुने पानी के साथ लेने से पेटदर्द, गैस, जी मिचलाना आदि में बहुत जल्दी आराम मिलता है।

लहसुन का रस पेट दर्द और गैस से दिलाये आराम (Garlic : Home remedy for Stomach pain or Upset stomach in Hindi)


1 छोटा चम्मच लहसुन का रस और 3 छोटे चम्मच सादा पानी एक साथ मिलाकर 1 हफ्ते तक रोज सुबह या शाम खाने के बाद पीना चाहिए। इसके सेवन से गैस तथा पेट के दर्द (Pet dard) में बहुत जल्दी लाभ मिलता है।

नींबू के रस का मिश्रण पेट दर्द में लाभकारी (Lemon juice mixture : Home remedy for Stomach pain)

5 मि.ली नींबू रस,5 नग का चूर्ण काली मिर्च और 1 ग्राम सोंठ चूर्ण और 1/2 गिलास गर्म पानी इन सभी को एक साथ मिलाकर सुबह या शांम 2 दिन तक देने से पेट दर्द और उल्टी में आराम मिलता है।

पेट दर्द दूर करने के आयुर्वेदिक उपाय (Ayurvedic remedies of Stomach pain)

  •  100 ग्राम अविपत्तिकर चूर्ण, 20 ग्राम कामदुधा रस और 10 ग्राम मुक्ताशुक्ति इन सभी को एक साथ मिलाकर रख ले रोज सुबह-शाम खाली पेट 1/2-1/2 छोटा चम्मच गुनगुने पानी के साथ लेने से बहुत जल्दी लाभ मिलता है।
  • हिंगावाष्टक चूर्णगयह चूर्ण आधा-आधा छोटे चम्मच रोज सुबह-शाम नाश्ते और रात के खाने के बाद गुनगुने पानी से लेना चाहिए। यह चूर्ण पेट का दर्द, पेट का फूलना आदि में बहुत कारगर साबित हुआ है। इसके सेवन से पेट का दर्द (Upset Stomach) कुछ ही घण्टों में ठीक हो जाता है। ये पाउडर आसानी से हर आयुर्वेदिक स्टोर पर मिल जाता है।
  • पंचसकार चूर्ण का प्रयोग रात को पंचसकार चूर्ण (Powder) आधा चम्मच या 1 छोटा चम्मच गुनगुने पानी के साथ रात में खाना खाने  क बाद लेना चाहिए। इस पाउडर को लेने से पेट अच्छे से साफ होता है और पेट का भारीपन कम हो जाता है। ये पाउडर आसानी से हर आयुर्वेदिक स्टोर पर मिल जाता है।



पेट दर्द कितने प्रकार के होते हैं (How many types of Stomach Pain or Upset stomach)

आयुर्वेद के अनुसार

  • गैस की समस्या के कारण पेट दर्द– गैस की समस्या की वजह से पेट में ऐठन या मरोड़ उठने लगती है। यह दर्द कुछ समय के लिये ही रहता है।

  • अन्य द्रव्य शूल के कारण पेट दर्द- इसमें पेट दर्द खाली पेट रहने से होता है जिसके कारण पेट में सुई चुभौने जैसा दर्द होने लगता है और जी मिचलाता है।

  • परिणाम शूल के कारण पेट दर्द- इसमें पेट दर्द खाना खाने के तुरन्त बाद होने लगता है। जिसके कारण उल्टी भी होने लगती है और पेट में बहुत तेज कील चुभोने जैसे दर्द (Upset Stomach) होता है।

पेट के बाई ओर, दाईं ओर और बीच में दर्द होना किस बीमारी का होता है संकेत-

पेट दर्द (Upset stomach) तो सबको किसी न किसी कारण से होता है। लेकिन इन विशेष जगहों पर दर्द होना किस बीमारी का संकेत होता है चलिये इसके बारे में जानते हैं-

दांयी ओर पेट में दर्द होना

1. अपेन्डीससाइटीस (Appendicitis)- अगर सीधे हाथ तरफ पेट में सूजन और दर्द है तो बीमारी आत्रपुच्छ (Appendicitis) हो सकती है। 

पेट के बायी ओर दर्द होना

2. रीनल कैल्क्योलाई (Renal Calculi) –अगर बांयी ओर पेट में दर्द महसूस हो रहा है और यह दर्द कभी-कभार नहीं बनती बल्कि अक्सर होता रहता है तो सर्तक हो जाये क्योंकि यह दर्द किड़नी (गुर्दो) की परेशानी जैसे-पथरी आदि का कारण भी हो सकता है।

 पेट के बीचोबीच दर्द होना

डयू डेनल अल्सर (Dudenal Ulcer)/ पेपटिक अल्सर (Peptic Ulcer)-पेट के बीचो-बीच होने वाला दर्द पेट में अल्सर होने का इशारा करता है। इसके अलावा यह दर्द गैस या अम्लीयता के कारण हो सकता है। ऐसा महसूस होने पर तुरंत पेट दर्द का इलाज (Pet dard ka ilaj) कराएँ. 

पेट के निचले हिस्से में दर्द होना

पेट के नीचले हिस्से के दर्द से अक्सर महिलायें परेशान रहती है क्योंकि यह दर्द महिलाओं को पीरियड (stomach pain in periods home remedies in hindi) के दौरान ज्यादा होता है।

पेट दर्द (Pet Dard) होना किसी अन्य बीमारी का हो सकता है संकेत-

  • संक्रामक (Infection) या (bowel gastroenteritis)-पेट में अचानक से ज्यादा दर्द होने पर संक्रामक (Infection) या (bowel gastroenteritis) हो सकता है।
  • आत्र अवरोध (Intestinal obstruction )-अवरोध ( Intestinal obstruction) के कारण भी पेट में बहुत तेज दर्द होता है।




Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.